Home Blog Page 5650

खूनी रात: हादसे में होटल व ट्रेक्टर मालिक सहित 4 मरे

फर्रुखाबाद: गुरूवार की बीती रात मनहूस सावित हुई अलग-अलग स्थानों पर होटल मालिक व नौकर तथा ट्रेक्टर मालिक व मजदूर की हादसे में मौत हो गई दुर्घटना में दो घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

बीती रात करीव ११.३० बजे सातनपुर मंडी के सामने मंडी के ही होटल मालिक दिनेश गूजर उर्फ मोहब्बत तथा उनके नौकर रामू मिश्रा की मौत हो गई| मोहब्बत बीती रात नगर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी रामकृपाल मिश्रा के १८ वर्षीय पुत्र रामू नौकर को बाइक पर विठाकर शहर से होटल जा रहे थे मंडी के निकट ट्रेक्टर की टक्कर लगने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई|

उधर थाना अम्रतपुर के ग्राम लीलापुर निवासी ट्रेक्टर मालिक ४० वर्षीय चंद्रकांत त्रिवेदी तथा गाँव के ही रामनाथ तेली के ३० वर्षीय पुत्र नरेन्द्र की मौत हो गई| तथा गाँव के ही ब्रजेश लोधी व लटूरी लोधी गायल हो गए |

चंद्रकांत अपने ट्रेक्टर से बीती रात इन्द्रा कोल्ड स्टोरेज में आलू के बोरे उतारकर घर जा रहे थे नरेन्द्र, बृजेश व लटूरी आलू के बोरे उतारने के लिए ट्रेक्टर ट्राली पर सवार थे जब ट्रेक्टर मध्य रात के समय गंधिया पेट्रोल पम्प

के पास से गुजर रहा था तभी पीछे से आया ट्रक चालाक ट्रेक्टर में कट मारता हुआ चला गया ट्रेक्टर के खाई में पलट जाने से ड्राईबर चन्द्र कान्त व नरेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई चारो शवो को लोहिया अस्पताल ले जाया गया|

दूल्हे को चौथी शादी पड़ी महंगी

मुजफ्फरपुर|| एक बूढ़े को अपनी चौथी शादी करने की चाहत बहुत भारी पड़ गयी। बैंड-बाजे व बारात संग शादी के लिए पहुंचे दूल्हे की जब उम्र लोगों का पता चली तो बवाल मच गया। लड़की वालों ने दुल्हे के मंसूबों को नाकाम करते हुए बंधक बना लिया।

साथ ही बूढ़े दूल्हे से विवाह के खर्च भी वसूल लिए। मामला जिले के बंदर प्रखंड स्थित पीरापुर पंचायत के रामपुर का है। यहां अमीरी साह के पुत्र नंद कुमार साह की शादी तेपरी पंचायत के केवानी गांव में हो रही थी। शादी की सभी तैयारियां अपने शवाब पर थीं।

लोग दूल्हे व बारात का शिद्दत से इंतज़ार कर रहे थे। लेकिन, यह क्या जब बारात आई और दूल्हे पर नज़र पड़ी तो वह बुढा निकला। फिर यह भी पता चल गया कि उसकी तीन शादियां तो इससे पहले हो चुकी हैं।

फिर तो बवाल मचना तय था। लड़की के शादी से इनकार करते ही मामला मारपीट तक जा पहुंचा। कई लोग दोनों ओर से जख्मी भी हो गए। इस लड़ाई में दुल्हन भारी पड़ीं और दूल्हे को बाराती समेत बंधक बना लिया गया। फिर गांव में महापंचायत हुई।

फिर तय हुआ कि लड़की पक्ष के सभी खर्चों को लड़का पक्ष अदा करे, फिर उन्हें छोड़ा जायेगा। आखिरकार, मरता क्या न करता। दूल्हे ने पूरे पैसे चुकता किया फिर मुक्त हो पाए। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

ऐसी अदालत जहां बुरी आत्माओं की होती है पेशी

अंबेडकर नगर|| जिले के किछौचा में एक प्रसिद्ध दरगाह शरीफ है। इस दरगाह पर जो कुछ होता है, उसे सुनने के बाद आपकी रुह कांप जाएगी। यहां लगती है अदालत। यहां न्याय होता है , पर इंसानों के लिए नहीं, आत्माओं के लिए। इसे सुनने के बाद आपके अजीब लगेगा, लेकिन इसे आंखों के सामने देखने के बाद आपके विश्वास हो जाएगा कि यहां जो भी कुछ हो रहा है, वह सामान्य नहीं है।

