Home Blog Page 5766

सोनिया के हमलों पर मायावती का पलटवार

लखनऊ|| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रदेश सरकार के कामकाज पर हमले को देखते हुए मुख्यमंत्री मायावती ने भी केंद्र सरकार के प्रति तल्ख तेवर दिखाये हैं। बुधवार को उन्होंने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार प्रदेश से साथ भेदभाव कर रही है। राज्य सरकार ने कई बार पूर्वी उत्तार प्रदेश व बुंदेलखंड के लिए विशेष पैकेज देने का आग्रह कई बार किया गया, लेकिन केंद्र सरकार ने कोई विशेष मदद नहीं की। केन्द्र के असहयोग के बावजूद राज्य सरकार ने इन क्षेत्रों के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं।

अपने आवास पर बसपा के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की बैठक को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश न सिर्फ क्षेत्रफल बल्कि जनसंख्या के नजरिये से भी बड़ा राज्य है। इस कारण इसके विभिन्न क्षेत्रों की समस्याएं भी अलग-अलग हैं। राज्य के विकास के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को कई बार पत्र लिखकर राज्य को पूर्वाचल, पश्चिमांचल व बुंदेलखंड के नाम से तीन भागों में बांटकर नये प्रदेश गठित करने का अनुरोध किया लेकिन केंद्र ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री मायावती ने अपने विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को यह भी निर्देश दिए कि वे आम जानता के बीच जाकर केंद्र के इस भेदभाव और उपेक्षापूर्ण रवैये की जानकारी दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी पार्टियां मुद्दाविहीन हैं, इसलिए वे राज्य सरकार ओर बसपा पर तरह-तरह के भ्रामक व बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि विधानसभा चुनाव में मात्र डेढ़ साल का ही समय रह गया है। विपक्षी दल बसपा के सांसद, विधायक तथा महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने विधायकों को चेताया कि वे ऐसे हथकंडों से सावधान रहें। विपक्षी दल गरीबों के विकास के नाम पर नौटंकी कर रहे हैं।

दिसंबर ने कराया ठंड का आगाज

फर्रुखाबाद: दिसंबर के साथ ही ठंड का आगाज भी हो गया। हालांकि अधिक्तम तापमान में अभी उतनी कमी नहीं आई है,पर न्यूनतम तापमान चार दिनों में गिरकर आधे से कम हो गया।

इससे सुबह और रात की सर्दी बढ़ गयी। संदूकों, दीवान और आलमारी में रखे गरम कपड़े और लिहाफ बाहर निकल आए। सुबह की गुन-गुनी धूप अब सुहाने लगी है। कपड़ों के दुकान पर गर्म कपड़ों और उन की खरीद और पूछताछ बढ़ गयी है।

जहां तक मौसमविदों की बात है तो वे पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि ला नीनो के प्रभाव से इस साल बेहतर बारिस के साथ अच्छी ठंड भी पड़ेगी। थोड़ी देरी पश्चिमी और दक्षिणी भारत में हुई बारिश के प्रभाव से यहां हुई बदली के कारण हुई।

सहायक मौसम निदेशक शफीक अहमद पहले ही कह चुके हैं कि मौसम साफ होते ही शुष्क पश्चिमी हवाओं के नाते सर्दी बढ़ेगी। बदली छंटते ही ठंड ने अपनी मौजूदगी का अहसास करा दिया। जहां तक खेती-बारी की बात है तो दिसंबर में लंबे समय तक की ठंड गेहूं की फसल के लिए अच्छा होता है। इससे गेहूं के पौधों की टिलरिंग (कल्ले निकलना) अच्छी होती है।

उत्तर प्रदेश में एलर्ट घोषित

अयोध्या में बाबरी ढांचा ढहाये जाने की बरसी व अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस पर छह दिसम्बर को विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए प्रदेश में एलर्ट घोषित किया गया।

एक दर्जन से ज्यादा जिले संवेदनशील घोषित करते हुए वहां पर पीएसी व रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गयी है।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था बृजलाल ने बताया कि एलर्ट के बारे में प्रदेश के सभी डीआईजी/ पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजा गया है। आमतौर पर लोग छह दिसम्बर को अयोध्या मामले की बरसी पर काला व शौर्य दिवस मनाने की कोशिश करते हैं। इस मौके पर किसी भी तरह के दिवस को मनाने पर रोक लगायी गयी है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षकों से कहा गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि काला व शौर्य दिवस लोग न मनाने पायें। कोई ऐसा कार्यक्रम न आयोजित किया जाय जिससे हालात बिगड़ें क्योंकि इसे लेकर तनाव के हालात उत्पन्न हो सकते हैं।

