Home Blog Page 5775

चुनाव की रंजिश में प्रधान व् समर्थकों की पिटाई

प्रधानी चुनाव की रंजिश में प्रधान गुड्डी देवी व उनके परिवार वालो की जमकर पिटाई की गयी| घायलों ने बीती रात लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया, गुड्डी देवी थाना जहानगंज के ग्राम चौकी महमदपुर की प्रधान है|

बीती रात गाँव के दिलीप के पुत्र पेशकार व् भोला ने गुड्डी को गाली दी, जिसका विरोध करने पर दबंगों ने प्रधान के अलावा उसकी सास रामश्री व् मेघनाद के २५ वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार की पिटाई की प्रधान पति बलराम लोधी ने हमलाबरों के विरुध सूचना दर्ज कराई|

प्रधानी चुनाव की रंजिश में थाना राजेपुर की ग्राम वीरपुर निवासी सुरेश सिंह की पिटाई की गयी सुरेश ने लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया उन्होंने बताया की मेरी समर्थक प्रधान रामलली चुनाव जीत गयी है|

हरेले प्रधान शिवराज, मनोज, अरविन्द उर्फ छ्ठल्ली तथा नन्हे उर्फ गजेन्द्र ने आज सुवह ही असलहों से लैस होकर हमला बोल दिया और डंडों से पीटकर भाग गए|

इश्क बाजी में बाधक युवक की पिटाई

फर्रुखाबाद: इश्क बाजी में बाधक युवक संदीप कुमार शर्मा की जमकर पिटाई कर दी गयी| संदीप कुमार शर्मा इस मनहूस घड़ी को कोस रहा है, जब उसने प्रेमी प्रेमिका के मिलन में बाधा डाली|

संदीप थाना मऊदरबाजा के मोहल्ला सर्वोदय नगर निवासी रामसनेही का २९ वर्षीय पुत्र है| बीती रात पड़ोसी मनोज यादव का दरबाजा खटका संदीप ने समझा मेरे दरबाजे को कोई खटखटा रहा है, संदीप ने अपना दरवाजा खोलकर बाहर देखा कि मनोज की बहन पेटीकोट व ब्लाउज पहने किसी युवक से बातचीत कर रही थी, तो उसने खांसते हुए पूंछा कौन है, तभी युवक भाग गया तो मालती ने शोर मचाया कि कोई झुमकी तोड़ ले गया|

संदीप आज सुबह जब घर से बाहर निकला तो मनोज, बिपिन व सुबोध यादव ने लाठी-डंडो से जमकर उसकी पिटाई कर दी| किरायेदार संदीप ने हमलावरो के विरुद्ध सूचना दर्ज कराई| पुलिस ने संदीप का डाक्टरी परीक्षण कराया|

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी

फर्रुखाबाद: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज देशभर में लाखों श्रद्धालु गंगा के अलग-अलग घाटों पर डुबकी लगा रहे हैं।

रविवार सुबह से ही गंगा के घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है।

मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से गंगा में स्नान करने से भक्तों के सभी पाप कट जाते हैं। साथ ही कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान के बाद गरीबों के बीच अन्न, वस्त्र, पैसा आदि दान करने से महापुण्य की प्राप्ति होती है। यहां देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर अपने परिवार की सुख-शांति की कामना कर रहे हैं।

माना जाता है कि आज के दिन स्नान करने से ब्रह्मदेव प्रसन्न होते हैं, जिससे जीवन में खुशहाली आती है।

ब्रह्मा के मंदिर में श्रद्धालु दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से स्नान करवाते हैं। इसके अलावा पूजा, अर्चना कर लोग पुरोहितों को दान पुण्य भी कर रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

युवक बना वीरू, चढ़ गया पानी की टंकी पर

गाजियाबाद|| थाना सिहानीगेट क्षेत्र में नेहरूनगर स्थित पानी की टंकी पर शराब के नशे में एक युवक चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने जब

उसे पानी की टंकी पर चढ़ा हुआ देखा तों भीड़ लग गई। लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा मगर वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस किसी तरह से युवक को पानी की टंकी से उतार पाने में कायमाब हो गई। पुलिस ने युवक को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल ले गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुभाष नाम का नेहरूनगर स्थित एक मिष्ठान की दुकान पर नौकरी करता था। वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला बताया गया है। शनिवार की शाम को वह शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ गया। पानी की टंकी पर युवक को चढ़ा देख लोगों की भीड कुछ ही देर में एकत्रित हो गई।

भीड़ ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा। मगर वह नहीं माना। इसके बाद किसी ने मामले की सूचना सिहानीगेट पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से उसे समझा बुझाकर नीचे उतार लिया। इसके बाद सुभाष को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया।

दावत के बहाने दोस्त को गोली से उड़ाया

आजमगढ़|| उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के पवई क्षेत्र में दावत खाने के बहाने अपने एक दोस्त को घर बुलाकर गोलियों से उसका सीना छलनी कर दिया।

