Home Blog Page 5712

मारपीट में 5 घायल, 2 हमलावर गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा पुलिस ने ग्राम खतबापुर निवासी राम आसरे को घायल करने वाले उसके भाई उदयवीर को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया|

जायदाद बटवारे के विवाद में ग्राम टिमरुआ निवासी सुदामा कठेरिया को पीटकर घायल कर दिया गया| सुदामा ने बड़े भाई धनीराम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई|

कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने मारपीट में घायल नौगंवा निवासी चन्द्र शेखर व नरेन्द्र कुमार का डाक्टरी परीक्षण कराया| हमले में चन्द्र शेखर की माँ बिट्टा देवी को भी चोटें लगीं| पुलिस ने हमलावर नरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है|

बीमार कैदी अस्पताल में

फर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल के ६७ वर्षीय बीमार कैदी देवकी नंदन को बंदी रक्षक सुनील कुमार ने आज सुबह लोहिया अस्पताल पहुंचाया| पेट दर्द की शिकायत होने पर बंदी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया|

19 जनवरी: फर्रुखाबाद की अपराधिक घटनायें

हादसे में युवक घायल

फर्रुखाबाद: मार्ग दुर्घटना में युवक ब्रजेश घायल हो गया| थाना राजेपुर के ग्राम अम्बरपुर निवासी उमाशंकर का ३० वर्षीय पुत्र ब्रजेश बाइक से घर वापस जा रहा था|

चाचूपुर मोड़ पर डग्गामार वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया| घायल को लोहिया अस्पताल ले जाया गया|

आग से झुलस गई छात्रा

फर्रुखाबाद: आग से छात्रा आरती झुलस गई| उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम खिमसेपुर निवासी सुन्दर सिंह की १८ वर्षीय पुत्री आरती बीती रात कुप्पी से पढ़ रही थी, अचानक पैरों पर कुप्पी के गिर जाने से उसके कपड़ों में आग लग गई| वह खिमसेपुर स्थित शिवनंदन सिंह इंटर कालेज में कक्षा १२ की छात्रा है|

टेंशन होते ही वियर पीकर मौज-मस्ती करते धरा गया

फर्रुखाबाद: दुर्गा नारायण डिग्री कालेज परिसर में बदसलूकी करने वाला नशेड़ी युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है|

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी राम नरेश पाल का २४ वर्षीय पुत्र संजीव कुमार पूर्वाहन नशे में मस्त होकर डीएन डिग्री कालेज परिसर में मौज-मस्ती कर रहा था| कालेज के शिक्षकों ने बाहरी युवक को देखकर उसे कालेज से बाहर जाने की हिदायत दी तो उसने शिक्षकों के साथ बदसलूकी की|

प्रधानाचार्य की शिकायत पर कोतवाली के दरोगा नासिर हुसैन संजीव को पकड़ ले गए और उसका लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया| इस दौरान संजीव ने बताया कि टेंशन के कारण बियर पी थी| उसने बताया कि वह नोयडा में आगरा शिक्षण संस्थान से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है| पिता जनपद कन्नौज में आलू अधिकारी कार्यालय में लिपिक हैं|

डाक्टर की हिदायत पर संजीव ने वायदा किया कि वह कभी भी भविष्य में अब शराब नहीं पियेगा| उसने माफी मांगकर डाक्टर के पैर छुए|

तैयार हो जाओ…कल से शुरु मोबाइल नंबर पोर्टेब्लिटी

जी हां मोबाइल नंबर पोर्टेब्लिटी का इंतजार कर रहे लोगों के इंतजार का समय खत्म हो चुका है। इस सुविधा के आने के बाद उपभोक्ता को अपनी कंपनी के नखरे नहीं सहने होंगे। कॉल ड्राप, नेटवर्क की समस्या या महंगी कॉल दरों को लेकर अभी तक उपभोक्ता मोबाइल कंपनियों के जुल्म सहते चले आ रहे थे क्योंकि ऑपरेटर बदलने के लिए उन्हे नंबर भी बदलना पड़ता लेकिन कल से यह सब इतिहास बन जाएगा।

ट्राई ने 20 जनवरी से पूरे देश में मोबाइल पोर्टेब्लिटी सुविधा लागू करने की नोटिफिकेशन जारी कर दी थी। हांलाकि इससे पहले हरियाणा में यह सुविधा शुरु हो चुकी है हरियाणा के रोहतक जिले में यह सुविधा 25 नंवबर को ही शुरु हो गई थी। अपना ऑपरेटर बदलने के लिए उफभोक्ता को केवल 19 रुपए का भुगतान करना होगा साथ ही अपने पुराने बिल को चुकाना होगा उसके बाद वह किसी भी ऑपरेटर का चयन कर सकता है।

