Home Blog Page 5639

कनन की जान मौत के आगोश में, बाल-बाल बचा आलोक

फर्रुखाबाद: ब्बिस्फोत में घायल कनन जिन्दगी और मौत से संघर्ष कर रही है उसके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए| बढपुर के बिस्फोट में घायल रवीन्द्र गुप्ता की ४ वर्षीय पुत्री कनन का ब्रह्मदत्त द्विवेदी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है|

डॉ हरिदत्त द्विवेदी ने बताया कि कनन की हालत नाजुक है उसके दोनों पैर टूट गए हैं| मकान के मलबे से दबकर पैरों में फैक्चर हुआ और आग से भी झुलसी है| उधर बिस्फोट के मलबे से दबकर घायल आलोक बाल-बाल बच गया| वह बाइक लेकर मौसा संदीप के यहाँ होली मिलने जा रहा था| बिस्फोट के समय वह अनोखेलाल के मकान के पूर्वी ओर संकरी गली से गुजर रहा था ऊपर मलबा गिरने से वह दब गया था|

मेडिकल स्टोर मालिक विजय कटियार ने घायल आलोक का लोहिया अस्पताल में इलाज करवाने में सहयोग किया| उन्होंने बताया कि आलोक मेरे मेडिकल पर नौकरी करता है| सूचना मिलने पर आलोक की माँ व मौसी आदि परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे|

आतिशबाजी से हुआ विस्फोट, गैस सिलेंडर फटने की अफवाह उड़ायी

फर्रुखाबाद: बढपुर स्थित अनोखेलाल गुप्ता के मकान में विस्फोटक सामिग्री से ही जबर्दस्त विस्फोट हुआ था, परिजनों ने कानूनी पचड़े से बचने के लिए गैस सिलेंडर के फटने की अफवाह उड़ायी| जिला अग्निशमन अधिकारी आर के बाजपेयी ने जेएनआई को बताया की घटना स्थल से आतिशबाजी का सामान बरामद हुआ है, जिन्हें जाँच के लिए सील कर दिया गया है| पुराना होने के कारण मकान शीघ्र ही ढह गया|

बिस्फोट के बाद यह खबर जंगल में आग की तरह फ़ैली कि अनोखेलाल के मकान में गैस सिलेंडर फटा है| लेकिन जब वहां लोग पहुंचे तो वहां कहीं भी गैस सिलेंडर का टुकड़ा दिखाई नहीं पडा और न ही गैस की महक लगी| पटाखों में प्रयोग की जाने वाली सामिग्री की महक प्रतीत हुई|

जब पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सागर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने भी सिलेंडर के टुकड़े दिखाई न पड़ने की बात कही| जिस कमरे में बिस्फोट हुआ उसी कमरे में टीबी, फ्रिज, काफी मशीन रखा था| अनेकों लोग टीबी पर कार्यक्रम देख रहे थे| बिस्फोट से थोड़ी देर पहले ही बिजली चली गयी थी जिसके कारण अन्य लोग कमरे से बाहर निकल गए थे|

बच्ची कनन व पप्पी कमरे में बैठा था| मोहल्ले वालों ने बताया कि अनोखेलाल के पुत्रों ने पटाखों की दुकान लगाई थी हो सकता है कि बचे हुए पटाखों में बिस्फोट हो गया हो| पुलिस ने मलबे को खंगाला तो कहीं भी गैस सिलेंडर का नामो निशान नहीं मिला बल्कि पटाखों का जखीरा मिला|

फायर बिग्रेड अधिकारी श्री बाजपेयी ने बताया कि कमरे में काफी आतिशबाजी में प्रयोग किये जाने वाले अनार मिले हैं| isliye

चोरों ने मकान मालिक व किरायेदार का माल उड़ाया

फर्रुखाबाद: चोर ताला तोड़कर मकान मालिक व किरायेदार के रुपये आदि सभी कीमती सामान निकाल ले गए|

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी मकान मालिक सतेन्द्र सिंह राठौर तथा उनके किरायेदार संजय सिंह मकान में ताला लगाकर अपने परिजनों के साथ होली मनाने अपने गाँव चले गए थे| मौक़ा देखकर चोरों ने बीती रात मकान का ताला तोड़कर अन्दर घुस गए|