एडीजी ने बताया कि लखनऊ व फैजाबाद समेत 13 जनपदों को संवेदनशील घोषित करते हुए वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।  20 कम्पनी व एक प्लाटून पीएसी के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स भी तैनात की गयी है।

फैजाबाद में पांच कम्पनी पीएसी दी गयी है। इसके अलावा जिन जिलों में अतिरिक्त पीएसी के जवान तैनात किये गये हैं उनमें मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ, मऊ, गोरखपुर, बरेली, आजमगढ, बस्ती, सिद्वार्थनगर, सन्तकबीरनगर, लखनऊ, आगरा, बरेली, आजमगढ व सुलतानपुर शामिल हैं। फैजाबाद में दो कम्पनी एवं मेरठ, अलीगढ, लखनऊ, मऊ, गोरखपुर, मुरादाबाद, कानपुर व गोरखपुर में एक-एक कम्पनी रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की गयी है। एडीजी ने बताया कि इसके अलावा 30 कम्पनी पीएसी रिजर्व में रखी गयी है जिसे जरुरत पड़ने पर भेजा जाएगा। फैजाबाद में तीन डिप्टी एसपी अलग से तैनात किये गये हैं।

अब मोबाइल पर रेल टिकट

अब आपको रेल टिकट रखने के झंझट से छुटकारा मिल जायेगा क्योंकि जो ई टिकट आप इंटरनेट से बुक कराते हैं उसका प्रिंट लेने की जरुरत पड़ेगी। बल्कि ई टिकट बुक कराने के बाद रेलवे आपको एक एसएमएस आपके मोबाइल पर भेजेगा जिसे यात्रा के दौरान आपके पहचान पत्र के साथ दिखा देना ही काफी होगा इसके लिए आपको किसी भी टिकट को साथ रखने की जरुरत नहीं पड़ेगी। रेलवे अधिकारी आपके एसएमएस और पहचान पत्र की जानकारी को अपने चार्ट से मिलान करेंगे।

रेलवे के मुताबिक रोज लगभग 11 लाख यात्री रेल रिजर्वेशन करवाते हैं जिसमें से 40 फीसदी यात्री ई-टिकट यानि इंटरनेट के जरिए टिकट बुक कराते हैं जिसका बाद में प्रिंट निकलना होता है। एसएमएस तकनीक के बाद रोज लाखों रुपए के कागज की बचत होगी। रेलवे के मुताबिक अगले छह महीनों में इस सेवा की शुरुआत हो सकती है।

सेना भर्ती के दौरान जाली मोहर सहित २ दबोचे

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ राजपूत रेजीमेंट सेंटर में चल रही सैनिकों की भर्ती के दौरान फर्जीबाड़ा करने के प्रयास में दो युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया|

फतेहगढ़ राजपूत रेजीमेंट में भर्ती होने के लिए देश के सैकड़ों युवक अपना भाग्य आजमा रहे हैं| सेना के जवान भीड़ में संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखे हैं| स्थित संदिग्ध होने पर जवानों ने दो युवकों की तलाशी ली तो उनके पास फर्जी मोहरें निकलीं|

कोतवाली फतेहगढ़ के वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि सेना के एडज्यूटेंट राजेश कुमार झा ने दोनों युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है|

इटावा थाना ऊसराहार के ग्राम नगला कुआं निवासी रामगोपाल के पुत्र अजय के पास से पशु चिकित्साधिकारी भरथना की मोहर तथा बरेली थाना फतेहगंज पूर्वी के मोहल्ला शिवपुरी निवासी महेश के पुत्र अभय के पास प्रिंसिपल पानकुमारी बाबू रामचरन इंटर कालेज राजपुरी बरेली की मोहर मिली है| इनके विरुद्ध आईपीसी की धारा ४७३ के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है|

पकड़े गये युवकों ने पुलिस को बताया कि वह यहाँ भर्ती देखने आये थे उनके पिता पूर्व सैनिक हैं|

कैसे बढ़े उत्पादन, कागजों में बागवानी प्रशिक्षण

फर्रुखाबाद: जिले में किसानों के प्रशिक्षण के नाम पर औपचारिकता निभाई जाती है जिसके कारण ही जितना उत्पादन बढ़ना चाहिए उतना नहीं हो पा रहा है|

लकूला स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में जिला औधौगिक मिशन की आज से शुरू हुई दो दिवसीय कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम की खाना पूरी की गई| कार्यक्रम में मात्र ९ लोग ही मौजूद रहे| जिनमे कस्बा शमसाबाद के मोहल्ला दलवीर खां निवासी मलखान सिंह पाल का १७ वर्षीय पुत्र शेरसिंह भी था|

कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक डॉ राम प्रकाश, कृषि वैज्ञानिक डॉ अरविन्द कुमार, डॉ महेंद्र प्रसाद तथा डॉ जगदीश किशोर ने अमरुद उत्पादन के बारे में तकनीकी एवं बाग़ प्रवंधन की जानकारी दी|

किसानों को अमरुद के ताने में बीमारी लगने के कारण वृक्षों के सूख जाने तथा अमरुद में पड़ने वालों कीड़ों से निजात दिलाने के बारे में जानकारी दी गई| किसानों को बताया गया कि वह करीब १० वृक्षों के बीच फल मक्खी पेरोमेन ट्रेप के डिब्बे को बांस में बांधकर खडा कर दें| दवा की गंध से अमरुद के अन्दर के कीड़े मर जायेंगे|

कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि किसानो की मौजूदगी सुनश्चित करने की जिम्मेदारी जिला आलू विकास अधिकारी की है| उन्होंने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण पाने वाले कोसानों को १०० रुपये मानदेय तथा १०० रुपये नगद यात्राभत्ता समापन पर दिया जाता है|

क्या एम्बुलेंस भी वीवीआईपी होती है?

फर्रुखाबाद: वीवीआईपी एम्बुलेंस आम जनता के लिए भी है कि नहीं को लेकर विवाद छिड़ गया है| अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र ने आज सायं नगर के मोहल्ला रकाबगंज नासिर के हाथे में मुहर्रम की तैयारी को लेकर आम लोगों के साथ बैठक की|

उन्होंने बताया कि सरकार ने आम जनता के उपयोग के लिए यूपी ३२ बीजे १८६२ एम्बुलेंस उपलब्ध कराई है| जिसके ड्राईवर का नाम सुनील है ड्राईवर का मोबाइल नंबर 9453301133 है| इस एम्बुलेंस को कोई भी आम व्यक्ति दुर्घटना, दैवीय आपदा आदि मुसीबत के समय प्रयोग कर सकता है| फोन करने पर एम्बुलेंस को मंगाया जा सकता है|

अपर पुलिस अधीक्षक ने एसओ कमरूल हसन को निर्देश दिया कि वह ताजिया निकालने में वाधक पेंड़ो को कटवा दें| कोई व्यक्ति नया ताजिया न निकाले जिससे कोई परेशानी हो| उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को निर्देश दिया है कि वह खुले स्थानों पर रखे ट्रान्सफार्मर की फैंसिंग करा दें| इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर, सीओ सिटी डीके सिसोदिया, सभासद असलम शेर खां, नौसाद, सुरेन्द्र यादव, नासिर अली आदि मौजूद रहे|
असफर से बड़े है स्वस्थ्य विभाग के कर्मचारी
ये फर्रुखाबाद है यहाँ स्वस्थ्य विभाग को बाबु और चपरासी चलाते है ये बात पिछले दिनों घोटालों में खुल चुकी है मगर सबसे अफ़सोसनाक बात ये है कि स्वास्थ्य विभाग की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक ने जनता को एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की बात तो ये बात शायद स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को नहीं पच पाई| एम्बुलेंस के चालक सुनील ने बताया कि यह करीब 4 वर्ष पुरानी वीवीआईपी एम्बुलेंस है और वो किसी भी व्यक्ति के कहने पर एम्बुलेंस को नहीं ले जायेगा| मुझे किसी अधिकारी ने नहीं कहा है कि मै एम्बुलेंस आम व्यक्ति को उपलब्ध कराऊँ|
वीवीआईपी के पीछे मुफ्त में भागती एम्बुलेंस जनता को भुगतान करने पर मिलेगी
उधर देर रात जिले के जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने फ़ोन पर जेएनआई को बताया कि सभी एम्बुलेंस जनता के लिए उपलब्ध है इस बात का आदेश भी सभी ड्राइवर को दे दिया जायेगा और ये सेवाएं भुगतान पर उपलब्ध होंगी|

विश्व एड्स दिवस पर किया गया वायदा

फर्रुखाबाद: विश्व एड्स दिवस पर आज एड्स के बचाव एवं जनमानस युवा वर्ग में एड्स के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए रिप्स विशिष्ट जन कल्याण समिति के छात्रों ने आवास विकास कालोनी क्षेत्र में रैली निकाली|

शीशम बाग़ कैंट स्थित नव जाग्रत सेवा संस्थान एवं एजुकेशनल सोसाईटी के संस्थापक अमित कुमार सिसोदिया के सहयोग से निकली गयी रैली में छात्र एड्स रोकेंगे वादा निभायेंगें आदि बैनर लिए थे| मुख्य चिकित्साधिकारी परिवार कल्याण डॉ लल्लन प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया|

