Home Blog Page 5642

धरा गया लकड़ी व्यापारी, घर से 2 बाईकें बरामद

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा पुलिस ने घर से २ बाईकें बरामद कर लकड़ी व्यापारी बिन्टू को हिरासत में ले लिया है| पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम ढिलाबल में चोरी की मोटर साईकिलें हैं| इस सूचना पर पुलिस ने मेवाराम मिश्रा के घर पर छापा मारा|

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस स्लेटी रंग की यूपी ७४ / ४४७३ स्पलेंडर तथा एक लाल रंग की स्प्लेंडर मोटर साइकिल मिली है| पुलिस मेवाराम के पुत्र नितिन मिश्रा उर्फ़ बिन्टू को पकड़ ले गयी|

बिन्टू पेंड खरीदकर लकड़ी बेंचने का धंधा करता है| उधर एसओजी पुलिस ने भी वाहन चोरी के मामले में ४ लुटेरों को पकड़ा है जिनमे गंगा नगर कालोनी का तथा २ कानपुर के बताये गए हैं|

पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के संदेह में डीसीएम नंबर यूपी ८४ टी / ००७८ को कब्जे में लेकर थाना मेरापुर के ग्राम ननौरा निवासी हेल्पर टिंकू व चालक हरिओम को हिरासत में ले लिया| बाद में बेबर निवासी डीसीएम मालिक जसवंत से पूंछ-तांछ कर चालक, परिचालक व डीसीएम को जाने दिया गया|

गोली की आवाज सुनते ही उलटे पैर भागा चोर

फर्रुखाबाद: चोर बीती रात बड़ी हिम्मत करके चोरी करने के लिए मकान में घुस गया लेकिन मकान मालिक राकेश दुबे उर्फ़ संतोष के द्वारा फायरिंग किये जाने पर भयभीत चोर उल्टे पैर ही भाग गया|

शहर के मोहल्ला पल्ला तालाब पश्चिम करोड़ी लाल स्ट्रीट राकेश दुबे की पत्नी ललिता ने बीती रात करीब ११:३० बजे बरामदे में एक युवक को खड़ा देखा तो उन्होंने चोर-चोर की आवाज मचाकर कोहराम आमचा दिया| राकेश ने जागते ही रायफल से आँगन में दो तथा छत पर जाकर तीन फायर किये, अपने मित्रों को बुलाकर पुलिस को सूचना दी|

पल्ला व रेलवे रोड चौकी प्रभारी ने जांच-पड़ताल की| राकेश की अनंत होटल के सामने चश्मे की दुकान है| उन्होंने बताया कि पड़ोस का प्लाट खाली पड़ा है उधर से ही दीबार फांदकर चोर आया था| पत्नी ने उसे काली रंग की पैंट व फिरोजी रंग की शर्ट में देखा|

चली गई पत्नी अब कर्जे में जायेगी जायदाद

फर्रुखाबाद: गुस्से में आग लगाने वाली तारावती अपने ५ मासूम बच्चों को छोड़कर चली गई लेकिन अब कर्जे के कारण पति की जायदाद भी चली जायेगी| आई टी आई चौकी प्रभारी नरेश दीक्षित ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

तारावती एटा थाना नया गाँव के ग्राम सुराहीपुर निवासी विजयपाल जाटव की २८ वर्षीय पत्नी थी| जिद्दी स्वभाव की तारावती ने १४ जनवरी की रात ८ बजे मिट्टी तेल से आग लगा ली थी| उसका प्राईवेट अस्पताल में इलाज कराया गया| लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद उसकी हालत सुधरने के बजाय बिगडती चली गई| तब विजयपाल ने मजबूरन उसे २८ फरवरी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया आज दोपहर बाद उसकी जान चली गई|

थाना नवावगंज के ग्राम वीरपुर निवासी लज्जाराम की पुत्री तारावती का ६ जून १९९८ को दर्जी विजयपाल से विवाह हुआ था| बीमार पत्नी का इलाज कराते-कराते विजयपाल इतना दुखी हो गया कि आज उसके आँखों से आंसू तक नहीं निकले| उसने बताया कि जमा पूंजी फूंक देने के बावजूद १.१२ लाख का कर्जा हो गया| अब हिस्से की डेढ़ बीघा जमीन बेंचकर कर्जे की भरपाई हो पाना मुश्किल है|

