Home Blog Page 5661

भगवान शिव हम सब आत्माओं का पिता: बहन ऊषा

फर्रुखाबाद: प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नगर कमालगंज में आज महा शिवरात्रि पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया गया|

इस पर्व में कमालगंज आश्रम में बहन बीके ऊषा, व भाई बीके अभिषेक ने समस्त ईश्वरीय परिवार के सदस्यों व फतेहगढ़ से आई बहन बीके सुमन व थाना कमालगंज के एसआई राजेन्द्र सिंह ने महा शिवरात्रि पर्व के मौके पर ध्वजारोहण किया|

बहन बीके ऊषा व बीके सुमन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि परमात्मा शिव का जन्मदिन शिवरात्रि के रूप में पूरे विश्व में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है| भगवान शिव हम सब आत्माओं का पिता है| शिव जी जब इस श्रष्टि पर आते हैं तब सब आत्माएं श्रीमद पद पर चलती हैं|

इस पर्व में कमालगंज आश्रम में बहन बीके ऊषा, व भाई बीके अभिषेक ने समस्त ईश्वरीय परिवार के सदस्यों व फतेहगढ़ से आई बहन बीके सुमन व थाना कमालगंज के एसआई राजेन्द्र सिंह ने महा शिवरात्रि पर्व के मौके पर ध्वजारोहण किया|

उन्होंने कहा कि शिव की कृपा से जन-जन का कल्याण होता है| महाशिवरात्रि पर्व हीरे तुल्य जयन्ती है| इस पर्व को सभी धर्म के लोगों को मनाना चाहिए|

इस पर्व के मौके पर आश्रम से जुड़े रजनी गुप्ता, अंजू गुप्ता, रेखा बहन, मीरा, अतर सिंह, सुधीर कुमार, विनोद कुमार, वीरेंद्र सिंह, मनोज हलवाई आदि श्रद्धालु मौजूद रहे|

2 मार्च: फर्रुखाबाद की अपराधिक घटनायें

आग व गर्म तेल से झुलसने से 2 की हालत गंभीर
फर्रुखाबाद: शादी समारोह के दौरान गर्म तेल से झुलस जाने से अनिल कुमार की हालत गंभीर हो गयी| बहन मुन्नी देवी ने उन्हें बीती रात लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

कानपुर कल्यानपुर आईटीआई में रहने वाले अनिल बीती रात मैनपुरी थाना बेबर के ग्राम गढ़िया मटारे में मामा की बेटी के विवाह समारोह में मौजूद थे| कढाई का गर्म तेल गिर जाने से बुरी तरह झुलस गए|

* कन्नौज विजेंद्र सिंह ब्रिक फील्ड अर्जुनपुर मडपुरा में श्रमिक सागर बिहारी की ३० वर्षीय पत्नी आग से बुरी तरह झुलस गई| उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया|

कॉम्बीफ्लेम सहित 6 दवाओं की बिक्री पर बैन

जयपुर|| औषधि नियंत्रक विभाग ने एक आदेश जारी कर निर्धारित मापदंडो पर खरा नहीं उतरने पर कॉम्बीफ्लेम, कायनिम, रेस्ट पी, बिसकोडिल, डेनिम पी, आईबूफेम की बिक्री पर प्रतिबंध किया है। औषधि एवं प्रसारण साम्रगी अधिनियम 1940 के तहत इनकी बिक्री पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगाया है।

निर्माता साईकेम लेबोरेट्री प्राइवेट लिमिटेड गेगरेट की औषधि रेस्ट पी (नीमुस्लाइड व पेरासिटामोल टेबलेट बैच नंबर टी 174) का सैंपल राजकीय विश्लेषण प्रयोगशाला द्वारा अवमानक घोषित किया गया है। इसमें पेरासिटामोल की मात्रा 66 प्रतिशत मिली। औषधि नियंत्रक डी.के.श्रंगी ने बताया कि डेनवर हैल्थ केयर पंत नगर उत्तराखंड द्वारा निर्मित औषधि आईबूफेम (आईबूप्रोफेन व पेरासिटामोल) टेबलेट बेच नंबर ईआईपी 0001) में मुखय घटक आईबूप्रोफेन की मात्रा 51 प्रतिशत मिली।

