Home Blog Page 5653

सपा नेता का पुत्र सहित 2 युवक लापता

फर्रुखाबाद: सपा नेता का पुत्र सहित २ युवक गायब हो गए हैं| युवकों का सुराग न मिलने पर उनके परिजन काफी परेशान हो गए हैं| शहर कोतवाली के मोहल्ला हरभगत निवासी राम आसरे पाण्डेय का २२ वर्षीय पुत्र देवव्रत बीते तीन दिन पूर्व से गायब है| राम आसरे समाजवादी पार्टी ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष है|

उधर थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला बजरिया हाता पीर खां निवासी रामबाबू श्रीवास्तव का १८ वर्षीय पुत्र सतीश भी गायब है| पूर्व माध्यमिक विद्यालय पल्ला तालाब में कक्षा ८ का छात्र सतीश मजदूरी करता था| वह ७ फरवरी को घर से मजदूरी करने को कहकर निकला था तब से घर नहीं पहुंचा|

शराब के लिए रुपये न देने पर दंपत्ति की पिटाई कर झुमकी लूटी

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला मोहम्मदी बदन खां में शराब के लिए रुपये न दिए जाने पर दंपत्ति की पिटाई की गयी|

मोहल्ला बजरिया जाफर खां निवासी महेश राजपूत अपने दोस्तों के साथ खेत में अपनी दोस्तों के साथ भुने आलू खा रहे थे| मोहम्मदी बदन खां के नन्हें कठेरिया जब वहां से निकले तो महेश ने शराब के लिए रुपये न देने पर उनकी पिटाई कर दी|

जब नन्हे गाली-गलौज करते हुए घर पहुंचे तो घर में घुसकर उनकी पत्नी लाली की भी पिटाई की गयी| हमलावर जाते समय लाली की झुमकी भी लूट ले गए| घटना की पुलिस से शिकायत की गयी है|

दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला की गला दबाकर ह्त्या

फर्रुखाबाद: दुष्कर्म का विरोध किये जाने पर सुशीला की गला दबाकर ह्त्या कर दी गई| पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया|

सुशीला कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम कुसज्जापुर निवासी कुलदीप तेली की ३५ वर्षीय पत्नी तथा कोतवाली गुरसहायगंज के आजाद नगर निवासी रामगोपाल की पुत्री थी| उसका १५ वर्ष पूर्व कुलदीप के बड़े भाई स्वर्गीय रामगोपाल से विवाह हुआ था जिससे तीन तथा कुलदीप से एक पुत्र है|

सुशीला का शव आज सुबह मकान में जमीन पर पडा देखा गया उसके गले पर निशान थे| राम गोपाल ने आरोप लगाया कि सुशीला से उसके जेठ राम कुमार व नित्र्पाल ने गलत कार्य करने का प्रयास किया विरोध करने पर सुशीला की गला दबाकर ह्त्या की गई|

सेन्ट्रल जेल पर फूँका गया मुख्यमंत्री का पुतला

फर्रुखाबाद: कचहरी में मुख्यमंत्री का पुतला फूकने के बाद समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के हौंसले और बुलंद हो गए| केंद्रीय कारागार के बाहर गुस्साए सपाईयों ने पुनः मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर यह संकेत दिया कि वह किसी भी कीमत पर सरकार के अत्याचारों के सामने झुकने को तैयार नहीं है बल्कि आख़िरी दम तक सरकार के खिलाफ खुलेआम संघर्ष करते रहेंगें|

केंद्रीय कारागार पर करीब ३०० सपाईयों के पहुँचने पर वहां अफरा-तफरी मच गयी| बागी सुधार गृह में जगह कम पढ़ जाने के कारण स्थित और खराब हो गयी तरीक सेठ करीब आधा सैकड़ा समर्थकों के साथ जेल के बाहर मौजूद थे| जिन्होंने आनन्-फानन में मुख्यमंत्री का पुतला तैयार किया और पुलिस व जेल अधिकारियों के सामने ही फूंक दिया| मुख्यमंत्री का पुतला फूंकता देख कर्मचारियों के हाँथ-पैर फूल गए|

