Home Blog Page 5700

प्रिया ने प्रेमी से कर ली थी कोर्ट मैरिज, शोक में बाजार बंद

फर्रुखाबाद: प्रेमी नगीम से अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करने वाली प्रिया की मौत का कारण प्रेमी ही बना है| प्रिया के शव से बरामद कोर्ट मैरिज के प्रमाण पत्र से इस बात का भी साक्ष्य मिला है कि वह बहुत पहले से नगीम से प्रेम करती थी|

प्रिया की मौत के शोक में आज व्यापारियों ने सुबह से अपनी दुकाने नहीं खोली| शहर में सन्नाटा के साथ ही भय का वातावरण रहा|

पुल से फेंका गया काली नदी में शव

नगर कायमगंज के मोहल्ला बजरिया रामलाल निवासी सर्राफ संजय वर्मा की बहन प्रिया का शव बीते दिन जिला व कोतवाली कन्नौज के ग्राम कूल्हापुर के निकट काली नदी पुल के नीचे पानी में डूबा देखा गया था| पुल पर खून के निशान देखकर जब लोग नीचे नदी में गए तो वहां प्रिया का शव पत्थर में फंसा देखा गया| उसके सिर व कान में चोट का निशान देखा गया| अनुमान लगाया गया कि उसके शव को पुल से रात के समय फेंका गया|

शव से मिले कागजातों से हुई शिनाख्त

प्रिया की ब्रा में मिले पर्स में सोने की जंजीर व ५,५ सौ के ५ नोट निकले| पैंटी में छिपाए गए कागजात भीग गए थे| शव का पंचनामा भरने वाले कोतवाली कन्नौज के एसएसआई सोनकर ने बताया कि उन्ही कागजातों के पुलंदे में मई माह में प्रिया की कोर्ट मैरिज के स्टाम्प पर लिखा प्रपत्र, इंटर, बीए प्रथम वर्ष की अंक तालिका व पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद को दिए गए शिकायती पत्रों की कार्वन प्रति व बैंक खाते की रशीद भी मिली है| एसपी राजेन्द्र सिंह के अलावा एएसपी, सीओ व इंस्पेक्टर ने भी मामले की जांच-पड़ताल की|

रंगे हांथों पकडे गए थे प्रेमी

प्रिया का प्रेमी नगीम उर्फ़ गुड्डा वाहन चलाता था| उसने प्रिया के भाई संजय की टाटा सूमो भी चलाई थी| घर आने-जाने के दौरान ही स्मार्ट नगीम प्रिया को भा गया था| तभी से दोनों में प्यार की पींगे बढ़ने लगी थी| दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देखे जाने पर नगीम की पिटाई कर उसे नौकरी से निकाल दिया गया था|

दोस्त ने भागने में की थी मदद

मोहल्ला काजम खां निवासी टिल्लू सिद्दीकी नगीम का दोस्त है| टिल्लू ने १९ जनवरी की रात नगीम व उसकी प्रेमिका को अपनी टाटा सूमो से काशीराम नगर तक पहुंचाया था| इस दौरान टिल्लू का ड्राईवर वाहन को चलाकर ले गया था| पुलिस ने टिल्लू को पकड़कर कई दिनों हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया था| लेकिन बीती रात पुलिस अधिकारियों की सख्ती के कारण टिल्लू को पुनः हिरासत में ले लिया गया तथा नगीन के छोटे भाई को भी पकड़ा गया|

पुलिस ने २ को दबोचा

नगीम का दोस्त गुड्डू चश्मे वाला का भी पूरा परिवार गायब हो गया है| कानपुर निवासी गुड्डू बहुसंख्यक समाज की महिला से विवाह कर कायमगंज चौराहे पर किराए के मकान में रहता था| शिवाजी की मूर्ति के पास उसकी चश्मे की दुकान है|

प्रिया शकुन्तला देवी महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी|

बीएसएनएल को जोर का झटका, 5 हजार यूजर ने किया बाय-बाय

इलाहाबाद: मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी योजना के शुरू होते ही बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या कम होती जा रही है। बीते एक हफ्ते के अंदर बीएसएनएल के पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने दूसरी संचार कंपनियों की सेवा लेनी शुरू कर दी है। इससे विभाग में हड़कंप मच गया है। बैठकें भी की जा रही हैं।

मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी योजना के तहत कोई भी उपभोक्ता उसी नंबर पर दूसरी कंपनी की सेवा ले सकता है। 20 से लेकर 27 जनवरी के बीच में 5673 उपभोक्ताओं ने दूसरी कंपनी की सेवा लेनी शुरू कर दी है। इसमें 3456 प्रीपेड और शेष पोस्टपेड उपभोक्ता हैं। इस बाबत बीएसएनएल के महाप्रबंधक आरएस यादव का कहना है कि जो कमियां हैं उन्हें शीघ्र दूर कर दिया जाएगा। अगर कुछ लोग जा रहे हैं तो भारी संख्या में उपभोक्ता

नेटवर्क न मिलना प्रमुख समस्या

शहर में लगभग 14 लाख बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ता हैं। इन्हें सबसे ज्यादा परेशानी आए दिन नेटवर्क गायब हो जाने से होती है। क्रास कनेक्शन, अधिक पैसा कटना, सर्वर में खराबी के कारण ई-टाप में परेशानी से भी उपभोक्ताओं को दो-चार होना पड़ता है।

ट्रैक्टर चालक ने ले ली छात्र की जान

फर्रुखाबाद: नौसिखिये ट्रैक्टर चालक ने छात्र यामीन की जान ले ली|

यामीन थाना मऊदरवाजा के ग्राम बरौन निवासी मुन्ना मंसूरी का १६ वर्षीय पुत्र था तथा आदर्श जनता इंटर कालेज खुम्मरपुर में कक्षा ९ का छात्र था|

यामीन आज अपराह्न करीब ३:१५ बजे बाइक नंबर यूपी ७६ एल / ७४८३ से फर्रुखाबाद शहर से घर जा रहा था| उसके पीछे गाँव के अलीहसन का १६ वर्षीय पुत्र खुर्शीद बैठा था|

जब यामीन ग्राम आकाल्गंज के सामने से गुजर रहा था तभी बिना नंबर के ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी| यामीन की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि खुर्शीद वाल-वाल बच गया|दुर्घटना होते ही चालक बालू से भरी ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया| पुलिस ने शव का पंचनामा भर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया|

गोदाम में राशन के फर्जीबाड़े की जांच शुरू

फर्रुखाबाद: सातनपुर मंडी स्थित मार्केटिंग विभाग की गोदाम में राशन के फर्जीबाड़े की जांच-पड़ताल शुरू हो गई है|

नायाव तहसीलदार अनिल कुमार तिवारी ने गोदाम की सील खोलकर जांच-पड़ताल की|

इस दौरान खाद्ध निरीक्षक राम प्रकाश सचान, डिप्टी आरएमओ यादराम, विपणन सहायक सुरेन्द्र कुमार, लेखपाल संजय प्रताप सिंह, प्रवेश तोमर आदि कर्मचारी मौजूद रहे|

चौकाने वाली बात ये निकली कि कल रात मार्केटिंग विभाग के अफसरों ने १ गोदाम एसडीएम से छुपा लिया और २ में से केवल १ गोदाम सील कराया| दूसरा गोदाम सारी रात खुला रहा जिससे जाँच में आंच आने की सम्भावना प्रबल हो गयी है|

राशन की तौल करने के लिए गोदाम में बिखरा हुआ चावल इकट्ठा करके बोरियों में भरा गया| गिनती करने के लिए बोरियां कायदे से चट्टे पर लगाई गयीं|

श्री तिवारी ने बताया कि मैंने मार्केटिंग विभाग के वितरण रजिस्टर को चेक कर लिया है| पूरी गोदाम से जब गेंहूं, चावल व शकर की नाप-तौल हो जायेगी तभी असलियत का पता चलेगा|

आज खाद्ध निरीक्षक राम प्रकाश सचान ने बताया कि गुड्डी देवी को ११.७० कुंटल बीपीएल गेंहूं, १५.६० बीपीएल चावल, ७.२० अंत्योदय गेंहूं, ९०६० अंत्योदय चावल, ४.५० अंत्योदय चीनी तथा महामाया आवासीय योजना का ३.२५ कुंटल गेंहू, ७.०० कुंटल चावल, अंत्योदय का २ कुंटल गेंहूं व ४ कुंटल चावल था|

श्री सचान ने बताया कि बीते दिन पिथूपुर मेहंदिया के कोटेदार हेतराम, याकूतगंज की वीना गुप्ता व राजेन्द्र दुबे, नूरपुर के मेघनाथ, बरौन के मोअद्दीन व वेदपाल राशन उठा ले गए थे|