इस दरगाह पर अजीब तरह से लोग झूमते हैं, नाचते हैं। यहां हर आदमी का मानना है की ये इंसान बुरी आत्माओं के शिकंजे में कैद है। यहां दरगाह पर लगने वाली अदालत में इन बुरी आत्माओं की पेशी है। यहां बाकयादा अदालत लगती है। अर्जी लगाई जाती है। पेशी होती है। सुनवाई होती है। और फिर इन बुरी आत्माओं के बारे में फैसला दिया जाता है।

लोगों की मान्यता है कि मरने के बाद बुरी आत्माएं किसी दुसरे के शरीर को अपने गिरफ्त में ले लेती है। इस तरह किसी औक की जिन्दगी में बेजा दखल देने का मुकदमा चलाया जा सकता है। यहां आने वाले अजीब -अजीब हरकते करते हैं। महिलाओं के हाथ और पैर इसी लिए बांध दिए जाते है ताकि यह किसी और को नुकसान ना पहुंचा सके। इस अदालत के भी अपने कायदे कानून हैं यहां आने वाले हर शख्स को पहले मखदूम साहब की मजार पर अपनी अर्जी पेश करनी होती है।

हम 21वीं सदी में जी रहे हैं। इस आधुनिक युग में जहां विज्ञान की तूती बोलती हैं, वहीं इस तरह की वाकये सोचने पर मजबूर करते हैं कि हम आज भी पाषाण युग में जी रहे हैं। हम पर अंधविश्वास आज भी हॉवी ही।

मायावती के खिलाफ भाजपा करेगी ‘महासंग्राम रैली’

लखनऊ|| आगामी 16 अप्रैल को काशी नगरी भाजपाई रंग में रंगी नजर आयेगी। समाजवादी पार्टी के आंदोलन की समाप्ति के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा की है कि वह आगामी 16 अप्रैल को काशी नगरी में महासंग्राम रैली आयोजित करेगी।

भाजपा द्वारा केन्द्र में सत्तारूढ़ संप्रग सरकार के शासनकाल में व्याप्त भ्रष्‍टाचार एवं महंगाई के विरोध में इस महासंग्राम रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली में गडकरी के अलावा राज्य साथ में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली एवं लोक लेखा समिति के अध्यक्ष व स्थानीय सांसद मुरली मनोहर जोशी सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता भाग लेंगे।

प्रदेश भाजपा नेताओं ने बताया कि स्थानीय निकाय चुकाव विधेयक में बदलाव के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कुशासित प्रयासों के खिलाफ भाजपा व्यापक आंदोलन कर रही है। पार्टी अगले 13 मार्च को पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक में अन्य स्थानीय मुद्यों पर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी सहित पार्टी के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा होगा।

सावधान! आप सब्जी नहीं ‘जहर’ खा रहे हैं

बेमौसम हरी-भरी सब्जियों के देख कर मन प्रसन्न हो जाता है। बैंगनी बैंगन और हरे मटर को देख जी ललचा उठता है। पर क्या हमने कभी सोचा है कि प्रकृति के विरुद्ध जाकर हम जो काम करते हैं, उसका साइड इफेक्ट क्या होता है? नहीं हमारे पास इतनी फुर्सत कहां जो अपने हेल्थ के बारे में सोच सकें। पर नहीं जनाब इस घटना और जानकारी के जानने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

बुलंदशहर जिले में एक परिवार ने बड़े चाव से आलू दम की सब्जी बनाई और खाया। उस रात परिवार के सदस्यों की हालत बिगड़ गई। अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां दो लोगों की मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत की वजह पता लगाई तो होश उड़ गए। दोनों लोगों की मौत आलू की सब्जी खाने से हुई थी। इस तरह हमारे किचन में आने वाली हर सब्जी में जहर होने की संभावना बनी रहती है।

देश में खेती की जगह कम और जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में ज्यादा पैदावार बढ़ाने के लिए किसान सब्जियों में केमिकल और कीटनाशक धड़ल्ले से डाल रहे हैं। इनसे सब्जी में जहर तेजी से घुल रहा है और हमें मीठी मौत दे रहा है।

