Home Blog Page 5774

कालावाजारी: किसानों के हक़ पर डाका

फर्रुखाबाद: जहां देखो वहीं रिश्वतखोरी, कालावाजारी व हर योजनाओं से अनजान ये वेचारे भोले-भाले किसान| कालावाजारी करने वाले हमेशा से ही किसानो व आर्थिक तबके के लोगों पर अपना जुर्म ढहाने से बाज नहीं आते हैं, सोंचते है जहां से भी, जैसे भी व जिसको भी लूट सको लूटो|

कालावाजारी वाले खुद तय करते हैं मूल्य

सरकार द्वारा किसानों को खाद, बीज व दवाईयों की योजनायें व उसका मूल्य किसानो तक नहीं पहुँच पाता उससे पहले ही ये कालावाजारी करने वाले अपनी तरफ से एक नई योजना बनाकर व नया मूल्य देकर किसानों से मनमाने तरीके से पैसे लूटते रहते हैं|

सरकारी मूल्य से अंजान ये किसान

किसानो को क्या मालूम कि जो सामान वो जिस सोसाइटी से खरीद रहे हैं उसका सरकारी मूल्य क्या है?

लेकिन इस कालावाजारी को रोकने के लिए व किसानों का उनका उचित अधिकार दिलाने में जेऍनआई न्यूज़ हर संभव प्रयत्नशील है| अब हम आपको इन कालावाजारी करने वालो की असलियत का नमूना ही नहीं सच्चाई वयान कर रहे हैं|

किसानो से मनमाने ढंग से पैसा बसूल करने वाले कहीं दूर के नहीं अपने फर्रुखाबाद जिले के ब्लाक राजेपुर में ही कालावाजारी हो रही है|

* ब्लाक राजेपुर के ग्राम पंचायत खंडौली सोसाइटी पर किसानों को गेंहूं बीज दिया जा रहा है रूपये 620 / 40 kg |

* ग्राम पंचायत गाँधी सोसाइटी में गेंहूं बीज रूपये 680 / 40 kg | में किसानों के मत्थे मड़ा जा रहा है|

जबकि इन गेंहूं बीज का सरकार द्वारा तय किया गया दाम 596 / 40 kg है |

दूरदर्शन-आकाशवाणी का प्रसारण ठप

रायपुर|| देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में प्रदेश में भी मंगलवार को आकाशवाणी और दूरदर्शन का प्रसारण ठप हो गया। अधिकारी-कर्मचारी प्रसार भारती को वापस लेने की मांग को लेकर 48 घंटे की ऐतिहासिक हड़ताल पर चले गए।

बैठ गए धरने पर:

हड़ताल का आह्वान नेशनल फेडरेशन आफ आकाशवाणी एंड दूरदर्शन एंप्लाइज (नेफेड) ने किया है। राजधानी में सुबह 9 बजे आकाशवाणी और दूदर्शन के अधिकारी-कर्मचारी परिसर में निकल आए और धरने पर बैठ गए। फेडरेशन ने दो पहले महीने पहले प्रबंधन को नोटिस दे दी थी कि प्रसार भारती वापस लेने की मांग पूरी नहीं की गई तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारी चाहते हैं कि उन्हें सरकार के नियंत्रण में रखा जाए। वे 1996-97 से प्रसार भारती के नियंत्रण में कार्यरत हैं। आकाशवाणी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, महासमुंद, जगदलपुर व अंबिकापुर केंद्र भी बंद हैं। दूरदर्शन के रायपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, बिलासपुर केंद्रों के अलावा एलपीटी सेंटर खरौद, चांपा, बैलाडिला, कोरबा, नारायणपुर, सक्ति आदि में कामकाज ठप है।

सैकड़ों हैं शामिल:

आकाशवाणी के सुपरीटेंडेंट इंजीनियर आर.के. नेमा, एसोसिएशन के स्टेट कोआर्डिनेटर एसपी सिन्हा ने भास्कर को बताया कि सुबह 9 से प्रसारण बंद कर दिया गया। बंद 25 नवंबर की सुबह 9 बजे तक चलेगा। बंद से विविध भारती का प्रसारण भी प्रभावित हुआ है। हड़ताल पर इंजीनियरिंग व कार्यक्रम विंग के सभी अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। रायपुर में ही 100 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

नेफेड के राज्य सचिव सत्योंद्र कर व समन्वयक यशवंत स्वर्णकार ने बताया कि हड़ताल में आरती, एडीटीईए, पीएसए, स्टेनोग्राफर एसोसिएशन, ड्राइवर एसोसिएशन सहित 22 एसोसिएशन शामिल हैं। प्रदेश में सभी अपलिंकिंग सेंटर व प्रोग्राम, टीटीएल, डीडीके वाश आउट हैं।

