Home Blog Page 5646

लूटी गई बुलेरो शिक्षा मित्र की, घायल ड्राईबर अस्पताल में

फर्रुखाबाद: बीती रात कोतवाली मोहम्दाबाद क्षेत्र में लूटी गई बुलेरों नम्बर up ७६जे/ ९१३५ शिक्षा मित्र प्रमोद लोधे राजपूत की थी उन्होंने २-३ व्यक्तियों के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई| कोतवाली मोहम्दाबाद के सिपाही सुनील ने थाना मऊदरवाजा के ग्राम ढकेलापुर निवासी घायल ड्राईबर सुनील लोधे को बीती रात १.४० बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

सुनील के द्वारा बताई गई घटना इस प्रकार है बीते दिन जब सुनील बुलेरों की बुकिंग के साथ औरैया में था दिन के २ बजे फोन पर गाडी की बुकिंग कराकर बताया गया कि थाना बेबर के ग्राम जलालपुर में फिरोजाबाद से भांजी की लगुन आ रही है उसी कार्यक्रम में चलना है| जब सुनील सांय ५ बजे टाउनहाल पर था तभी पुनः फोन कर उसे बताया गया कि हम लोग चौक बाजार में है तुम स्टेशन पर मिलो सुनील के स्टेशन पहुचने पर वहां मौजूद २० से २६ वर्ष के तीन युवक वाहन में बैठ गए उन्होंने रात १२ बजे के बाद डबल भाड़ा देने का वायदा किया जब सुनील ढीलावल चौराहा पहुंचा तो उससे फतेहगढ़ में सामान खरीदने को कहा गया|

सुनील नाला वघार होकर भोलेपुर पहुंचा वहां युवको ने अंग्रेजी ठेके से शराब की बोतल नमकीन तथा प्लास्टिक के गिलास खरीदे मुरहास कन्हैया में गाडी रुकवाकर तीनों ने जमकर शराब पी और ड्राईबर से भी शराब पीनो को काफी जोर दिया| रोहिला चौराहा पहुचने पर सुनील को यह कहकर गोसरपुर ले जाया गया कि माँ को भी साथ ले चलना है गोसरपुर के जंगल में पेशाव के बहाने गाडी रोकने को कहा गया तो उसने संदेह होने पर गाडी नहीं रोकी तभी एक युवक ने उसकी गर्दन दवाई दूसरे ने गाडी का स्विच आफ कर दिया और तीनो ने मिलकर उसे मार-मारकर अधमरा कर दिया जेब से ४ हजार रुपये मोबाइल ८००९२६७२९३ व डायरी निकाल कर उसे फेक दिया|

बीस मिनट बाद होश आने पर रात करीव ८.३० बजे सुनील बनपोई गाँव पहुंचा और एक ग्रामीण से फोन कराकर मालिक को जानकारी दी| बाद में पुलिस अधीक्षक व इंस्पेक्टर ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की दर्ज कराई रिपोर्ट में बाहन मालिक प्रमोद ने ड्राईबर का मोबाइल व रुपये लूटे जाने की घटना का उल्लेख नहीं किया सुनील के मोबाइल की काल डिटेल से ही बुलेरों का पता लग सकता है|

पत्नी की वेवफाई से दुखी पति फांसी पर लटका

फर्रुखाबाद: पत्नी की वेवफाई से दुखी होकर अजीत सिंह फांसी का फंदा डालकर पेंड से लटक गया|

अजीत थाना राजेपुर के ग्राम हरिहरपुर निवासी सूरजपाल राठौर का २६ वर्षीय पुत्र था| वह शहर के मोहल्ला नरखसा चमड़ा मंडी के निकट चन्नू यादव के मकान में किराए पर रहता था तथा शिव कुमार पंडित के रंगाई कारखाने में ठेकेदारी करता था|

अजीत ने बीती रात १०:३० बजे पड़ोसी किरायेदार रमेश के यहाँ टीबी देखी वापस न लौटने पर रमेश आदि ने उसे रात में तलाश किया आज सुबह तलाश करने पर उसका शव बलवीर के नीम के पेंड में साड़ी से लटका देखा गया|

अजीत का करीब ११ वर्ष पूर्व हरदोई थाना पाली के ग्राम बहलामऊ नगला निवासी रामसिंह की पुत्री नीतू से विवाह हुआ था| उससे दो बेटे व एक बेटी है| झगड़ालू नीतू ने पति को सास-ससुर से अलग कर दिया और जब इच्छा होती तभी मायके चली जाती|

