Home Blog Page 242

सीपी इन्टरनेशनल के स्पोर्टस कैंप में छात्रों ने दिखाया दम,निर्देशक ने किया उत्साहवर्धन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सीपी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स कैंप में छात्रों ने अनुशासन,जोश और खेल भावना के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।संस्थान की निदेशक डॉ मिथिलेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व,आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण जैसे गुणों को मजबूती प्रदान करते हैं।Kashvi Aesthetics Farrukhabad
उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं जो छात्रों को टीमवर्क, सहनशीलता और धैर्य का पाठ पढ़ाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को मेहनत और निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्री संजय बिष्ट ने बताया कि यह कैंप छात्रों को खेलों की मूलभूत जानकारी देने के साथ-साथ उनकी प्रतिस्पर्धी क्षमता को भी निखारने का कार्य कर रहा है। उन्होंने शिक्षकों व प्रशिक्षकों के समर्पण को आयोजन की सफलता का आधार बताया।
खेल प्रशिक्षकों में श्री अंजनी कुमार,श्री संजीव द्विवेदी,श्री धर्मेश दीक्षित एवं श्री के.के. बाजपेई सहित सभी शिक्षकों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। उनके मार्गदर्शन में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।स्पोर्ट्स कैंप विद्यार्थियों में शारीरिक दक्षता, मानसिक सजगता और सामाजिक सहयोग की भावना विकसित करने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास सिद्ध हुआ|

डीसीएम में भूसे की तरह भरकर जा रहे पड़वा पकड़े, 8 की मौत, तीन गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(नगर/राजेपुर संवाददाता) डीसीएम में भूसे की तरफ ठूंस कर जा रहे लगभग 83 पड़वा को पकड़ा गया | जिसमे 8 पड़वा की मौत हो गयी| पुलिस नें पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है|
थाना कादरी गेट के पांचाल घाट पर सनातन जनहित सेवक समिति के सदस्यों नें डीसीएम में भरकर जा रहे लगभग 83 पड़वा पकड़े| जब डीसीएम को खोला गया तो सबकी रूह काँप गयी| जिस तरह से पड़वा भूसे की तरह भरे थे वह द्र्श्य किसी के भी कलेजे को झकझोरने के लिए काफी था| पड़वा एक के ऊपर एक लादे गये थे| सूचना मिलने पर पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और डीसीएम को कब्जे में ले लिया| पुलिस डीसीएम को राजेपुर प्राथमिक विद्यालय गेट के बाहर ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला| मौके पर पंहुचे अपराध निरीक्षक कामता प्रसाद नें पड़वों को पानी पिलाया| संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अभय चौहान नें बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कराया जायेगा|
अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया गया है|

Kashvi Aesthetics Farrukhabad

गंगा दशहरा कल,आज रात 12 बजे से लागू होगा रूट डायवर्जन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)गंगा दशहरा कल गुरूवार को है। कल पांचालघाट पर स्नान करने के लिए लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।जिसको लेकर जिला प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है|श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने रूट डायवर्जन की योजना बनाई है।जनपद के पाँचालघाट पर गंगा दशहरा का स्नान बृहस्पतिवार तड़के से शुरू होगा।आस्था की डुबकी लगाने के लिए गंगा घाट पर बरेली, शाहजहांपुर, कन्नौज, हरदोई, कासगंज, बदायूं समेत अन्य कई जनपदों से लाखों में श्रद्धालु आते हैं।इसके मद्देनजर पुलिस ने बरेली- इटावा हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है।यह व्यवस्था बुधवार रात 12 बजे से गुरुवार को स्नान समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।Kashvi Aesthetics Farrukhabad
जिला प्रशासन ने कानपुर कन्नौज से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहक वाहन ट्रक ,टैंकर,डीसीएम,डम्फर,लोडर, थ्रीव्हीलर,फोर व्हीलर तथा छोटे व बड़े वाहनों को गुरसहाय से छिबरामऊ के लिए डायवर्ट किया जायेगा|
कन्नौज से कानपुर रोड होते हुए फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहन जैसे ट्रक टैंकर डीसीएम डम्फर,लोडर,थ्री व्हीलर ,फॉर व्हीलर तथा छोटे वाहन को खुदागंज पर रोका जायेगा|
छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ आने वाले माल वाहन जैसे ट्रक टैंकर डीसीएम डम्फर,लोडर,को जहानगंज काली नदी पर रोका जायेगा|
बेबर जनपद मैनपुरी की ओर से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहन जैसे ट्रक टैंकर डीसीएम डम्फर,लोडर,को बेबर में एवं थाना मोहम्दाबाद की चौकी मदनपुर व रोहिला तिराहे के पास रोका जाए|
एटा की ओर से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहन जैसे ट्रक टैंकर डीसीएम डम्फर,लोडर आदि को बिराहिमपुर थाना अलीगंज वार्डर पर व कस्वा कायमगंज के वाहर पतीरा बेरिया तिराहे पर रोका जाए|
बरेली से फतेहगढ़ आने वाले ट्रक,टैंकर,डीसीएम,डम्फर,लोडर आदि को थाना अल्लाहगंज व हुल्लापुर में रोका जाए|
शाहजहांपुर से फतेहगढ़ आने बाले माल वाहन जैसे ट्रक टैंकर डीसीएम डम्फर,लोडर आदि को थाना अल्लाहगंज व हुल्लापुर में रोका जाए|
हरदोई से फतेहगढ़ आने बाले माल वाहन जैसे ट्रक टैंकर डीसीएम डम्फर,लोडर आदि को रूपापुर थाना पाली जनपद हरदोई में रोका जाये|
शाहजहांपुर जलालाबाद से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहन जैसे ट्रक टैंकर डीसीएम डम्फर,लोडर आदि को डबरी चौराहे पर रोका जाये|

