Home Blog Page 5701

लाखों की नगदी व जेवरात सहित अगवा की गई छात्रा की ह्त्या

फर्रुखाबाद: कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला बजरिया रामलाल निवासी स्वर्गीय रामशरन वर्मा की युवा पुत्री प्रिया बीते सप्ताह अपने प्रेमी गुड्डा के साथ भाग गई थी| प्रिया ने प्रेमी के सहयोग से नशीला पदार्थ खिलाकर परिजनों को बेहोश कर दिया था और घर की नगदी व जेवरात ले गई थी|

पुलिस ने रुपये लेकर प्रिया के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी| कार्रवाई के नाम पर आरोपी के दोस्त गुड्डू आदि को हिरासत में लेकर छोड़ दिया था| प्रिया का शव आज जसोदा के पास पड़ा मिला| उसकी गला दबाकर ह्त्या की गई थी| उसके कपड़ों में मार्कशीट मिली| पुलिस की सूचना पर परिजनों ने वहां पहुंचकर उसकी शिनाख्त की| इस बात की जानकारी होने पर मोहल्ले वालों में जबर्दस्त रोष व्याप्त हो गया|

अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र ने कई थानों की पुलिस फ़ोर्स के साथ आरोपी गुड्डा व उसके दोस्त गुड्डू के घर पर छापा मारा| उनका पूरा परिवार पहले ही गायब हो गया था|

बीए की छात्रा प्रिया की सगाई होने वाली थी| उसके घर में सोने चांदी के गिरबी गांठे का काम होता है| चर्चा है कि प्रिया घर से करीब १ करोड़ के जेवरात व नगदी ले गई है| पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी आदि की कई टीमे गठित की गई हैं| शांति व्यवस्था के लिए पीएसी भी तैनात की गई हैं|

स्कूल न जाने की सजा: चाचा की पिटाई कर बाप को घायल किया

फर्रुखाबाद: गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल न हो पाने पर एक छात्रा के साथ ही उसके बाप को काफी महँगा पडा है| स्कूल के प्रबंधक ने छात्रा को पीटे जाने की शिकायत करने वाले उसके बाप को पीकर घायल कर दिया|

कोतवाली पुलिस ने न्यू बिर्रा बाग कादरीगेट निवासी ५५ वर्षीय विजय शुक्ला तथा ब्रम्हगली गंगा नगर निवासी ८६ वर्षीय शिव प्यारेलाल शुक्ला का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया|

विजय शुक्ला की पुत्री गंगा नगर कालोनी स्थित पीडी पब्लिक स्कूल कक्षा ४ में पढ़ती है| वह बीते दिन किसी कारण स्कूल नहीं जा सकी, पिटाई होने के भय से विजय शुक्ला अपनी बेटी को आज स्कूल छोड़ कर आये थे| हिदायत दी जाने के बावजूद भी स्कूल में पिटाई की गई|

विजय शुक्ला इसी बात की शिकायत करने स्कूल गए थे तो विवाद होने पर स्कूल के प्रवन्धक शशिभूषण दीक्षित व उनके बेटे अमित ने विजय की जमकर पिटाई कर दी| वृद्ध शिव प्यारेलाल ने उसे बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उनको भी नहीं बख्सा| विजय ने हमलावर शशिभूषण व उनके बेटे अमित के विरूद्ध सूचना दर्ज कराई है| उधर पेशबंदी करने के लिए शशिभूषण ने स्वयं लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया|

रिहाई की मांग को लेकर सेन्ट्रल जेल के कैदियों की हड़ताल शुरू

फर्रुखाबाद: गणतंत्र दिवस के पर्व पर रिहाई न किये जाने से गुस्साए केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ के कैदियों ने हड़ताल शुरू कर दी है| हड़ताल की अगुवाई करने वाले तीन कैदियों को काल कोठरी ( तन्हाई ) में डाल दिया गया है| डीआईजी शरद कुल श्रेष्ट सेन्ट्रल जेल पहुँच गए हैं| उन्होंने हड़ताल खत्म कराने के लिए कैदियों से वार्ता शुरू कर दी है|

