Home Blog Page 243

जिले में तीन केन्द्रों पर 1113 बच्चे देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के तीन परीक्षा केन्द्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार 1 जून को आयोजित होगी| जिसमे 1113 परीक्षार्थियो को परीक्षा में शामिल किया गया है|
दरअसल जनपद में डीएन डिग्री कालेज फतेहगढ़ में 420, बद्री विशाल डिग्री कालेज 420, केआर रस्तोगी इंटर कालेज में 273 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे| परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक व दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक होगी | तीनों परीक्षा केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये है| जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा निष्पक्ष आयोजित होगी| नियमों का पूर्ण रूप से पालन होगा|

Kashvi Aesthetics Farrukhabad

लापता युवक की मिली लाश

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बीती रात से लापता युवक का शव पड़ा मिला| परिजनों नें हत्या का आरोप लगाया है| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम देवरान गाढिया निवासी 22 वर्षीय फिरोज शाक्य पुत्र रामविलास शाक्य बीती रात 8 बजे घर से पिता रामविलास को खाना देनें निकला था| खाना देकर वापस लौटा तो घर नही पंहुचा, जिसके बाद परिजनों नें तलाश की| देवरान गाढिया व निर्माणधीन पुल के बीच फिरोज का शव दोपहर मे चारवाहों ने देखा| सूचना पर थाना पुलिस तथा सीओ अमृतपुर अजय वर्मा, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जांच पड़ताल की| शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

विशेष सचिव को जगह-जगह मिलीं खामियां

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) विशेष सचिव मनोज कुमार राय ने राजेपुर सीएचसी, विद्यालय, पंचायत घर आदि विकास कार्य देखे और फटकार लगाते हुए व्यवस्था दुरस्त करनें के निर्देश दिये|
विकास खंड कार्यालय पंहुचे विशेष सचिव नें 38 कर्मचारियों के साथ लगभग 3 घंटे तक बैठक ली| Kashvi Aesthetics Farrukhabadसरकार की मंशा के अनुसार बेहतर कार्य करनें के निर्देश दिये| ठीक से कार्य ना करनें वाले कर्मियों पर कार्यवाही की चेतावनी दी| एसीएमओ सर्वेश यादव व डीपीओ भार्गव से को भी लापरवाही में फटकार लगायी| बाढ़ प्रभावित गांवों का डाटा ठीक से अपडेट ना होनें पर उन्होंने डीपीआरओ को सुधार के निर्देश दिये| एडीओ विकास शुक्ला समाज कल्याण विभाग के गोल्डन कार्ड की जानकारी सही नहीं दे सके जिस पर नाराजगी जतायी| खतौनी ना किसानों को मिलने पर कड़ी नाराज की जतायी पंचायत मित्र अमरपाल को फटकार लगा दी| कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय राजेपुर में प्रधान द्वारा प्रधानाध्यापक पूनम मिश्रा द्वारा निर्माण का कार्य बेहतर कार्य कराया जा रहा है, मौके पर पूनम मिश्रा प्रधानाध्यापक नहीं मिली, प्रधान प्रदीप गुप्ता से विद्यालय में टाइल दूसरे लगवाने के निर्देश दिये| उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेपुर में भी कक्ष में सफेद बोर्ड लगाने के निर्देश दिये|
राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष सचिव को देखकर हड़कंप मच गया| जनरल वार्ड व इमरजेंसी वार्ड में बेड पर चादर खराब मिली, जिस पर फार्मासिस्ट आलोक कटियार को कड़ी फटकार लगायी और निलंबित करने की चेतावनी दी| विशेष सचिव ने सीएमओ से फोन से वार्ता की व अस्पताल में गंदगी, खंडहर, पंखा खराब मिलने पर नाराजगी जतायी| उन्होंने कहा कि तत्काल ही प्रभारी को सीएससी से हटाया जाये| विशेष सचिव ने बताया है कि राजेपुर सीएससी की हालत सबसे ज्यादा खराब मिली, यहाँ सरकार की मंशा के तहत कार्यवाही नही हो रही है| लिहाजा जिम्मेदारी ना निभानें में सीएचसी प्रभारी को हटानें के निर्देश दिये गये हैं|

