Home Blog Page 5667

गुंडागर्दी कतई बर्दास्त नहीं: डीएम

फर्रुखाबाद: चार्ज ग्रहण करने से पूर्व जिलाधिकारी रिग्जिन सैम्फेल ने रास्ते में पड़ने वाले थाना कमालगंज का व्यपाक निरीक्षण किया| उन्होंने निर्देश दिया कि गुंडागर्दी कतई बर्दास्त नहीं होगी गुंडों को तुरंत जेल पहुंचायें|

नये जिलाधिकारी रिग्जिन सैम्फल अचानक करीब ढाई बजे थाना कमालगंज पहुंचे|  डीएम को देखकर एसओ आरके सक्सेना आदि पुलिस कर्मी भौंचक्के रह गए| थोड़ी देर बाद ही एसडीएम सदर अनिल धींगरा, सीओ सिटी डीके सिसोदिया व डीएम के स्टेनो थाने पहुँच गए| डीएम ने तहसील दिवस, थाना दिवस, महिला उत्पीडन, दलित उत्पीडन व रजिस्टर नंबर ४ का व्यापक निरीक्षण किया|

डीएम ने निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप दलित व महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निबटाया जाए|

माँ-बेटे की हत्याकर जिले की सीमा पर शव फेंके

फर्रुखाबाद: जिले की सीमा के किनारे माँ-बेटे की हत्याकर शव फेंके गए| घटना स्थल को लेकर थाना मेरापुर व पड़ोसी जिला काशीराम नगर कोतवाली अलीगंज पुलिस से विवाद हुआ| बाद में अलीगंज पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

आज सुबह ६ वर्षीय बालक व २५ वर्षीय महिला का शव थाना मेरापुर के ग्राम पहरैया क्षेत्र में सड़क के किनारे पडा देखा गया| बालक के शरीर पर कोई गहरा चोट का निशान न होने से अनुमान लगाया गया कि उसकी गला दबाकर ह्त्या की गई जबकि महिला की ह्त्या करने के बाद उसके सिर को शायद इसलिए कुचल दिया गया कि उसकी शिनाख्त न हो सके| महिला का शव थोड़ी ही दूरी पर अलीगंज क्षेत्र में पडा था|

अलीगंज के इंस्पेक्टर ने बताया कि दरोगा रामजीत गौड़ ने शव के पंचनामा भरे हैं| गेंहुयें रंग की महिला कत्थई रंग की सलवार व सूट, स्लेटी रंग का स्वेटर व कत्थई रंग की चुन्नी ओढ़े थी| कानों में पीतल के कुंडल, पैरों में तोडियां व बिछिया पहने थी| उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मरने की वजह का पता चलेगा|

१ वोट से हरेले प्रधान पर लगा ह्त्या का आरोप

फर्रुखाबाद: ब्लाक कमालगंज की ग्राम पंचायत अहिमलापुर की आरक्षित सीट से एक वोट से चुनाव हारने वाले राधेश्याम जाटव पर प्रधान रामबाबू जाटव की ह्त्या करने का आरोप लगाया गया है|

प्रधान की पत्नी कांती देवी ने आज पोस्टमार्टम हाउस पर चीख-चीख कर कहा कि राधेश्याम ने ही मेरे पति की ह्त्या कराई है| चुनाव हारने के बाद ही उसने धमकी दी थी कि किसी भी कीमत पर प्रधानी नहीं करने देंगें| कांती देवी ने बताया कि मध्यरात्रि के समय पति के मोबाइल फोन पर कई बार फोन आये जिससे वह काफी परेशान हो गए पूछने पर भी फोन करने वाले के बारे में नहीं बताया| बल्कि मुझ पर झल्लाते हुए कहा कि चुपचाप सो जाओ|

रामबाबू के छोटे भाई अनिल ने भी राधेश्याम पर भी भाई की ह्त्या करने का आरोप लगाया| रामबाबू के छोटे बेटे आकाश ने बताया कि सुबह तलाशने पर पिता का शव आम के पेंड पर लटका देखा मैंने ही पेड़ पर चढ़कर पिता के मुंह में ठुंसा हुआ अंडर बियर का कपड़ा निकाला| परिजनों ने बताया कि रामबाबू का मोबाइल फोन भी नहीं मिला उनकी चप्पले घटना स्थल से इधर-उधर पड़ी मिली|

