Home Blog Page 5673

बाढ़ राहत घोटाला: केवल लेखपाल निलम्बित!

फर्रुखाबाद: बाढ़ राहत चेक वितरण में घोटाला करने और कार्य के प्रति लापरवाही व उदासीनता के आरोप में एसडीएम ने एक लेखपाल को निलंबित कर दिया है वहीँ लम्बे समय से गायब चल रहे दो लेखपालों को निलम्बित कर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिये हैं।

क्षेत्र के ग्राम पट्टीदारापुर के ग्रामीणों की लेखपाल के विरुद्ध बाढ़ राहत चेकों के वितरण में धांधली की शिकायत सही मिलने पर एडीएम के निर्देश पर तहसीलदार से दुबारा जांच करायी गयी। तहसीलदार अशोक कुमार चंद्रौल की जांच आख्या के आधार पर एसडीएम रामबहादुर वर्मा ने लेखपाल प्रमोद कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया।

वहीं दो माह से लगातार गायब चल रहे ग्राम फखरपुर के लेखपाल राजकुमार सिंह तथा हुसैनपुर राजपुर के लेखपाल सुरेश मिश्रा के विरुद्ध कार्य के प्रति लापरवाही व उदासीनता के आरोप में एसडीएम ने तहसीलदार को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये। तहसीलदार श्री चंद्रौल ने बताया कि राजस्व निरीक्षक से दोनों लेखपालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया जायेगा।

फिर लग गयी बीआरसी के पदों की बोली

फर्रंखाबाद, 22 फरवरीः बेसिक शिक्षा विभाग में लाखों की कमाई का जरिया बने बीआरसी पदों की एक बार फिर बोली लगा दी गयी है। वर्तमान में फर्रुखाबाद में एक एक ब्लाक पर दो दो बीआरसी तैनात है| सरकार के आदेशो का पालन कराने में बड़ी चतुराई से अधिकारिओं ने नया खेल खेला है| पुराने बीआरसी को बिना हटाये नए बीआरसी नियुक्त कर दिए और इस प्रकार पुराने बीआरसी को अदालत से स्थगनादेश लाने के लिए प्रयाप्त मौका दिया गया है| और इस खेल में लाखो का वादा हुआ जानकारी में आया है|

यही कारण है कि शासन के नि्र्देशानुसार ब्लाक संसाधन केंद्र समंवयकों व सह समंवयकों के स्थान पर प्रति उप विद्यालय निरीक्षकों/एसडीआई को बीआरसी का चा्र्ज तो दे दिया गया है परंतु अभी तक उनको कार्यमुक्त नहीं किया गया है। सूत्रों की मानें तो ब्लाक संसाधन केंद्र समंवयकों ने सामूहिक रूप से बेसिक शिक्षा विभाग के एक बड़े अधिकारी के आवास पर हुई मुलाकात में इस के एवज बड़ी रकम का सौदा कर लिया है। बीआरसी समंवयक उच्च न्यायालय से स्थगना आदेश प्राप्त करने की फिराक में है। यदि न्यायालय ने यथा स्थिति का आदेश दिया तो दोबारा योगदान कराने की तकनीकी अड़चन से बचने के लिये यह कवायद की गयी है।

माया कन्नौज में-अधिकारी फर्रुखाबाद के चौकन्ने

फर्रुखाबाद, 22 फरवरीः मुख्य मंत्री मायावती के दौरे की आशंका के चलते अधिकारी अंबेडकर ग्रामों को चमाकाने के चक्कर में कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा जोड़ने में लगे नजर आये।

माया से खौफ खाए अधिकारी- जोड़ रहे कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा

विकास खण्ड कमालगंज के ग्राम महमदपुर अमलैया में मंगलवार को तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे उप बेसिक शिक्षा अधिकारी जगरूप संखवार प्राथमिक विद्यालय की स्थिति देख कर दंग रह गये। विद्यालय के बीचो-बीच ग्रामीणों ने होली के लिये लकड़ियां व कंडे रख दिये थे। स्कूल के बीच में खड़े विद्युत पोल के ऊपर से विद्युत लाइन का तार गुजर रहा था। जीर्ण शीर्ण पड़े शौचालय के ऊपर ओवरहेड टैक नदारद था, जबकि कागजों में लगा नजर आ रहा था।

स्थिति देख कर जिलाधिकारी मिनिस्ती एस दंग रह गयीं। उन्होंने गांव के नोडल अधिकारी उपनिदेशक कृषि प्रसार जसपाल को निर्देश दिये कि शाम तक सब कुछ ठीक ठाक करा दिया जाये। श्री जसपाल ने उपबेसिक शिक्षा अधिकारी को पकड़ा तो तत्काल शौचालय तुड़वाकर नया बनवाने के नि्र्देश दिये। रातों रात जहानगंज के एक निजी विद्यालय से एक ओवरहेड टैंक की व्यवस्था करायी गयी है। देर रात्रि तक कार्य चलता रहा।