तारावती ११ वर्ष से २० माह आयु तक के ५ बच्चे छोड़ गई है|

मरीज लाने के बहाने 200 रुपये देकर 6 लाख की जाईलो कार उड़ाई

फर्रुखाबाद: यहाँ के होटल से मरीज लाने के बहाने कन्नौज से बुक कराकर लाई गई जाईलो कार बीती रात शहर के होटल से उड़ा दी गई| पुलिस की जांच-पड़ताल में होटल के कर्मचारी दोषी पाए गए हैं जिन्होंने गाड़ी की न तो रखवाली की और न ही बिना आईडी प्रूफ लिए लुटेरों को होटल का कमरा दिया|

बीते दिन दो युवक कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज मुल्तान नगर निवासी मोहम्मद तौफीक खां की जाईलो कार नंबर यूपी ७४ / ई ०७८६ को ९०० रुपये भाड़े पर मरीज लाने के बहाने लाये थे और रात में रेलवे रोड स्थित आनंद होटल के कमरा नंबर ४०३ में रुके| युवकों के साथ ही सुल्तान आलम नगर निवासी ड्राईवर जलील इदरोसी भी ठहरा| युवकों ने ड्राईवर को अपने नाम अनिल व अभय बताये थे|

बीती रात युवकों ने ड्राईवर से चावी ली और होटल के बाहर खड़ी कार को उड़ा ले गए सुबह तक युवकों के न लौटने पर कार चोरी का पता चला| रेलवे रोड में चौकी प्रभारी हरिनाथ सिंह यादव ने जांच में पाया कि होटल के रिकार्ड में युवकों के पूरे नाम व पता न लिखकर उनके आईडी नहीं लिए गए और न ही कार को सुरक्षित स्थान पर खडा कराकर उसकी रखवाली की गयी| इस लापरवाही के लिए श्री यादव ने होटल मालिक तथा घेर शामू खां निवासी मैनेजर मनोज श्रीवास्तव को हड़काया|

ड्राईवर जलील ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व ही ६ लाख रुपये में कार खरीदी गयी थी| युवकों ने एडवांस में २०० रुपये भाड़ा दिया था| युवकों ने मालिक के बेटे से फोन नंबर 8115310833 नंबर से फोन करके कार बुक कराई थी| इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि लापरवाह होटल मालिक के विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी|

दो युवक १२ मार्च को ही तिलक समारोह में जाने के बहाने ड्राईवर को घायल कर बुलेरो को उड़ा ले गए थे|

16 मार्च: फर्रुखाबाद की अपराधिक घटनायें

पुलिस ने सटोरिया दबोचा
फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा पुलिस ने सिंधी कालोनी निवासी आलू व्यापारी राधा कृष्ण वर्मा को बीती रात बड़ा खेल मोहल्ले के तिराहे पर सट्टे की खाई बाडी करते समय २११५ रुपये सहित गिरफ्तार किया|

ट्रैक्टर ड्राईवर पुलिस शिकंजे में

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा पुलिस ने ग्राम जिजुईया निवासी ट्रैक्टर ड्राईवर सुभाष राजपूत को गिरफ्तार कर लिया| ग्राम खिनमिनी के सुरजीत ने ट्रैक्टर की टक्कर मारकर खोखा दुकान को क्षतिग्रस्त किये जाने की रिपोर्ट उसके विरुद्ध दर्ज कराई थी|

महादेवी की जन्मस्थली पर यथा स्थिति के निर्देश

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी रिग्जिन सैम्फिल ने महादेवी वर्मा की जन्मस्थली को लेकर जांच करायी जायेगी, तब तक मकान खरीदने वाले पंकज गुप्ता को कोई नया निर्माण न कराने के निर्देश दिये गये हैं। जिलाधिकारी रिग्जिन सैम्फिल ने मोहल्ला गनेश प्रसाद पहुंचकर उस मकान को देखा जहां फाल्गुनी पूर्णिमा के दिन वर्ष 1907 में महादेवी का जन्म होना बताया जाता है।