गोपनीय सूचनाएं लीक करने के आरोप में आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

नई दिल्ली|| होम मिनिस्ट्री के आईएएस अधिकारी रवि इंदर सिंह को मंत्रालय से जुडी संवेदनशील जानकारियां लीक करने के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ऑफिसियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

उन पर कुछ टेलीफोन कंपनियों को नंबर पोर्टेबिलिटी मुद्दे पर व्यावसायिक हितों से संबंधित सूचनाएं लीक करने का आरोप है।

पश्चिम बंगाल कैडर के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी और संवेदनशील आंतरिक सुरक्षा विभाग में निदेशक पर तैनात रवि इंदर सिंह पर दिल्ली पुलिस का स्पेशल सेल निगरानी रखे हुए था और सोमवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया जिसके बाद उनके घर और ऑफिस पर छापेमारी की गई।

ब्लैकबेरी विवाद भी मिनिस्ट्री की ओर से रवि ही देख रहे थे। इससे पहले इस साल अप्रैल में भारतीय दूतावास में कार्यरत माधुरी गुप्ता को इस्लामाबाद से दिल्ली बुलाकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को संवेदनशील जानकारियां लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

लखनऊ में बी. टेक छात्र ने की आत्महत्या

लखनऊ|| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष के एक छात्र ने सोमवार को छात्रावास के अपने कमरे में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। फिर एक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र ने आत्महत्या कर ली हैं | अभी कुछ दिन पहले ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही एक लड़की ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, ऐसी क्या क्या वजह है कि आज छात्र आत्महत्या करने पर आमादा हो जाते हैं|

मोहनलालगंज थाना प्रभारी जे. के. सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि सूर्या इंजीनियरिंग कॉलेज में बी. टेक. प्रथम वर्ष का छात्र प्रतीक कुमार (19) परिसर स्थित अपने छात्रावास के कमरे में पंखे से लटकता हुआ पाया गया।

प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। सिंह ने कहा कि प्रतीक सीतापुर जिले का निवासी था। जांच की जा रही है किस कारण से वह इतना ब़डा कदम उठाने को मजबूर हुआ। पुलिस के मुताबिक कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर दरवाजा तो़डने के बाद देर शाम घटना की जानकारी मिली। कॉलेज प्रशासन फिलहाल पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है।

मुलायम के जन्मदिन पर भी एकजुट नहीं रहे सपाई

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के ७२वे जन्मदिन पर भी सपाई एकजुट नहीं हो सके| गुटवाजी के कारण जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह के समर्थकों ने सपा कार्यालय पर तथा विधायक नरेन्द्र सिंह यादव ने अंगूरी बाग़ स्थित कोठी पर नेता जी का जन्मदिन मनाया|

सपा कार्यालय में केक काटकर नेताजी के जन्मदिन की खुशी मनाई गयी| वक्ताओं ने केंद्र सरकार के घोटालों एवं प्रदेश में बड़ रही आपराधिक घटनाओं का रोना रोया| मुट्ठी भर कार्यकर्ताओं को देखकर कहा गया कि अब कोई व्यक्ति कार्यकर्ता न बनकर नेता बनना चाहता है | जबकि नेता बनने के लिए गलियों में घूमकर पसीना बहाना पड़ता है| कार्यकर्ताओं के संगठित होने का राग अलापते हुये कहा गया कि जिस व्यक्ति को जिलापंचायत अध्यक्ष की टिकट मिली है अब उसी को चुनाव जिताना है|

कहा गया कि जिलापंचायत का चुनाव तो पैसे की दम पर लड़ा जा सकता है और रुपये खर्च न कर पाने के कारण ही प्रत्याशी एमएलसी का चुनाव हार गया था|

कुछ महिलाओं को बैठा देखकर महिला सभा की नगर अध्यक्ष वीना शर्मा की प्रशंसा करते हुये कहा गया कि वह अपने बार्ड से सभासद का चुनाव लड़ने के योग्य हैं तो एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि यदि वीना चुनाव लड़े तो खर्चे के लिए वह ५ हजार रुपये देंगें|

सपा कार्यालय में पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, तरीक सेठ, सतीश दीक्षित, चाँद मोहम्मद, विश्वास गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किये संचालन बंटी यादव ने किया|