सब्जी नहीं केमिकल खा रहे हैं हम

सब्जियों में पाए जाने वाले पेस्टिसाइड और मेटल्स पर अलग-अलग शोध किया गया। शोध के अनुसार सब्जियों के साथ हम कई प्रकार के पेस्टिसाइड और मेटल खा रहे हैं। इनमें केडमियम, सीसा, कॉपर और क्रोमियम जैसी खतरनाक धातुएं और एंडोसल्फान, एचसीएच व एल्ड्रिन जैसे घातक पेस्टीसाइड शामिल हैं।

सब्जियों के साथ शरीर में जाकर ये स्वास्थ्य को भारी नुकसान पहुंचाती हैं। सब्जियां तो हजम हो जाती हैं लेकिन यह जहर शरीर के विभिन्न संवेदनशील अंगों में जमा होता रहता है। इससे उल्टी-दस्त, किडनी फेल, कैंसर जैसी बीमारियां सामने आती हैं। पालक, आलू, फूल गोभी, बैंगन, टमाटर आदि में इस तरह का जहर पाया गया है। शोध के अनुसार खेतों में फसलों पर रासायनिक पेस्टिसाइड का उपयोग बहुतायत में किया जा रहा है।

इस रासायनिक जहर में एंडोसल्फान जैसे खतरनाक पेस्टिसाइड का उपयोग आम है। प्रभुदान चारण ने टमाटरों के 28 नमूनों का निरीक्षण किया, जिनमें से 46.43 प्रतिशत नमूनों में पेस्टिसाइड ज्यादा पाया गया। भिंडी के 25 में से 32, आलू के 17 में से 23.53, पत्ता गोभी के 39 में से 28, बैंगन के 46 में से 50 प्रतिशत नमूने प्रदूषित पाए गए। फूल गोभी सर्वाधिक प्रदूषित पाई गई, जिसके 27 में 51.85 प्रतिशत नमूनों में यह जहर था।

फूलगोभी सबसे ज्यादा है प्रदूषित

खेतों में फसलों पर रासायनिक पेस्टिसाइड का उपयोग बहुतायत में किया जा रहा है। इस रासायनिक जहर में एंडोसल्फान जैसे खतरनाक पेस्टिसाइड का उपयोग आम है। टमाटरों के 28 नमूनों में से 46.43 प्रतिशत नमूनों में पेस्टिसाइड ज्यादा पाया गया। भिंडी के 25 में से 32, आलू के 17 में से 23.53, पत्ता गोभी के 39 में से 28, बैंगन के 46 में से 50 प्रतिशत नमूने प्रदूषित पाए गए। फूल गोभी सर्वाधिक प्रदूषित पाई गई, जिसके 27 में 51.85 प्रतिशत नमूनों में यह जहर था।

हो सकती हैं ये बीमारियां

सब्जियों के साथ शरीर में जाकर एंडोसल्फान, एचसीएच व एल्ड्रिन जैसे पेस्टिसाइड वसा उत्तकों में जम जाते हैं। बायोमैनीफिकेशन प्रक्रिया से शरीर में इनकी मात्रा बढ़ती रहती है। यह लंग्स, किडनी और कई बार दिल को सीधा नुकसान पहुंचाते हैं। इनकी अधिक मात्रा जानलेवा बन जाती है। केडमियम धातु लीवर, किडनी में जमा होकर इन्हें डेमेज करती है। यह धातु प्रोटीन के साथ जुड़कर उसका असर खत्म कर देता है। इससे कैंसर का खतरा रहता है। इटाई-इटाई नामक बीमारी होने से हड्डियां मुड़ जाती हैं। इस बीमारी को ब्रिटल बोन भी कहा जाता है। जापान में सबसे पहले यह तथ्य सामने आया था, जहां इसे इटाई-इटाई नाम दिया गया।

जिंक से उल्टी-दस्त, घबराहट होना आम है। ज्यादा मात्रा में जमा होने पर लीवर पैन की शिकायत हो जाती है। ज्यादा मात्रा होने पर इसे जिंकचीली कहा जाता है। सीसा की मात्रा शरीर में ज्यादा होने पर असहनीय दर्द होता है। किडनी पर इसका असर सीधा होता है और वह फेल हो सकती है। मानसिक संतुलन भी बिगड़ सकता है। खून में इसकी मात्रा बढ़ने पर एनिमिया हो जाता है। लीवर को भी यह प्रभावित करता है। इससे लकवा होने की आशंका भी रहती है। क्रोमियम से चर्मरोग व श्वास संबंधी बीमारियों के साथ शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता खत्म होने की समस्या रहती है।

