Home Blog Page 5643

पूर्व सैनिक को घायल कर लूट लिए गए रुपये

फर्रुखाबाद: पूर्व सैनिक संतोष सिंह को गंभीर रूप से घायल कर हजारों रुपये लूट लिए गए| पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

पूर्व सैनिक संतोष सिंह कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम सकवाई के रहने वाले हैं| गंभीर घायल होने के कारण वह बेहोश हो गए| उनके पुत्र शिवकुमार की पत्नी रिंकी उपचार व्यवस्था में लगी रहीं| रिंकी ने बताया कि ससुर बाजार से १० हजार रुपये उधार लेकर आये थे| नशे में होने के कारण गाँव के योगेन्द्र व उनके भाई बबलू ने टकोरा व डंडों से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया और रुपये भी लूट लिए|

रिंकी ने बताया कि मेरे पति बिजनौर में सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं, सास का देहांत हो चुका है| पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज न कर मारपीट की सूचना दर्ज की है|

सपा का आंदोलन ध्वस्त करने को प्रशासन ने कसे प्रधानों के पेंच

फर्रुखाबाद, समाजवादी पार्दी की ओर से गुरुवार को गांव-गांव में आंदोलन की घोषणा के मददेनजर जिला प्रशासन ने मंगलवार को ब्लाकों पर बैठकें कर प्रधानों के पेंच कसे। इशारों-इशारों में होली और बोर्ड परीक्षा के बहाने प्रधानों को शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दे डाली।

विदित है कि समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार को ग्राम स्तर पर आंदोलन की घोषणा कर रखी है। विगत आंदोलन में हुई फजीहत के बाद इस वार जिलाप्रशासन ने ग्राम स्तर पर तैयारियं करने का निर्णय किया है। इसी क्रम में मंगलवार को विकसखंड स्तर पर उपजिलाधिकारियों के माध्यम से ग्राम प्रधानों की बैठके आयोजित की गयीं। बैठक के दौरान संबंधित उपजिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारियों ने प्रधानों को होली व बोर्ड परीक्षा का हवाला देते हुए गांव में हर कीमत पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये। विकासखंड बढ़पुर के प्रधानों की बैठक के दौरान नगर मजिस्ट्रेट हरीशंकर व पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर डीके सिसोदिया ने ग्राम प्रधानों को शासन की मंशा और ऊंच-नीच समझाई।

बिना मूछ के मोहन का मूछ वाले उस्ताद पर राजनैतिक वार

फर्रुखाबाद: जनक्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के जन्म दिवस के कार्यक्रम में मोहन अग्रवाल ने पूर्व विधायक विजय सिंह उस्ताद को जमकर खरी-खोंटी सुनाईं| सदर विधान सभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी मोहन अग्रवाल को विजय सिंह की मोटी मूंछों से काफी चिढ है|

उन्होंने कहा कि शहर में मोटी मूंछो वाले जिस व्यक्ति के होर्डिंग लगे हैं वह विजय सिंह हैं| उन्होंने होडिंग पर 50 मुसलमानों के फोटो छपवाए है| यदि वह 50 वैश्यों के फोटो होर्डिंग पर अपने साथ छपवायें तो वह अपनी टिकट की दावेदारी वापस ले लेंगें|

उन्होंने आरोप लगाया कि विजय सिंह ने सबसे पहले चुनाव जीतने के बाद कल्याण सिंह को धोखा दिया और दूसरी बार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश राजपूत को धोखा देकर उनकी कुर्सी छीनने का प्रयास किया|

विजय सिंह के साथ रहने के कारण रमेश राजपूत जिला पंचायत का चुनाव जीतने के बावजूद भी हार गए| रमेश को ऐसे व्यक्ति के साथ नहीं रहना चाहिए जो व्यक्ति अपनी बात तक न कह सके| मोहन ने भाजपा नेता मेजर सुनील दत्त द्विवेदी पर भी दोहरा चेहरा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया कि वह एक ओर कल्याण सिंह की आलोचना करते हैं और दूसरी ओर उन्ही के समाज के लोगों के वोट माँगते हैं|

उन्होंने कल्याण सिंह को प्रदेश का सबसे सख्त प्रशासक बताते हुए समाज के लोगों के लिए वट वृक्ष की संज्ञा दी| बैठक में केक काटकर राजू भैया के दीर्घ आयु होने की कामना की गई| इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत, सुरेन्द्र सिंह कटियार, डॉ ज्ञानेंद्र सिंह, पवन गौतम, दीना राजपूत, शकुंतला शाक्य आदि लोग मौजूद रहे|

