Home Blog Page 5674

विधानसभा में हंगामा, धक्‍का देकर बाहर निकाले गए विधायक

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा के सदस्‍यों ने एक बार फिर सदन को शर्मसार कर दिया। यहां पर सरकार ने मात्र 15 मिनट में 93 विभागों के बजट को पास कर दिया। इसके विरोध में विपक्षीदल समाजवादी पार्टी और रालोद के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। टोपियां उछालीं, कागज के गोले फेंके और सदन के अंदर धरने पर बैठ गए। हालात यहां तक पहुंच गए कि हंगामा कर रहे विधायकों को जबरन बाहर करना पड़ा।

यूपी के बजट सत्र के पहले दिन राज्‍य में महापौर का चुनाव पार्षदों के माध्‍यम से कराने के बिल को पास कर दिया गया। इस पर अचानक हंगामा शुरू हो गया और देखते ही देखते 15 मिनट में 93 विभागों का बजट पास कर दिया गया। न कोई बहस हुई और न ही विपक्ष की राय ली गई। इसी पर कई विधायक बेमियादी धरने पर बैठ गए। हंगामा देर शाम तक चलता रहा। रात करीब आठ बजे पुलिस सदन में दाखिल हुई और विधायकों को घसीट कर, गोद में उठाकर और धक्‍के देकर विभान भवन से बाहर निकाला।

विधायकों को सदन के बाहर किए जाने के बाद रात्रि 9 बजे जब कार्यवाही शुरू हुई तो एक बार फिर हंगामा शुरू हो गया। रात्रि 12 बजे जब अन्‍य विधायकों को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू हुई तो सपा का हंगामा फिर से शुरू हो गया। एक बार फिर सपा के विधायक जबरन विधान भवन में दाखिल हुए। हालात फिर से बिगड़े और पुलिस ने सपाईयों पर लाठीचार्ज कर दिया।

सपा नेताओं पर लाठीचार्ज


विधान भवन के अंदर जहां विधायकों का हंगामा चल रहा था, वहीं रात के करीब डेढ़ बजे सपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता विधान भवन के बाहर एकत्र हो गए और घेराव शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने जब यातायात रोक कर जाम लगा दिया, तो पुलिस ने उन पर जमकर लाठियां भांजी।

मायावती के अम्‍बेडकर नगर में बदला ‘राष्‍ट्रगान’

अंबेडकर नगर ।। उत्‍तर प्रदेश जहां मुख्‍यमंत्री अपनी मनमानी चला सकती हैं, वहां जनता क्‍यों नहीं। शायद यही सोचकर मायावती के अपने शहर अम्‍बेडकरनगर के एक स्‍कूल ने राष्‍ट्र का अपमान करते हुए राष्‍ट्रगान में परिवर्तन कर डाले। यही नहीं सकूल में अब परिवर्तित राष्‍ट्रगान ही गाया जाता है।

जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर टांडा कस्बे के लॉर्ड बुद्धा आंबेडकर अर्जक मिशन पब्लिक स्कूल के छात्र विद्यालय की सुबह की प्रार्थना में रोज ‘ संशोधित ‘ राष्ट्रगान गाते हैं। कुछ सप्ताह पहले विद्यालय के प्रबंधक रघुनाथ सिंह ने राष्ट्रगान की कुछ पंक्तियों के शब्दों को बदल दिया। तब से यह सिलसिला जारी है।

गौरतलब है कि बुनियादी शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त कक्षा पांच तक के इस स्कूल में 400 छात्र हैं। छात्रों द्वारा प्रार्थना में गाए जा रहे संशोधित राष्ट्रगान की दूसरी पंक्ति में उल्लिखित ‘अधिनायक’ शब्द की जगह ‘ उत्प्रेरक ‘ शब्द गाया जा रहा है। इसी तरह तीसरी पंक्ति के शब्द ‘भारत भाग्य विधाता’ के बदले ‘स्वर्णिम भारत निर्माता’ गाया जा रहा है। ‘तव शुभ आशीष मांगे’ को ‘तब शुभ कामना मांगे’ गाया जा रहा है।