कैंसर की भी संभावना

कैंसर होने की संभावना भी बनती है। कॉपर से एलर्जी, चर्मरोग, आंखों के कॉर्निया का प्रभावित होना, उल्टी-दस्त, लीवर डेमेज, हाइपर टेंशन की शिकायत मिलती है। मात्रा बढ़ने पर व्यक्ति कोमा में भी जा सकता है। हिमोग्लोबिन के साथ जुड़कर यह उसे कम कर देता है।

मंहगी होगी शराब थोड़ीथोड़ी पिया करो

दो साल के लिये होगा ठेकों का नवीनीकरण

फर्रुखाबाद, पियक्कड़ों के लिये बुरी खबर है, पहली अप्रैल से शराब मंहगी होने जा रही है। हांलांकि शराबियों को आटा दाल के भाव बढ़ने से शराब के दामों में वृद्धि की पहले से ही आशंका थी। प्रदेश सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिये नयी आबकारी नीति की घोषणा कर दी है। इसके अंतर्गत शराब पर डयूटी बढ़ा दी गयी है। साथ ही जनपद का न्यूनतम गारंटी कोटा (एमजीक्यू) भी बढ़ा दिया गया है। जाहिर है कि शराब मंहगी होने जा रही है।

जिला आबकारी अधिकारी एके शुक्ला ने बताया कि शासन की ओर से नयी आबकारी नीति जारी कर दी गयी है। अभी तक इस संबंध में लिखित दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुए है। दूरभाष पर प्राप्त सूचनाओं के अनुसार नयी नीति में शराब विक्री लाइसेंस दो वर्षों के लिये जारी किये जायेंगे परंतु फीस वार्षिक ही ली जायेगे। इसके अतिरिक्त देशी शराब की डयूटी फीस भी 130 रुपये से बढ़ाकर 157 रुपये कर दिये जाने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि चूंकि प्रदेश स्तर पर राजस्व वसूली का लक्ष्य 6 हजार 770 करोड़ से बढ़ा कर 8 हजार करोड़ से अधिक हो गया है इसलिये जनपद का लक्ष्य भी बढ़ना तय है। वर्तमान में देशी की 157 व विदेशी मदिरा व बियर की 39-39 दुकाने है। इन दुकानों की संख्या में भी वृद्धि की संभावना है। जनपद का 25 लाख बालक लीटर का न्यूनतम गारंटी कोटा (एमजीक्यू) भी 1 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है।

गिहारों ने तीन मोरों का शिकार कर जमकर उड़ाई दावत

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम तकीपुर गिहार बस्ती के लोगों ने तीन मोरों का शिकार किया और शराब के साथ उनकी जमकर दावत उड़ाई| इस बात का खुलासा आज उस समय हुआ जब आबकारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार तिवारी ने सिपाहियों के साथ गिहार बस्ती में छापा मारा|

इस दौरान वहां कूड़े के ढेर पर तीन मोरों के कटे हुए सिर व नोचे गए पंख देखे गए| छापा पड़ते ही बस्ती के पुरुष एवं युवक भाग गए| वहां जमीन खोदकर शराब के लहन से भरे १५ लीटर वाले प्लास्टिक के २२५ डिब्बे मिले जिन्हें फोड़कर नष्ट किया गया| करीब १०० लीटर कच्ची शराब मिली|

बस्ती की महिलाओं ने तलाशी अभियान का जबरदस्त विरोध कर आबकारी कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज कर बदसलूकी की| होली त्यौहार के लिए हजारों लीटर शराब बनाने की तैयारी की गयी थी|

एआरटीओ लखनऊ सम्बद्ध, कार्यमुक्त

फर्रंखाबाद, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरसी अतरौलिया को परिवहन के आयुक्त के आदेश पर लखनऊ मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। गुरुवार को इस आशय के आदेश यहां प्राप्त हो गये हैं। जिलाधिकारी ने परिवहन आयुक्त के आदेश के क्रम में श्री अतरौलिया को जिले से कार्यमुक्त कर दिया है।