पुलिस कर्मियों ने किसी तरह प्रयास करके पुतले की आग बुझाई|

खर्चा न मिलने से डाकिये के बेटे ने फांसी लगाकर जान दी

फर्रुखाबाद: खर्चा न मिलने से गुस्साए किशोर शिवम् ने फांसी लगाकर जान दे दी| परिजन शिवम् के शव को देखकर बुरी तरह बिलखते रहे|

शिवम् थाना कमालगंज के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी पोस्टमैन सुरेन्द्र कुमार का १४ वर्षीय पुत्र था| शिवम् ने आज अपरान्ह अपनी माँ से खर्चे के लिए रुपये मांगे| आवारागर्दी करने के कारण माँ ने उसे रुपये देने से साफ़ मना कर दिया| इसी बात से शिवम बेहद क्षुब्ध हो गया| मौक़ा मिलते ही उसने कमरा बंद किया और रस्सी से गला में फंदा डालकर छत के कुंडे से लटक गया|

इस बात की जानकारी होने पर परिजन ने दरबाजा तोड़कर उसके शव को नीचे उतारा तब तक शिवम् की मौत हो चुकी थी| शिवम् ने हाई स्कूल का फ़ार्म भरा था| वह स्कूल न जाकर आवारागर्दी करता था जिससे उसके घरवाले काफी परेशान थे|

नगर पालिका चुनाव में चलते दिखेंगे आरी,कैंची,त्रिशूल व बंदूक

फर्रुखाबाद, आगामी पंचायत आम चुनाव के दौरान आरी,कैंची,त्रिशूल व बंदूक का उपयोग खुले आम होता  दिखेगा। चौंकिये नहीं निर्वाचन आयोग ने जो 75 चुनाव चिह्न निर्धारित किये हैं उनमें यह भी सम्मिलित है।

नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष का चुनाव सभासदों के माध्यम से कराये जाने की अटकलों के चलते इस बार चुनाव में उतरने के उत्सुक लोगों की संख्या काफी है। इसके चलते इस बार मतपत्र भी काफी लंबा रहने की संभावना है। चुनाव पार्टी लाइन पर न होने की उम्मीद से भी संख्या बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए ही राज्य निर्वाचन आयुक्त ने 75 चुनाव चिह्न बनाए हैं।

चुनाव चिह्नों की सूची जारी होने के बाद संभावित उम्मीदवारों की धड़कने भी तेज हो गई हैं। मनमाफिक चुनाव चिह्न पाने में हिंदी वर्णमाला का खास महत्व होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने हिंदी वर्णमाला के आधार पर चिह्न आवंटन का फार्मूला जारी किया है। अनाज ओसाता किसान, आरी, ओखली, अंगूर, इमली, कप और प्लेट, कलम और दवात, कार, किताब, कुल्हाड़ी, केतली, केला, कैंची, खड़ाऊ, गमला, गले का हार, गुलाब का फूल, घड़ा, घंटी, चश्मा, चारपाई, सीलिंग पंखा, छाता, झोपड़ी, टेलीफोन, टेलीविजन, ट्रैक्टर, डमरू, ढोलक, तरकश, तराजू, ताला-चाभी, तोप, त्रिशूल, धनुष, धान का पेड़, नल, पत्तियां, पालकी, पुल, पेंसिल, फावड़ा, फुटबाल, बंदूक, बल्ला, बिजली का खंभा, बांसुरी, बेंच, बैलगाड़ी, भुट्टा, मोटर साइकिल, मोमबत्ती, रिक्शा, रोड रोलर, लट्टू, लिफाफा, वायुयान, वृक्ष, शंख, सितारा, नाव, उगता सूरज, छड़ी, सुराही, सैनिक, स्कूटर, हथौड़ा, हल व हेलीकाप्टर को चुनाव चिन्ह बनाया गया है।

