Home Blog Page 239

विद्युत पोल में लगी आग से केबिल जलीं, मची भगदड़

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) विद्युत पोल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया| जिससे राहगिरों में भगदड़ मच गयी| आपूर्ति बाधित करनें के उपरांत आग को बुझाया गया|
शहर के चौक चौराहे पर रेलवे रोड की मोड़ पर लगे विधुत पोल में लगीं केबिलों में आग लग गयी| आग ने धीरे-धीरे बिकराल रूप ले लिया| आग धूं-धूं कर जलने लगी| स्थानीय लोगों नें चौक स्थित बिजली कार्यालय में सूचना दी| जिसके बाद सप्लाई बंद की गयी| बाद में स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया| आग केबिलों के सहारे आगे बढती तो बड़ी घटना से इंकार नही किया जा सकता था| अवर अभियंता अजय बाबू मौके पर पंहुचे और जांच की| Kashvi Aesthetics Farrukhabad

अहमदाबाद प्लेन क्रेश व आपरेशन सिंदूर की चूक बताये सरकार:अखिलेश यादव

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के निधन पर उनके परिजनों को सांत्वना देनें पंहुचे सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव नें सरकार को पहलगाम आतंकी हमले के आपरेशन सिंदूर और अहमदाबाद प्लेन क्रेश में हुई चूक सार्वजनिक करनें की मांग की| उन्होंने बताया कि दोनों घटना दुखद है लेकिन सरकार नें अभी तक चूक को सार्वजनिक नही किया है| लोग हवाई यात्रा करनें से डर रहे हैं|
Kashvi Aesthetics Farrukhabadशहर के पल्ला स्थित पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के आवास पर पंहुचे सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव नें उनको श्रद्धांजलि अर्पित की| लगभग 12:29 बजे पूर्व सांसद के आवास पर पंहुचे सपा सुप्रीमों लगभग 1:04 बजे तक पूर्व सांसद के परिजनों के साथ रहे| जिसके बाद घर के बाहर ही मीडिया से रूबरू हुए| जहाँ उन्होंने कहा कि छोटे सिंह यादव के निधन से सपा के लोगों में शोक है| वह सपा के संस्थापक सदस्य थे| मुलायम सिंह यादव के साथ उन्होंने पार्टी को ऊंचाईयों तक पंहुचाया| छोटे सिंह की राजनैतिक विरासत को बढ़ानें का कार्य उनके परिवार के लोग करेंगे| सपा आने वाले समय में उनके परिवार को सम्मान देगी|
सपा सुप्रीमों ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला हो या हाल में ही अहमदाबाद में प्लेन क्रेश मामला| दोनों ही घटना दुखद है| अहमदाबाद प्लेन क्रेश की घटना में तो पायलट क्रू के साथ ही बड़े पैमाने पर डॉक्टर और उनके परिवार के लोगों को खोया, यात्रियों का भी निधन हुआ। जिसके बाद बड़ा सवाल देश के सामने खड़ा है, जनता दोनों मामलों में चूक जानना चाहती है| अब हवाई जहाज की यात्रा करनें में लोगों को डर लग रहा है| उन्होंने कहा कि यूपी में भ्रष्टाचार हो,किसान की समस्या हो, बिजली का न होना व महंगा होना। नौकरी रोजगार न मिल पाना ऐसे तमाम मामले है। जिसको जनता जानना चाहती है| जातिगत जनगणना पर सपा सुप्रीमों ने कहा कि वह उसके पक्ष में हैं।
पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
भीषण गर्मी और धूप में खड़े कार्यकर्ता सपा सुप्रीमों ने मिलने को आतुर नजर आये | जब सपा सुप्रीमों वापस छोटे सिंह यादव के घर से बाहर निकले तो कार्यकर्ताओं की उनसे हाथ मिलने की होड़ लग गयी| पुलिस को कार्यकर्ताओं को काबू करनें में पसीने छूट गये| कार्य कर्ताओं को पुलिस से धक्का-मुक्की करनी पड़ी |
अखिलेश यादव की कार में बैठकर आये चन्द्रपाल यादव व नबल किशोर
सपा सुप्रीमों लखनऊ से सड़क मार्ग से छोटे सिंह यादव के आवास पर पंहुचे| उनके साथ कार में ही सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नबल किशोर शाक्य बैठकर पंहुचे | हालांकि वापस जानें के दौरान दोनों नेताओं को अखिलेश साथ बैठाकर नही ले गये|
जितेन्द्र यादव के आवास के बाहर रुके सपा सुप्रीमों
सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव शहर के आईटीआई ठंडी सड़क निवासी जितेन्द्र यादव (सिरोली) के आवास के बाहर रुके और जितेन्द्र यादव व विवेक यादव आदि से मिले और जिले की व संगठन की राजनीति पर चर्चा की|
इस दौरान जिला महासचिव इलियास मंसूरी, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, जितेन्द्र यादव (सिरोली) डा. अनार सिंह यादव, सर्वेश अम्बेडकर, कांग्रेस नेता कौशलेन्द्र सिंह यादव, मंदीप यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे बीजेपी नेता विश्वास गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी,पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत व विवेक यादव आदि रहे |