कचहरी में आज पेशी पर आये सेन्ट्रल जेल के बंदी राजेश कुमार आदि ने जेल में हड़ताल शुरू होने की पुष्टि की| कैदियों ने बताया कि जेल के सर्किल एक में करीब १३०० कैदी हैं| बीते दिन ऐटा के कैदी विक्रम, अलीगढ़ के कैदी जफ़र व अजय शुक्ला ने रिहाई न होने के विरोध में हड़ताल की शुरूआत की| तो उन तीनों कैदियों को काल कोठरी में डाल दिया गया|

बताया गया कि आज सर्किल नंबर २ के अलावा डेरा में भी हड़ताल शुरू हो गयी है| उधर जेल के अधिकारियों ने फोन उठाना बंद कर दिया है और जेल के कर्मचारियों ने भी अपने मुंह बंद कर लिए हैं|

सेन्ट्रल जेल के संतरी दिनेश चन्द्र ने बताया कि जेल में हड़ताल नहीं है| बीते दिन १६ साल की सजा काटने व ६० वर्ष की आयु पूरी करने वाले फर्रुखाबाद के सियाराम, ऐटा के उवनेश, बदायूं के मोरा, मैनपुरी के सोबरन, औरैया के राजपाल सिंह व हरदोई के महावीर, बेंचेलाल, राम दयाल, जगनू, परशुराम व सम्भूदयाल सहित ११ कैदियों की रिहाई हुई है|

मायाराज में लुट रही हैं बेटियों की इज्जत!

लखनऊ|| पहले बांदा, फिर इटावा, फिर लखनऊ और अब जौनपुर..पिछले एक महीने के दौरान महिला उत्पीड़न की चौथी घटना, वो भी उस प्रदेश में जहां कि मुख्यमंत्री खुद एक महिला है। जी हां हम बात कर रहे हैं यूपी की मुख्यमंत्री मायावती की, जिनके राज में महिलाओं पर यूं वज्रपात हो रहा है।

अभी बांदा केस का निवारण नहीं हुआ है, तो इटावा के बलात्कारी को सजा भी नहीं मिली है कि मंगलवार को राजधानी लखनऊ में एक दलित लड़की के साथ रेप हुआ और बलात्कारी दंरिदे पकड़े नहीं गये तो वहीं जौनपुर की एक शिक्षिका ने अपने को मौत के हवाले कर दिया, कारण उसका यौन उत्पीड़न हो रहा था।

आखिर कहां है हमारी सरकार और हमारी सीएम मायावती जी, खुद को प्रदेशवासियों की बहन बताने वाली मायावती अब तक चुप क्यों है? कानून का खुलेआम मजाक बन कर रहा गया है प्रदेश की पुलिस भी सरकार के कानून के आगे बौनी और बेचारी नजर आती है। अपराधारिक घटनाएं इस बात की साक्षात उदाहरण है।

आपको याद होगा कि कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कुछ समय पहले मायावती के खिलाफ प्रदेश की ऐसी ही संगीन घटनाओं के सिलसिले में टिप्पणी की थी , जिसके बाद बसपा ने यूपी में एक भूचाल ला दिया था। उसने रीता की टिप्पणी पर तीखा वार करते हुए कहा था कि प्रदेश अपराध मुक्त है यहां की बहू-बेटियां पूरी तरह से सुरक्षित है, रीता का बयान अमर्यादित और अशोभनिय है।

अब आप ही बताइये एक टिप्पणी ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया था क्योंकि उससे माया के चरित्र पर दाग लग गया था, तो वो ही माया अब कहां है, जब उनकी तमाम मासूम बहनों की इज्जत सरेआम तहस-नहस की जा रही है, कहां है वो बसपा नेता जिन्होंने रीता के बयान पर रीता के घर को आग लगा दी थी, अब वो क्यों नहीं उन दरिंदों को आग लगा देते जो राज्य की मासूम लड़कियों के साथ सरेआम बलात्कार करते हैं।

जरा सोचिए ये वो घटनाएं हैं जो सामने आ गई, ना जाने अभी कितनी बहनों के साथ दुष्कर्म हो रहें होंगे और ना जाने अभी कितनी महिलाएं अपने आप को दरिंदों से बचाने के लिए खुद को मौत के हवाले कर रही होंगी। क्या केवल मूर्ति और पार्क बनवाने से प्रदेश का उद्धार होता है, क्या विकास इसे कहते है, खुले आम बहशी दरिंदे समाज में घूमे वो भी कानून को जेब में रखकर। क्या इन सबसे ये ही मतलब नहीं निकलता है कि कि माया आज उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री नहीं है बल्कि वो उस प्रदेश की मुख्यमंत्री है जहां खुलेआम महिलाओं का चीरहरण हो रहा है।