इसी प्रकार निर्माता गोविस फर्मा लिमिटेड सोलान की कॉम्बीफ्लेम (आईबूप्रोफेन पेरासिटामोल व क्लोरफेनिरामिन बैच नंबर सीएम 252), जेकसन लेबोरेट्री प्रा.लि. अमृतसर की बिसकोडिल टेबलेट बैच नंबर टी 4215, निर्माता एलांयस बायोटेक बद्दी की टेबलेट कायनिम (नीमुस्लाइड व पेरासिटामोल बेच नंबर एटी 1213, निर्माता डॉ.जोन्स लेब प्रा.लि. हरिद्वार की टेबलेट आथरेरिड पी बेच नंबर एआरपीटी 04 के सैंपल औषधि परीक्षण प्रयोगशाला जयपुर द्वारा जारी परीक्षण रिपोर्ट में अवमानक घोषित किया है।

गरीबों को सबसे पहले न्याय मिलेगा: एसपी

फर्रुखाबाद: तबादले पर आये पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सागर ने आज देर सायं कार्यभार ग्रहण कर लिया| उन्होंने बताया कि वह सबसे पहले गरीबों को न्याय देंगें| शासन की मंशा के अनुरूप सभी को न्याय मिलेगा| लेकिन महिलाओं एवं गरीब निर्बल वर्ग के लोगों को प्राथमिकता मिलेगी|

एसपी श्री सागर ने स्वीकार किया कि जिले में वाहन चोरी एवं लूट आदि की घटनाएं बड़ी है| ऐसी घटनाओं को हर हालत में रोका जाएगा| अपराधियों पर शिकंजा कसकर कड़ी कार्रवाई की जायेगी| कार्यालय के अलावा सायं कैम्प कार्यालय पर शिकायतें सुनूंगा| टकराव टालने के लिए सवेंदनशील एवं राजनैतिक मामलों को वार्ता करके निवटाने की कोशिश की जायेगी| लेकिन जो भी राजनैतिक व्यक्ति गलत काम करके कानून को अपने हाँथ में लेगा उसके विरुद्ध कतई रिहायत नहीं की जायेगी|

७७ बैच के पीपीएस एवं १९९८ बैच के आईपीएस अधिकारी ( न्यायालय में विचाराधीन ) श्री सागर ने बताया कि वह हरदोई, बहराईच, बिजनौर, अंबेडकर नगर व कौशाम्बी में एसपी, मऊ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद में एएसपी तथा इलाहाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत में डिप्टी एसपी, पीएसी बटालियन के अलावा फूड्सेल लखनऊ में भी तैनात रह चुके हैं| पुलिस अधीक्षक ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, सीओ सिटी डीके सिसोदिया, डॉ अभय कुमार गुप्ता आदि सभी क्षेत्राधिकारियों से बैठक करके जिले के अपराधों के बारे में जानकारी ली|

श्रंगीरामपुर में शिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

फर्रुखाबाद: भगवान शिव को स्वयंभू और अजन्मा माना जाता है। महाशिवरात्रि ऐसे ही अनादि, अनंत ईश्वर शिव के ज्योर्तिलिंङ्ग रूप में प्रगट होने का उत्सव है।  शास्त्रों के मुताबिक फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की अर्द्घरात्रि को ज्योर्तिलिंङ्ग प्रकट हुआ था। इसलिए यह महाशिवरात्रि मानी जाती है। वहीं दूसरी मान्यताओं में इस दिन शिव-पार्वती का विवाह उत्सव भी मनाया जाता है।

हमारे तीर्थ स्थानों में एक तीर्थ स्थान है फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज के पास गंगा के किनारे स्थित श्रंगी ऋषी का आश्रम| यहाँ  के लोगों का मनान है कि श्रंगी ऋषी के नाम से ही श्रंगीरामपुर का नाम पडा है| यहाँ शिवरात्रि पर हजारों की संख्या में भारत के कोने-कोने मध्य प्रदेश के भिंड, मुरैना, ग्वालियर, व यूपी से इटावा, मैनपुरी, शिकोहाबाद, टूंडला आदि श्रद्धालु आकर गंगा स्नान करते हैं| स्नान करने के तत्पश्चात मोक्ष दायनी गंगा का पवित्र जल को ले जाते हैं और भगवान् भोलेनाथ को अर्पित करने के लिए श्रद्धालु गोला आदि तीर्थ स्थानों के लिए भी निकल पड़ते हैं|

ऋषी श्रंगी के पुजारी सूरज प्रसाद का मानना है कि जो श्रद्धालु बिना छल,कपट, व द्वेष के गंगा स्नान करते है उनके सारे पाप माँ गंगा नष्ट कर देती है| और शिव जी प्रसन्न होते ही| यह मेला तीन दिन चलता है| यहाँ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस व खान-पान के लिए सभी सुबिधायें उपलब्ध हैं|