आज सुबह से राशन वितरण का कार्य बंद हो जाने से अनेकों पल्लेदार मायूश होकर बैठे रहे|पल्लेदारों ने बताया कि सुबह कई कोटेदार राशन उठाने आये थे| जब उन्हें गोदाम के सीज होने की जानकारी मिली तो वह वापस लौट गए| गोदाम से प्रतिमाह २३ तारीख से ३१ तक ही राशन का उठान होता है|

बीती रात एक ट्रैक्टर पर राशन शकर की ५ बोरी, गेंहू की ४२ बोरी, चावल की ४० बोरी तथा MDM चावल की बोरी मिली थी| जिसे गोदाम में ही रखवा दिया गया था| वहां राशन ले जाने के लिए प्रधान सत्यदेव शाक्य मौजूद थे जबकि अधूरा राशन नगला बजीर खारबंदी कोटेदार गुड्डी देवी का बताया गया था|

जबकि जांच में पता चला कि गुड्डी देवी कई दिनों से गाँव में नहीं है| और शेष राशन भी दुकान पर नहीं पहुंचा है| कालाबाजारी का संदेह होने पर बीती रात गुड्डी की राशन की दुकान के साथ ही मार्केटिंग की दुकान सीज कर दी गयी थी|

ससुराल वालों ने दामाद को ज़िंदा फूँका

बुलंदशहर||  मामन गांव में मामूली विवाद में युवक को ससुरालियों ने मारपीट के बाद केरोसिन डालकर जला दिया। दिल्ली में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्‍‌नी, सास व साले सहित पांच लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।

नगर कोतवाली के ऊपरकोट निवासी मोहम्मद अशरफ की ससुराल कोतवाली देहात के गांव मामन खुर्द में है। अशरफ का पिछले सप्ताह अपनी पत्‍‌नी शहाना से मामूली विवाद हो गया था। गुरुवार शाम वह समझौता करने और पत्‍‌नी को लेने के लिए अपनी ससुराल जा पहुंचा।

अशरफ के भाई मोहम्मद शमशाद ने बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे फोन पर सूचना मिली कि अशरफ ने आग लगा ली है। वह उसकी ससुराल मामन खुर्द पहुंचे तो उसके ससुराली भाग गए थे। गंभीर हालत में अशरफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर पुलिस और परिजनों को अशरफ ने बताया कि ससुराल में उसका पत्‍‌नी से विवाद हो गया था।

इसी दौरान उसकी पत्‍‌नी-सास और सालों ने पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान ही ससुरालियों ने उसके शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। जिला अस्पताल से उसको दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार दोपहर अशरफ की मौत हो गई। अशरफ के भाई मोहम्मद शमशाद ने उसकी पत्‍‌नी, सास व साले सहित पांच लोगों को नामजद कर पिटाई करने और जलाकर मारने का अभियोग दर्ज कराने को तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी आरोपी घर से फरार हैं।



एलर्जी व अस्थमा का गहरा संबंध

हेल्थ|| फरवरी, मार्च व अक्तूबर, नवंबर में तापमान में होने वाले परिवर्तन से एलर्जी मामलों में वृद्धि होती है|

इस वजह से फरवरी, मार्च और अक्तूबर, नवंबर में बच्चों में अस्थमा की दर में करीब 50 फीसदी वृद्धि हो जाती है. बच्चों में मोटापे के मामले भी बढ़ रहे हैं| अधिक वजन से फेफड़ों पर अधिक दबाव पड़ता है जिससे अस्थमा की आशंका बढ़ जाती है| जाड़े के दिनों में ओपीडी आने वाले करीब 50 फीसदी मरीज एलर्जी की समस्या के होते हैं. एलर्जी और अस्थमा का गहरा संबंध होता है|

ब्रोंकाइटिस एलर्जी, राइनाइटिस और अस्थमा बचपन में होने वाली आम बीमारियां हैं. अस्थमा में फेफड़ों के ऑक्सीजन ले जाने वाले वायुकोष प्रभावित होते हैं और इस संक्र मण की शुरूआत एलर्जी से होती है|

ज्यादातर मामलों में अस्थमा की शुरूआत दो से छह साल की उम्र में होती है| इसका कारण इस उम्र में बच्चों का एलर्जी उत्पन्न करने वाले कारकों जैसे धूल, गर्द, तंबाकू का धुआं, वायरल संक्र मण से अधिक संपर्क होना है. कई बार अस्थमा बचपन में ठीक हो जाता है लेकिन वयस्क होने पर फिर उभर आता है|