साधुओं की धमकी से गंगा मैया को राहत

फर्रुखाबाद: घटियाघाट स्थित गंगा मैया का जल अशुद्ध होने के कारण लोक सेवन कर से बचते हैं| श्रद्धालुओं के अलावा साधू संत सदैव गंगा में गन्दगी को लेकर चिंतित रहते हैं और जैसे ही मेला राम नगरिया लगती हैं काफी जमाव बाड़ा होने के कारण साधू संत गंगा में गन्दगी को लेकर आन्दोलन करने लगते हैं|

सर्वोदय मंडल के सचिव लक्ष्मण सिंह एडवोकेट ने कई साथियों के साथ गंगा नदी में गंदगी की सफाई को लेकर अनशन किया था| मेला सचिव एवं उपजिलाधिकारी अनिल धींगरा ने अनशन तुड़वाकर कार्रवाई करने का वायदा किया था|

नगर पालिका की रोड गैंग ने आज विस्रातों के निकट गंदे नाले के पानी को रोकने के लिए वहां काफी बड़ा बाँध लगा दिया| इससे पहले भी गंदा पानी रोकने के लिए मिट्टी की बोरियां लगाई गई थी लेकिन पानी रिसता रहा|

नगर पालिका के अवर अभियंता राम सक्सेना ने बताया कि आज जबर्दस्त बांध लगवाया गया है अब गंदा पानी गंगा नदी में नहीं जा पायेगा|

चोरों ने नगदी जेवरात व बाइक उड़ाई

फर्रुखाबाद: चोरों ने नगर के मोहल्ला खतराना में दिन दहाड़े बाइक उड़ा दी|

थाना नवाबगंज के ग्राम सिरोली निवासी अजीत तिवारी पुत्र अखिलेश मोहल्ला खतराना २/५१ के महेश शुक्ला के मकान में किराए पर रहकर दवाईयों के एजेंट का कार्य करते हैं| उनकी काले रंग की बजाज प्लेटिना नंबर यूपी ७६ एच / २९४९ दरबाजे के बाहर खड़ी थी|

जब अजीत २:४५ बजे बाजार जाने के लिए घर से निकले तो मोटर साइकिल को न देखकर भौंचक्के रह गए| काफी तलाशने पर जब बाइक का पता नहीं चला तो एमआर अजीत ने पुलिस को सूचना दी|

* चोर आवास विकास कालोनी १/३६३ निवासी अनिल मिश्रा के घर से नगदी व जेवरात निकाल ले गए| अनिल २६ जनवरी को परिवार के साथ भांजी की शादी समारोह में सीतापुर गए थे|

आज सुबह पड़ोसी विष्णु पाल ने उन्हें गेट खुला होने की जानकारी दी| जांच-पड़ताल के बाद अनिल ने ५५ हजार रुपये की नगदी व लाखों रुपये कीमती जेवरात चोरी होने तथा धन्सुआ के राजवीर सिंह यादव पर चोरी करने का आरोप लगाया है|

उन्होंने पुलिस को अवगत कराया कि मैंने पहले राजवीर के वाहन को किराए पर लिया था| तब उसने १ लाख रुपये का गबन किया था|

व्यापारियों को अतिक्रमण करना महँगा पड़ा

फर्रुखाबाद: जिला प्रशासन ने नगर में अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों के प्रति कडा रुख अपना लिया है|

नगर में भ्रमण को निकले नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर ने आज व्यापारियों को अपनी मंशा जता दी कि व्यापारी नगर पालिका की नाली तक कारोवार करें अन्यथा अब उन्हें हवालात व जेल में भी जाना पडेगा|

नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर ने रेलवे रोड सरस्वती भवन के निकट क्राकरी दुकानदार रामानंद पल्ला तिराहे पर महादेवी वर्मा मूर्ती के पास सड़क पर अतिक्रमण करने वाले क्रष्णा गजक भंडार के मालिक श्याम गुप्ता, मिठाई दुकानदार अर्जुन वर्मा, दूध विक्रेता सूरज प्रसाद को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया|