मुलायम को जन्मदिन पर मिला तोहफा

आज मुलायम सिंह के जन्मदिन के मौके पर मुलायम सिंह को आजम खान के रूप में बड़ा तोहफा मिला है, जो अमर सिंह से मतभेदों की वजह से पार्टी से अलग हो गए थे।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में आजम खान और मुलायम सिंह यादव फिर से साथ-साथ दिखेंगे। सपा मुखिया ने उन्हें साथ आने का न्योता पहले ही दे दिया था, अब आजम खान की सलाहकार परिषद ने भी मुलायम से मिलकर सपा में उनकी वापसी को हरी झंडी दे दी है।

आजम खान ने सपा में वापसी के लिए अपने समर्थकों की मुशाविरती काउंसिल बनाई थी, जिसकी सलाह पर सपा के अध्यक्ष से उनकी दूरियां नजदीकियों में तब्दील हो गई हैं। आजम की वापसी मुलायम सिंह को जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बतौर तोहफे में मिली है।

लोकमंच के नेता अमर सिंह ने सपा में आजम खान की वापसी को पार्टी का अंदरूनी मामला बताया। साथ ही मुलायम सिंह के प्रति नरम रुख अपनाते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी।

मालूम हो कि कभी मुलायम सिंह के खास रहे अमर सिंह की वजह से मुलायम और आजम की दोस्ती में दरार आ गई थी। अब अमर सिंह समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया से काफी दूर जा चुके हैं। ऐसे में आजम खान के पार्टी में वापसी से मुलायम को कितना सियासी फायदा होगा, ये बड़ा सवाल है।

अदालत से मिली दलित को राहत

फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री मायावती के शासन काल में पीड़ित दलितों को पुलिस से न्याय नहीं मिल पा रहा है|

फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने आज अदालत के आदेश पर अंबेडकर कालोनी निवासी सत्यपाल दलित की रिपोर्ट दर्ज कर ली| रिपोर्ट में मोहल्ले के नन्हे लाल उर्फ़ मनोहर उनके बेटे गौरव, शौरभ व पत्नी राजकुमारी को अभियुक्त बनाया गया है|

रिपोर्ट के मुताबिक़ आरोपी ९ सितम्बर २०१० की रात में सत्यपाल की १४ वर्षीय पुत्री कुमारी रेखा को बहला फुसलाकर ले गए| रेखा जीजीआईसी में कक्षा ९ की छात्रा थी| जब पुलिस ने रेलवे कर्मचारी सत्यपाल की रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया था|

दिन दहाड़े लाखों की लूट से पुलिस के होश उड़े

फर्रुखाबाद: दिन दहाड़े युवक नरेन्द्र को बेहोश कर बदमाश ८.५० लाख रुपये की नगदी व जेवरात लूट लिए गए, पुलिस लूट की घटना को संदिग्ध मान रही है|

नगर के मोहल्ला नुनहाई निवासी वेदप्रकाश यादव के बेटे क्रष्णा का आज मुंडन संस्कार होना था| वेदप्रकाश की पत्नी सुमन, सास शांति के साथ दोपहर को मठिया देवी मंदिर गई| वेदप्रकाश बाजार तथा उनका भाई आनंद यादव जिला जेल के निकट चश्मे की दुकान पर चला गया| घर पर अकेला छोटा भाई नरेन्द्र मौजूद था|

घर लौटने पर महिलाओं को नरेन्द्र बेहोश पड़ा मिला जिसे राकेश दुबे के अस्पताल में भर्ती कराया गया| होश आने पर नरेन्द्र ने बताया कि एक व्यक्ति मेन गेट से दूध का भाव पूंछने आया था| उसके बाद तीन व्यक्ति दूसरे दरवाजे से तथा एक व्यक्ति छत से अन्दर आया| जिन्होंने जब मुझे पकड़ा तो मैंने उनके ऊपर खुरपी से हमला कर दिया खुरपी लगने से एक व्यक्ति के खून निकलने लगा|

नरेन्द्र ने बताया कि मारपीट करने के बाद उन लोगों ने मुझे कुछ सुंघा दिया जिससे मैं बेहोश हो गया| आनंद ने बताया कि बदमाश घर से ३.५० लाख रुपये की नगदी, ५ लाख रुपये कीमती जेवर आदि सामान ले गए हैं| मकान बनबाने के लिए रुपये जमा किये थे|

पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन, अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, सीओ सिटी डीके सिसोदिया, इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिवार वालों से पूंछ-तांछ की| एसपी श्री एजिलरशन ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है| बदमाशों से पीटे जाने की बात बताने वाले युवक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था| बदमाशों की संख्या भी अलग-अलग बतायी गई| अडोस-पड़ोस के लोगों ने मकान में किसी को आते जाते नहीं देखा|

विजय संकल्प यात्रा की सफलता से प्रांशु गदगद

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बद्रीविशाल कालेज से पंडाबाग़ मंदिर तक जोरदारी से विजय संकल्प यात्रा निकाली| इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता लंबा झंडा लिए खुशी में झूमते रहे| जिन्होंने भारत माता की जय, ब्रह्मदत्त द्विवेदी, प्रभा दत्त द्विवेदी अमर रहें के नारे लगाए| मार्ग को भाजपा के झंडों से सजाया गया था|

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पंडा बाग़ मंदिर के सत्संग भवन में प्रांशुदत्त द्विवेदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने रासुका जैसे मुक़दमे में ७ माह जेल में रहने के बाबजूद भी पार्टी से मदद नहीं मांगी हिम्मत न हारकर अपना स्वास्थ्य बढाया|

भाजपा के प्रदेश मंत्री पंकज सिंह ने प्रांशुदत्त को भाई समान बताते हुए कहा कि कई दिनों से बीमार होने के बाबजूद आज कई किलोमीटर पैदल चला| कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर तबियत बिलकुल ठीक हो गयी| उन्होंने कहा कि प्रांशुदत्त के संघर्ष से पूरे प्रदेश के युवा मोर्चा के क कार्यकर्ताओं को ऊर्जा मिली है|

कार्यक्रम के आयोजक भारतीय जनता युवा के प्रदेश मंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोगो का उत्साह देखकर विजय संकल्प यात्रा का उद्देश्य पूरा हो गया है| आप लोगो के सहयोग से ही पुलिस से दो-दो हाथ करके ७ माह जेल में काटे| लेकिन हिन्दुओं की अस्मियता पर चोट होने पर जिले का नाम बदनाम नहीं होने दिया|

उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों का वोट लेने बाले नेता अन्टू अब दिखाई नहीं पड़ रहे है, उनके ही कार्यकर्ताओं पर अत्याचार हो रहे है| मैंने ऐसे पीडितो की मदद की है और सदैव करता रहूँगा इस दौरान भाजपा नेता सुशील शाक्य, अविनाश सिंह चौहान, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, डाक्टर रजनी शरीन, मिथिलेश अग्रवाल, मन सिंह पल, भूदेव राजपूत, डॉ प्रभात अवस्थी, रमा कनौजिया, आदेश गुप्ता, मुकेश राठौर आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे, संचालन सत्यपाल सिंह ने किया|

नगर पालिका के विरुद्ध फर्रुखाबाद विकास मंच ने खोला मोर्चा

फर्रुखाबाद: नगर पालिका के किये गए वादों को पूरा न कर पाने के कारण फर्रुखाबाद विकास मंच ने मोर्चा खोल दिया है|

आज दोपहर बाद शरू हुई फर्रुखाबाद विकास मंच की बैठक में मूल निशाना नगर पालिका रहा| जिसमे मंच के मूल उद्देश्यों को विस्तृत चर्चा में लेकर आगामी होने वाली मीटिंग में यह तय किया जाएगा कि जिले स्तर पर हर घर तक मंच की पहुँच को कैसे पहुंचाया जाए|

फर्रुखाबाद विकास मंच का अहम् मुद्दा नगर पालिका की धज्जियां उडाना रहा| फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल ने मनोज अग्रवाल द्वारा किये गए वादों को पूरा न कर पाने की कड़ी निंदा की| उन्होंने कहा कि मनोज अग्रवाल ने आईटीआई की पुनः सड़क निर्माण का जो वायदा किया था वह खोखला सावित हो रहा है|

फर्रुखावाद विकास मंच द्वारा श्री अग्रवाल को स्मरण भी दिलाया था| लेकिन उसका ३० नवम्बर तक निदान न होने पर १ दिसंबर को जिलाधिकारी के सम्मुख विरोध करने की चेतावनी भी दी|

इस मीटिंग में फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल के अलावा महा सचिव विजय यादव, अनुराग अग्रवाल, पिंटू अग्रवाल, चन्दन गुप्ता, अंकित अग्रवाल, प्रमोद कुमार गुप्ता, अनुज अग्रवाल, कुलदीप सिंह, सुरेन्द्र सिंह संजय रस्तोगी व जगन सक्सेना आदि मौजूद रहे|