विशेष सचिव बदहाल व्यवस्था देख सन्न, अफसरों को कड़ी फटकार

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) जिले को बेहतर स्वास्थ्य का ढोल पीटने वाले कई विभागों की पोल उस समय खुल गयी जब विशेष सचिव नें अनदेखी की चादर विभाग से हटायी| बदहाल देखकर विशेष सचिव खफा हो गये| उन्होंने कई अफसरों फटकार लगाकर व्यवस्था दुरस्त करनें की चेतावनी दी|
Kashvi Aesthetics Farrukhabadशनिवार को विशेष सचिव नागरिक सुरक्षा एवं राजनीतिक पेंशन विभाग मनोज कुमार राय ने विकास खंड राजेपुर के विकास कार्यों का जायजा लिया| विशेष सचिव ने सबसे पहले अमृतपुर स्थित जूनियर हाई स्कूल विद्यालय का निरीक्षण किया। जहाँ विद्यालय के कक्षो में ताले लटक रहे थे। विद्यालय में कोई भी अध्यापक मौजूद नही था| खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार सिंह को फटकार लगायी| विद्यालय के कक्षो के ताले खोले गये। विद्यालय के अंदर कक्षो पर बिना पुट्टी के पुताई कराये जाने पर नाराजगी व्यक्त की| खंड शिक्षा अधिकारी को 15 दिन के अंदर बेहतर पुताई करानें के निर्देश किया। श्यामपेंट का निरीक्षण किया तो ब्लैक बोर्ड की जगह व्हाइट बोर्ड लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया, तो खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस सत्र में इसकी शुरुआत की जाएगी। जिसके बाद विशेष सचिव ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया तो काफी खामियां मिली| जिसको लेकर उन्होंने फटकार लगायी उन्होंने बच्चों को अन्नप्राशन कराया व गर्भवती महिलाओं की गोद भरायी की। विशेष सचिव अमृतपुर स्थित पंचायत भवन का निरीक्षण किया व ग्राम प्रधान को सुधार करने के निर्देश दिये। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर के निरीक्षण में उन्होंने जांच कक्ष, दवाइयों के स्टोर रूम तथा लेबर रूम का निरीक्षण किया। डॉ. गौरव वर्मा से जानकारी ली। आरिफ सिद्दीकी राजेपुर चिकित्सा प्रभारी को उन्हें प्रशस्ति पत्र दिलवाने के लिए निर्देशित किया। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा, बीएसए गौतम प्रसाद, खंड विकास अधिकारी सुनील जायसवाल, अमृतपुर कानूनगों विवेक कुमार पांडेय,लेखपाल कुलदीप तिवारी,एडियो पंचायत अजीत पाठक, राजेपुर चिकित्सा प्रभारी आरिफ सिद्दीकी ,खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार,डीडीओ साहित्य आदि रहे।

खुलासा: छेड़छाड़ का विरोध करनें पर बालिका को उतारा था मौत के घाट, माँ-बेटा गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बालिका को छेड़छाड़ का विरोध करनें पर युवक नें मौत के घाट उतारा था | घटना की जानकारी होनें के बाद आरोपी की माँ नें उसकी मदद की थी| पुलिस नें जाँच के बाद आरोपी माँ-बेटे को गिरफ्तार कर लिया|
Kashvi Aesthetics Farrukhabadथाना क्षेत्र के करनपुर दत्त मजरा मडैयों निवासी 13 वर्षीय बालिका अपने घर से गाँव के ही हरकिशोर की परचून दुकान से दल लेनें के लिए गयी थी| लेकिन काफी समय के बाद वापस नही आयी| परिजनों नें उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नही चला| परिजनों नें मामले की सूचना पुलिस पर पुलिस नें अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज किया था| 28 मई को उसका शव शिवशरण पुत्र मोहन निवासी करनपुर की मडैया की झोपड़ी में भरे भूसे में मिला था| मामले में पुलिस नें मुकदमा दर्ज किया| शनिवार को पुलिस नें हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रकाश में आये आरोपी विजय कुमार पुत्र रामसरन व नीलम पत्नी रामशरण को गिरफ्तार किया| आरोपी विजय कुमार नें बताया कि बालिका पर काफी दिनों से उनकी नजर थी, मौका पाकर उसने बालिका से छेड़छाड़ की और विरोध करनें पर उसकी हत्या कर दी| हत्या के बाद दूसरे घर से टव लाकर शव उसमे घुटने तोड़कर रख दिया और बाहर देखा तो बारिश हो रही थी| उसके बाद शव को सामने वाले दूसरे घर में लेकर गया और शव को दफन करनें के लिए खुरपी से गड्डा खोदा| गड्डा खोद रहा था कि उसी दौरान आरोपी विजय की माँ नीलम आ गयी और उसने शव दफन करते देखा, जिसमे नीलम नें बेटे की मदद की| पुलिस नें दोनों को गिरफ्तार कर लिया| आरोपियों को आलाकत्ल टव व खुरपी सहित गिरफ्तार कर लिया| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह ने पुलिस लाइन में बताया की दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया|