ऐसे बंटेंगे चुनाव चिन्ह
यदि उम्मीदवार ने अपना नाम संक्षिप्त अक्षरों में लिखा है तो उसे वर्णानुक्रम में प्रथम होने का लाभ नहीं मिलेगा। मसलन रामकुमार ने अपना नाम आर कुमार लिखा है तो उसका वर्णानुक्रम कुमार शब्द के प्रथम अक्षर कु  के आधार पर निर्धारित होगा। उम्मीदवार कमल कुमार वर्मा ने अपना नाम क.कु शर्मा लिखा है तो क के बजाय उसका वर्णानुक्रम वर्मा के प्रथम अक्षर व से निर्धारित होगा। संक्षिप्त अक्षरों का प्रयोग करने वाले दो या दो से अधिक नामों में समानता होने पर नामों के संक्षिप्त अक्षरों का विभेद करके वर्णानुक्रम निर्धारित किया जाएगा। केके भारद्वाज व बीके भारद्वाज में केके पहले आएगा। आदर सूचक शब्द डाक्टर, वैद्य, आचार्य, पंडित, प्रोफेसर, हकीम, मेजर, कर्नल, ठाकुर, हाजी, मौलवी, महंत, कुंवर आदि को कोई लाभ नहीं मिलेगा। एक समान नाम वाले उम्मीदवारों का वर्णानुक्रम ऐसे तय होगा। रामअवतार पुत्र बाबू लाल और रामअवतार पुत्र आत्म किशोर। इसमे हिन्दी वर्णमाला के अनुसार आत्मकिशोर को पहले का लाभ मिलेगा।

पुलिस की निष्क्रियता: कब्रिस्तान की भूमि पर दबंगों का कब्जा

फर्रुखाबाद: पूरा पुलिस प्रशासन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के पकड़ने में लगा है| थाना पुलिस की निष्क्रियता के कारण विवादित जमीन पर दबंग लोग कब्जा करने लगे हैं|

मोहल्ला गढ़ी असरफ अली के कब्रिस्तान में दबंगों ने बीते दिन से निहास खोदकर कब्जा कर लिया है| जब लोगों ने निहास खोदे जाने की विरोध किया तो दबंगों ने उन्हें दारा धमका कर शांत होने को मजबूर कर दिया है| इसके बावजूद भी इरशाद व नबाव अहमद ने आज थाना मऊदरवाजा जाकर पुलिस से शिकायत की|

मऊदरवाजा पुलिस का पूरा अमला सपाईयों की गिरफ्तारी एवं निगरानी करने में लगा है| ऐसी स्थित में आम शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है| जिसका चालाक दबंग लोग फायदा उठा रहे हैं क्योंकि वह जानते हैं एकबार कब्जा होने के बाद उन्हें हटा पाना बहुत मुश्किल है| इसी थाने के मोहल्ला अमीन खां में नगर पालिका की लाखों रुपये कीमती जमीन पर भी निहास खोदकर धड़ल्ले से कब्जा किये जाने की जानकारी मिली है|

जिला पंचायतराज अधिकारी नियुक्त

फर्रंखाबाद, जिला पंचायतराज अधिकारी के रिक्त चल रहे पद पर आगरा में उपनिदेशक पंचायतीराज के पद पर तैनात इंद्रपाल सिंह की नियुक्ति की गयी है। इस आशय का आदेश मंगलवार को यहां प्राप्त हो गया है, परंतु उन्होंने अभी योगदान नहीं किया है। विदित है कि जनपद में डपीआरओ का पद विगत पंचायत चुनाव से पूर्व तैनात दिवाकर बाबू सक्सेना के स्थानांतरण के बाद से रिक्त चल रहा है।

पुलिस के लाठी चार्ज के जवाब में सपाईयों ने पथराव कर दी गिरफ्तारी

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आज जोश में दिखे| सपा नेता सत्यभान सिंह सत्ते ने अधिशाषी अभियंता को कार्यालय में बंदकर हंगामा मचाया तो सपा नेता चन्नू यादव के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया| पुलिस ने लाठी चार्ज कर चन्नू सत्यभान सहित आधा सैकड़ा लोगों को गिरफ्तार कर लिया|