इनमें भगवान शिव के स्वरूप का चिन्तन मन से,  मंत्र और जप वचन से और पूजा विधान शरीर से सेवा मानी गई है। इन तीनों तरीकों से की जाने वाली सेवा ही शिव धर्म कहलाती है।

इस शिव धर्म या शिव की सेवा के भी पांच रूप है। यह हैं –

कर्म – लिंगपूजा सहित अन्य शिव पूजन परंपरा कर्म कहलाते हैं।

तप – चान्द्रायण व्रत सहित अन्य शिव व्रत विधान तप कहलाते हैं।

जप – शब्द, मन आदि द्वारा शिव मंत्र का अभ्यास या दोहराव जप कहलाता है।

ध्यान – शिव के रूप में लीन होना या चिन्तन करना ध्यान कहलाता है।

ज्ञान – भगवान शिव की स्तुति, महिमा और शक्ति बताने वाले शास्त्रों की शिक्षा ज्ञान कही जाती है।

इस तरह शिव धर्म का पालन या शिव की सेवा हर शिव भक्त को बुरे कर्मों, विचारों व इच्छाओं से दूर कर शांति और सुख की ओर ले जाती है।

ठेके की जनगणना: मकान मालिकों ने छिपाए किराएदार

फर्रुखाबाद, 1 मार्चः जनगणना कार्यक्रम सोमवार को पूरा हो गया, और कई को तो पता भी नहीं चला। कहीं जनगणना कर्मी नहीं पहुंचा और कहीं मकान मालिकों ने अपने मकान के किरायेदारों की जानकारी ही छुपा ली। ऐसे लोग सोमवार को जनगणना का दूसरा चरण पूरा होने के बाद भी छूटे हुए हैं। जनगणना का दूसरा चरण बीती नौ फरवरी से शुरू हुआ था और बीस दिन बाद 28 फरवरी की रात 12 बजे यह पूरा हुआ है। इस दौरान प्रगणकों ने घर-घर जाकर परिवारों की गणना करनी थी। जेएनआई के अपने पाठकों में किये गये सर्वे के अनुसार प्रगणकों ने लगभग 20 प्रतिशत घरों की जनगणना  या तो की ही नहीं या घर बैठे फर्जी आंकड़े केवल अपने अनुमान के आधार पर भर दिये। दरअसल सारा काम ठेके पर हुई मतगणना ने बिगाड़ दिया।

विदित है कि जनगणना का दूसरा चरण बीती नौ फरवरी से शुरू हुआ था और बीस दिन बाद 28 फरवरी की रात 12 बजे यह पूरा हुआ है।  फिर भी सैकड़ों लोग सोमवार को जनगणना का दूसरा चरण पूरा होने के बाद भी छूटे हुए हैं। इस दौरान प्रगणकों को घर घर जाकर जनगणना करनी थी। दस बर्षों में एक बार राष्ट्रीय स्तर पर जनगणना करायी जाती है। जनगणना के आंकड़ों के आधार पर देश में आगामी दस बर्षों के लिये विकास की योजनाओं का खाका तैयार किया जाता है। परंतु इस राष्ट्रीय महत्व के कार्ये को भी सरकारी कर्मचारी कितने हलके में लेते है, इसका अंदाजा जेएनआई को एक सर्वे में हुआ।

जेएनआई ने अपने पाठकों के माध्यम से जो सर्वे किये उसके अनुसार लगभग 20 प्रतिशत घरों में या तो जनगणना प्रगणकों ने दस्तक ही नहीं दी या अपने घरों पर बैठ कर फर्जी आंकड़ों से कागजों का पेट भर दिया।

मजे की बात है कि जनगणना प्रगणक के न आने की सूचना देने वाले अधिकांश पाठक नगर क्षेत्र के ही हैं। गोलाकोहना फतेहगढ़ निवासी राघव मिश्रा बताते है कि उनके घर आज तक कोई जनगणना प्रगणक आया ही नहीं। यही शिकायत कादरीगेट निवासी देवेंद्र पाण्डेय की है। कमालगंज के ग्राम गौसपुर निवासी मुस्तकीम अहमद पुत्र सफीर अहमद की भी यही शिकायत है। नगर क्षेत्र के जसमई चौराहा निवासी स्वदेश राजपूत के घर भी कोई प्रगणक झांकने नहीं गया। फतेहगढ़ के जयनरायन वर्मा रोड हाथीखाना निवासी राजीव यादव के घर भी जनगणना नहीं की गयी है। नगर क्षेदत्र के ही नेकपुर कलां  निवासी आमोद कटियार  पुत्र मुंशी कटियार का घर भी गणना में छूटा हुआ है। राजीवगांधीनगर फर्रुखाबाद निवासी सरोज पाल का घर भी अभी तक जनगणना में छूटा हुआ है। तहसील सदर के ग्राम पिपरगांव निवासी राजेश कुमार दीक्षित बताते हैं कि उनके घर आज तक क्षेत्र के प्रगणक विनोद कुमार नहीं आये है। ग्राम सरह निवासी राममनोहर सिंह को भी उनके परिवार को जनगणना में शामिल न किये जाने का मलाल है। अमृतपुर तहसील के ग्राम सरह निवासी अश्वनी कुमार का घर भी जनगणना में छूटा चल रहा है।