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/नगर संवाददाता) रोडबेज की टक्कर से बाइक सबार दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया जहाँ कुछ देर बाद तीसरे नें भी दम तोड़ दिया|
थाना क्षेत्र के ऊजरामऊ निवासी लाल बहादुर की पुत्री ज्योति का 2 जून को विवाह था| मंगलवार को शादी समारोह में शामिल होने आए 30 वर्षीय पिंटू पुत्र सुरेश निवासी कुरारी थाना पचदेवरा हरदोई बाइक से हुल्लापुर जाने को निकले। उसके साथ उसका चचेरा साला 21 वर्षीय सनी पुत्र गुड्डू निवासी ऊजरामऊ व रिश्तेदार 32 वर्षीय आदेश पुत्र रघुबर निवासी कासिम नगला थाना कलान जनपद शाहजहांपुर भी था। तीनों बाइक से हुल्लापुर से सामान खरीद कर वापस आ रहे थे। उसी दौरान इटावा बरेली नेशनल हाई-वे पर ऊजराराम के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गये। तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लोहिया ले जाया गया। जहां सनी और आदेश के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए है। घायल पिंटू की हालत गंभीर थी, लगभग 40 मिनट तक चले उपचार के बाद पिंटू की भी लोहिया में मौत हो गई। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि पिंटू का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है पुलिस सूचना भेज दी गई है।

Kashvi Aesthetics Farrukhabad

हाई-वे पर मार्ग दुर्घटना में स्कूल बस चालक की मौत

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) सब्जी लेनें गये बस चालक को हाई-वे पर किसी अज्ञात वाहन नें कुचल दिया| मार्ग दुर्घटना में स्कूल बस चालक की मौत हो गयी| जबकि एक साथी घायल हो गया, पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर निवासी 35 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र संतोष बाबू का खिमसेपुर से अपने मित्र सुशील पुत्र रविन्द्र के साथ बाजार करके घर वापस आ रहा था| उसी समय इटावा बरेली हाई-वे पर अलाबलपुर में दुबे कोल्ड के निकट बेवर की तरफ आ रहे पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे संदीप कुमार की मौत हो गई। घायल सुशील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में भर्ती किया गया| मृतक प्राइवेट स्कूल का बस चालक था| मृतक के पिता सिलाई का कार्य करते है। मृतक के 6 वर्षीय पुत्री तेजस्वी व 3 वर्षीय पुत्री जूही है| मृतक की माता अलका देवी व पत्नी प्रियंका का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| उप निरिक्षक उदय पाल सिंह राजावत ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Kashvi Aesthetics Farrukhabad