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सिपाही रामबाबू ने आरोप लगाया कि प्रधान की ह्त्या में ताजपुर चौकी इंचार्ज अशोक कुमार का भी हाँथ है| उन्होंने प्रधान के दुश्मन राधेश्याम की मदद की है| प्रधान  ने राधेश्याम से जान को ख़तरा बताते हुए शिकायत भी की थी| जब तक मै चौकी में तैनात रहा तब तक प्रधान का कोई बाल बांका नहीं कर सका| सिपाही ने हलका इंचार्ज अशोक कुमार पर ही तवादला कराये जाने का आरोप लगाया| प्रधान की पत्नी, भाई आदि परिजनों ने भी सिपाही की हाँ में हाँ मिलाते हुए चौकी इंचार्ज की कार्रवाई पर संदेह व्यक्त किया|

चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि अभी मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है| प्रधान की ह्त्या के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है| उन्होंने बताया कि मुझसे व्यक्तिगत रंजिश के कारण सिपाही रामबाबू ने झूंठे आरोप लगाए हैं|

रिग्जिन सेम्फेल ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद का कार्यभार संभाला

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मिनिस्ती एस के तबादले के बाद रिग्जिक सेम्फेल ने शनिवार दोपहर फर्रुखाबाद जिलाधिकारी का कार्यभार विधिवत ग्रहण कर लिया| चार्ज लेने के लिए आते समय फर्रुखाबाद की सीमा में प्रवेश करने के बाद रास्ते में पड़े पहले थाने कमालगंज पर आकर सेम्फेल ने थाने का औचक निरीक्षण भी कर दिया| सेम्फेल ने थाने में तमाम रजिस्टर देखे और क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में कुछ दिशा निर्देश भी दिए| पुराने पड़े मामलो को शीघ्र निपटाने के आदेश देकर रिग्जिन फतेहगढ़ में डाक बंगला पहुचे|

UP का हाल: रिपोर्ट के लिए कारगिल शहीद की २ माह से भटकती दलित विधवा

फर्रुखाबाद: कारगिल शहीद की दलित विधवा गीता देवी कठेरिया बीते दो माह से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दर-दर भटक रही है| काफी परेशान हो जाने के कारण महिला का पुलिस से विश्वास उठ गया है|

२ माह से टरकाने का सिलसिला

कोतवाली फर्रुखाबाद के ग्राम नरायनपुर सेन्ट्रल जेल के निकट रहने वाली गीता देवी आज अपनी पुत्री कुमारी पूजा के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुँची तो आज भी उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई| जब पूजा ने मोबाइल फोन से न्याय दिलाने की फ़रियाद की तो इंस्पेक्टर ने फिर कल आने की बात कहकर टरका दिया| इसी तरह आईटी आई चौकी प्रभारी अनेकों बार कार्रवाई का आश्वाशन देकर गुमराह कर चुके हैं|

लाखों के जेवरात चोरी

गीता के पति मलेटरी सिंह श्रीनगर में हवलदार पद पर तैनात थे जो कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे| ४ जनवरी की रात चोर उनके घर से अटैची उठा ले गए थे जिसमे मलेटरी सिंह के शहीद होने के प्रमाण पत्र, सेना मैडल, अशोक चक्र, पेंशन बुक, चेकबुक, बैनामे के कागजात आदि के अलावा १० हजार रुपये की नगदी व लाखों रुपये कीमती जेवरात थे|

डीएम एसपी से भी नहीं मिला न्याय

चोर जेवरात व नगदी ले गए थे तथा अशोक चक्र को क्षतिग्रस्त तथा अन्य कागजातों को फाड़कर फेंक गए थे| पीड़ित गीता ने बताया कि जब कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो वह ४ बार एसपी व एक बार डीएम से मिली| डीएम  व एसपी ने कोतवाली जाने को कहा कोतवाली के भी अनेकों चक्कर लगा चुकी हूँ लेकिन इधर-उधर टरकाया जा रहा है|

आर्थिक सहायता में रुकावट

पीड़ित महिला ने बताया कि बड़ी बेटी प्रीती व छोटी बेटी पूजा बीए द्वितीय वर्ष सिटी पब्लिक स्कूल में पढ़ती हैं| बड़ी बेटी की ११ मार्च को शादी तथा ७ मार्च को तिलक चढ़ना है| यदि रिपोर्ट दर्ज हो जाती तो मेरठ सेंटर से कारगिल शहीद फंड से प्रीती की शादी के लिए ५० हजार रुपये की सहायता मिल जाती| सेना अधिकारियों ने बिना रिपोर्ट से सहायता देने से साफ़ मना कर दिया है|