पुलिस के अनुसार औराडीह गांव के रहनेवाले अनिल ने अपने दोस्त राहुल को खाने पर अपने घर बुलाया लेकिन खाने की जगह उसकी गोली मार कर हत्या कर दी।

वारदात का खुलासा तब हुआ जब राहुल के साथ गए उसके एक मित्र दुर्गा शंकर ने पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दी। दुर्गा का आरोप है कि अनिल ने राहुल की आपसी रंजिश के चलते हत्या कर दी। जबकि उसके साथ दावत खाने गए दुर्गा को लाठी डंडों से खूब पीटा और मरा समझ कर झाड़ियों में फेंक दिया।

होश आया तो दुर्गा सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचा और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई । जहां से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है।

सिक्ख धर्म में केश और पगड़ी का महत्व

गुरुनानक देवजी द्वारा स्थापित सिक्ख धर्म में बाल कटवाना मना किया गया है साथ ही सिर पर पगड़ी बांधना अनिवार्य माना है। पगड़ी बांधने की परंपरा के संबंध में ऐसा माना जाता है कि सिक्खों की पगड़ी गुरुगोविंद सिंह का उपहार स्वरूप है। इस प्रथा के धार्मिक कारण के साथ ही वैज्ञानिक कारण भी हैं।

सिक्ख धर्म में माना जाता है कि हमारे शरीर ईश्वर का अमूल्य उपहार है, इस उपहार की रक्षा और आदर हमें हर हालत में करना चाहिए। अत: हमारे बाल (केश) भी परमात्मा का उपहार ही है, इन्हें कटवाना भगवान द्वारा दिए गए उपहार का अनादर करने के समान है। इसी मान्यता के चलते सिक्ख अपने बाल नहीं कटवाते हैं और उन्हें सिर पर लपेटा जाता है। बालों को हमेशा व्यवस्थित रखने के लिए पगड़ी बांधी जाती है।

योग शास्त्र के अनुसार हमारे सिर के मध्य भाग में सहस्रार चक्र सिक्ख धर्म के अनुसार यहां दशम द्वार होता है। दशम द्वार या सहस्रार चक्र बहुत ही संवेदनशील होता है, इस चक्र से हमारा मन सीधा जुड़ा हुआ है। हमारा सिर खुला रहने पर वातावरण में मौजूद दूषित तत्व हमारे मन को तुरंत ही प्रभावित कर लेते हैं। इसी प्रभाव से बचने के लिए प्राचीनकाल से ऋषिमुनियों द्वारा भी अपने सिर को हमेशा ढंककर रखा जाता था।

हमारे शरीर का पूरा संचालन सिर से ही होता है अत: इसे किसी प्रकार से कोई क्षति ना हो, इसे बचाए रखने में सिर के लंबे और पगड़ी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। साथ ही पगड़ी बांधने से जो दबाव सिर पर आता है उससे मन या दिमाग इधर-उधर नहीं भटकता, जल्दी मानसिक थकान नहीं होती, दिनभर शरीर में ऊर्जा और स्फूर्ति बनी रहती है। सिक्ख पगड़ी काफी सम्मान के साथ सिर पर धारण करते हैं।

मायावती ने लगाई बाबा रामदेव की सभा पर रोक

लखनऊ|| उत्तर प्रदेश की सरकार ने योग गुरू बाबा रामदेव की सभाओं पर अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। सरकार ने इसी के तहत 22 नवंबर को महाराजगंज में होने वाली बाबा रामदेव की सभा पर प्रतिबंध लगा दिया है जबकि योग गुरू ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरा देश उनके साथ है।

महाराजगंज जिला प्रशासन ने उनके योग शिविर के वीडियोग्राफी कराने के भी आदेश दिए है। जिलाधिकारी विनय श्रीवास्तव ने शनिवार को कहा कि निषेधाज्ञा लागू होने के कारण बाबा रामदेव की सभा को अनुमति नहीं दी गई है।

जिलाधिकारी ने हालांकि योग शिविर की वीडियोग्राफी का कोई ठोस कारण नहीं बताया है।
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री मायावती ने भी पिछले 17 मार्च को पार्टी के 25 साल पूरे होने पर राजधानी लखनऊ में आम सभा में बाबा रामदेव का नाम लिए बगैर कहा था कि एक बाबा है जो लोगों को कसरत सिखाता है तथा राजनीति में भी आना चाहता है।

मायावती ने यह टिप्पणी तब की थी, जब बाबा रामदेव ने राज्य में हो रहे मूर्ति निर्माण की आलोचना करते हुए कहा था कि मूर्तियों से अनुसूचित जाति जनजाति का विकास नहीं हो सकता।

लुटेरों ने किया ५० तोला सोने पर हाँथ साफ़

इटावा|| इटावा जिले के जसवंतनगर कस्बे में सशस्त्र लुटेरों ने आज सुबह एक घर में घुसकर करीब 10 लाख रुपए मूल्य के जेवरात लूट लिये।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कस्बे के अहीरन टोला मुहल्ले में करीब छह लुटेरों ने श्रीमन नारायण के घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लगभग 10 लाख रुपए मूल्य के करीब 50 तोला सोने के आभूषण लूट लिये।