सतेन्द्र के कमरे से ४० हजार की नगदी व संजय के घर से २५ हजार की नगदी, चांदी के सिक्के आदि कीमती सामान निकाल ले गए| आज सुबह ताले टूटे देखे जाने पर चोरी का पता चला|

बारूद में धमाके से मकान ध्वस्त: एक की मौत, कई घायल

फर्रुखाबाद: नगर के मोहल्ला बढपुर में आज सुबह मिठाई वाले अनोखेलाल गुप्ता के घर में हुए भीषण बिस्फोट से मकान के परखच्चे उड़ गये| बिस्फोट से पप्पी उर्फ़ शकील की मौत हो गई व आलोक गुप्ता, बालिका कनन घायल हो गई|

स्वर्गीय अनोखेलाल गुप्ता का मकान बढपुर में मुख्य मार्ग के किनारे है| प्रातः करीब १०:१५ बजे उनके मकान में इतना जबर्दस्त धमाका हुआ कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनी गई चारों ओर धुंआ फ़ैल गया| जिससे मार्ग पर भगदड़ मच कर भय व्याप्त हो गया| सैकड़ों लोग सड़क पर एकत्र हो गये| धुएं के गुबार के भय से काफी देर तक कोई व्यक्ति मकान के नजदीक नहीं गया|

करीब ५ मिनट बाद जब धुंआ छट गया तब कुछ लोग हिम्मत करके मकान में घुसे| कमरे में क्रिश्चियन कालेज के पीछे रहने वाला सुभान बक्स का ३६ वर्षीय पुत्र पप्पी उर्फ़ शकील झुलसा पड़ा था| अनोखेलाल के पुत्र रवींद्र गुप्ता की ४ वर्षीय पुत्री कनन मलबे में दबी थी| बढपुर में ही रहने वाला मनोज गुप्ता का युवा पुत्र आलोक गुप्ता गली में मोटर साइकिल सहित दबा था|

मोहल्ले वालों ने लेंटर काटकर आलोक व कनन को बाहर निकाला| कनन को डॉ हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि आलोक व पप्पी को लोहिया अस्पताल ले जाया गया| डॉ ने पप्पी को मृत घोषित कर दिया तथा आलोक का उपचार किया| आलोक मोटर साइकिल पर बैठकर घर चला गया|

पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सागर, अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, सीओ सिटी डीके सिसोदिया, सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर, इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने मामले की जांच-पड़ताल की|

आवास विकास चौकी प्रभारी इन्द्रेश कुमार ने मकान मालिक रवींद्र गुप्ता के विरुद्ध बिस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है| यह जानकारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने दी|

महर्षि कश्यप जयन्ती पर निकाली जायेगी शोभायात्रा

फर्रुखाबाद: महर्षि कश्यप की जयन्ती के अवसर पर जिला कश्यप निषाद सभा द्वारा नव भारत सभा भवन में २२ मार्च २०११ को प्रातः १० बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमे सांसद नरेन्द्र कुमार कश्यप ( राष्ट्रीय महा सचिव बसपा ), राज्यमंत्री हीरालाल कश्यप, निषाद प्रदेश अध्यक्ष खेमई प्रसाद तथा प्रदेश महा सचिव कश्यप निषाद सभा आरके तोमर सहित अनेकों वरिष्ठ समाज सेवी हिस्सा लेंगे इसके पश्चात नगर में महर्षि कश्यप की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी| इसकी सूचना कश्यप निषाद सभा के जिलाध्यक्ष सुरदर्शन लाल कश्यप ने दी|

आग से झुलसी दो महिलाओं की मौत

फर्रुखाबाद: आग से झुलसी महिला सपना व धनदेवी की उपचार के दौरान लोहिया अस्पताल में मौत हो गई| पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया|

सपना कोतवाली फतेहगढ़ सिविल लाइन मडैया निवासी अजय राजपूत की पत्नी थी| अजय ने आग से झुलसी सपना को बीते दिन ही अस्पताल में भर्ती कराया था| बताया गया कि अजय बंगाल में रहने वाली सपना को खरीदकर उससे तीन वर्ष पूर्व विवाह किया था| उससे एक बच्चा है|