मोबाइल ऑपरेटरों के विरोध के चलते एमएनपी को तीन बार रद्द करना पड़ा था। ट्राई के आकंडों के मुताबिक भारत में अक्टूबर के अंत तक 7070 लाख मोबाइल यूजर्स थे। एमएनपी लागू होने से पहले सभी मोबाइल कंपनियां दूसरी कंपनियों के ग्राहक अपनी ओर खीचने के लिए जबर्दस्त प्रचार कर रही हैं।

एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या

हाथरस|| उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बीती रात अज्ञात लोगों ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी।

यह सनसनीखेज घटना जिले के सादाबाद कस्बे की है, जहां आज सुबह ४७ वर्षीय रमेश जाटव उनकी ४२ वर्षीय पत्नी ममता, १९ वर्षीय बेटा गोपाल, १७ वर्षीय बेटी दीप्ति और १८ वर्षीय भांजा मोनू की ह्त्या कर दी गई|

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक एस. एन. भारद्वाज ने संवाददाताओं को बताया कि घर के मुखिया रमेश की गोली मारकर और बाकी परिजनों की गला रेतकर हत्या की गई। वारदात को तड़के अंजाम दिया गया।

भारद्वाज ने कहा कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि किन लोगों ने और किस मकसद से इस वारदात को अंजाम दिया।

भारद्वाज ने बताया कि घर का मुख्य दरवाजा खुला पाया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वारदात में किसी परिचित का हाथ है जिसने देर रात दरवाजा खुलवाया। पुलिस ने घटना के पीछे लूट की मंशा से साफ इंकार किया है। पुलिस अभी तक हत्यारों के बारे में कोई सुराग हासिल नहीं कर पाई है।

आज होगा मनमोहन कैबिनेट में फेरबदल

नई दिल्ली। केंद्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की 19 माह पुरानी सरकार की मंत्रिपरिषद में पहला फेरबदल आज शाम 5 बजे होगा। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंत्रिपरिषद में कुछ नए चेहरों को शामिल कर सकते है वहीं कुछ कांग्रेसी मंत्रियों को पार्टी संगठन में भेजा जा सकता है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ राष्ट्रपति भवन में शाम पांच बजे दिलाई जाएगी।

ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिली थीं। इस बात की संभावना है कि कई मंत्रालयों का कार्यभार देख रहे मंत्रियों को राहत देने के लिए उनके विभागों में कमी की जा सकती है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के पास कृषि, खाद्य और उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय है। सरकार उनके विभागों में कमी कर सकती है।

संप्रग सरकार में एक बड़ी सहयोगी राकांपा अपने पार्टी के सबसे चर्चित चेहरे नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री प्रफुल्ल पटेल को केंद्रीय मंत्री का दर्जा दिलाने में कामयाब हो सकती है। इसके अलावा कांग्रेस केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय सहित अन्य मंत्रालयों का कार्यभार संभाल रहे कपिल सिब्बल के विभागों में भी कटौती कर सकती है।

सप्रंग के दूसरे सबसे बड़े सहयोगी तृणमूल कांग्रेस केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अपना कोटा बढ़ाने में लगी हुई है। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी के बाद पार्टी में दूसरे बड़े कद्दावर नेता सुदीप बंदोपाध्याय को मंत्रिपरिषद में शामिल किया जा सकता है।

2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम [डीएमके] के ए. राजा द्वारा केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पर से इस्तीफा देने के बाद पार्टी का एक चेहरा मंत्रिपरिषद में शामिल हो सकता है।

अब जेब में खनकेगा 150 रुपए का सिक्का

देश में पहली बार 150 रुपए कीमत का सिक्का जारी किया गया है। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 150वीं जयंती वर्ष के मौके पर भारत सरकार ने यह सिक्का जारी किया है।

भारतीय स्टेट बैंक के विपणन कार्यपालक सुरेश शुक्ला ने बताया कोलकाता स्थित टकसाल द्वारा विशेष श्रंखला के तहत जारी 150 रुपए का सिक्का 40 मिलीमीटर व्यास का है और इसका वजन 35 ग्राम है।

चांदी,तांबा,निकेल और जिंक धातुओं के मिश्रण से निर्मित सिक्के में दातें (सिरेशन) की संख्या 200 है। इसी प्रकार 5 रुपए कीमत का टैगोर स्मृति विशेष श्रंखला सिक्का भी जारी किया गया है। इसका वजन 6 ग्राम और व्यास 23 मिलीमीटर है। इसमें 100 दातें हैं। यह सिक्का तांबा, निकेल एवं जिंक धातुओं के मिश्रण से बनाया गया है।