पल्ला चौकी इंचार्ज श्रीक्रष्ण गुप्ता ने चारों व्यापारियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया|

27 जनवरी: फर्रुखाबाद की अपराधिक घटनायें

विवाह समारोह में मारपीट के बाद फायरिंग

फर्रुखाबाद: नगर के मोहल्ला महावीरगंज स्थित रस्तोगी धर्मशाला में बीती रात विवाह समारोह के दौरान दबंगई को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने के बाद फायरिंग की गई|

मोहल्ले के राम प्रकाश शुक्ला के बेटे विजय ने पड़ोसी इच्छाराम बाजपेयी के बेटे शौरभ, पप्पू के बेटे शिवम तथा दो अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध सूचना दर्ज कराई|

महिला के हमलावर गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: कोतवाली पुलिस ने कादरीगेट पजावा निवासी गगन सिंह राठौर व राजेन्द्र सिंह ठाकुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया| इन लोगों ने बीते दिनों पड़ोसी प्रेम गुप्ता की पत्नी रूवी की पिटाई कर बदसलूकी की थी|

एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने शांति नगर कालोनी निवासी आनंद श्रीवाष्तव की पत्नी रमा की ओर से पड़ोसी मंजू सक्सेना व देवेन्द्र सक्सेना के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है|

आरोपियों पर रमा के घर में घुस कर उनकी वेटी की पिटाई करने का आरोप है|

गोवध करने बाले धरे गए

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली पुलिस ने गोवध करने बाले मुक़दमे में बांछित सोताबहादुरपुर निवासी अमन खां व राजू उर्फ राजिक अली को गिरफ्तार कर लिया है|बताया गया है क़ि ग्राम प्रधान मोहम्मद जमील अहमद ने इन अभियुक्तों को बाहन से ले जाकर कोतवाली पुलिस के हवाले किया|

दुर्घटना में ड्राईवर व दो यात्री घायल

फर्रुखाबाद: रोडवेज बस की टक्कर लगने से डग्गामार वाहन चालक सत्यभान व दो यात्री घायल हो गए| जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

शहर कोतवाली के मोहल्ला बिर्रा बाग निवासी २५ वर्षीय सत्यभान डग्गामार टाटा मैजिक में यात्रियों को बिठाकर कलान जा रहा था| जब वह ग्राम चांदपुर के पास गुजर रहा था तो सामने से आ रहे रोडवेज चालक ने टक्कर मार दी|

दुर्घटना में सत्यभान के अलावा शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के ग्राम दोषपूर नागर निवासी नागेन्द्र का १८ वर्षीय पुत्र मोहित व श्याम पाल सिंह का १७ वर्षीय पुत्र ओम्भान सिंह गंभीर रोप से घायल हो गए| जिन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया| दुर्घटना के बाद रोडवेज चालक बस को भगा ले गया|

* दुर्घटना में थाना कमालगंज के ग्राम देबरान गढिया निवासी उमाशकर का ३० वर्षीय पुत्र विपिन कुमार घायल हो गया उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया|

हसिया के हमले से बाप व दो बेटे घायल

फर्रुखाबाद: दबंगों ने सुनियोजित ढंग से हसिया से हमला कर परिवार के तीन सदस्यों को घायल कर दिया|

कोतवाली कायमगंज के ग्राम सोतेपुर निवासी दिवारीलाल यादव व उनके २२ वर्षीय पुत्र वीरपाल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| वीरपाल के १४ वर्षीय छोटे भाई धीरेन्द्र को मामूली चोटें लगीं|

जिला मैनपुरी में हाई स्कूल में पढ़ने वाला धीरेन्द्र बीते दिन घर आकर नहर के किनारे शौंच कर रहा था| उसी समय बबलू व ब्रजेश ने उसकी पिटाई कर नहर में धकेल दिया|

गाँव वालों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कर दिया| वीरपाल आज सुबह गन्ना ढोने के लिए बुग्गी लेकर जा रहा था| तभी घात लगाए कश्मीर व उनके बेटे ब्रजेश व बबलू ने हसिया से वीरपाल पर प्रहार किये|

जब दिवारीलाल बेटे को बचाने गए तो उनके ऊपर भी हमला किया गया| घायलों को कायमगंज के अस्पताल से लोहिया अस्पताल लाया गया|