याकूतगंज के मोहल्ला हाजीगंज निवासी इकबाल हुसैन, कायमगजंज के ग्राम भटमई निवसी दीपक शाक्य, ग्राम जैतपुर के निवसी भीमसेन पुत्र साहब सिंह के घर पर भी किसी जनगणना कर्मी ने अभी तक दस्तक नहीं दी। हद तो यह है कि विकासखंड नवाबगंज के ग्राम बिजपुरी के पूर्व प्रधान मनोज कुमार तक के घर की जनगणना नहीं हुई। नगर क्षेत्र में रोजी पब्लिक स्कूल के निकट के निवासी सुशील कुमार पाण्डेय को भी जनगणना में छूट जाने का गम है।

ठेके पर हुई मतगणना ने दरअसल सारा काम बिगाड़ कर रख दिया। जिला प्रशासन ने दरअसल जिन मोटी तनख्चाह के परिषदीय शिक्षकों की डयूटी जनगणना प्रगणक के तौर पर लगायी थी वह स्कूल जाना तक तो गवारा नहीं करते तो फिर आखिर दरवाजे दरवाजे जाकर कुण्डी खटकाने का काम उनको कैसे रास आता। अधिकांश ने जनगणना प्रगणक के तौर मिलने वाले मानदेय के पैसे के कुछ भाग की लालच देकर आसपड़ोस के बेरोजगार युवक युवतियों को काम ठेके पर सौंप दिया। जाहिर है काम में जिम्मेदारी और गुणवत्ता की तलाश करना बेमानी ही होगा।

जनगणना प्रभारी उपजिलाधिकारी सीपी उपाध्याय ने बताया कि अभी रवीजनल राउंड चल रहा है। छूटे हुए लोगों के नाम सम्मिलित किये जा सकते हैं। श्री उपाध्याय ने बताया कि वह इस मामले को देखेंगे।

देखते ही देखते ट्रैक्टर के हो गए दो टुकड़े

फर्रुखाबाद: बेबर माग पर जोरदार टक्कर लगने से ट्रैक्टर को दो टुकड़े हो गए तथा ड्राईवर घायल हो गया|

थाना जहानगंज के ग्राम न्यामतपुर ठाकुरान निवासी शिवराम सिंह अपने ट्रैक्टर को लेकर बेबर मार्ग पर शारदा कोल्ड स्टोरेज मार्ग पर घर जाने के लिए खड़े थे| तभी पीछे सेन्ट्रल जेल चौराहे से तेजी से आयी डीसीएम चालक ने इतनी जोर से टक्कर मारी ट्रैक्टर पर बैठे शिवराम सिंह उछलकर काफी दूर जा गिरे| ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए|

ट्रैक्टर का अगला हिस्सा काफी दूर जा गिरा| लोगों ने डीसीएम नंबर यूपी ८२ एफ / ९९०० व ड्राईवर को पकड़कर सेन्ट्रल जेल चौकी पुलिस के हवाले कर दिया| कोतवाली फतेहगढ़ के इंस्पेक्टर ड्राईवर को कोतवाली ले गए| उधर घायल शिवराम सिंह रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली फर्रुखाबाद पहुंचा|

पूर्व सैनिक ने घर में घुसे चोर पर फायर किया

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ मोहल्ला दुर्गा कालोनी निवासी पूर्व सैनिक ऊधम सिंह यादव ने बीती रात घर में घुसे चोर पर रायफल से फायर किया|

आज सुबह ४ बजे खटपट की आवाज सुनकर ऊधम सिंह ने खिडकी से देखा कि चोर उनकी बेटी की साइकिल को दीवार से निकालने की कोशिश कर रहा है| उन्होंने अचानक लायेसेंसी रायफल से उनके ऊपर फायर झोंका भयभीत चोर शौंचालय में घुसकर कुंडी लगा ली| काफी प्रयास करके चोर को बाहर निकाला गया तथा पिटाई कर पूंछ-तांछ की गई|