फोन पर दी जाती गालियाँ

पूजा ने बताया कि चोर मोबाइल फोन भी ले गए थे| जब  उस नंबर को डायल करते हैं तो फोन वाला गंदी गालिया बकता है| पीड़ित माँ बेटी चोरों द्वारा फाड़े गए कागजातों को देखते ही दुखी हो जाती हैं| उन्हें चोरी गए नगदी व जेवरातों की इतनी जरूरत नहीं है जितनी जरूरत प्रमाण पत्रों की चोरी होने की सूचना दर्ज होने की है जिससे उन्हें आर्थिक सहायता के साथ ही फाड़े गए प्रपत्रों की प्रतियां मिल सकें| काफी जलील होने के कारण वह अब मरने तक की बात करने लगी है|

PM से होगा पर्दाफ़ाश: दलित प्रधान की ह्त्या या आत्महत्या?

फर्रुखाबाद: पद चले जाने के गम की आशंका में दलित प्रधान रामबाबू जाटव ने फांसी लगाकर जान दी है अथवा उनकी ह्त्या की गई है पोस्टमार्टम के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठेगा|

करीब ४० वर्षीय रामबाबू ब्लाक कमालगंज कोतवाली मोहम्दाबाद की ग्राम पंचायत अहिमलापुर के प्रधान थे| उनका शव आज सुबह गाँव के बाहर आम के पेड़ पर मफलर से लटका देखा गया| मोहम्दाबाद के इंस्पेक्टर भगवान् सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया|

रामबाबू दलित वर्ग के लिए आरक्षित सीट से मात्र एक बोट से ही चुनाव जीते थे| चुनाव हारने वाले राधेश्याम जाटव ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाकर पुनः मतगणना के सम्बन्ध में पटीसन दायर की है| जिसमे कल ही सुनवाई हुई थी| अनुमान लगाया गया कि रामबाबू को प्रधानी छिन जाने की आशंका हो गई थी इसी गम में उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी|

इंस्पेक्टर श्री सिंह ने बताया कि रामबाबू बीती रात पत्नी के साथ ही घर पर सोये थे| वह तड़के सुबह किसी समय घर पर बिना कहे चले गए| उनके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया हो सकता है किसी ने मार के भी लटका दिया हो| पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही आत्महत्या या हत्या का पता चलेगा|

साइकिल छोड़ हांथी पर सवार, कहीं जांच का डर….?

फर्रुखाबाद: मनमाने ढंग से पार्टी चलाने के कारण समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं शमसाबाद के अध्यक्ष एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी आज बसपा में सामिल हो गए|

श्री फारुखी ने बताया कि वह आज कानपुर में बसपा के काबीना मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पार्टी में सामिल कराया है| श्री फारुखी ने दावा किया कि वह एक पखवारे के अन्दर समाजवादी पार्टी के आधे नेताओं को बसपा में सामिल कराकर ही दम लेंगें|

उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह व उनके परिवार के लोगों की जेब की पार्टी बन गयी है| पार्टी में संगठन के नाम कोई व्यवस्था नहीं है जिसकी जहां इच्छा हो रही है वह वहीं वोट दे रहा है|

श्री फारुखी ने कहा कि सपा नेताओं में इस बात की परख नहीं हैं कि किसको टिकट दी जाए| उन्होंने बसपा के संगठन की सराहना करते हुए कहा कि बसपा ने प्रदेश में गुंडागर्दी खत्म कर दी है|

डीएम ने लगाई सफाई कर्मियों के स्थानांतरण पर रोक

फर्रंखाबाद, 26 फरवरीः जिलाधिकारी रिग्जिन सैम्फेल ने शुक्रवार को यहां कोषागार पहुंच कर चार्ज ग्रहण किया, और कलक्ट्रेट का नरीक्षण किया। मनमानी की शिकायतों पर उन्होंने सफाई कर्मियों के स्थानांतरण पर रोक लगा दी है। मनरेगा में आधे जाब कार्डधारकों के खाते बैंक में न खुलने के विषय में भी उन्होंने चिंता व्यक्त की।

नये जिलाधिकारी रिग्जिन सैम्फेल ने शनिवार को पहले कोषागार पहुंच कर डबल लाक का निरीक्षण कर चार्ज लिया। यहां से सीधे कलक्ट्रेट पहुंच कर वह अपने कार्यालय में मीडिया कर्मियों से रूबरू हुए। वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के तौर पर यह उनका छठा जनपद है। इससे पूर्व वह जालौन, बिजनौर, प्रतापगढ़, चंदौली व बहराइच में जिलाधिकारी के तौर पर कार्ये कर चुके हैं। अपनी प्रयोगधर्मिता के लिये पहचाने जाने वाले 2003 बैच के आईएएस अधिकारी श्री सैम्फेल ने बताया कि वर्ष 2008 के सूखा के दौरान जनपद जालौन में नरेगा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और मजदूरी सीधे मजदूरों के खातों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया लागू करने के लिये उनको केंद्रीय ग्राम्य विकास मंत्रालय से उत्कृष्टता पुरस्कार मिल चुका है। जनपद में कुल 85 हजार से अधिक जाब कार्ड धारकों के सापेक्ष मात्र 54 हजार के ही खाते खुलने के तथ्य को उन्होंने गंभीरता से लेते हुए इसे दिखवाने का आसश्वासन दिया।