प्रदेश में आन्दोलनकारी सपाईयों के उत्साह एवं जोरदारी से पुलिस से भिड़ने की घटनाओं को देखकर आज यहाँ के भी कार्यकर्ताओं में जोश आ गया| सपा नेता सत्यभान सिंह सत्ते करीब तीन दर्जन समर्थकों के साथ लोको रोड से मुलायम सिंह जिंदाबाद, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, मायावती मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए भोलेपुर स्थित विधुत विभाग में घुस गए| वहां अधिशाषी अभियंता ग्रामीण के कार्यालय के गेट को बंद कर दिया|

उत्साही कार्यकर्ता झंडा बैनर लिए हुए थे| जिन्होंने करीब १० मिनट तक कार्यालय में जोरदार नारेबाजी करके हंगामा मचाया| जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| उधर सपा नेता चन्नू यादव दर्जनों समर्थकों के साथ लोको स्थित अपने आवास से रवाना हुए| सेना क्षेत्र से होते हुए एआरटीओ कार्यालय के निकट लगे बैरियर पर पहुंचे|

बैरियर के निकट एसडीएम रवींद्र कुमार वर्मा, सीओ अभय कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर फतेहगढ़, कायमगंज व एसओ मऊदरवाजा पुलिस पीएसी बल के साथ घेराबंदी करने के लिए डटे थे| नजदीक आने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तारी देने के लिए रोका तो चन्नू ने कहा कि वह मुख्यालय पर गिरफ्तारी देंगें|

इसी विवाद के दौरान चन्नू पुलिस वालों को धकियाते हुए विकास भवन के मार्ग की ओर काफी दूर तक पहुँच गए| तब पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया और कई लोगों ने जबरदस्ती खींचकर चन्नू को पुलिस जीप में डाला| उधर चन्नू के समर्थक डाकघर की ओर भागे जिन्होंने लाठी चार्ज के विरोध में पथराव किया| तब पुलिस ने नरम रुख अपनाते हुए समर्थकों को गिरफ्तारी देने के लिए कहा| चन्नू के भाई जग्गू यादव व करीब एक दर्जन समर्थकों ने गिरफ्तारी दे दी|

सपा नेता रंजीत चक ने अकेले ही पुलिस को छकाया वह किसी तरह छिपते हुए पुलिस कार्यालय पहुंचे और अन्दर घुसकर सपाई टोपी पहनकर गमछा डाला तथा हाँथ में झंडा लेकर एटीएम पहुंचकर नारेबाजी की| जब पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो वह फर्स पर लेट गए तो पुलिस ने उन्हें जमकर उठाकर जीप में डाला|

भोजपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी व उनके पुत्र ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सैकड़ों समर्थकों की जिला जेल चौराहे पर गिरफ्तारी की गयी| आज १७९ सपाईयों को गिरफ्तार किया गया| जिनमे ९ को किशोर बंदी सुधारगृह तथा १७० को बागी सुधार गृह भेजा गया| गिरफ्तार सपाईयों की संख्या २९५ हो गयी|

कैमरे की नजर से- समाजवादी पार्टी के आन्दोलन का दूसरा दिन

समाजवादी पार्टी की फर्रुखाबाद इकाई ने भी बसपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आन्दोलन में समाजवादियों ने प्रशासन की नींद हराम कर दी है| दिन रात लगकर भी पुलिस और ख़ुफ़िया विभाग सपाइयों को पकड़ने में नाकाम रहा और सपाई कलेक्ट्रेट तक पहुचने में कई बार सफल भी रहे| दूसरे दिन राशिद जमाल सिद्दकी, जमालुदीन सिद्दकी, चन्नू यादव, सुनील राठौर, रणजीत चक सहित सैकड़ों सपाई तोड़े गए| पेश है कैमरे की नजर से गिरफ़्तारी और झड़पो की तस्वीरे-