अस्थमा का दौरा कई कारणों से पड़ सकता है. इनमें घर के बाहर किसी वजह से एलर्जी, मौसम में बदलाव, पालतु पशु आदि शामिल हैं। इस दौरान फेफड़ों के वायुकोषों में सूजन आ जाती है और उनमें म्यूकस भर जाता है| वायु कोषों के आसपास की मांसपेशियां सिकुड़ती हैं तो वायुकोष और संकरे हो जाते हैं. यही स्थिति अस्थमा कहलाती है|

अस्थमा के मरीजों को छाती में कसाव का अहसास होता है, सांस लेने में दिक्कत होती है, उन्हें कफ हो जाता है, वह जल्दी थक जाते हैं और हांफने लगते हैं| यह बीमारी वंशानुगत भी होती है. इसी तरह परिवार में किसी को एलर्जी हो या सांस लेने में कोई तकलीफ हो, रहने के स्थान पर वायु प्रदूषण, धुआं, धूल गर्द अधिक हो तो अस्थमा हो सकता है. घरों की सफाई में प्रयुक्त किए जाने वाले रसायन और पालतू पशु भी अस्थमा का कारण बन सकते हैं|

आद्रता में वृद्धि या ठंडी हवा से भी अस्थमा का दौरा पड़ सकता है. शहरी बच्चों में अस्थमा के मामले अधिक होने का मुख्य कारण वायु प्रदूषण होता है|
अलग-अलग लोगों में अस्थमा के लक्षण अलग अलग होते हैं. समय के हिसाब से कई बार लक्षणों में अंतर भी पाया गया है|

एलर्जी उत्पन्न करने वाले कारकों का तीव संक्रमण या सांस की नली के ऊपरी हिस्से में तीव संक्रमण होने पर अस्थमा का दौरा पड़ता है. यह दौरा कितना तेज है यह बात मरीज द्वारा अस्थमा को नियंत्रित करने के तरीके पर निर्भर करती है. कई बार अस्थमा का दौरा जानलेवा भी होता है क्योंकि त्वरित राहत के लिए दवाओं के बावजूद इसकी आवृत्ति अधिक हो सकती है|

अस्थमा को मामूली बीमारी समझकर इसकी उपेक्षा करना उचित नहीं है क्योंकि ऐसे में दवाइयां असर नहीं करतीं. जिन लोगों को तीव अस्थमा होता है उन्हें हमेशा कफ की शिकायत बनी रहती है और एक पूरा वाक्य बोलने में उन्हें बेहद कठिनाई होती है. थोड़ी सी दूरी तक चलने पर ही ऐसे लोग हांफने लगते हैं| ऐसे लोगों के होंठों पर हल्के नीले धब्बे देखे जा सकते हैं. लोगों को छोटी छोटी बातों पर तनाव होता है. अक्सर ये लोग भ्रम के शिकार होते हैं और किसी भी काम में एकाग्र नहीं हो पाते|

मंडी परिषद के कर्मचारी धरने पर

फर्रुखाबाद: सातनपुर मंडी समिति एवं निर्माण शाखा के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर धरना दिया|

मंडी परिषद निर्माण शाखा के लिपिक चन्द्र पाल पोरवाल, वरिष्ठ सहायक शिवपूजन, टेक्नीशियन कुंवरपाल सिंह, ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी, प्रदीप कुमार गुप्ता, श्याम सिंह, राकेश सिंह, महेश चन्द्र वर्मा आदि कर्मचारियों ने निर्माण शाखा के कार्यालय के बाहर धरना दिया|

कर्मचारियों की मांग है कि मंडी परिषद में विगत २८ वर्षों से कार्यरत गैर नियमित कर्मचारियों को ३० जून १९९१ के पूर्व के कार्यरत गैर नियमित कर्मचारियों को विनियमतीकरण किया जाए| समान कार्य के लिए सामान वेतन दिया जाए| छठा वेतन मान तत्काल लागू किया जाए| अधिकारियों व कर्मचारियों की लंबित प्रोन्नतियां शीघ्र किये जाने की मांग की गई|

कृषि विश्व विद्यालय को छठे वेतनमान के एरियर के लिए दी जाने वाली ८१ करोड़ तथा प्रतिवर्ष वेतन भत्ते के लिए ४६ करोड़ रुपये दिए जाने के निर्णय को वापस लिए जाने की मांग की गयी|