रघुनाथ सिंह ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘ अधिनायक शब्द राजा को संबोधन के लिए था। अब हम स्वतंत्र हैं। लोकतंत्र में ‘ अधिनायक ‘ शब्द का कोई मतलब नहीं है। ‘ सिंह ने कहा कि ‘ यह राष्ट्रगान पहली बार ब्रिटिश शासक जार्ज पंचम के स्वागत में गाया गया था। मेरे विचार में राष्ट्रगान की कई पंक्तियां राजा का यशोगान करती हैं। इसलिए मैंने उन्हें बदल दिया। ‘

उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रगान में संशोधन करने के पीछे उनका मकसद देश के लोगों की भावनाओं को आहत करना नहीं है। वह स्वयं एक भारतीय हैं, इसलिए वह ऐसा सोच भी नहीं सकते।

इस बारे में पूछे जाने पर जिला बुनियादी शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राकेश कुमार ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में पहले से है। उन्होंने कहा, ‘ मैंने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस स्कूल की मान्यता रद्द करके प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। ‘

इस साल के अंत तक दिवालिया हो जाएगी BSNL!

जी हां, सुनकर आपको यकीन भी नहीं हो रहा होगा, लेकिन जानकारों की मानें तो जिस तेजी से इस कंपनी को नुकसान हो रहा है उसे देखते हुए यह लगता है कि इस साल के अंत तक भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल दिवालिया हो जाएगी। दरअसल इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी को हर महीने हो रहे भारी भरकम नुकसान को देखते हुए ही यह अंदाजा लगाया जा रहा है। खबर है कि बीएसएनएल को हर महीने 400 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

आपको यह जानकर हैरानी होगी की 2004 में जब पहली बार यूपीए की सरकार बनी थी, तब इस कंपनी के नाम पर कुल 30,000 करोड़ रुपए की नकदी थी। और इस कंपनी की गिनती अच्छा खासा मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में की जाती थी। लेकिन 2004 से लेकर अबतक महज, 7 सालों के भीतर ही यह कंपनी दिवालिया होने की कगार पर जा पहुंची है।

साल 2009-10 के दौरान बीएसएनएल का रेवेन्यू 10 फीसदी से ज्यादा घट गया। इसके अलावा इस कंपनी को 3जी स्पेक्ट्रम की फीस के तौर पर 18,500 करोड़ रुपए की रकम भी चुकानी पड़ी है। ऐसे हालात में इस कंपनी की स्थिति बद से बदत्तर हो गई है।

हालांकि 3 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और करोड़ो ग्राहकों वाली इस कंपनी के लिए राहत की बात यही है कि केंद्र सरकार इस बात का वादा कर चुकी है कि इस कंपनी को डूबने नहीं दिया जाएगा। और यह वादा किसी और ने नहीं बल्की प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने किया है। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा की जबरदस्त नुकसान उठा रही इस कंपनी का उद्धार किस तरह किया जाता है।

युवती की हिम्मत, रेपिस्ट को घसीटकर पुलिस को सौंपा

बांदा।। बांदा में गैंगरेप की शिकार एक युवती गजब हिम्मत दिखाते हुए अपने रेपिस्ट को घसीटकर सीधे थाने ले गई। वहां उसने उसे पुलिसकर्मियों को सौंप दिया। युवती से पिछले महीने 6 युवकों ने गैंगरेप किया था।

23 वर्षीय इस युवती को 28 जनवरी को 6 युवकों ने अगवा कर लिया था। चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ गैंग रेप किया गया। इसके बाद सभी फरार हो गए थे।

शुरुआत में पुलिस ने इस मामले पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब मीडिया ने प्रेशर बनाया तो पुलिस को गैंगरेप का केस दर्ज करना पड़ा। लेकिन पुलिस ने इसके बावजूद आरोपियों को पकड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

रविवार को युवती ने एक आरोपी को डीएसपी ऑफिस के पास देखा। अपनी एक सहेली की मदद से वह उस पर झपट पड़ी और गलियों में घसीटते हुए सीधे पुलिस थाने ले गई। युवक की पहचान पंडित मिश्रा के रूप में की गई है।