जनपद में ग्राम स्तरीय सफाई कर्मियों के मनमाने स्थानांतरण किये जाने के विषय में जिलाधिकारी ने वहां पर मौजूद अपर जिलाधिकारी सुशील चंद्र श्रीवास्तव को निर्देश दिये कि जिलापंचायत राज अधिकारी को बतादें कि भविष्य में किसी भी सफाईकर्मी का स्थानांतरण जिलाधिकारी के अनुमोदन के बिना न किया जाये।

मीडिया कर्मियों से वार्ता के दौरान श्री सैम्फेल ने कहा कि जनता के काम के लिये यदि आवरश्यक हुआ तो रात के तीन बजे भी वह उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि जनता के लिये वह कलक्ट्रेट में प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक  मौजूद रहकर शिकायते सुनेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो वह रात के तीन बजे भी उपलब्ध रहेंगे।

यह तो अधिकारी के ऊपर निर्भर करता है कि वह कितना दबाव मानता है

राजनैतिक दबाव के बारे में श्री सैम्फेल ने कहा यह तो अधिकारी के ऊपर निर्भर करता है कि वह कितना दबाव मानता है। उन्होंने कहा कि वह पारदर्शतापूर्ण कार्यशैली में विश्वास करते हैं। शस्त्र लाइसेंस के विषय में उन्होंने कहा कि यह स्टेटस सिंबल नहीं आवश्यकता की चीज है। यदि पुलिस रिपोर्ट में व्यक्ति की जान को खतरे की बात की पुष्टि होती है तो विचार किया जायेगा।

मुख्यमंत्री का पुतला, बैनर फूक निकाली भड़ास वकीलों ने

फर्रुखाबाद, 26 फरवरीः प्रदेश सरकार के बजट में अधिवक्ता कल्याण निधि का प्राविधान समाप्त कर दिये जाने के विरोध में ज्ञापन देने गये अधिवक्ताओं पर शुक्रवार को लखनऊ में पुलिस लाठीचार्ज से गुस्साए बकीलों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री मायावती का पुतला फूंका और बाहर लगे मायावती के पोस्टरों में आग लगा दी।

विदत है कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के कार्यकाल में अधिवक्ता कल्याण निधि का प्राविधान किया गया था। हाल ही में प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्तावित बजट प्राविधानों से अधिवक्ता कल्याण निधि को गायब कर दिये जाने के विरोध में शुक्रवार को लखनऊ में अधिवक्ता विरोध स्वरूप प्रदर्शन कर ज्ञापन देने निकले थे। इसी बीच पुलिसे के साथा संघर्ष में पहले पथराव के बाद लाठी चार्ज की नौबत आ गयी थी। अधिवक्ता कल्याण निधि को समाप्त कर दिये जाने और लखनऊ में वकीलों पर हुए लाठी चार्ज व गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को वकीलौं ने यहां कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक की मुद्रा में दूर खड़ी नजर आयी। वकीलों का इससे भी दिल नहीं भरा तो उन्होंने कलक्ट्रेट गेट के बाहर लगे मायावती के पोस्टरों में भी आग लगा दी।

स्कूल बस व ट्रक में टक्कर, 24 छात्र घायल

मथुरा|| उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार को तेज गति से आ रही एक ट्रक ने स्कूली बस को टक्कर मार दी, जिसमें 24 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से चार छात्रों की हालत नाजुक बनी हुई है।

छाता थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर एक ट्रक ने स्कूली बस को सामने से टक्कर मार दी। स्कूली बस में सरस्वती शिशु मंदिर, कोसीकला के छात्र सवार थे।

छाता थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि हादसे में घायल हुए छात्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें चार छात्रों की हालत नाजुक बनी हुई है।

सिंह ने कहा कि हादसे के बाद कुछ छात्र क्षतिग्रस्त बस में फंस गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। घायल छात्र 8 से 14 वर्ष के बीच के हैं। घटना के बाद से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।