चोर ने अपना नाम उपेन्द्र पाल पिता का नाम रतन सिंह ग्राम लखनपुर कोतवाली व जिला मैनपुरी का रहने वाला बताया| उसने बताया कि मेरे पिता आगरा में सिपाही हैं| उपेन्द्र के पास एक बोरी भी मिली जिसमे सुखाये जाने वाले कपडे, चप्पले आदि बेकार सामान भरा था| उसके हाँथ पर मानसिक रूप से पागल है गुदा था| वह फ्रांक के ऊपर शर्ट पहने कार्टून जैसा दिख रहा था|

अकेला चिराग गुल हो जाने से मच गया कोहराम

फर्रुखाबाद: घर का अकेला चिराग गुल हो जाने से इलाके में कोहराम मच गया|

थाना जहानगंज क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र उदित प्रताप सिंह की मौत हो गई| उदित ग्राम सितौली निवासी अरुण प्रताप सिंह का ८ वर्षीय इकलौता पुत्र था| वह सेंट लारेंस पब्लिक स्कूल कक्षा १ का छात्र था| स्कूल की बस ने उदित व उसकी बड़ी बहन महिमा तथा चचेरे भाई अमन प्रताप को ग्राम नौधापुर की पुलिया पर उतारा| वहाँ से महिमा उदित को साइकिल पर बिठाकर घर जा रही थी|

रास्ते में नौधापुर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी| दुर्घटना होते ही चालक ने ट्रैक्टर को जहानगंज मार्ग से नाला बघार की ओर भगाया| ग्रामीणों ने पीछाकर निर्माणाधीन स्कूल के पास ट्रैक्टर चालक व ट्राली पर सवार दो मजूदरों को पकड़ लिया|

दुर्घटना में उदित की तुरंत ही मौत हो गई जिससे इलाके में कोहराम मच गया| गुस्साए लोगों ने ड्राईवर की पिटाई कर दी| थाने के दरोगा उमराव ड्राईवर को छुडाकर थाने ले गए| इसी बात से गुस्साए लोगों ने मार्ग पर बैलगाड़ी खड़ी कर जाम लगा दिया| ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दरोगा ने चालक से रुपये लेकर ट्रैक्टर की स्टेरिंग को खराब करवा दिया जिससे यह सावित हो सके कि तकनीकी कमी से दुर्घटना हुयी है|

ववाल होने की सूचना मिलने पर कई थानों की फ़ोर्स मौके पर पहुँच गई| अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र व मजिस्ट्रेट सीपी उपाध्याय ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया| जबकि ग्रामीणों ने दरोगा उमराव पर लापरवाही व रिश्वतखोरी का आरोप लगाकर मौके पर बुलाने की मांग की|

बताया गया कि पड़ोसी गाँव कन्तला निवासी मेहरवान का पुत्र कंचन ट्रैक्टर को चला रहा था|

फ़िल्मी स्टाईल में तमंचे की नोक पर नगदी व जेवरात लुटे

फर्रुखाबाद: फ़िल्मी स्टाईल में युवक घर में तमंचे की नोक पर नगदी तथा महिला के जेवरात लूट ले गया| कोई कार्यवाही न होने के कारण पुलिस को घटना की सूचना तक नहीं दी गयी|

शहर कोतवाली के ग्राम अमेठी जदीद निवासी रफीक टेलर की पत्नी फरजाना प्रातः १० बजे घर पर अकेली थी| उसी समय एक युवक यह कहते हुए घर में घुस गया कि टेलर मास्टर कहाँ है कपडे सिलवाना है| युवक ने दरवाजे को अन्दर से बंद कर दिया और तमंचा महिला की कनपटी पर लगाकर उससे अलमारी की चाबी ले ली और अलमारी खोलकर उसमे रखे ३० हजार रुपये व सोने की अंगूठी निकाली| चलते समय महिला के कुंडल भी नोच लिए और फ़िल्मी स्टाईल में ही चला गया|

रफीक की फतेहगढ़ में फहीम टेलर के नाम से दुकान है| घटना के समय उनके बच्चे स्कूल गए थे| उनकी माँ रसीधन पड़ोस के दूसरे मकान में थीं जहाँ मकान बन रहा है| निर्माण सामिग्री रफीक के मकान में रखी है जब मजदूर मकान से मौरम लेकर निकल रहा था तभी लुटेरा घर में ऐसे घुसा जैसे कि टेलर मास्टर का पुराना दोस्त है|