जिलापंचायत सदस्य व नायब तहसीलदार खिलाफ मामला दर्ज

फर्रुखाबाद, 21 फरवरीः भोले भाले अनपढ़ ग्रामीण की कीमती जमीन का धोखे से बैनामा कराने के मामले में जिला पंचायात सदस्य व तत्कालीन नायब तहसीलदार सहित दस लोगों के विरुद्ध न्यायालय में मामला दर्ज कर लिया गया है।

मात्र 70 हजार रुपए के उधार की धनराशि वापस कर दिये जाने के बावजूद गरीब ज्ञानचंद्र  की लाखों रुपये की कीमती जमीन का धोखे से बैनाम करा लिये जाने के मामले में वर्तमान जिला पंचायत सदस्य व स्कूल प्रबंधिका चंद्रमुखी कठेरिया, ऊगरपुर निवासी विनोद पाल, दयाराम, किशनपाल, रवीन्द्र, लालजीत, बढ़ैली निवासी पवन कुमार, मुरहास निवासी रमेश चन्द्र, तहसील सदर के तत्कालीन नायब तहसीलदार भारत सिंह तथा ध्रुव सक्सेना के खिलाफ यह मामला दर्ज कराया गया है। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम ऊगरपुर निवासी ज्ञानचंद्र के अनुसार वर्ष 2009 में रुपयों की जरूरत पड़ने पर भूमि का एग्रीमेंट कर 70 हजार रुपए उधार लिए। उधार लिए रुपये मय ब्याज वापस कर दिया। 4 फरवरी 2010 को एग्रीमेंट वापस कराया। इसी दिन आरोपियों ने साठगांठ कर पढ़े लिखे न होने का फायदा उठाकर हस्ताक्षर कराकर भूमि का बैनामा रूपलाल के नाम करा लिया। इस प्रकरण में न्यायालय में परिवाद दर्ज कर लिया गया है।

शर्मनाक: नौनिहालों के हिस्से में भी कमीशनबाजी!

फर्रुखाबाद: केंद्र और राज्य सरकार भले ही देश के भविष्य नन्हे मुन्ने बच्चो की शिक्षा और विकास के लिए अरबो खरबों फूक देने का दावा करे मगर निचले स्तर पर पहुचते पहुचते इसका बड़ा हिस्सा बीच के पालनहारो में ही बट जाता है| फर्रुखाबाद जिले में नौनिहालों के लिए खरीदी जा रही पुस्तके नियम विरुद्ध खरीदी बेचीं जा रही है| सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गैर स्वीकृत प्रकाशको से भारी कमीशन लेकर मेले लगवा दिए गए है और खरीद चालू हो गयी है|

वर्तमान में उत्तर प्रदेश के परिषदीय (सरकारी) स्कूलों में बच्चो के ज्ञान वर्धन और समेकित शिक्षा के लिए लाइबरेरी की स्थापना हेतु विभिन्न पुस्तको की खरीद हेतु करोडो रुपये की रकम सत्र के अंतिम समय भेजी गयी है| सरकार की नौनिहालों की शिक्षा के प्रति संजीदगी और सजगता का आलम ये है कि मार्च/अप्रैल माह में वार्षिक परीक्षा शुरू हो जाएगी और अब किताबे खरीदने के लिए फंड जारी किया गया| मगर इससे भी चौकाने वाली बात ये है कि इन पुस्तको की खरीद ग्राम शिक्षा समितियो को करनी है और सरकार के द्वारा जारी सूची के अनुसार मेला लगाकर उत्कृष्ट प्रकाशको की पुस्तको को ही खरीदा जाना है| इस योजना के तहत प्राइमरी स्कूलों में ३०००/- और जूनियर स्कूलों में १००००/- प्रति स्कूल के हिसाब से किताबे खरीदी जानी है| किताबो की खरीद ग्राम शिक्षा समिति करेगी और भुगतान भी उन्हें ही करना है| मगर इस बीच खेल ये है की इन किताबो की खरीद बिक्री के लिए ब्लाक स्तर पर मेले लगने हैं| और मेले में ही अध्यापक और ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष इन किताबो को खरीदेंगे| अब जब माल ही दुकान पर घटिया होगा तो बेचारे ग्राम शिक्षा समिति वाही खरीदेंगे|