पूर्व विधायक विजय सिंह ने मोहन अग्रवाल को काफी हल्के में लिया| उन्होंने प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए कहा कि हमें इस सम्बन्ध में कुछ नहीं कहना है| नेतागीरी चमकाने के लिए लोग इस तरह की बयानबाजी करते रहते हैं|

छात्र को घायल कर सोने की चैन, नगदी आदि सामान लूटा

फर्रुखाबाद: छात्र विकास लोधे राजपूत को घायल कर सोने की चैन आदि नगदी सामान लूट लिया गया|

कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम ऊगरपुर गोंडा निवासी छोटेलाल के घायल पुत्र विकास को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था|

अमर शहीद इंटर कालेज बेबर कक्षा १० का छात्र विकास बीते दिन साइकिल से रिश्तेदारी में दावत खाने जा रहा था| उसके साथ गाँव का संदीप कुमार जा रहा था| सायं ५:३० बजे ग्राम गुलरिया के संकरे रास्ते से गुजरते समय विवाद हो गया|

ग्राम संतोषपुर निवासी पहलवान कुमार के पुत्र गोबिंद तथा सोने धियर के पुत्र शीतल ने विकास की जमकर पिटाई की| उसकी सोने की चैन, घड़ी व ३८०० रुपये और साइकिल लूट ली| हमलावरों ने संदीप की भी पिटाई की| इंस्पेक्टर भगवान सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है|

15 मार्च: फर्रुखाबाद की अपराधिक घटनायें

दुर्घटना में घायल

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला कर्नलगंज निवासी हुकुम सिंह का ३० वर्षीय पुत्र राजीव कुमार तथा थाना पचदेवरा के ग्राम बिल्थरी निवासी मुन्ना सिंह का ३० वर्षीय पुत्र कमलेश दुर्घटना में घायल हो गया| घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया|

जमीन की धोखाधड़ी में चार भाई फंसे
फर्रुखाबाद: जमीन का फर्जी ढंग से बैनामा कराने के मामले में चार भाई फंस गए हैं|

कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम कुटरा निवासी सुग्रीव सिंह कटियार ने थाना कमालगंज के ग्राम भोजपुर निवासी राम सनेही के पुत्रों राकेश, सर्वेश, रामदीन व विजय के विरूद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं| अभियुक्तों पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने सुग्रीव व उनके सह खातेदार ब्रज नंदन यादव, प्रताप, राम चन्द्र की कुटरा स्थित ०.५७ एकड़ जमीन का १ जनवरी २००२ को फर्जी ढंग से बैनामा करा लिया|

५ अपराधी गैंगेस्टर के मुकद्दमे में फंसे
फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा पुलिस ने ५ वाहन चोर शातिर अपराधियों के विरुद्ध गैंगेस्टर का केस दर्ज किया| पुलिस ने मैनपुरी थाना किशनी के ग्राम चतरीपुर निवासी महताब उर्फ़ श्यामबाबू, इटावा थाना ऊसराहार के नगला दुली के लालू यादव व कश्मीर सिंह उर्फ़ रेनू, थाना चौगिया के नगला हिम्मत निवासी दशरथ उर्फ़ प्रहलाद, एटा थाना अलीगंज के मोहल्ला अंसारी के असरफ खां को आरोपी बनाया है|

दबंगों ने नरेगा मजदूर के टकोरा व पत्नी पर डंडों से किया हमला

फर्रुखाबाद: नरेगा मजदूर सोबरन दिवाकर को घायल कर दिए जाने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| सोबरन थाना राजेपुर के ग्राम अम्बरपुर निवासी माधौराम का २२ वर्षीय पुत्र है| प्रधान जगदीश वर्मा के कहने पर बीते दिन सायं नरेगा मजदूर सोबरन, पटेलाल व पप्पू के साथ हैण्ड पम्प के चबूतरे को बना रहे थे|

पड़ोसी नन्हे लाल ने विरोध करते हुए ईंटे उखाड़ दी तथा कुल्हाड़ी से सोबरन के सिर में हमला कर दिया| घायल को बीती रात लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| सोबरन ने बताया कि नन्हेलाल की माँ बिटोली ने मेरी पत्नी मिथिलेश के सिर में डंडा मारा| रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने नन्हेलाल को पकड़ लिया|