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजवीर सिंह, एस एमओ डॉ मीर रियासत हुसैन ने एड्स की गंभीर बीमारियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी| डॉ के एम द्विवेदी ने बच्चों को बिस्कुट व पेन देकर उनका उत्साह वर्धन किया|

डॉ अरुण कुमार पाण्डेय, डॉ सुरेन्द्र सिंह राठौर, अशोक कुमार दीक्षित, धीरेन्द्र सिंह फ़ौजी, सरोज राठौर, पीयूष, पवन दीक्षित, दिनेश चौहान, शवाव रिजवी, आसिफ अली, अभिषेक बाजपेयी, अमित सोमवंशी , पंकज, करमवीर सिंह, सुनील गांधी आदि लोगों ने रैली में मौजूद रहे|

पुलिस सोती रही, चोरों ने लाखों के जेवर उड़ाये

फर्रुखाबाद: सर्दी की शुरूआत होने से चोरों की पौ बारह हो गई है| सर्दी के कारण सड़कों पर सन्नाटा रहता है और अधिकाँश गस्ती पुलिस भी सो जाती है| इसी माहुल का फायदा उठाकर चोर अपने मकसद में कामयाब हो जाते हैं|

थाना मऊदरवाजा के हथियापुर बाजार में चोरों ने बीती रात निर्भय होकर चोरी की बारदात की| कायमगंज मार्ग के किनारे अनबार खां के बाजार में आस्तिक ज्वैलर्स एवं रेडीमेट हॉउस की दुकान के शटर के ताले तोड़ दिए| शटर को काटकर चोर अन्दर घुस गए और लाकर को तोड़कर जेवरात व कीमती कपड़ों के पैकेट लेकर आराम से चले गए| दुकान के पीछे सुरेश चन्द्र के अरहर के खेत में चोरों ने कपड़ों के डिब्बे फेंक दिए और गठरी बांधकर चले गए| हथियापुर बाजार में पुलिस का पिकेट लगता है|

आज सुबह ६ बजे गोपी हलवाई ने चोरी होने की जानकारी दुकान मालिक को दी| नगर के मोहल्ला कूंचा भवानीदास निवासी गुरूदेव मिश्रा व हरिओम मिश्रा दुकान पर पहुंचे| फिंगर प्रिंट टीम ने नमूने लिए| हरिओम ने बताया कि चोर साढ़े तीन लाख कीमती सोना व चांदी के जेवरात तथा ३० हजार रुपये कीमती कपड़े ले गए| दोनों भाईओं ने १५ माह पूर्व ही बड़े अरमानों से दुकान खोली थी|

* बरौन निवासी इमरान खान ने बताया कि बीती रात कई बदमाश लूट-पाट करने के इरादे से गाँव के प्राथमिक स्वास्थय केंद्र परिसर में घुस गए थे| खाना बना रहे वरेली के मजदूरों के द्वारा टोके जाने पर वह लोग भाग गए|

महंगी पड़ी मुफ्त की चाय

फर्रुखाबाद: यात्रियों की लापरवाही के कारण ही जहरखुरानी गिरोह दिनोदिन फलफूल रहा है| बसों में लिखा रहता है कि यात्रा के दौरान अपरिचित व्यक्ति की कोई भी चीज न खायें पियें और न ही धूम्रपान करें| इसके बाबजूद भी लोग जहरखुरानी का शिकार होकर अपनी जमा-पूंजी व सामान गँवा देते हैं|

दिल्ली में चाट-पकौड़ी बेंचकर शिवकुमार ने काफी रुपये जमा किये वह इन रुपयों को लेकर घर जाने के लिए दिल्ली में रोडवेज बस पर सवार हुआ| गाजियाबाद के निकट जहरखुरानी गिरोह के सदस्य ने अपनत्व दर्शाते हुए उसे चाय पिला दी| बेहोश हो जाने पर शिवकुमार के रुपये व कपड़ों का बैग लूट लिया गया|

फर्रुखाबाद बस स्टेशन पर लावारिस बेहोश पड़े अज्ञात यात्री को पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| उसे रात ११ बजे होश आया पड़ोसी जिला हरदोई थाना बेहटा के ग्राम भानपुर निवासी मुन्नालाल के २५ वर्षीय पुत्र शिवकुमार ने बताया कि बस में पास बैठे वृद्ध ने चाय पिलाई थी| बेहोश हो जाने पर २४ हजार रूपये व कपड़ों से भरा बैग गायब कर दिया गया| शिवकुमार रोता हुआ घर चला गया|