11  मार्च के अंक में जेएनआई ने धरोहर का सौदाः तीन लाख में गयी महादेवी की जन्मस्थली शीर्षक से समाचार छापा था। खबर छपने के बाद मंगलवार को डीएम रिग्जियान सैम्फिल, अपर जिलाधिकारी सुशील चन्द्र श्रीवास्तव और सिटी मजिस्ट्रेट हरीशंकर मकान का निरक्षण करने पहुंचे। श्री सैम्फिल ने बुजुर्गो को बुलाकर मकान के बारे में जानकारी की। बलवीर सिंह ने बताया कि यह मकान महादेवी वर्मा के मामा भैयालाल सक्सेना का था। भैयालाल ने यह मकान दोस्त की पत्नी सुराज देवी को रहने के लिए दिया था। सुराज देवी ने मकान की वसीयत बहन कश्मीरा देवी के नाम कर दी थी। स्वयं को सुराज देवी के रिश्तेदार बताने वाले अशोक मिश्रा ने भी मकान भैयालाल सक्सेना का होने की बात बतायी। अशोक मिश्र ने गनेश प्रसाद का मकान महादेवी वर्मा के मामा भैयालाल का होना तो स्वीकार किया पर महादेवी का जन्म मनिहारी में होना बताया। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने उनसे पूछा कि क्या मनिहारी में भी उनके मामा का कोई मकान था तो वह कुछ नहीं बता सके। जिलाधिकारी ने मकान के अंदर जाकर इसमें बने दोनों कमरे देखे। पिंकी गुप्ता के पति पंकज गुप्ता ने अधिकारियों को मकान के नये और पुराने बैनामे दिखाये। तहसीलदार मोहम्मद इस्लाम और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजकुमार गुप्ता ने भी पंकज गुप्ता से बात की और बैनामे के बारे में जानकारी प्राप्त की। अशोक ने बताया कि हिंदी पद्य की पुस्तकों में मनिहारी में ही महादेवी वर्मा का जन्म बताया गया है।

नगर मजिस्ट्रेट हरीशंकर ने बताया कि प्रशासन इस संबंध में जांच करायेगा। फिलहाल अग्रिम आदेशों तक मकान की यथा स्थिति बनाये रखने के निर्देश दे दिये गये हैं।

सेंट्रल जेल के बंदी ने जेल अधिकारी पर जड़ा ठगी का आरोप, जाँच शुरू

फर्रुखाबाद: अदालत ने जमानत के नाम पर रुपयों की ठगी करने वाले केंद्रीय कारागार के अधिकारी के विरुद्ध जांच शुरू कर दी है|

सेन्ट्रल जेल में बीते ११ सालों से ह्त्या के मामले में बंद कैदी विमल दुबे ने जेल के आला अधिकारियों के अलावा जिला जज को शिकायती पत्र भेजकर रुपयों की ठगी का खुलासा किया है|

कोतवाली छिबरामऊ के ग्राम कसावा निवासी विमल दुबे ह्त्या के मामले में ११ साल से जेल में हैं| बीते वर्षों पूर्व सर्किल प्रभारी यूपी सिंह ने विमल की जमानत कराने के लिए ६० हजार रुपयों में ठेका लिया कि ३० हजार रूपये पहले दो और बांकी रुपये जमानत हो जाने के बाद में देना|

विमल ने अपनी माँ से ३० हजार रूपये मंगाकर यूपी सिंह को दे दिए| जब विमल को पता चला कि यूपी सिंह का पदोन्नति होकर तवादला हो गया है तो उन्होंने रुपयों की मांग की तब यूपी सिंह ने विमल को सर्किल नंबर एक से हटवाकर प्रताड़ित करवाना शुरू कर दिया और इस जेल से बाहरी जेल में भिजवा देने की धमकी दी| न्यायिक अधिकारी ने इस मामले की जांच शुरू कर १७ मार्च की तिथि तय की है|

यूपी सिंह ने JNI को बताया कि विमल ने पेसबंदी में झूंठी शिकायत की है| मारपीट व उत्पात मचाने के कारण ९ जनवरी को उसका सर्किल बदला गया है|

डीएम ने लोहिया अस्पताल में मरीजों के हाल पूंछ दवाईयां देखीं

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने अचानक लोहिया अस्पताल पहुंचकर मरीजों के हाल-चाल पूंछ दवाईयां देखीं| इस दौरान अस्पताल कर्मचारियों में हडकंप मचा रहा|

जिलाधिकारी रिग्जिन सेम्फेल सायं ४:३० बजे अचानक लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी बार्ड में पहुंचे, वहां डॉ पंकज चौहान व फार्मासिष्ट संजीव बाबू दुर्घटना में घायल राजीव कुमार के उपचार में लगे थे|

जिसके कारण डीएम ने अभिलेखों के बारे में जानकारी कर लेने के बाद बार्ड में जाकर मरीजों के हाल-चाल पूंछे कि दवाईयां यहाँ मिलती हैं या बाजार से लानी पड़ती हैं?