ये सिक्के भी होंगे जारी

इसी वर्ष भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 75 रुपए का विशेष सिक्का जारी किया जाएगा। कॉमनवेल्थ गेम्स की स्मृति में भी 100 रुपए का सिक्का जारी किया जा रहा है। इसी तरह इस साल देश में पहली बार 10 रुपए का पॉलीमर नोट लाया जा रहा है।

काली कमाई जमा करने वालों के नामों की पोल खुलनी शुरू

नई दिल्ली|| स्विस बैंक में काला धन जमा करने वाले खाताधारकों के नाम सामने शुरू हो गए हैं। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक अन्नपूर्णा नाम से दो कंपनियां-अन्नपूर्णा कन्वर्टिबल और अन्नपूर्णा इन्वेस्टमेंट के अलावा असद अली खान और जाहिदा अली खान के नाम सामने आ रहे हैं।

हालांकि, इन नामों का खुलासा करने वाले एक निजी चैनल ने साफ कहा कि वह इस बात की पुष्टि नहीं कर सकता कि यह सूची सच्ची है या नहीं या फिर इसमें दिए गए खाताधारकों के नाम सही हैं या नहीं।

चैनल ने एक सूची दिखाई जिसमें स्विट्जरलैंड के जूलियस बाएर बैंक एंड ट्रस्ट लिमिटेड नामक बैंक के खाताधारकों के नाम हैं। यह सूची बैंक के पूर्व अधिकारी रूडोल्फ एलमर ने विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन अंसाजे को दी है। इस सूची के मुताबिक दो खातों में 432 करोड़ रुपये जमा हैं।

अन्नपूर्णा कन्वर्टिबल के नाम से जूलियस बेयर बैंक में करीब ३. ८३ अरब रुपये और अन्नपूर्णा इन्वेस्टमेंट के नाम ४४.६५ करोड़ रुपये स्विस बैंक में जमा हैं। हालांकि,  अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि अन्नपूर्णा, असद और जाहिदा का भारत से सीधे तौर पर कोई संबंध है या नहीं।

रुडोल्फ एल्मर ने दो हजार नामों की सूची वाली दो सीडियां विकीलीक्स वेबसाइट के संस्थापक जूलियन असांजे को सौंपी है। माना जा रहा है कि इस सूची में अमेरिका, ब्रिटेन और एशिया के काफी लोगों के नाम हैं।

गणतंत्र दिवस: 35 आतंकवादियों की दिल्ली पर नजर

नई दिल्ली|| गणतंत्र दिवस पर राजधानी को एक नहीं, बल्कि 35 आतंकियों से खतरा है। ये आतंकी हमला बोलकर भारी गड़बड़ी फैला सकते हैं। आतंकियों की इस योजना की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है।

इससे निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां ने भी कमर कस ली है और लंबी-चौड़ी योजना बनाकर उस पर अमल करने में जुट गई हैं। दिल्ली पुलिस ने सभी 35 आतंकियों के दो लाख पोस्टर छपवाए हैं, जिन्हें सार्वजनिक स्थलों पर अगले कुछ दिनों में ही चस्पा करवा दिया जाएगा, ताकि आम लोग भी सतर्क रहें और आतंकियों से जुड़ी जानकारी पुलिस को समय रहते लोगों के माध्यम से मिल सके।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि इन 35 आतंकियों में से आठ इंडियन मुजाहिदीन के सदस्य हैं, जो आजमगढ़ के रहने वाले हैं। इनमें डॉ. शाहनवाज, आरिफ उर्फ जुनैद, मिर्जा शाहदाब बेग, बड़ा साजिद, मोहम्मद खालिद, असादुल्लहा, अखतर व अबू राशिद शामिल हैं।

जबकि, अन्य 27 आतंकियों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा, हूजी व अन्य आतंकी संगठनों से है। दिल्ली पुलिस को इन आतंकियों की जानकारी खुफिया एजेंसियों व गृह मंत्रालय से मिली है, जिसमें पुलिस को चेताया गया है कि ये आतंकी दिल्ली व एनसीआर में छिपे हो सकते हैं।

इनके संपर्क में कुछ स्थानीय लोग भी हैं, जो न सिर्फ इन्हें पनाह देने में मददगार हैं, बल्कि अन्य गतिविधियों में भी लिप्त हैं। इस इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस ने तमाम थाना इलाकों में किराएदारों के वेरिफिकेशन के साथ ही साइबर कैफे और एसटीडी पीसीओ बूथ, होटल व गेस्ट हाउसों में भी यह अभियान छेड़ दिया है।