बीएसए कार्यालय में गोलमाल की जाँच ने तेजी पकड़ी

0

फर्रुखाबाद, 22 फरवरीः संयुक्त निदेशक शिक्षा निदेशक माया निरंजन ने मंगलवार को यहां बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सागर पति त्रिपाठी के ऊपर लगे आरोपों के सम्बंध में आवश्यक पत्रावलियां तीन दिन में प्राप्त कराने के निर्देश दिये।

संयुक्त आयुक्त ने बीएसए कार्यालय से पत्रावलियां तलब कीं

विदित है कि तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सागर पति त्रिपाठी को शासन ने विगत माह निलंबित कर दिया था। श्री त्रिपाठी के निलंबन के सम्बंध में संयुक्त निदेशक शिक्षा निदेशक कानपुर माया निरंजन को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने मंगलवार को यहां बीएसए कार्यालय पहुंच कर श्री त्रिपाठी पर लगे आरोपों के सम्बंध में पत्रावलियां मांगी। वर्षों से गायब शिक्षकों को योगदान करालेने, कार्यमुक्त जिला समंवयक को जिलाधिकारी की अनुमित के बिना योगदान करा लेने, ओवर हेड टैंक मध्याह्न भोजन योजना में गड़वडि़यों की शिकायत व निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण, आदि मामलों की मूल पत्रावलियां अधिकतम एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है।

सीएम के भय से लोहिया अस्पताल का वाहन स्टैंड चालू करने की कवायद

फर्रुखाबाद: बुधवार को मुख्यमंत्री के आने की संभावना को लेकर लोहिया अस्पताल परिसर में वाहन स्टैंड चालू कराने की कवायद शुरू कर दी गई है|

स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक डाक्टर एस के सिंह भदौरिया ने मुख्यमंत्री की तैयारियों को लेकर अस्पताल का व्यापक निरीक्षण किया| उन्होंने वाहन स्टैंड को तुरंत चालू करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे अस्पताल को भी आमदनी होगी और वाहन चोरी की घटनाएं भी नहीं होगी|

उन्होंने वर्षों से बंद वाहन स्टैंड पर नाराजगी जाहिर की अस्पताल में गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अस्पताल को और चमकाने की हिदायत दी| इस दौरान डाक्टर पी के पोरवाल, सीएमएस डाक्टर मुकेश रस्तोगी व डाक्टर सुमन सिंह मौजूद रहे|

जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने ग्राम हैवतपुर गढ़िया स्थित महामाया कालोनी का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था के कड़े निर्देश दिए|

छेड़खानी करने वाले छात्र को बनाया मुर्गा

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने छेड़खानी के दौरान पकडे गए छात्र जीत जाटव को मुर्गा बनाया| पुलिस ने छेड़खानी में प्रयोग की गई काले रंग की पल्सर बाइक नंबर यूपी ७६ एल / १२७९ को भी कब्जे में ले लिया|

नगला राजन निवासी छात्र जीत MIC कालेज में कक्षा १२ का छात्र है| उसने बताया कि बाइक को उसका साथी सत्यम रेलवे रोड पर चला रहा था मै पीछे बैठा था| उसी ने चलती बाइक से छेड़खानी की होगी|

पकडे जाने पर सत्यम बाइक छोड़कर भाग गया|  उसने बाइक रामलखन नामक व्यक्ति की बतायी लेकिन वह बाइक मालिक व साथी का पता नहीं बता सका|

चोरों ने दरोगा पुत्र व शिक्षक सहित 4 की बाइकें उड़ाईं

फर्रुखाबाद: नगर के मोहल्ला शिवनगर कालोनी से चोर देर रात अनूप पाण्डेय के दरबाजे से उनकी सीडी डीलक्स यूपी ७६ एफ / २२९३ उठा ले गए| कोचिंग करने वाले अनूप पाण्डेय ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी है|

शहर कोतवाली के मोहल्ला गंगा नगर कालोनी हनुमान गढ़ी निवासी धीरज शुक्ला के दरबाजे से उसकी यूपी ७८ बीआर / २५०४ हीरो होंडा पैसन बाइक उठा ले गए|

धीरज वद्री विशाल कालेज में बीए फायनल का छात्र है| उसके पिता संजय शुक्ला जनपद औरैया में दरोगा हैं|

