Home Blog Page 5698

स्ट्रेचर से गिरा गंभीर घायल युवक तड़पता रहा

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल में गंभीर रूप से घायल युवक प्रताप लोधी स्ट्रेचर से गिर जाने के कारण बुरी तरह तड़पता रहा|

थाना राजेपुर के ग्राम गुड्डन की मडैया चाचूपुर निवासी आजाद के गंभीर रूप से घायल पुत्र प्रताप को रात 8 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| प्राथमिक उपचार के बाद जब उसे स्ट्रेचर पर रखकर इमरजेंसी कक्ष से बार्ड ले जाया जा रहा था|

अचानक वह स्ट्रेचर के नीचे गिर पड़ा और बुरी तरह काफी देर तक तड़पता रहा| बाद में एक अन्य कर्मचारी के सहयोग से उसे स्ट्रेचर से बार्ड में ले जाया गया| प्रताप ग्रामीणों को रिक्से पर बिठाकर पड़ोसी गाँव गढ़िया छोड़ने जा रहा था| रिक्से पर उसके गाँव के राम शंकर जाटव का 15 वर्षीय पुत्र नन्हें तथा राधेश्याम की 30 वर्षीय पत्नी प्रेमादेवी सवार थीं| प्रेमा की गोद में उनकी पुत्री शीला की 5 वर्षीय बच्ची खुशबू थी|

सायं करीब 6 बजे जब रिक्सा जमापुर मोड़ मंदिर के निकट से गुजर रहा था उसी समय रोडवेज बस का चालक टक्कर मारता हुआ हरदोई की ओर चला गया| प्रेमादेवी व नन्हें को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया| सौभाग्य से खुशबू के नाक पर मामूली चोट लगी|

शर्मनाक: पूर्व प्रधान ने नाबालिग लडकी को बनाया हवस का शिकार

बस्ती|| बस्ती जिले के परसरामपुर इलाके में एक नाबलिग लडकी के साथ बुजुर्ग पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है।
लडकी पूर्व ग्राम प्रधान के घर मजदूरी लेने के लिए गई हुई थी। पुलिस के अनुसार 27 जनवरी को गौरा पांडेय गांव की रहने वाली नाबालिग लडकी मजदूरी लेने के लिए गांव के 60 वर्षीय पूर्व प्रधान श्रीराम पांडेय के घर गई थी। लडकी को अकेला देखकर पूर्व ग्राम प्रधान की नियम बदल गई और उसके साथ उसने रेप किया।
रेप करने के बाद पूर्व ग्राम प्रधान ने इस बात को किसी को बताने से मना किया तथा बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। लडकी इस घटना के बाद घर जाकर अपने घरवालों को आपबीती बता दी। घरवालों ने लडकी को लेकर थाने गए और वहां जाकर पूर्व ग्राम प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस पूर्व ग्राम प्रधान की तलाश कर रही है।

बंदियों ने सुरक्षाकर्मियों को धमकाकर हवालात की सरिया तोड़ी

फर्रुखाबाद: पुलिस की सख्ती से आज हवालातियों का धैर्य टूट गया| उन्होंने भागने के लिए हवालात की सरिया भी तोड़ दी और अदालत की पेशी जाने का विरोध किया|

पुलिस ने हवालातियों की मुलाक़ात व सामान देने पर जबर्दस्त प्रतिबन्ध लगाया है जिसके कारण परेशान हो जाने पर सभी हवालाती लामबंद हो गये| आज पेशी पर आये शातिर प्रवत्ति के दबंग हवालातियों ने अदालत जाने से साफ़ मना कर दिया और अन्य हवालातियों को जाने से रोका| बवाल मचाकर भागने के लिए एक सरिया भी तोड़ दी| विरोध करने पर पुलिस कर्मियों को गाली देकर मार डालने तक की धमकी दी|

हवालातियों के उग्र तेवर देखकर हवालाती ड्यूटी करने वाले दरोगा राजेन्द्र सिंह आदि के हाँथ-पैर फूल गये| सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे| सायं बंदियों को कड़ी सुरक्षा में जिला जेल ले जाया गया| दरोगा राजेन्द्र सिंह ने बंदी राजेश, अजय, सर्वेश आदि के विरुद्ध आईपीसी की धारा १४७, ५०४, ५०६, ३५३, ४२७ के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई|

फर्जी शिक्षको से चलता महाविद्यालय

फर्रुखाबाद: जिले में मेजर एसडी सिंह डिग्री कॉलेज में नियुक्त फर्जी बीपी एड के 7 शिक्षको की नियुक्ति को विश्विद्यालय ने रद्द कर दिया है| कन्नौज जनपद में वी के डिग्री कॉलेज में भी साथ शिक्षको को फर्जी करार दे कर छुट्टी कर दी गयी है| छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर से सम्बद्ध कुल ९७ शिक्षको की छुट्टी की गयी है| ये शिक्षक मान्यता लेने के लिए महाविद्यालयों ने अपने यहाँ नियुक्त दिखाए थे जो कि जाँच के दौरान भौतिक रूप से किसी अन्य जगह काम अथवा नौकरी करते पाए गए| ज्ञात हो की बीपीएड कक्षाओं के लिए एम्पीएड योग्य के शिक्षक जरुरत होते है| महाविद्यालयों ने अपने यहाँ शारीरिक शिक्षा का संकाय खोलने और मान्यता लेने के लिए फर्जी तरीके से इन शिक्षको से करार कर इन्हें अपने यहाँ नियुक्त दिखाया|
मेजर एस डी कॉलेज के जिन शिक्षको को फर्जी अनुमोदन के लिए इस्तेमाल किया है वो इस प्रकार है-
मनोज पाठक
कृष्ण कान्त
जसवंत सिंह
रमेश यादव
अवदेश कुमार
आदित्य गंगवार
मनोज यादव