लूटतंत्र का खेल- 16 लाख की एक झाडू

फर्रुखाबाद: एक सफल व्यवसायी ने नगरपालिका फर्रुखाबाद को भी जनता की सेवा का केंद्र न बनाकर व्यापारिक केंद्र का गोदाम बना डाला| पिछले कई साल से पालिका में श्रम पर जोर देकर व्यवस्था दुरुस्त करने की जगह मशीने खरीद कर पालिका को कबाड़ा सेंटर में बदला जा रहा है| जेसीबी, कूड़ा उठाने की मशीन, हाइड्रोलिक टेक्टर और अब 16 लाख की मशीन झाड़ू लगाने के लिए खरीदने की तैयारी|

लोकतंत्र में व्यवस्था को चलाने के लिए नियुक्त प्रशासन और उन पर अंकुश रहने को गद्दीनशीं नेता दोनों मिलकर जनता के धन की गाढ़ी कमाई को दोनों हाथो से इस तरह से खर्च कर रहे है कि उसमे से अधिक से अधिक धन कमीशन के रूप में उनकी जेब में आ जाये| भले ही खर्च किये धन से व्यवस्था सुधरे या नहीं| नगर में पानी निष्कासन के लिए बने बड़े नाले चोक पड़े है| एक हलकी सी बरसात नगर में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न कर देती है| उसे साफ़ करने के लिए पालिका के पास कोई जतन नहीं है| लगभग पूरे नगर वालों को बिना क्लोरीन का दूषित पानी पीने को मिलता है उस सुधारने की कोई व्यवस्था नहीं| घूमना से आईटीआई चौकी तक बनी सड़क बनते बनते टूट गयी उसका कोई निदान नहीं| पुरानी बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने की जगह नई लाखो करोडो की खरीदारी करके उसमे से माल कमा लेना अब व्यवस्था के कर्णधारो का मूल मंत्र बन गया है|

ऐसा नहीं कि पालिका विकास कार्य नहीं कराता, दर्जनों नयी बनी गालिओ और सडको ने जीवन व्यवस्था को सुधारा है| मगर ये सुधार तक तब कामयाब नहीं है जब तक इनकी बनी परियोजना में दीर्घकालीन समय तक दुरुस्तीकरण के मानक न तय किये जाए| नगर में अतिक्रमण एक दिन में नहीं बढ़ा| हर दिन कहीं न कहीं निर्माण कार्य हो रहा है| लोग लालचवश सार्वजनिक जमीनों को अतिक्रमण कर उन पर बसेरा बना लेते है और पालिका के कर्मी खबर मिलने के बाद भी उन्हें रोकने की जगह अतिक्रमणकारियो से पैसे वसूल कर नगर की व्यवस्था को सत्यानाश कर रहे है| क्यूँ नहीं जुर्माने की व्यवस्था को अधिक कठोर किया जाता| सम्बन्ध ख़राब होने के डर से यदि व्यवस्था को बिगड़ते हुए देखना ही नियति है तो फिर जनता से दुबारा वोट लेकर जीतने की उम्मीद न करे नेता|

स्कूल बस से ट्रक भिड़ा, दो बच्चों की मौत

मुजफ्फरनगर|| जिले के झिंजाना कस्वे में आज सुबह स्कूल बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस जोरदार टक्कर में बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

रिपोर्ट के मुताबिक, बस में 35 से 40 बच्चे स्कूल जा रहे थे। तभी दूसरी दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद बस में आगे की तरफ बैठे दो बच्चों की तत्काल मौत हो गई। १२ से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल बताएं जा रहे हैं। बच्चों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

12 साल की छात्रा से गैंग रेप, आत्महत्या का प्रयास

फिरोजाबाद|| गांव नगला गुमानी में गणतंत्र दिवसी समारोह से लौट रही कक्षा पांच की एक छात्रा के साथ उसी स्कूल के दो छात्रों ने गैंगरेप किया।

इस शर्मनाक घटना के बाद 12 साल की छात्रा ने बीती रात घर वालों की गैर-मौजूदगी में उसने खुद पर केरोसिन डाल आग लगा ली। जिसके बाद छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

तारा देवी विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा का उसी के स्कूल के दो छात्रों ने एक खेत में उस समय बलात्कार किया जब वह बुधवार को स्कूल में 26 जनवरी का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस घर जा रही थी।

पुलिस ने देर शाम प्रारम्भिक जांच में बताया कि पीडिता जब घर लौटी तो उसने घटना के बारे में अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया और देर रात अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिडककर आग लगा ली। छात्रा जिला अस्पताल में भर्ती है और करीब 60 प्रतिशत जली है। छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई। पुलिस दोनों आरोपियों को तलाश कर रही है जो अभी फरार है।