नीतू को तीन पूर्व ही उसकी माँ मिथिलेश मायके बुला ले गई| इसी बात से अजीत दुखी रहता था| मरने से पहले उसने मोबाइल फोन से पत्नी से भी बात की शायद पत्नी ने उसे कोई लगी हुई बात कह दी इसी लिए अजीत ने जान दे दी|

आज सुबह जब अजीत के मरने की जानकारी उसके ससुराल वालों को दी गई तो ससुर ने अफ़सोस जताने के बजाय कहा कि ठीक रहा मेरी बेटी से पीछा छूट गया| कादरीगेट चौकी प्रभारी प्रमोद पाण्डेय ने शव का पोस्टमार्टम कराया|

बदमाशों ने मोहम्दाबाद मार्ग पर बुलेरो लूट चालक को सड़क पर फेंका

फर्रुखाबाद: जिले में अपराधिक घटनाओं में अचानक काफी वृद्धि हो गई है| हौंसले बढ़ने के कारण बदमाशों ने आज रात एक बुलेरो लूट ली और चालक को मार पीटकर सड़क पर फेंक दिया|

चालक सफ़ेद रंग की बुलेरो नंबर यूपी ७६ जे / ९१३५ को बेबर की ओर से फतेहगढ़ जा रहा था| जब वह रात के करीब ८ बजे गैसिंग्पुर प्लांट के निकट सुनसान क्षेत्र से गुजर रहा था उसी समय बदमाशों ने बुलेरो रोक ली और ड्राईवर को मार पीटकर फेंक दिया|

चालक ने काफी देर बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी तब रात करीब ९:४५ बजे डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम से सभी थानों को सन्देश दिया गया कि बदमाश सफ़ेद रंग की बुलेरो को लूटकर जहानगंज की ओर भागे हैं|

मोहम्दाबाद कोतवाली के इंस्पेक्टर भगवान सिंह ने बताया कि वह मौके पर जांच-पड़ताल करने जा रहे हैं जबकि जहानगंज के कार्यवाहक एसओ आरएस उमराव ने बताया कि उन्हें वाहन लूट की कोई जानकारी नहीं है| अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी की जा रही है|

दबंग सिपाही ने बसपा समर्थक युवक को पीटकर घायल किया

फर्रुखाबाद: थाना मेरापुर के दबंग सिपाही ने राजनैतिक विवाद के कारण मेरापुर निवासी रामशरन तेली के २० वर्षीय पुत्र अरविन्द उर्फ़ टिंकू उर्फ़ दौआ को पीटकर घायल कर दिया| पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया|

पुलिस ने टिंकू का आज सायं लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया| टिंकू ने बताया कि बसपा समर्थक होने के कारण पड़ोसी गाँव ब्राहिमपुर निवासी सत्यपाल रंजिश मानता है| बीती शाम जब शौंचकर घर जा रहा था तभी सत्यपाल व थाना मेरापुर के सिपाही धर्मेन्द्र सिंह यादव ने होमगार्ड की मदद से पकड़ लिया| थाने जाने का विरोध करने पर पिटाई की और जबरन थाने ले जाकर बंद कर दिया|

आज सुबह बड़ा भाई रिंकू जब थाने पहुंचा तो उसने सिपाही की शिकायत दरोगा सत्य प्रकाश से की इसी बात पर सिपाही ने पुनः पिटाई की और रायफल की बटें भी मारी| विरोध करने पर मुंशी ह्रदय राम ने भी पीटा| पुलिस टिंकू को बिना चिट्ठी मजरूवी डाक्टरी परीक्षण कराने आयी थी| डाक्टरी परीक्षण न होने पर थाने से चिट्ठी मजरूवी मंगाई गयी| कार्यवाहक एसओ श्री ओझा ने बताया कि टिंकू के साथ सिपाही ने मारपीट नहीं की है|

आलू शीतगृह में डाला तो घाटा तय

*उत्पादन लागत से भी कम समर्थन मूल्य
*शीत गृह मालिकों की मनमानी का तोड़

फर्रुखाबाद, विगत वर्ष आलू की मारामारी के चलते इस वर्ष बढा आच्छादन और साजगार मौसम के कारण आलू की बंपर पैदावार हुई है। शीतगृह मालिकों की मनमानी के बावजूद लगभग 60 प्रतिशत कोल्ड स्टोरेज भर चुके हैं। मंडी में 350 से कच्चे आलू का ही 400 का भाव मिल रहा है। विगत वर्ष की तेजी को देखते हुए व्यापारी भी काफी मात्रा में भंडारण कर रहा है। कारोवार से जुड़े किसानों और जानकार लोग किसानों को आलू रखने से ज्याद बेचने की सलाह दे रहे है। केंद्र सरकार ने आलू का जो समर्थन मूल्य घोषित किया है वह किसान की वास्तविक लागत से भी कम है।