धनदेवी कानपुर थाना अरौल के ग्राम दहेलिया निवासी सत्यपाल राठौर की ३० वर्षीय पत्नी थी| उसे १७ मार्च को जली अवस्था में अस्पताल लाया गया था| धनदेवी का ६ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था उसके दो बच्चे हैं|

दहशत में हैं प्रहलादपुर के दलित, पुलिस नदारद

फर्रुखाबाद, थाना मेरापुर के ग्राम पहलादपुर में शनिवार रात्रि दबंगों द्वारा अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिये जाने के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस को सूचना दिये जाने की रंजिश में सोमवार को दबंगों ने दलितों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दबंगॅ के भय के कारण दलितों में दहशत का माहौल है। इधर पुलिस भी खामोशी के साथ गांव छोड़ कर वापस चली गयी है।

विदत है कि शनिवार रात्रि गांच के ही कुछ शरारती दबंगों ने गांव में लगी अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रातोंरात मूर्ति की मरम्मत करा दी थी और पुलिस बल भी गांव में छोड़ दिया था। होली तो जैसे तैसे गुजर गयी, परंतु पुलिस को सूचना दिये जाने से भन्नाये दबंगों ने सोमवार को दलितों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दबंगों के तेवर देख कर पुलिस वाले भी गांव छोड़कर चले गये हैं। इस समय गांव में  दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस को स्थिति से अवगत करा दिया गया है।

मिठाई कारखाने में विस्फोट, आधा दर्जन मलबे में दबे

फर्रुखाबाद: नगर के बढ़पुर क्षेत्र में मिठाई विक्रेता अनोखेलाला के कारखाने में सुबह सुबह मिठाई/खाना बनाते समय अचानक विस्फोट हो गया| धमाका इतना तेज था कि जिस कमरे में धमाका हुआ वो लेंटर सहित टूट कर गिर गया| मलबे के नीचे लगभग आधा दर्जन लोग दबे होने की आशंका है जिसमे कई बच्चे भी बताये गए है|

खबर लिखे जाने तक जनता और फायर ब्रिगेड की मदद से राहत कार्य चल रहा था| दो लोगो को गंभीर हालत में निकाला गया जिसमे एक की मौत हो गयी है| मृतक पप्पी (३५) टैक्सी चालक था और होली मिलने के लिए आया था| घायलों को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है| राहत कार्य जारी है….

आखत डालने जाते समय युवक को गोली मारी

फर्रुखाबाद: आखत डालने के लिए जाते समय युवक दुर्गेश कुमार शाक्य को गोली मारकर घायल कर दिया गया| पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम डूंगरपुर निवासी भैयालाल का पुत्र दुर्गेश गाँव में आखत डालने जा रहा था| जब वह जूनियर हाई स्कूल के सामने से गुजर रहा था तभी गाँव के चीनी राठौर के पुत्र चैतुआ ने दुर्गेश के सीने पर ३१५ बोर का तमंचा रख दिया| दुर्गेश ने बताया कि मैंने चैतुआ के हाँथ को पकड़कर नीचे कर दिया तभी उसने ट्रेगर दबा दिया और गोली हाँथ में लग गयी| घटना के बाद चैतुआ गाँव से भाग गया|

होटल मालिक ने फांसी लगाई, झुलसी महिला की मौत

फर्रुखाबाद: कचहरी तिराहे पर रहने वाले होटल मालिक राजू सक्सेना ने घरेलू कलह के कारण नशे में फांसी लगाकर जान दे दी|

३५ वर्षीय राजू का शव दिन के डेढ़ बजे मकान के कुंडे से साड़ी के फंदे से लटकते देखा गया| उसके बाद घर में कोहराम मच गया| राजू की पत्नी तीन दिन पूर्व रिश्तेदारी ग्राम चांदपुर में गईं थीं|

उप निरीक्षक नासिर हुसैन ने शव का पंचनामा भरा उन्होंने बताया कि नशे के कारण राजू ने फांसी लगाई है|

लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान आग से झुलसी मंजू की मौत हो गई| थाना व कस्बा कम्पिल निवासी सोबरन ने १४ मार्च को आग से झुलसी ३५ वर्षीय पत्नी मंजू को भर्ती कराया था|