उन्होंने दवाओं को भी चेक किया| महिला इमरजेंसी कक्ष में डॉ सुभ्रा मिश्रा से व्यवस्था के बारे में जानकारी की| इस दौरान एडीएम एससी श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर मौजूद रहे| डॉ श्रीवास्तव राउंड पर गए थे उन्होंने डीएम को निरीक्षण कराकर आवश्यक जानकारी दी|

जाटों के आन्दोलन ने बंद करा दी कालिंद्री एक्सप्रेस

फर्रुखाबाद: जाटों के आन्दोलन की आंच यहाँ भी पहुँच गई है| भयभीत रेलवे प्रशासन ने दिल्ली के लिए एकमात्र कालिंद्री एक्सप्रेस को अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया है| कालिंद्री आज सुबह दिल्ली से आकर कानपुर चली गई लेकिन वापस न आने के कारण दिल्ली नहीं गई|
कई यात्री टिकट केंसिल कराने को लाइन में लगे रहे| वहीं यात्री भी स्टेशन पर परेशान दिखाई दिए|

रेलवे स्टेशन के सहायक मास्टर ने बताया कि दिल्ली आने-जाने वाली कालिंद्री एक्सप्रेस ट्रेन को अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया है लेकिन उन्होंने ट्रेन बंद होने की बजह नहीं बताई| बल्कि स्टेशन मास्टर से सम्पर्क करने को कहा लेकिन स्टेशन मास्टर का मोबाइल स्विच ऑफ़ था|

रेलवे सूत्रों के अनुसार जाटों के आन्दोलन के और उग्र होने के कारण ही इस ट्रेन को बंद किया गया है| जिले के लोगों के लिए दिल्ली आने-जाने के लिए मात्र एक ही ट्रेन है जिसके बंद होने से हजारों लोगों को परेशानियों के अलावा व्यापारिक क्षति का भी नुकशान झेलना पड़ता है|

प्रशासन ने सफल कराया काशीराम का जन्म दिवस समारोह

फर्रुखाबाद: पुलिस एवं एआरटीओ विभाग के सहयोग से जुटाई गई भीड़ में मान्यवर काशीराम जी का ७७ वां जन्म दिवस काफी धूम-धाम से मनाया|

नेकपुर स्थित मनोज अग्रवाल के बाग़ में काफी बड़ा पांडाल लगाकर कुर्सियां डाली गयीं थी| जिसमे एआरटीओ विभाग एवं थाना पुलिस के द्वारा उपलब्ध कराये गए डग्गामार वाहनों आदि से पूरे जिले से कार्यकर्ताओं को लाया गया| समारोह में जिलाध्यक्ष रामानंद प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, विधायक कुलदीप गंगवार, मनोज अग्रवाल, नागेन्द्र शाक्य, गंगाराम जाटव, नागेन्द्र सिंह राठौर, नदीम फारुखी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे|

वक्ताओं ने बसपा सरकार के गुणगान करते हुए कहा कि काशीराम की मेहनत से ही कई बार प्रदेश में बसपा की ही सरकार बनी है| अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं उपेक्षित वर्गों की तरक्की बसपा सरकार में ही है|

कार्यक्रताओं की प्यास बुझाने के लिए बालिनटियर फ़ोर्स के जवानों ने पानी के पाउच बांटे| पाउच को हांसिल करने के लिए आपस में छीना-झपटी भी हुयी|

शांति एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, कोतवाली फतेहगढ़ के इंस्पेक्टर एचबी सिंह, एसओ मऊदरवाजा अतर सिंह, टीएस आई दिनेश कुमार यादव आदि अनेकों सिपाही डटे रहे|