आलू के रिकार्ड उत्पादन की उम्मीद जताई जा रही है। उद्यान विभाग का दावा है कि प्रदेश में 151 लाख मीट्रिक टन आलू पैदा हो सकता है। आलू विकास विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनपद में विगत वर्ष के कुल 34 हजार 500 हेक्टेयर के सापेक्ष इस बर्ष लगभग 36 हजार हेक्टेअर में आलू बोया गया। विगत वर्ष के 9.5 लाख मीट्रिक टन के सापेक्ष इस बर्ष विभाग लगभग साढ़े दस लाख मीट्रिक टन आलू उत्पादन का आंकलन कर रहे हैं। जनपद में कुल 62 शीतगृह हैं। इनकी कुल भंडारण क्षमता 5.5 हजार मीट्रिक टन है। पिछले साल चार रुपये लीटर डीजल के दाम बढ़ गए और 20 से 30 रुपये तक एक मजदूर की दिन भर की मजदूरी बढ़ गई, लेकिन केंद्र सरकार ने आलू के न्यूनतम समर्थन मूल्य में महज पांच रुपये क्विंटल वृद्धि की स्वीकारोक्ति दी है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश में आलू उत्पादन की बढ़ती लागत को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र से 325 रुपये क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिए जाने का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर नई दिल्ली में हुई बैठक में केंद्र सरकार ने 305 रुपये क्विंटल के मूल्य पर हामी भरी है। किसानों का कहना है कि एक क्विंटल उत्पादन में 325 रुपये से लेकर 350 रुपये तक लागत आती है।

एसी स्थिति में जानकारों का कहना है कि आलू के भंडारण से बेहतर विकल्प इसे कच्चा बेचलेने में ही है। चूंकि आलू भंडारण के बाद लागत में लगभग 200 रुपये प्रति कुंतल की लागत और बढ़ जाती है। क्योंकि इसमें बोरा, ढुलाई और सूख भी बढ़ जाती है। ऐसे में यदि शीतगृह से आलू निकालने के बाद कुल कीमत 550 से 600 न मिली तो आज की तुलना में घाटा होना तय है। इस स्थिति के आने की संभावना कम इस लिये है क्योंकि मई जून तक को किसान अपने घरों में रखा आलू ही बेचते रहते है। बाद के बचे 4-5 माह में सारा दबाव कोल्ड स्टोरेज में भंडारित आलू पर रहेगा।

समस्याओं के लिए अनशन भी करेगा जिला सर्वोदय मंडल

फर्रुखाबाद|| जिला सर्वोदय मंडल के पदाधिकारियों ने जन समस्यायों को निबटाने के लिए कमर कस ली है| यदि शीघ्र ही मथुरा-छपरा एक्सप्रेस का फतेहगढ़ स्टेशन पर ठहराव न हुआ तो वह आमरण अनशन भी करेंगें|

गांधी आश्रम मदारबाड़ी में सर्वोदय मंडल व मित्र मंडल की हुई संयुक्त बैठक में तय किया गया कि गंगा नदी में मछली मारने का ठेका उठाने के खिलाफ जिला पंचायत के एएमए व मंडलायुक्त को ज्ञापन दिया जायेगा। मथुरा छपरा एक्सप्रेस का फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव न होने पर उच्चाधिकारियों को ज्ञापन देने के बाद रेलवे स्टेशन पर आमरण अनशन भी किया जायेगा। संकिसा को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल घोषित कराये जाने के भी प्रयास कराये जायेंगे|

बैठक में जिलाध्यक्ष गोपाल बाबू पुरवार, जिलामंत्री लक्ष्मण सिंह एडवोकेट, विद्यानंद आर्य, सोनू दुबे, दिवाकरनंद दुबे, धर्मपाल, सुनील तिवारी, कन्हैयालाल आदि मौजूद रहे।

पुरानी बातें भूल नये सिरे से करें शुरूआत: सीएमओ

फर्रुखाबाद|| मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पीके पोरवाल ने आज लोहिया अस्पताल के डाक्टरों को सख्त हिदायत दी कि वे किसी भी सूरत में दो बजे से पहले ओपीडी न छोड़ें। उन्होंने कहा कि मरीज देखने का काम प्राथमिकता से होना चाहिए।