मान्यता समाप्त करने का नोटिस

बिना योग्यता के शिक्षको से शिक्षण कराने वाले जिले के महाविद्यालय परीक्षा के समय नक़ल उपलब्ध करा कर छात्रो को योग्यता का प्रमाण पत्र दिलवाते है और अपने लिए कलि कमाई के साथ साथ देश में कचरा पैदा करने में योगदान करते है| विश्विद्यालय ने इन डीग्री कॉलेज को मान्यता समाप्त करने का नोटिस भी दे दिया है|

पहले भी भागी थी गुड्डा के साथ प्रिया

फर्रुखाबाद: पुलिस जांच में छात्रा प्रिया वर्मा हत्याकांड में नया सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि प्रिया पहले भी प्रेमी गुड्डा के साथ भाग गयी थी|

पुलिस द्वारा गिरफ्तार शमसाद उर्फ़ टिल्लू को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया| पुलिस ने टिल्लू की मारूती वैन नंबर यूपी ७४ सी / ७२८१ को भी बरामद कर लिया है| टिल्लू ने इसी वैन से प्रिया व गुड्डा को घर से काशीराम नगर तक पहुंचाने में मदद की थी|

अपहरण के बाद छात्रा प्रिया की ह्त्या तक हो जाने के बावजूद उसके परिजन अभी इस बात का खुलासा नहीं कर रहे हैं कि प्रिया कितने नगद रूपये व कितना जेवर आदि सामान ले गई थी| उधर एसओजी टीम ने जिला कन्नौज का कूल्हापुर काली नदी के आगे तक कई घाटों में गोताखोर उतारकर गुड्डा के शव को तलाश किया लेकिन पुलिस को नदी में कोई शव नहीं मिला| पुलिस काली नदी पुल पर मिले खून का डीएनए टेस्ट कराने पर भी विचार कर रही है|

पुलिस को आशंका है कि प्रिया के साथ ही गुड्डा की भी ह्त्या कर शव को नदी में फेंका गया हो! पुलिस को अभी तक गुड्डा का कोई सुराग नहीं मिला है| पुलिस की कार्रवाई से घटना के बाद से गुस्साए व्यापारी संतुष्ट हो गए हैं|

इंस्पेक्टर विजय कुमार मिश्र ने बताया कि प्रिया एक वर्ष पूर्व भी गुड्डा के साथ चली गई थी लेकिन उस समय वह वापस आ गयी थी| प्रिया कितने रुपये व जेवरात लेकर गयी है परिजनों ने इस बात का अभीतक खुलासा नहीं किया है|

दरोगा के कुत्ते ने चलवा दी गोली

फर्रुखाबाद: नगर के मोहल्ला खडियायी में दरोगा के पालतू कुत्ते ने गंदगी करके पड़ोसियों को इतना परेशान किया कि आज दोनों तरफ से जवाबी फायरिंग की गयी| पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है|

रिटायर्ड दरोगा हरिश्चंद्र पाठक ने कुत्ता पाल रखा है जो आयेदिन पड़ोसी गिरीश चन्द्र अवस्थी के यहाँ गंदगी करता रहता है|

इसी बात को लेकर गाली-गलौज हुआ और बाद में दरोगा व उनकी बेटी बंदना के पुत्र हर्षित तथा ग्रीश चन्द्र की पत्नी चंद्रकान्ती उनकी बेटी बबली व उसके बेटे सचिन व राजाबाबू में मारपीट हुई| बाद में दोनों पक्षों में जवाबी फायरिंग हुई जिससे मोहल्ले में दहशत फ़ैल गई|

बताया गया कि बबली के पुत्र ने तमंचे से तथा दरोगा ने लायेसेंसी बन्दूक से गोली चलाई| दोनों पक्ष शिकायत करने कोतवाली पहुंचे|

ईनामी अपराधी मुठभेड़ में ढेर

कानपुर|| एसटीएफ ने सोमवार को कानपुर में 50 हजार रुपये के ईनामी अपराधी को एक मुठभेड़ में मार गिराया| जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया|

जिले के शिवराजपुर इलाके में एसटीएफ ने सोमवार तड़के शानू गौस को मुठभेड़ में ढेर कर दिया. पुलिस का कहना है शानू भाड़े पर हत्याएं और फिरौती का गिरोह चलाता था. उस पर कानपुर और आसपास के जिलों के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास और फिरौती के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे.