गर्मी की तपन से वीरान हुई सड़के,बाजारों में पसरा सन्नाटा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को भीषण गर्मी एवं गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया। दोपहर में तापमान 39 डिग्री के करीब पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप एवं गर्म हवा की तीव्रता के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हुए।दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर यातायात कम हो गया। बाजारों और आसपास के चट्टी-चौराहों पर सन्नाटा छा गया। लोग आवश्यक कार्यों से गमछा एवं टोपी आदि लेकर ही घरों से बाहर निकले। गर्मी से बचाव के लिए लस्सी, जूस और शीतल पेय की दुकानों पर भीड़ देखी गई।गर्मी के तेवर तल्ख होने के साथ ही इलेक्ट्रानिक दुकानों पर एसी, कूलर, फ्रीज और पंखों की मांग बढ़ गयी है|चिलचिलाती धूप व गर्मी के कारण कूलर, फ्रीज,एसी,पंखा में करीब 10 से 15 फीसदी तक का इजाफा हुआ है|
मिट्टी की सुराही लोगों की पहली पसंद:
गर्मी बढ़ते ही देसी फ्रिज यानी मिट्टी के मटके और सुराही की भी मांग बढ़ गयी है वहीं मटके की कीमत 200 से 500 रुपये तक हो गई है| टोटी लगे मटके लोगों की पहली पसंद है| वहीं लोग प्लास्टिक के बोतल के बजाये मिट्टी के बर्तन का उपयोग कर रहे हैं| मिट्टी के बोतल की कीमत 100 से 400 रुपये तक है| शहर के मिटटी बर्तन के दुकानदार ने बताया कि मिट्टी की सुराही की मांग काफी अधिक हैजबकि लोकल मटके की मांग भी अच्छी खासी है|

आम के पेड़ो की रखवाली कर रहे वृद्ध की सिर कुचलकर निर्मम हत्या

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) थाना अमृतपुर क्षेत्र गांव गुजरपुर गहलवार में आम के पेड़ो की रखवाली कर रहे वृद्ध की सिर कुचलकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।थाना अमृतपुर क्षेत्र के गुजरपुर गहलवार निवासी 65 वर्षीय कवितान पुत्र झमन रात करीब 9 बजे अपने घर से आम के पेड़ की रखवाली करने के लिए खेत में सोए हुए थे सुबह जब ग्रामीण निकले तो देखा कवितान का शब चारपाई पर पड़ा देखा।सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकार अजय वर्मा,थानाध्यक्ष मोनू शाक्य मौके पर पहुंची और कवितान की पत्नी से जानकारी ली।मृतक की पत्नी ओमवती के आरोप लगाया कि लीलापुर के लोगों पर मेरे पति कवितान ने मुकदमा डाल दिया था उन्हीं लोगों ने मेरे पति की सिर कुचलकर हत्या की है।क्षेत्राधिकार अजय वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।

सपा के संस्थापक सदस्य छोटे सिंह यादव का निधन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद फर्रुखाबाद के समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव जी का आज मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में निधन करीब 90 वर्ष की आयु में हो गया है।उनका निधन समाजवादी पार्टी की अपूरणीय क्षति है। वे जीवनभर समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों की आवाज बने रहे। उनका सरल व्यक्तित्व, संघर्षशील जीवन और पार्टी के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।छोटे सिंह यादव दशकों तक उत्तर प्रदेश को ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रहे। उनके निधन से जनपद में शोक की लहर है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “छोटे सिंह यादव जी समाजवाद के सच्चे सिपाही थे। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनके निधन से हमने एक महान समाजवादी योद्धा को खो दिया है।”