मीटर रीडरों की सिक्योरिटी मनी वापस करनें की मांग

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मीटर रीडरों की सिक्योरिटी मनी वापस करनें की मांग को लेकर एसी को ज्ञापन सौंपा गया |
मीटर रीडर संघ प्रदेश अध्यक्ष शिवा त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष चांद मियां व जिला महामंत्री सचिन दीक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े मीटर रीडर भोलेपुर विद्युत शव स्टेशन परिसर में एकत्रित हुए| उन्होंने अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सन 2021 में सिक्योरिटी के नाम पर 5000 हजार रूपये लिए गये थे| जो आज तक वापस नही किये गये| अधीक्षण अभियंता को सम्बोधित ज्ञापन अशिषाशी अभियंता बृजभान सिंह को सौपा| इस दौरान राहुल दीक्षित, संजय मिश्रा, राजकुमार, विपिन कुमार, सौरभ कुमार, अजीत कुमार, अमन अवस्थी, रजत राजपूत, दुष्यंत कुमार , धीरज कुमार आदि रहे|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

पंखे के करंट से विवाहिता की गयी जान

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) करंट लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। स्वजन ने इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज में भर्ती किया गया| डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर तिहैया निवासी आदेश की 38 वर्षीय पत्नी ललिता शुक्रवार सुबह घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी। महिला ने आंगन में रखे पंखे को हटानें में करंट लग गया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजन आनन-फानन में सीएचसी कायमगंज लेकर पंहुचे| जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वजन शव लेकर घर चले गये। परिजनों में कोहराम मच गया| मृतका के दो पुत्र शिवम, सचिन व दो पुत्रियां कोमल ,सुरभि हैं। स्वजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
Kashvi Aesthetics Farrukhabad


अहिल्याबाई होल्कर ने धर्म समाज सेवा व जन कल्याण के किये कार्य

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हॉउस में नगर पालिका परिषद द्वारा भा जनता भाजपा के रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्री-जन्म शताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत नगर पालिका सम्मेलन आयोजित हुआ।
Kashvi Aesthetics Farrukhabadरानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने कहा रानी अहिल्याबाई होलकर एक न्याय प्रिय शासिका थी, जिन्होंने समाज में नारी को सिर्फ करुणा ही नहीं बल्कि शक्ति का रूप बताया था। वह नारी शक्ति के प्रतीक थी जिन्होंने शासन धर्म समाज सेवा और जन कल्याण के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य किया भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो ऐसे राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली महान विभूतियों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का कार्य कर रही है|
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय परिषद की पूर्व सदस्य डॉ. रजनी सरीन ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने बहुत संघर्षों से गुजर कर समाज और राष्ट्र की सेवा की| उन्होंने अपने शासन में न्याय को प्राथमिकता देकर महिला सशक्तिकरण के मिसाल कायम की है। कार्यक्रम आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष वत्सल्या अग्रवाल ने कहा रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने जीवन में महिला सशक्तिकरण धार्मिक स्थलों के निर्माण और गरीबों की सेवा को प्राथमिकता दी| आज समाज में अहिल्याबाई होल्कर जैसे आदर्श की आवश्यकता है| ताकि महिलाओं का सशक्तिकरण हो सके और समाज में समरसता कायम रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत ने किया| पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व विधान परिषद सदस्य मनोज अग्रवाल, सत्यपाल सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार, अभियान संयोजक हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री डीएस राठौर, फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, स्वदेश पाल , जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, अरुण दुबे बाबा अनिल तिवारी, शंकर ठाकुर, ममता सक्सेना अभिषेक वाजपेयी,जय माँ अहिल्याबाई होल्कर पाल सेना जिलाध्यक्ष पंकज पाल, पंकज दीक्षित, पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि हे। का संचालन देवदत्त राजपूत ने किया।
कमालगंज नगर पंचायत में आयोजित हुई गोष्ठी
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा एवं मुख्य वक्ता महिला मोर्चा महामंत्री हिना दवे की उपस्थिति में नगर पंचायत कमालगंज में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्री-जन्म जयंती पर नगर पंचायत सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन देवदत्त राजपूत ने किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने कहा आज हर जगह रानी अहिल्याबाई होलकर के आदर्श की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की जा रही है| भाजपा संगठन द्वारा चलाए गए इस अभियान से सभी जगह रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित कार्यक्रमों से उनके आदर्शों एवं विचारों को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है| जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों कार्य किए।
महिला मोर्चा जिला महामंत्री हिना दवे ने कहा पुरानी अहिल्याबाई होल्कर एक समाज सुधारक महिला थी उनके विचारों एवं आदर्श से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पौराणिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को फिर से जीवंत करने का कार्य किया उसमें काशी विश्वनाथ बाबा केदारनाथ उज्जैन के महाकाल मंदिरों के उदाहरण है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे स्थानों पर रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमाओं को स्थापित किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राज बेटी शंखवार, सभासद बबली, संजू पाल, कमालगंज मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे|