सभी प्रापर्टी डीलरों को भी यह निर्देश दिए गए हैं कि वे उन लोगों का ब्योरा भी पुलिस को दें, जिन्होंने हाल ही में मकान खरीदा है या फिर किराए पर लिया है।

इसके अलावा, सभी 35 आतंकवादियों के फोटो, नाम व आतंकी संगठनों की जानकारी वाले दो लाख पोस्टर भी छपवाए गए हैं। इन्हें दिल्ली के सभी सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशन, बस अड्डा, अस्पताल, एयरपोर्ट व मुख्य बाजारों में चस्पा किया जाएगा। पुलिस ने अपने मुखबिरों को भी मुस्तैद कर दिया है, ताकि समय रहते ही संदिग्धों की जानकारी पुलिस को मिल सके।

गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा के मद्देनजर सेना के अलावा अर्धसैनिक बलों की 192 कंपनियों को तैनात किया गया है। केवल नई दिल्ली जिले में ही दिल्ली पुलिस के 20 हजार कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, अन्य पुलिस कर्मियों को राजधानी के चप्पे चप्पे पर तैनात किया गया है।

जिन सुरक्षा कर्मियों की ड्युटी गणतंत्र दिवस समारोह में लगी है, सेना ने उन सभी के नए पहचान पत्र जारी किए हैं, ताकि कोई भी आतंकी फर्जी आईकार्ड की मदद से सेंध न लगा सके। परेड रूट में लगे पेड़ों व खंभों की गिनती का काम भी लगभग पूरा हो चुका है और सीसीटवी कैमरे भी लगा दिए गए हैं।

देश के विभिन्न हिस्सों से अलग अलग भाषाओं की जानकारी रखने वाले सुरक्षा कर्मियों (सपोर्टरों) को भी बुलाया गया है। राजधानी की सभी सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा, सभी 35 आतंकियों की जानकारी दिल्ली से सटे शहरों व अन्य राज्यों की पुलिस को भी दे दी गई है।

इसके साथ ही, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद व गुड़गांव पुलिस को इलाके में चौकसी बढ़ाने के लिए कहा गया है। आम लोगों से अपील भी की है कि किसी भी संदिग्ध की सूचना मिलने पर वे तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें।

जिज्ञासा: परिवार के लिए सबसे जरूरी…

परिवार में किया गया आचरण सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसमें पूरे परिवार का जीवन और बच्चों का भविष्य छिपा होता है। ऐसा कहते हैं मनुष्य की आदतें उसके परिवार में निर्वस्त्र रहती हैं।

घर के बाहर तो ओढ़ी शराफत, ढोंग, छल, दिखावा यह सब करके वह अपने आचरण को बचा ले जाता है, लेकिन घर में आदमी अपने दुर्गुणों के साथ खुलकर खेल लेता है। इसलिए देखा जाता है कि घरों में दुर्गुणी सदस्य किसी बीमारी से कम नहीं होते। सारे परिवार को दुख देते हैं।

ऐसी बीमारियों का इलाज शुरुआत में ही करना ठीक रहता है। देर होने पर गुंजाइश भी खत्म हो जाती है। आचरण को अच्छा रखने के लिए सभी धर्मों ने एक सहारा शास्त्रों को भी बताया है। शास्त्र पढऩे से विचारों की अस्पष्टता खत्म होती है, भ्रम दूर होता है, सोच परिपक्व हो जाती है। लेकिन शास्त्रों के साथ एक खतरा यह है कि इन्हें अज्ञान और निज स्वार्थ से नहीं पढऩा चाहिए। तर्क और जिज्ञासा हो इसमें कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि कुछ शास्त्र तो लिखने वाले ने अपनी दिव्यता की स्थिति में पहुंचकर ही लिखे हैं। उनके शब्द शत्प्रतिशत निर्दोष रहते हैं। झंझट शुरु होती है हमारी व्याख्या से।

हर शास्त्र की हम अपनी व्याख्या अपने निज स्वार्थ को रखकर शुरु कर देते हैं और सबकुछ बिगड़ ही नहीं जाता बल्कि विकृत भी हो जाता है। चूंकि हमारी व्याख्या हमारी सुविधा से होती है और पहली सुविधा आदमी यह चाहता है शास्त्र पढ़कर ज्ञान मिल जाए आचरण में उतारना जरूरी नहीं है।

इसलिए परिवारों में शास्त्र अध्ययन का परिणाम आचरण होना चाहिए, क्योंकि घरों में केवल वाणी से बच्चे नहीं सुधारे जा सकते। अपने आचरण को इतना दिव्य बनाना पड़ेगा जैसे दीपक से दीपक जल सके। पुरानी पीढ़ी जब ऐसी ही ज्योति नई पीढ़ी को दे पाएगी तब इसी का नाम सदाचरण होता है।