इस सम्बन्ध में कमीशन बाजी के बन्दरबाट में गिद्ध नजर लगाये सरकारी नौकरों के बीच हिस्सेदारी को लेकर उठे विवाद के चलते मामला प्रकाश में आ गया| समेकित शिक्षा के समन्वयक सुनील आर्य ने जे एन आई से बाट करते हुए स्वीकार किया कि उनकी जानकारी में ये मामला आया है जिसे अधिकारिओ को संज्ञान में ला दिया जायेगा| श्री आर्या ने बताया कि कुछ सहायक बीएसए अधिक कमीशन की मांग के चलते काम में रोड़ा अटका रहे है वैसे सब कुछ ठीक चल रहा है| वैसे मेले लगाने वाला दुकानदार दस प्रतिशत कमीशन देने को राजी था|

खुद दुकानदार खोल रहा पोल

दूसरी ओर ब्लाक बढ़पुर के स्कूलों के लिए बीएसए दफ्तर के कैम्पस में दुकान लगाये दुकानदार सुनील यादव ने बताया कि वो जेवियर पब्लिकेशन दिल्ली, तीस ज्ञान फाउन्देशन दिल्ली और प्रथम पब्लिकेशन की किताबे बेच रहा है| सनद रहे कि सरकार की ओर से जो आदेश जारी किया गया है उसके मुताबिक नेशनल बुक ट्रस्ट- दिल्ली , सेंट्रल बुक ट्रस्ट दिल्ली और गीता प्रेस गोरखपुर की पुस्तके खरीदी जानी है|

अब गैर मानको और नियम विरुद्ध विरुद्ध किताबो का मेला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के प्रांगन में लगा हो और किसी को कानो कान जानकारी न हो ये बाट कुछ हजम करने लायक तो नहीं दिखती| कुछ भी हो बच्चो के हिस्से में से माल खाकर रहीस होना किसी बेशर्मी से कम तो नहीं|

भूमि विवाद के संघर्ष में 7 घायल पुलिस ने 4 दबोचे

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज के ग्राम शेखपुर रुस्तमपुर में मकान बनाने को लेकर हुए संघर्ष में महिलाओं सहित ७ ग्रामीण घायल हो गए| पुलिस ने ४ हमलावरों को हिरासत में ले लिया है|
गाँव के प्रेमसागर व नागेन्द्र के पक्ष के लोगों ने विवादित स्थान पर निहास खोदने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ| गाली गलौज के बाद जमकर लाठी डंडे चले| प्रेमसागर ने हमलावर बाबूराम, राजेन्द्र,नागेन्द्र, व उनकी पत्नी ऊषा देवी के विरुध रिपोर्ट दर्ज कराई|

उनके पक्ष के स्यंम प्रेमसागर विद्याधर व लौंग श्री घायल हो गई| उधर नागेन्द्र ने प्रेमसागर व उनकी पत्नी गंगा देवी व विद्यासागर तथा गंगाचरण के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई| हमले में नागेन्द्र व उनकी पत्नी आशा देवी व पिता बाबू राम घायल हो गये| पुलिस ने बाबूराम, नागेन्द्र, प्रेमसागर, व विद्याधर को हिरासत में ले लिया है|

जरदोजी कारीगर को घायल किया

फार्रूखाबाद: कमालगंज के मोहल्ला नई वस्ती निवासी जरदोजी कारीगर सीवू को दबंगों ने पीट कर घायल कर दिया| सीवू ने मोहल्ले के हमलावर अमरुद्दीन, सराफत, व जावेद के विरुध सूचना दर्ज कराई| पुलिस ने हमलावर कमरुद्दीन व सराफत को गिरफ्तार कर लिया है|