भाई की शादी में लिए आतिशबाजी लेनें जा रहे युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) चचेरे भाई की शादी के लिए आतिशबाजी खरीदने जा रहे युवक को किसी अज्ञात वाहन नें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना अमृतपुर के ग्राम कोटियापुर निवासी 19 वर्षीय मोहन पुत्र सर्वेश के चचेरे भाई शनि का 5 जून को विवाह था| शनि की शादी के लिए आतिशबाजी लेनें के लिए मोहन उसके साथ बाइक से फर्रुखाबाद जा रहा थ| उसी दौरान इटाव-बरेली हाई-वे पर पुल के निकट थाना कादरी गेट क्षेत्र के तहत किसी अज्ञात वाहन नें टक्कर मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गय| उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया| मृतक मोहन की माँ ममता देवी आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस नें शव का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

अन्तरराष्ट्रीय प्रशिक्षक ग्रेड मास्टर ‘ली वांग यामं’ से ताईक्वंड़ो के गुर सीखेंगे नौनिहाल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला ताईक्वंड़ो एसोसिएशन के द्वारा जनपद के बच्चो को ताईक्वंड़ो के गुर सिखानें के लिए नई पहल की है| जिसके लिए अन्तरराष्ट्रीय प्रशिक्षक ग्रेड मास्टर ‘ली वांग यामं’ को बुलाकर एक सप्ताह का प्रशिक्षण शिविर लगाया जायेगा|
Kashvi Aesthetics Farrukhabadजिला ताईक्वंड़ो एसोसिएशन की अध्यक्ष डा. रजनी सरीन नें लोहाई रोड स्थित अपने आवास पर बताया कि ताईक्वंड़ो के खिलाड़ियों के लिये अन्तरराष्ट्रीय प्रशिक्षण देनें की पहल की गयी है| जिसमे केबल फर्रुखाबाद के खिलाडी प्रतिभाग करेंगे| प्रशिक्षण शिविर 5 जून से 12 जून तक चलेगा| जिसमे अन्तरराष्ट्रीय प्रशिक्षक ग्रेड मास्टर ‘ली वांग यामं’ खिलाड़ियों को इसके गुर सिखायेंगे| एक शिविर में 100 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे | प्रतिदिन 5 घंटे का अभ्यास व 2 घंटे का मध्यकाल विश्रामव भोजन होगा| ग्रेड मास्टर ‘ली वांग यामं’ गंगा आरती करेंगे और पवित्र संकिसा व अन्य तीर्थी का भ्रमण करेंगे| इस दौरान जिला ताईक्वंड़ो एसोसिएशन सचिव अजय प्रताप सिंह , उदय कुमार आदि रहे|