साबुन वालों की गोडाउन में शराब पी, मारपीट कर लूटे गए जूते

फर्रुखाबाद: दबंग युवकों ने बीती रात चौक बाजार स्थित साबुन वालों के गोडाउन के दो मंजिले भवन में जमकर शराब की दावत उड़ाई और जूते आदि सामान ले जाने का विरोध करने पर कर्मचारियों की पिटाई की|

इलाके के दबंग युवक हरसू तिवारी अभिनव आदि कई युवक बीती रात ९ बजे जबरन गोडाउन के दोमंजिले भवन पर जाकर बैठ गए और वहाँ शराब की दावत उड़ाई| युवकों ने कीमती चार जोड़ी जूते-मोज़े, बेल्ट, पोलिस की डिब्बी ले ली और बिना भुगतान कियेजाने लगे| जब कर्मचारियों ने रुपये मनगे तो गाली-गलौज कर पिटाई की तथा आईन्दा रुपये मांगे जाने पर जान से मारने की धमकी दी|

रायबरेली प्रगतिपुरम कालोनी निवासी मैनेजर मिन्नान पाण्डेय ने सिंधी समाज से मदद करने की गुहार लगायी| सिंधी समाज के आत्माराम डाबानी, इश्वर दास शिवानी, घनश्याम दास गन्नू, उपेन्द्र अरोरा, मुरलीधर औंचानी, मनोहरलाल बजाज आदि करीब डेढ़ दर्जन सिंधी समाज के लोग मैनेजर को लेकर कोतवाली पहुंचे|

इंस्पेक्टर के न मिलने पर मैनेजर पाण्डेय ने पुलिस कर्मियों को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अभिनव, हरसू व उनके दोस्त आये दिन गोडाउन में आकर दबंगई करते हैं और जबरन सामान ले जाते हैं| अडोस-पड़ोस के दुकानदारों से भी चौथ की बसूली व न देने वालों को धमकाकर पीटते रहते हैं|

सूचना मांगते ही भाग खड़ा हुआ अधिकारी

फर्रूखाबाद: सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मागी गई सूचना को देने से बचने के लिए खाद्य एवं विपणन विभाग के अधिकारी यादराम कार्यालय छोड़कर भाग गए| सूचना अधिकार अधिनियम के तहत कानपुर एवं फर्रुखाबाद की जेलों को दिए राशन के बाजार भावों की जानकारी करने के लिए कानपुर निवासी धीरेन्द्र ने सूचना मांगी थी| कानपुर एवं फर्रुखाबाद के जेल प्रशासन ने जब इस आशय की सूचना प्रार्थी को दी तो दोनों जेलों के राशन के बाजार भावों में बहुत अंतर सामने आया| फर्रुखाबाद जेल द्वारा खरीदा गया राशन कानपुर जेल द्वारा ख़रीदे गए राशन की अपेक्षा अधिक महगा था जिस पर धीरेन्द्र ने फर्रुखाबाद जेल प्रशासन पूंछा कि आपका राशन कानपुर जेल से अधिक महगा है आपको बाजार भाव किसके द्वारा उपलब्ध करवाए जाते हैं तो जेल प्रशासन ने खाद्य एवं विपणन विभाग का नाम बताया| खाद्य एवं विपणन विभाग का नाम आने पर धीरेन्द्र ने आर टी आई द्वारा खाद्य एवं विपणन विभाग से पिछले कई माह के राशन के बाजार भावों की सूची दिखाने के लिए आवेदन किया जिस पर विभाग द्वारा 14 मार्च 2011 को सांय 4 :30 का समय निर्धारित किया गया| पहले से निश्चित तिथि व समय पर धीरेन्द्र जब वहां पहुंचा तो खाद्य एवं विपणन विभाग अधिकारी यादराम उससे पल्ला झाड़कर भागने लगे| इस बात की सूचना धीरेन्द्र ने तत्काल JNI को दी| पत्रकार तुरंत मौके पर पहुंचे और यादराम से बात करनी चाही परन्तु यादराम ने पत्रकारों से भी कोई बात नहीं की और यह कहकर की आपको जो कुछ भी देखना है बाबू लोग दिखा देंगे और मौके से भाग गए| इसके बाद विपणन कार्यालय द्वारा जो राशन के बाजार भावों की सूची दिखाई गई वह विल्कुल भी प्रमाणिक नहीं थी| बाजार भाव रजिस्टरों के पन्ने बीच से फटे हुए थे और उन्हें देखकर यह प्रमाणित नहीं हो रहा था की ये किस विभाग के रजिस्टर हैं| सम्पूर्ण रिकार्ड्स पर कहीं भी कोई हस्ताक्षर व मोहर नहीं लगी थी|