पुलिस अधीक्षक के तेवर तल्ख,हटाए गए कोतवाली फतेहगढ़ के प्रभारी निरीक्षक

फर्रुखाबाद(जेएनआई ब्यूरो) आज जनपद फतेहगढ़ की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के तेवर तल्ख नजर आए उन्होंने लापरवाही बरतने के आरोप में कोतवाली फतेहगढ़ के प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश का तबादला कर दिया।उनके स्थान पर अपराध शाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर रणविजय सिंह को कोतवाली फतेहगढ़ का चार्ज सौंप दिया।और सत्यप्रकाश को अपराध शाखा में भेज दिया।

ट्रेन से कटकर अधेड की दर्दनाक मौत

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर निवासी अधेड रामबहादुर बाथम की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई।मिली जानकारी की मुताबिक रामबहादुर नशे का आदी था।सूचना मिलने पर रामबहादुर की पत्नी किरन मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की।दारोगा सिंह में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बारिश से जलमग्न हुआ शहर,गर्मी से मिली आंशिक राहत

फर्रुखाबाद:(नगर संबाददाता) भीषण गर्मी को झेलने के उपरान्त शुक्रवार को बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना किया। वहीं बारिश से फसलों को फायदा हुआ है।
विगत दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में शुक्रवार दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया।जिससे शहर की सडको पर बाहन रेगते नज़र आये|लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश के कारण फसलों को फायदा हुआ। गर्मी के कारण किसानों की फसलें सूख रहीं थीं। किसान फसलों को सूखने से बचाने के लिए सिंचाई करते -करते परेशान थे। इस पर बारिश से फसलों को फायदा हुआ।

पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में हिन्दू संगठन उग्र,जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाना कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम याकूतगंज निवासी रमेश चन्द्र पुत्र रामौतार द्वारा एफआईआर पंजीकृत कराई गई थी जिसमे उनके द्वारा आरोप लगाया गया कि गैर हिन्दू समुदाय लोगो द्वारा मिलकर उनके पुत्र सुनील की पीट-पीटकर हत्या कर डी गई है|एवं उसका शव भी गायब कर दिया गया,थाना कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त मामले में संज्ञान नहीं ले रही है|न ही ठीक से विवेचना कर रही है|प्रार्थी द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी और पुत्र की बरामदी के लिए पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद को 02/06/2025 को प्रार्थना पत्र भी दिया परन्तु आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई|
उक्त मामले को लेकर आज अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच के द्वारा पीड़ित परिवार के लिए जिलाधिकारी महोदय से जिलाध्यक्ष विपिन अवस्थी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ एवं अन्य हिन्दू संगठनों के साथ मिलकर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग की। इस अवसर पर सुमन राजपूत,रीतू शुक्ला,मनोज चतुर्वेदी,देवेश नारायण अवस्थी,दिवाकर दत्त द्विवेदी,शिवम त्रिपाठी,शिवेंद्र मिश्रा,उमाशंकर,विनोद राजपूत,अनमोल पाण्डेय,अमित दीक्षित आदि लोग रहे|जिलाधिकारी महोदय ने पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

भीषण गर्मी से भट्टी सा तपा शहर,अभी रहम की उम्मीद नहीं

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल- बेहाल कर रखा है, न दिन में सुकून है, न रात में चैन|सुबह होते ही सूर्य की किरणों से निकलती गर्मीं दिन के आठ नौ बजे से ही शरीर के लिए असहनीय होने लगती है| दोपहर में सूर्य से आग के गोले की तरह निकलती गर्मी से लोग बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसका असर शाम के पांच से छह बजे तक देखने को मिल रहा है|वही रात्रि में धूप से भले ही छुटकारा मिलता हो,लेकिन गर्मी से निजात नहीं मिलती|वही जनपद का तापमान में बढत भी दर्ज कि गई है|
गर्मी के कारण आवश्यक कार्य से ही लोग घर से निकल रहे हैं,सामान्यत: लोग घर में ही रहना पसंद कर रहे हैं,गर्मी के प्रकोप का असर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी दिखने लगा है जिन मंडियों में पूरे दिन भीड़-भाड़ रहती थी, वहां सुबह-शाम ही लोग नजर आते है| शहर में ग्रामीण इलाकों से खरीदारी के लिए आनेवाले लोग अपने निकटवर्ती बाजार में ही जाना मुनासिब समझ रहे हैं| जिसके कारण शहर-बाजार का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है| गर्मी अधिक होने से बिजली की ट्रिपिंग लगातार बढ़ती जा रही है|जिससे आम जन मानस को और अधिक गर्मी का सामना करना पड़ रहा है|जिसका जनमानस में ख़ासा रोष देखने को मिल रहा है|