शिवराजपुर थाना प्रभारी कंचन लाल वर्मा ने  बताया कि शानू कानपुर के एक व्यवसायी की कार लूट कर भाग रहा था. सूचना के बाद उसकी घेराबंदी की गई तो उसने पुलिस बल पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं.

वर्मा ने कहा कि जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला. फरार साथी की तलाश की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों को भी गोलियां लगी हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है. शानू के कब्जे से एक पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं.

सभासदों का चेयरमैन पर फूटा गुस्सा, आन्दोलन की चेतावनी

फर्रुखाबाद: नगर पंचायत शमसाबाद के चेयरमैन एवं सपानेता नदीम फारुखी के क्रिया कलापों के सभासदों के साथ ही नागरिक भी भड़क गए हैं| गुस्साए सभासदों ने जिलाधिकारी से चेयरमैन की शिकायत की|

नगर पंचायत शमसाबाद के सभासद शबनम, खुशहाल मियाँ, अनीस खां, रहीसुद्दीन, मुसर्रफ, सुनील शर्मा, उमेश चन्द्र वर्मा आदि दर्जनों नागरिकों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे|

सभासदों ने जिलाधिकारी के मौजूद न होने पर अपर उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश उपाध्याय को ज्ञापन देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की| सभासदों ने बताया कि कार्यकाल के अंतिम वर्ष में चेयरमैन नदीम खां ज्यादा से ज्यादा अवैध कमाई करने के प्रयास में हैं|

इसी प्रयास में उन्होंने अस्पताल के बाहर नगर पंचायत की भूमि पर दुकाने बनाना शुरू करवा दिया है| नदीम का प्रयास है कि अपने लोगों को दुकाने देकर ऊपरी भी कमाई करेंगें| दुकाने बन जाने से रास्ता और संकरा होने से रास्ता अवरुद्ध होगा| विरोध करने के बावजूद भी गुंडई के बल पर दुकाने बनाई जा रही हैं|

सभासदों ने कार्रवाई न होने पर जन सहयोग से व्यापक आन्दोलन करने की भी चेतावनी दी है|

31 जनवरी: फर्रुखाबाद की अपराधिक घटनायें

ताला तोड़कर नगदी व सामान चोरी
फर्रुखाबाद: चोर बीती रात कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला इन्द्रानगर कालोनी निवासी ॐ साईं राम इंटरप्राईजेज का ताला तोड़कर १० हजार की नगदी व सामान निकाल ले गए|

प्रतिष्ठान के मालिक शेखर सूर्य बंशी शनिवार को अपने गाँव चले गए थे| रात में चोरी होने की सूचना मिलने पर वापस लौटे| पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कारनमे के लिए तहरीर दी है|

आग से घरेलू सामान जला
फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज के ग्राम धारा नगला निवासी मुनेश्वर दयाल यादव के घर का बीती रात सभी सामान जलकर राख हो गया| दिये की लौ से छप्पर में आग लग गई थी|
भाभी के डांटने पर छात्रा ने जहर खाया
फर्रुखाबाद: थाना अम्रतपुर के ग्राम निगार करनपुर दत्त निवासी राजाराम की १६ वर्षीय पुत्री कुमारी स्वेता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की| हालत बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया|
दयानंद इंटर कालेज कक्षा १० की छात्रा स्वेता का भाभी से विवाद हो गया था|

समस्याओं को लेकर महिला व्यापारियों का स्टेशन पर प्रदर्शन

फर्रुखाबाद: बंसल गुट महिला जिला महिला उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकर्ताओं ने रेलवे समस्याओं को लेकर प्लेटफार्म पर अपनी ताकत दिखाई|

जिलाध्यक्ष चित्रा अग्निहोत्री एवं नगर अध्यक्ष सुलक्षणा सिंह की अगुवाई में मीरा सिंह, परवीन वेगम, राधा देवी, मोनी सिंह आदि करीब एक दर्जन महिलायं व्यापारी नेता पुन्नी शुक्ला के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुँची|

महिलाओं ने व्यापार मंडल जिंदाबाद के नारे लगाने के बाद सतातिओं प्रबन्धक को ज्ञापन सौंपा| इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर, आरपीएफ व जीआरपी के जवान मौजूद रहे| ज्ञापन में सुबह ५ बजे शिकोहाबाद तक जाने वाली ट्रेन का आगरा तक विस्तार करने, दिल्ली मार्ग पर इंटर सिटी एक्सप्रेस चलाये जाने, सुबह ६:३० बजे कासगंज के लिए रवाना होने वाली ट्रेन नम्बर १५०३९ को मथुरा तक चलाये जाने तथा उसका समय बदलकर प्रातः ७ बजे किये जाने की मांग की गई|

ज्ञापन में कालिंद्री के स्थान पर चलाई गई ट्रेन को बंद न कर मथुरा तक चलाये जाने, छपरा एक्सप्रेस ट्रेन का फतेहगढ़ में ठहराव किये जाने, फतेहगढ़ स्टेशन पर पार्सल कार्यालय चालू किये जाने की मांग की गई|