सूत्रों ने बताया कि लुटेरे परिवार के बंधक बनाए गए सदस्यों को एक कमरे में बंद करके भाग गए।

पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

टिकट के लिए विधायक ने मुलायम को ब्लैकमेल किया

फर्रुखाबाद: जिले के एकमात्र सपा विधायक नरेन्द्र सिंह यादव ने जिलापंचायत अध्यक्ष पद की टिकट हासिल करने के लिए सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को ब्लैकमेल किया है| नेता जी को झुकाकर नरेन्द्र ने स्वयं को सबसे बड़ा शक्तिशाली घोषित किया है|

समाजवादी पार्टी के छोटे बड़े नेता नरेन्द्र सिंह की भाभी मंजुलता को जिलापंचायत अध्यक्ष पद की टिकट मिलने की जानकारी चटकारे लेकर बता रहे हैं कि नरेन्द्र ने इस टिकट के लिए नेता जी पर पूरी ताकत लगा दी| जब नेता जी ने टिकट देने से साफ़ मना कर दिया तो नरेन्द्र ने बेइज्जती होने के कारण ब्रम्हास्त्र का प्रयोग करते हुए साफ़ कह दिया कि यदि उनकी भाभी को टिकट नहीं मिलेगा तो वह विधायकी पद से इस्तीफा दे देंगें|

ऐसी स्थित में बेबस सपा मुखिया मुलायम सिंह को मंजुलता को टिकट देनी ही पड़ी| इस टिकट के लिए सपा नेता डॉ हरिनाथ सिंह यादव ने अपनी पत्नी डॉ अनीता यादव से पार्टी में आवेदन कराया सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने एकमात्र आये डॉ अनीता के आवेदन को पैनल में भेज दिया था| उस समय मंजुलता का आवेदन न होने पर यही माना गया कि अनीता ही सपा प्रत्याशी होंगी|

जिलापंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि १२ दिसंबर घोषित हो जाने पर चुनाव में सरगर्मी आने लगी है| सपा के लोगों का मानना है कि परिवार की छवि व व्यवहार को देखते हुए डॉ अनीता ही जिताऊ प्रत्याशी हैं| जिलापंचायत सदस्यों की नजर में भी डाक्टर की ऐसी प्रत्याशी हैं कि उनसे मोटी रकम भी मिलेगी और स्नेह के साथ काम भी होगा| ऐसे लोग गुंडागर्दी की आशंका को लेकर सहमे हुए हैं|

विधायक नरेन्द्र सिंह अब इस जुगाड़ में हैं कि डॉ अनीता चुनाव न लड़े तो वह अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा करने में सफल हो जायेंगें| उधर डाक्टर का पूरा परिवार वोटरों से निरंतर सम्पर्क बनाए है उधर चुनाव लड़ने के लिए पत्ते न खोलने वाले मुकेश राजपूत मौके की तलाश में हैं| डाक्टर के चुनाव न लड़ने पर मुकेश राजपूत अपनी पत्नी सौभाग्यवती राजपूत जिलापंचायत अध्यक्ष को पुनः चुनाव लड़वायेंगें| यदि डाक्टर चुनाव लड़ने के लिए अडिग रहीं तो मुकेश उन्हें वोट दिलवाकर पूरी ताकत से मदद भी करेंगे|

नगर का अनंत होटल फिलहाल पंचायत चुनाव का चर्चित केंद्र बिंदु बन गया है| देर सवेर वोट माँगने जाने वालों को दावत दी जाती है साथ ही अन्य वोटरों की स्थित बताकर उनकी भी सौदेवाजी की जाती है| होटल मालिक राधेश्याम राजपूत के सभासद पुत्र राजन राय जौली की पत्नी रीता जिलापंचायत सदस्य हैं|

रसोई के राजा की बाजार में धमक

फर्रुखाबाद: रसोई का राजा कहा जाने वाला आलू बाजार में आ गया है| पुराना आलू खाने से ऊबे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी|

थाना मऊदरवाजा के ग्राम टीका नगला निवासी महाराम शाक्य 6 बीघा आलू को खोदकर सातनपुर मंडी में सीताराम शाक्य की आढत पर पहुंचे| ग्राम कीरतपुर निवासी व्यापारी पंकज कटियार ने आलू को 881 रुपये प्रति कुंतल के भाव में खरीदा|

आढ़ती सीताराम ने बताया कि तौलने पर आलू 26 कुंटल निकला| शीतग्रहों की मंडी में छट्टा आलू का भाव 550 से 600 रुपये तथा बीजा आलू का भाव 525 से 575 रुपये प्रति कुंटल है| मंडी में आलू की खरीददारी धीमी हो जाने के कारण गुहाटी के लिए आलू की रेक भेजने की तैयारी की जा रही है|

शीतग्रहों में अभी 15 प्रतिशत आलू भंडारित है| बीज तैयार करने के लिए अभी भी आलू की बुबाई की जा रही है| बीते वर्ष नया आलू 1200 रुपये प्रति कुंटल बिका था|