विकास की जगह सपा में उलझ गयी बसपा

मार्च का महीना अगले साल का बजट बनाने का होता है, बच्चो की परीक्षाओं का होता है, बीतते वित्तीय वर्ष के बचे विकास के धन को खर्च करने का है मगर उत्तर प्रदेश में मार्च 2011 का महीना मायावती सरकार के लिए इन सबसे इतर समाजवादी पार्टी से निपटने का है| पहले 3 दिन के समाजवादी प्रदर्शन से निपटने के लिए राज्य का हर छोटा बड़ा सरकारी अमला लग गया, आन्दोलन शुरू होने के एक हफ्ते पहले शुरू हुई कवायद समाजवादियो के जेल से बाहर आने पर सांस ले ही पाई थी कि मुलायम ने 17 मार्च को गाँव गाँव बसपा सरकार की बुराई करने की घोषणा कर दी|

बसपा की मुखिया मायावती ने 17 मार्च को मुलायम सिंह और उनके सिपाहियों से निपटने को सरकारी अमला फिर दौड़ा दिया है| लखनऊ से जिला मुख्यालयों पर संदेशो पर संदेशे आने शुरू हो गए है| लाल नीली बत्तिओं वाली आयुक्तों, आईजी, डीआईजी की गाड़ियाँ सपा की साइकिल की रफ़्तार से मुकाबला करने को दौड़ा दी गयी है| हर जिले में देर रात तक सरकारी बैठको का दौर जारी है| चिंता विकास पर नहीं साइकिल की रफ़्तार पर हो रही है| सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस तंत्र की मदद के लिए लेखपाल और ग्राम सचिवो तक को सूचनाएँ एकत्र करने की जिम्मेदारी दी गयी है|

बात एक जिले फर्रुखाबाद की कर लेते है- जिले में साल भर में मनरेगा योजना में मिले कुल 34 करोड़ में से 15 करोड़ सरकारी अमला खर्च नहीं कर पाया| हाई स्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत इसी माह होनी है| पंचायतो की पहली आम सभा की बैठके इस वित्तीय वर्ष में एक भी नहीं हो पाई है|

मनरेगा का 40 प्रतिशत बजट खर्च नहीं हो सका

फर्रुखाबाद, जनपद को मनरेगा योजना के अंतर्गत विकास कार्यों के लिये 39 करोड़ 14 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई थी, वित्तीय वर्ष की समाप्ति में मात्र दो सप्ताह का समय बचा है और अभी लगभग 15 करोड़ 36 लाख रुपये की धनराशि खातों में डम्प पड़ी है। सर्वाधिक बुरी स्थिति कमालगंज ब्लाक की है, यहां पर लगभग 3 करोड़ 66 लाख रुपये की धनराशि शेष बची हुई है।

विगत वित्तीय बर्ष के कुल अवशेष एक करोड़ 83 लाख के अतिरिक्त जनपद को इस वर्ष कुल 37 करोड़ 31 लाख रुपये का बजट और मिला था। इस प्रकास जनपद को इस वर्ष खर्च के लिये कुल 39 करोड़ 14 लाख रुपये की धनराशि विकास कार्यों के लिये उपलब्ध थी। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में मात्र दो सप्ताह का समय ही शेष बचा है जबिक अभी भी 15 करोड़ 35 लाख रुपये खातों में डम्प पड़े हैं। खर्च के मामले में सर्वाधिक फिसडडी ब्लाक बढ़पुर रहा। यहां पर लगभग आधी धनराशि बची हुई है। कमालगंज की भी स्थिति खराब है, यहां पर भी लगभग 3 करोड़ 66 लाख रुपये खातों में पड़े है।
बढ़पुर में एक करोड़ 48 लाख, कायमगंज में एक करोड़ 79 लाख, मोहम्मदाबाद में 2 करोड़ 52 लाख, नवाबगंज में एक करोड़ 65 लाख, राजेपुर में एक करोड़ 85 लाख और शमासाबाद में 2 करोड़ 39 लाख का बजट अवशेष पड़ा है।