डॉ. बने भगवान, मरीज के पेट से निकाली एक फुट लंबी स्टील की प्लेट

फर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला) डॉक्टर को धरती पर भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। भगवान ने तो हमें एक बार जीवन दिया है, लेकिन वह डॉक्टर ही है जो भगवान के दिए इस जीवन पर संकट आने की स्थिति में हमारे जीवन की रक्षा करता है। दुनिया में ऐसे कई उदाहरण हैं जहां डॉक्टरों ने भगवान बन काम किया है और कठिन ऑपरेशन के बाद मरणासन्न स्थिति में पहुंच चुके लोगों की जान बचाई है। ताजा वाकया लोहिया अस्पताल का है जंहा सिलेंडर फटने से महिला के पेट में धंसी प्लेट को निकाल कर मरणासन्न महिला को नया जीवन दिया|
दरअसल 20 वर्षीय छोटी बिटिया के घर खाना बनाते हुए सिलेंडर फटने से स्टील की प्लेट पेट में घुस गयी थी| महिला की आँख में भी कुछ हिस्सा घुस गया था| जिससे आनन-फानन में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| महिला की हालत हायरसेंटर रिफर करनें की थी| परिजन उसे हायर सेंटर ले जानें के लिए राजी नही थे और निजी अस्पताल का खर्च उठानें की समर्थ नही थी, लिहाजा लोहिया अस्पताल के सर्जन डा. मेजर रोहित तिवारी नें महिला की जान बचानें का फैसल किया| डा. रोहित तिवारी व डा. आकांक्षा तिवारी ने महिला का सफलता पूर्वक आपरेशन किया| जिससे महिला की जान बच गयी| चिकित्सक रोहित तिवारी नें महिला को रामचरित मानस भेट की|
मेजर डा. रोहित तिवारी नें जेएनआई न्यूज को बताया कि आपरेशन के बाद महिला पूरी तरह स्वास्थ्य है| इस तरह के मामलो में महिला को मेडिकल कालेज या बड़े अस्पतालों में रिफर किया जाता है| लेकिन महिला मरीज छोटी बिटिया का लोहिया अस्पताल में ही सफल आपरेशन किया गया|

Kashvi Aesthetics Farrukhabad

पेंशन के चक्कर में बेटे नें माँ की लाठी से पीट-पीट कर की हत्या

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) पेंशन के चक्कर में कलियुगी बेटे ने माँ को लाठी से पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया, परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे तो चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम वर्नाखुर्द निवासी ब्रजराज सिंह पुलिस विभाग में सिपाही पद से रिटायर्ड हुए थे| उनकी मौत हो चुकी है| ब्रजराज की पत्नी 55 वर्षीय राजवती अपने तीन बेटे व बहुओं के साथ रह रही थीं| बीती होली पर उनके कायमगंज के रुटौल निवासी दामाद की मौत हो गयी थी| लिहाजा राजवती अपनी बेबा बेटी रानी के पास होली से ही रह रहीं थी| राजवीर के अवधेश, विवेक व शैलेश है| दूसरे नम्बर का पुत्र विवेक अपनी बहन के घर जाकर भी पेंशन और जमीन लेनें के लिए गाली-गलौज करता था | बीते दो दिन पूर्व ही राजवती अपने घर आयी थी| रविवार को विवेक नें फिर विवाद किया| आक्रोशित विवेक नें अपनी माँ राजवती पर लाठी से हमला कर दिया| विवेक नें सिर में लाठी से कई वार किये जिससे राजवती मरणासन्न हो गयीं| परिजन घायल राजवती को लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे जहाँ मृत घोषित कर दिया गया| पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

विशेष सचिव की नाराजगी पर फार्मासिस्ट हटे

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विशेष सचिव की नाराजगी के बाद आखिर फार्मासिस्ट का तबादला कर दिया गया है| उकी जगह पर दूसरे फार्मासिस्ट की तैंनाती की गयी है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabadदरअसल बीते दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर का विशेष सचिव नागरिक सुरक्षा एवं राजनीतिक पेंशन विभाग मनोज कुमार राय ने निरीक्षण किया था| जिसमे जनरल वार्ड व इमरजेंसी वार्ड में बेड पर चादर खराब मिली थी| जिस पर विशेष सचिव नें फार्मासिस्ट आलोक कटियार पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी| विशेष सचिव की नाराजगी की गाज फार्मासिस्ट पर गिरी|रविवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी आरिफ सिद्दीकी नें फार्मासिस्ट आलोक कटियार को सीएचसी से हटाकर सरह पीएससी के लिए तबादला किया, वहीं सरह में तैनात फार्मासिस्ट ज्ञानपाल सिंह को सीएचसी राजेपुर के लिए तबादला किया है|