विदित है कि श्री अतरौलिया की विगत माह पिटाई कर दी गयी थी। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली फतेहगढ़ में मारपीट सहित सरकारी कामकाज में बाधा जैसी धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज करायी थी, जिसेमें पुलिस ने जांच के बाद दलित उत्पीड़न में परिवर्तित कर दिया था। आरोपियों का सत्तारूढ़ दल से जुड़े होने के कारण उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई न किये जाने के विषय में श्री अतरौलिया ने शिकायत भी की थी। बुधवार को ही एक महिला ने उनके विरुद्ध होटल में बुलाकर सामूहिक बलात्कार किये जाने की शिकायत भी पुलिस अधीक्षक से की थी।

होटल में महिला से दुष्कर्म के मामले में फंस गए एआरटीओ

फर्रुखाबाद: रिश्वतखोरी के आरोपों से घिरे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरसी अतरौलिया की परेशानियां कम होने के बजाय और बढ़ रही हैं| अब उनके ऊपर लायेसेंस बनाने के बहाने महिला को होटल में बुलवाकर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया गया है|

करीब दो दर्जन अधिवक्ता फायर बिग्रेड तिराहे पर रहने वाले सर्वेश नागर की पत्नी आशिया बेगम को पुलिस अधीक्षक से मिलवाने उनके कार्यालय ले गए| आशिया अपने चेहरे को ढके हुई थी उसने पूंछे जाने पर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सागर को बताया कि वह बीते दिन द्रायेवारी लाएसेंस बनवाने ARTO कार्यालय गई थी| वहां वकीलों से विवाद हो जाने के कारण एआरटीओ आरसी अतरौलिया ने रेलवे रोड स्थित आनंद होटल आने को कहा| जब मै वहां उनसे मिलने गई तो कमरे में घुसते ही दरबाजा बंद कर लिया गया|

पीड़ित महिला ने बताया कि ARTO के साथ दो अन्य लोग कमरे में मौजूद थे जिन्होंने जबरन दुष्कर्म किया| चलते समय अतरौलिया ने मरवा देने की धमकी देते हुए कहा कि मेरी पहुँच काफी ऊपर तक है|

पुलिस अधीक्षक ने महिला की पैरवी में आये लोगों को हडकाते हुए कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरे पास आने की कल भी तुम लोगों ने गजेटेड अधिकारी एआरटीओ के साथ बदसलूकी की और अब उनके खिलाफ दुष्कर्म का मामला बना लाये हो|

एसपी ने सीओ से जांच करवाने के बाद ही कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया| सीओ सिटी डीके सिसोदिया ने देर शाम बताया कि घटना सौ फीसदी गलत है|

डायन बनी महिला ने पड़ोसी के बच्चे का खून चूंसा

फर्रुखाबाद: बच्चे के मर जाने के गम में महिला स्वाती ने पड़ोसी के बच्चे को मार डालने के लिए उसके मुंह को दांतों से नोचकर खून चूंसा| गुस्साए लोगों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी|

स्वाती कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला पुल मंडी निवासी रामकुमार की २५ वर्षीय पत्नी है| बीते दिनों उसके बच्चे की मौत हो गई| आज सायं उसने पड़ोसी बनारसी की पत्नी ममता से उसके डेढ़ माह के बच्चे को खिलाने के लिया और सादी की आढ़ में बच्चे के मुंह को दांतों से काटने लगी|

बुरी तरह घायल बच्चे की चीख निकलने पर ममता भागकर वहां पहुँची और स्वाती से अपने बच्चे को छीनने का प्रयास किया तो उसने उसके बाल नोच लिए| पड़ोस में रहने वाली किशोरी सौम्या ने जब बची को बचाने का प्रयास किया तो स्वाती ने उसे भी दांतों से काट लिया| काफी प्रयास करने के बाद छीना जा सका|

निचला होंठ कट जाने से खून रिसते देख महिला घबड़ा गई| पूरे मोहल्ले में यह खबर फ़ैल गयी की स्वाती डायन बन गई है| गुस्साए लोगों ने महिला को रस्सी से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी|

पत्नी को पिटता देखकर रामकुमार घबड़ा गया उसने स्वाती को कब्जे में लेकर पुलिस लाइन स्थित महिला थाने पहुंचाया| महिला सिपाही स्वाती की आँखों को देखकर दर गईं| स्वाती टकटकी लगाकर देखती है तो देखने वाले उसे भूतनी कहने लगते हैं| घायल बच्चे का इलाज के दौरान 7 टाँके लगाए गए|