डॉ. पोरवाल ने कहा कि पुरानी बातें भूलकर नयी शुरूआत करनी है। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी बार्ड को खाली पड़े महिला बार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है जहां मरीजों को भी शिफ्ट कर दिया गया| महकमे ने जिला अस्पतालों से डाक्टरों की मासिक रिपोर्ट भेजने के आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने कहा कि अब डाक्टरों को बताना होगा कि उन्होंने कितने मरीजों का और किन-किन बीमारियों का इलाज किया। वहीं ईएनटी और सर्जरी के डाक्टरों को महीने में 50 आपरेशन करना अनिवार्य कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि कुछ डाक्टर मानक के अनुसार आपरेशन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डाक्टरों को अपने कार्यों में बिलकुल ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए|

कर्ज से दुखी नशेड़ी सर्राफ फांसी पर लटका

फर्रुखाबाद: नगर के मोहल्ला नाला सिमत्सुमाल निवासी ३७ वर्षीय रामबाबू वर्मा ने कर्ज के कारण फांसी लगाकर जान दे दी| सायं ४:३० बजे रामबाबू अपने पुत्र सोनू के साथ घर पर मौजूद थे|

उसी समय वह गर्दन में रस्सी का फंदा डालकर छत के कुंडे से लटक गए| उनके बड़े बेटे गौरव व सौरभ सुनारी का कार्य करने गए हुए थे| पत्नी सुखदेवी छोटे बेटे मोनू के साथ पड़ोसी जिला शाहजहांपुर थाना कटरा के ग्राम निरमा में अपने दिबंगत पिता की होली उठाने गई थी|

रामबाबू जेवरात बनाने का कुशल कारीगर था लेकिन शराब की लत ने उसकी जिन्दगी बर्बाद कर दी|

शहर में काम न मिलने के कारण नवाबगंज में अपने बहनोई शिव प्रसाद के यहाँ काम करता था| गौरव ने बताया कि कर्जा हो जाने के कारण उसके पिता ने फांसी लगाई है| इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने जांच-पड़ताल की| तिकोना चौकी प्रभारी राम प्रकाश ने शव का पंचनामा भरा|

दलित पशु व्यापारी को चाकू मार 85 हजार रुपये लूटे

फर्रुखाबाद: दबंगों ने पशु व्यापारी छोटेलाल जाटव को घायल कर ८५ हजार रुपये लूट लिए| पुलिस ने मारपीट की मामूली सूचना दर्ज कर घायल का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया|

परीक्षण के दौरान थाना नवाबगंज के ग्राम जोधा नगला निवासी छोटे ने असलियत बताई कि उसने जानवर खरीदने के लिए ८५ हजार रुपयों का इंतजाम किया था| बीते दिन सायं ५ बजे गाँव के नन्हू व मिन्टूलाल ने घेर लिया और अनाहू ने मार डालने के लिए चाकू चलाया| मुंह में चाकू लगने से होंठ कट गए| पुलिस के कहने पर शाम को ही परीक्षण कराने के लिए ४०० रुपये भाड़े पर टैम्पो किया कोई सिपाही न होने के कारण परीक्षण नहीं हो सका|

पीड़ित दलित छोटे ने बताया कि आज पुनः ४०० रुपये भाड़े पर टैम्पो करके अस्पताल आया हूँ| पुलिस मेरी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कर रही थी| जब मैंने आगरा जिले के बसपा अध्यक्ष प्रमोद रैना रिश्तेदार से सिफारिश कराई तब पुलिस ने आज दूसरे दिन डाक्टरी परीक्षण कराया| अनपढ़ होने के कारण छोटे अपनी १० वर्ष की शिक्षित पुत्री मोनिका को मोबाइल नंबर मिलाने आदि के लिए साथ लेकर आया था|

प्रेमी ने इश्कबाजी में बाधक प्रेमिका के पति को किया घायल

फर्रुखाबाद: प्रेमी ने इश्कबाजी में बाधक बनने वाले प्रेमिका के पति चन्द्र प्रकाश को पीटकर घायल कर दिया| थाना मऊदरवाजा पुलिस ने घायल का देर रात लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया|

नगर के मोहल्ला बड़ा खेल बजरिया निवासी चन्द्र प्रकाश बाथम की पत्नी कमला के मोहल्ला नयी बस्ती प्रभू भट्टे वाली गली में रहने वाले रंजीत बाथम से काफी पुराने सम्बन्ध हैं| चन्द्र प्रकाश ने इस बात का रंजीत से विरोध किया तो रंजीत ने उसे बीती रात बाईपास कृष्णा फीलिंग स्टेशन के निकट पीटकर घायल कर दिया|

घायल चन्द्र प्रकाश ने हमलावर रंजीत के विरुद्ध सूचना दर्ज कराई| पुलिस ने रंजीत को पकड़ लिया| सिलाई कार्य करने वाले रंजीत ने बताया कि उससे कमला के एक पुत्री है वह वर्षों से उसे खर्चा देता है|