सराफा व सीमेंट दुकान में लाखों की चोरी

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) सराफा व सीमेंट दुकान में बीती रात चोरों ने लाखों के माल को साफ दिया| सूचना मिलने पर पुलिस व फिल्ड यूनिट टीम नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के नगला दाऊद निवासी आफताब खान पुत्र अलीदराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की उसकी मुख्य मार्ग पर सराफा व सीमेंट की दुकान है| जिसमे बीती रात चोर छत पर चढ़कर आये और जीने की कुण्डी तोड़कर सराफा की दुकान का केबिन का लाक तोड़कर लगभग ढाई किलो चांदी के गहने , 500 ग्राम पुरानी चांदी, सीमेंट की दुकान की गोलक से लगभग 4600 रूपये चोरी कर लिये गये| सूचना मिलने पर सीओ अजय वर्मा, थानाध्यक्ष राजीव कुमार, फिल्ड यूनिट टीम मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| कोतवाल राजीव कुमार नें बताया की अभी तहरीर नही आयी है| पुलिस जाँच कर रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|


Kashvi Aesthetics Farrukhabad

युवक का दो सप्ताह बाद भी नही लगा सुराग, परिजनों नें अनहोनी की आशंका जता लगाया जाम

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) परिजनों नें लापता युवक का लगभग दो सप्ताह बाद भी सुराग ना लगने पर बमुश्किल मुकदमा तो दर्ज करा लिया, लेकिन पुलिस की कार्यवाही लगातार सुस्त देखकर आक्रोशित परिजन सड़क पर आ गये और उन्होंने जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की| पुलिस पर आरोपियों से सांठ-गांठ का आरोप लगाया है| बाद में पंहुची पुलिस नें कार्यवाही का भरोसा देकर जाम खुलवाया|
कोतवाली फतेहगढ़ के याकूतगंज निवासी रमेश चन्द्र नें बीते 29 मई को पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया, जिसमे कहा कि उनका 35 वर्षीय पुत्र सुनील याकूतगंज के मोहल्ला हाजीगंज निवासी मलिक पुत्र असलम के कबाड़ी की दुकान पर फेरी का कार्य करता था| सुनील नें कबाड़ा दुकान मालिक मलिक को एक काँटा बेंचा था| जिसकी जानकारी जब काटा मालिक को हुई तो उसने सुनील से कहा, सुनील नें कबाड़ा दुकान पर कांटा बिक्री करनें की बात कही| इस बात से कबाड़ा मालिक मलिक सुनील से रंजिश मानता था| बीते 19 मई को मलिक, सोरिस पुत्र असलम, खालिज निवासी हाजीगंज Kashvi Aesthetics Farrukhabadसुनील को जखैया महाराज के मन्दिर से उठाकर चौसपुर बघार के पास लेकर गये जहाँ सुनील के साथ मारपीट की, जिसे राहगीरों नें देखा| उसके बाद से सुनील लापता है| उसका कोई पता नही चला| जब आरोपियों से जानकारी कि तो आरोपी धमकी देनें लगे| परिजनों नें अनहोनी घटना करने की आशंका जाहिर की| मुकदमा की जाँच याकूतगंज चौकी प्रभारी राहुल कुमार को दी गयी|
मुकदमा दर्ज होनें के बाद कोई कार्यवाही नही हुई तो लापता सुनील की पत्नी रेशमा, माँ अर्चना देवी, पिता रमेश चन्द्र दर्जनों महिलाओं और ग्रामीणों के साथ याकूतगंज बाजार में सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया| काफी देर बाद कोतवाली फतेहगढ़ के अपराध निरीक्षक सुदेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे तो आक्रोशित परिजनों नें पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की| बाद में अपराध निरीक्षक नें परिजनों को कार्यवाही का भरोसा दिया, उन्होंने कहा कि पुलिस अपना कार्य कर रही है, जल्द वह सुनील को खोज लेंगे| जिसके बाद परिजन मांगे और जाम खोला|
चौकी प्रभारी पर साठ-गांठ का आरोप
दरअसल लापता सुनील के सम्बन्ध में कार्यवाही के लिए परिजन भटकते रहे, घटना के 10 बाद एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया| लेकिन उसके बाद भी ना ही सुनील को बरामद किया गया और ना ही आरोपियों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ पंहुचे | याकूतगंज चौकी प्रभारी पर राहुल कुमार पर विरोधी पक्ष से मिलकर साठ-गांठ का आरोप लगाया|
सीडीआर और सर्विलांस का सहारा ले रही पुलिस
परिजनों द्वारा सुनील के साथ कोई अनहोनी होनें की आशंका जाहिर की है| पुलिस भी सर्विलांस व अन्य स्रोतों से आरोपियों तक पंहुचनें का प्रयास कर रही है| अपराध निरीक्षक सुदेश कुमार नें बताया कि जाँच की जा रही है| पुलिस मामले का जल्द खुलासा करेगी|