* चोर थाना कमालगंज गढ़िया गनगाई निवासी शिक्षक कामरान खां की उनके दरबाजे से यूपी ७६ डी/ ०२४० स्प्लेंडर बाइक चुरा ले गए|

* मोहल्ला जट्वारा निवासी रवींद्र बाथम की हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक नंबर यूपी ७६ एफ / ६६६९ उठा ले गए| थाना कमालगंज के मोहल्ला शाष्त्री नगर रिश्तेदारी में गए थे| रवींद्र ने अपनी बाइक नीतू दुबे के दरबाजे पर खड़ी की थी|

हादसे में सैनिक, छात्र सहित 6 घायल

फर्रुखाबाद: दुर्घटना में कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम सकवाई तेरा निवासी सैनिक भूरे घायल हो गए|

कोलकाता में तैनात भूरे अवकाश पर आये थे| बाइक से आज सुबह फतेहगढ़ जा रहे थे नाला वघार के निकट वाहन बुलेरो नम्बर UP ७६ एफ/ 3732 के चालक ने टक्कर मार दी| दुर्घटना के बाद चालक वाहन को मोहम्दाबाद की ओर भगा ले गया|

दुर्घटना में नगर कोतवाली के ग्राम नगला खैरबंद निवासी डांक सहायक दिनेश चन्द्र का पुत्र अवनीश थाना नवाबगंज के ग्राम वघौना निवासी ४५ वर्षीय सौकत अली तथा नवादा पहाडपुर निवासी ७५ वर्षीय सौकत घायल हो गए| अश्वनी महावीर इंटर कालेज में कक्षा ९ का छात्र है|

यह लोग ढिलावल वाई पास चौराहे पर खड़े थे उसी समय ट्रेक्टर चालक टक्कर मारता हुआ चला गया|

दुर्घटना में थाना शमसाबाद के ग्राम मुरेठी निवासी सर्वेश का ८ वर्षीय पुत्र अजीत थाना मऊदरवाजा के ग्राम नेकपुर खुर्द निवासी राकेश की पत्नी श्यामा देवी घायल हो गई| घायल सैनिक को सेना के अस्पताल तथा अन्य घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया|

दोस्ती ने युवको को पहुंचाया जेल

फर्रुखाबाद: दोस्ती निभाने के चक्कर में बीती रात २ युवक पुलिस शिकंजे में फंस गए| अदालत ने युवकों को जेल भेज दिया|

बीती रात थाना मऊदरवाजा के ग्राम आकलगंज निवासी अमित राजपूत का तिलक चढ़ा| खुशी में तमंचो से जमकर फायरिंग की गयी| अमित के कहने पर उसके गाँव के ही दोस्त विजय राजपूत, दर्शन राजपूत नाई को छोड़ने हथियापुर बाजार गए| नशा करने के चक्कर में दोनों युवक ठेके पर जा पहुंचे|

अचानक ठेके पर पहुँची पुलिस को देखकर दोनों युवक घबड़ाकर भागने लगे| पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया| विजय की १२ बोर के २ कारतूस तथा दर्शन की ३१५ बोरे के ३ कारतूस में गिरफ्तारी दर्शा दी| बताया गया है कि युवकों के पास काफी कारतूसों सहित मिस कारतूस भी थे|

संत निरंकार भवन के श्रृद्धालुओं ने सड़के साफ की

फर्रुखाबाद, 22 फरवरीः बुधवार को गुरु पूजा दिवस से एक दिन पूर्व संत निरंकार भवन के श्रृद्धालुओं ने मंगलवार को सामूहिक रूप से नगर की सड़कों की सफाई का अभियान चलाया। महिला व पुरुष श्रृद्धालुओं ने सामूहिक रूप से नगर की सड़कों पर झाड़ू लगानी शुरू की तो नागरिक इस नजारे को कौतूहल से देखते नजर आये।

इस कार सेवा में स्कूलों की ड्रेस पहने छात्राओं ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। यहा कार्यक्रम प्रातः सात बजे से प्रारंभ हुआ। कारसेवकों ने निरंकार भवन से लाल दरवाजे तक सफाई अभियान चलाया। रमेश चंद्र के नेतृत्व में सजीव चौहान,मंडल मीडिया प्रभारी ललित अरोड़ा, डा. सुभाष चौहान आदि ने भाग लिया।

अभियान ने जागरूकता रेली निकालकर समाज को स्वच्छ और साफ़ बनाने पर जोर दिया गया| इस सफाई कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को अवगत कराया गया कि वह सफाई का विशेष ध्यान रखे और दूसरे लोगो को भी इसके लिए जागरूक करें|