21 फरवरी: फर्रुखाबाद की अपराधिक घटनायें

हादसे में महिलाओं सहित 3 घायल

फर्रुखाबाद: विभिन्न स्थानों पर मार्ग दुर्घटनाओं में महिला सहित ३ लोग घायल हो गए|

थाना शमसाबाद के ग्राम उलियापुर निवासी रामनिवास की ४० वर्षीय पत्नी आशा देवी सायं रोडवेज बस पर सवार हो रही थीं| चालक द्वारा अचानक बस चला दिए जाने के कारण सड़क पर गिरकर घायल हो गयीं|

कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम हुसैनपुर नौखंडा निवासी कृपाल सिंह कुशवाह तथा मोहल्ला पुल मण्डी निवासी राम प्रसाद सायं जिला जेल तिराहे पर खड़े थे| उसी समय टैम्पो चालक उनके टक्कर मारता हुआ याकूतगंज की ओर चला गया| घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

पुलिस ने चोर को नशीला पाउडर लगाया

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज पुलिस ने इन्द्रा नगर निवासी बाल किशन उर्फ़ टर्री को डेढ़ सौ ग्राम नशीला पाउडर लगाकर बंद कर दिया| बाल किशन आयेदिन चोरी की बारदातें करता था| पुलिस ने उसे जेल में रखने के कारण नशीला पाउडर लगा दिया|

ट्रक को क्षतिग्रस्त कर हेल्पर पर हमला व फायरिंग

फर्रुखाबाद: लगता है कि अब नगर में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है जिसके कारण मारपीट कर फायरिंग की घटनाएँ बढ़ने लगी हैं| फायरिंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही न होने के कारण अवैध शस्त्रों का प्रदर्शन अब दादागीरी व रुतबे का सिम्बल बन गया है|

बीती रात ट्रक हेल्पर सतेन्द्र की पिटाई कर ट्रक नंबर यूपी ७६ के / १११५ पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए गए| हमलावरों ने जाते समय फायरिंग भी की| हेल्पर सतेन्द्र चालक बबलू यादव के साथ बीती रात वद्री विशाल कालेज के निकट पेट्रोल पम्प पर खाद ले जाने के लिए खड़ा था| निकलने को लेकर दो नशेड़ियों से विवाद हो गया| चालक के चले जाने के बाद नशेड़ियों ने कई साथियों के साथ पहुंचकर हमला किया|

लाल गेट के ट्रांसपोर्टर वीरसिंह कटियार ने बताया कि चालक ट्रक में खाद लेकर भरथना गया है| उधर मोहल्ला बंगस्पुरा निवासी जाहिर, जाहिद व आकाश आदि ने रास्ता निकलने के लिए जगह न देने की रंजिश में झोपडी में रहने वाले शौक़ीन के परिजनों की पिटाई की और मार डालने की धमकी देकर धुआंधार फायरिंग की|

थाना कम्पिल के ग्राम खिरिया निवासी शौक़ीन ने यहाँ प्लाट खरीदा है और अपनी पत्नी रफीका व बेटे अनुराग के साथ यहाँ झोपड़ी में रहते हैं| सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की तथा सुरक्षा के लिए रात में दो सिपाही तैनात कर दिए थे|

राजपूत रेजीमेंट के स्थापना दिवस पर अमर शहीदों को सलाम

फर्रुखाबाद, 21 फरवरीः राजपूत रेजीमेंट के 91 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को ब्रिगेडियर बी पी चंद्रन ने अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांञलि भेंट की।

अपनी वीरता और शौर्ये का देश.विदेश में लोहा मनवा चुकी राजपूत रेजीमेंट में सोमवार को जश्न का माहौल था। वर्ष 1921 में स्थापित रेजीमेट के फतेहगढ़ स्थित सेंटर में कमांडेंट ब्रिगेडियर बीपी चंद्रन ने करियप्पा काम्पलेक्स में रेजीमेंट के वीर शहीदों को श्रद्धांञलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर चंद्रन ने अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र अर्पित किये। रेजीमेंट के अन्य अधिकारियों ने भी शहीदों को श्रद्धांञलि भेंट की।

स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार सायंकाल राजपूत रेजीमेंटल सेंटर में सामूहिक भोज (बड़े खाने) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रगारंब कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।