फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बिजली करंट से मेला दुकानदार की मौत हो गयी| जानकारी होनें पर साथियों में हड़कंप मच गया| सूचना पर पंहुची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की| पुलिस नें शव का पंचनामा भरा|
पड़ोसी जनपद हरदोई के टड़ियावां बहोरवा निवासी 25 वर्षीय फहीम मेला में दुकान लगाता था | बीती रात वह अपने विस्तर के निकट टेबल फैन लगाकर सो गया| जब रविवार सुबह वह नही उठा तो उसके साथ देखने गये, फहीम विस्तर पर ही मृत पड़ा था| उसके हाथ पर पंखे का तार चिपका था | सूचना मिलने पर रोडबेज बस अड्डा चौकी प्रभारी कपिल कुमार मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| मृतक की माँ रबिया का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| 
बिजली करंट से मेला दुकानदार की मौत
ट्रेन से कटकर अधेड की मौत
फर्रुखाबाद(जेएनआई ब्यूरो) थाना कादरीगेट के अंतर्गत श्यामनगर रेलवे क्रॉसिंग पर उतरने की जल्दबाजी में युवक की ट्रेन से कटकर मौके पर मौत हो गई।
कन्नौज के रायपुर मकरंद नगर निवासी 35 वर्षीय दीनबंधु उर्फ नन्हे राजपूत पुत्र विजय भान राजपूत सुबह कानपुर आनंद विहार ट्रेन से सुबह अपनी बहन के घर पारिवारिक विवाद जैसी समस्याएं निपटाने आए थे। बहन किरन का घर भोपतपट्टी क्रॉसिंग के निकट ही है क्रॉसिंग पर निकलने समय ट्रेन की रफ्तार कुछ कम हुई तो दीनबंधु ने ट्रेन से उतरने की कोशिश करी और पैर फिसल जाने में ट्रेन के नीचे आ गए ट्रेन से कटने की दीनबंधु की मृत्यु हो गई।दीनबंधु के भाई अभिषेक व ताऊ मातादीन भी मौके पर आ गए।परिजन मृतक का शव लेकर कन्नौज चले गए।
बड़ी खबर: ट्रक की टक्कर से बुलेरो सबार आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लखनऊ जा रहे बदायूं एसएसपी कार्यालय के आधा दर्जन बुलेरो सबार पुलिस कर्मी ट्रक की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गये| उन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| एसपी व अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पंहुचे और हालचाल लिये|
दरअसल पुलिस अधीक्षक कार्यालय बदायूं में तैंनात 41 वर्षीय मयंक तिवारी पुत्र राकेश चन्द्र, 33 वर्षीय
बोबी पुत्र संतोष कुमार, 36 वर्षीय सोनू पुत्र देवकी नन्दन, 32 वर्षीय प्रदीप चौधरी पुत्र हरीपाल, 54 वर्षीय जितेन्द्र सक्सेना पुत्र विजय सिंह, 55 वर्षीय प्रवेन्द्र मलिक पुत्र विजय पाल नियुक्ति पत्र कार्यक्रम में बुलेरो से सुबह 6 बजे लखनऊ जा रहे थे| थाना कमालगंज के रजीपुर से आगे बढ़े तभी उबरी खेड़ा मोड़ के
पास के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी, जिससे बुलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी| जबकि उसमे बैठे सभी पुलिस कर्मी गंभीर घायल हो गये| उन्हें उपचार के लिए लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया| घायल पुलिस कर्मी एसपी कार्यालय बदायूं में लिपिक हैं| वह लखनऊ
पुलिस भर्ती के नियुक्ति पत्र लेकर जा रहे थे| पुलिस अधीक्षक आरती सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह मौके पर पंहुचे और घायलों के हाल चाल लिये| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हुए है| उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है| सभी खतरे से बाहर हैं| 
कार्यशाला में बतायीं कथक की बारीकियाँ
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली कथक को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से, बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) के तत्वावधान में एक ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला (2025-26) का आज उद्घाटन आवास विकास कॉलोनी स्थिति एक स्कूल फर्रुखाबाद में किया गया है। इस सात दिवसीय कार्यशाला का संचालन कथक प्रशिक्षिका अंजलि चौहान के द्वारा किया जाएगा| जो कथक में विशिष्ट अनुभव रखती हैं एवं हाल ही में उत्तर प्रदेश संगीत
नाटक अकादमी, लखनऊ के द्वारा बच्चों को सफलतापूर्वक कथक नृत्य कार्यशाला का प्रशिक्षण दिया हैं! कार्यशाला 14 जून से 20 जून 2025 तक आयोजित होगी , जिसमें विद्यार्थियों को कथक की परंपरागत तकनीकों, ताल, भाव, मुद्रा, एवं प्रस्तुति की बारीकियाँ सिखाई जाएँगी। इस कार्यशाला की विशेष बात यह है कि बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ और संस्कृति विभाग, उ.प्र. की ओर से उन विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा, जो प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर कार्यशाला के प्रारम्भ सत्र का उद्घाटन करते हुए डॉ. रजनी सरीन ने कहा कि अपने सांस्कृतिक मूल्यों से
जुड़ने के लिए संगीत और नृत्य अत्यंत सशक्त माध्यम है कत्थक उत्तर प्रदेश का प्रमुख नृत्य है बिरजू महाराज कत्थक संस्थान जन जन तक पहुंचने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है । उन्होंने प्रशिक्षण सत्र की सफलता की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर बोलते हुए भूपेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि फर्रुखाबाद में प्रतिभाओं की कमी नही है अब उन्हें निखरने का सशक्त माध्यम मिल रहा है ।सभी नृत्य प्रेमी विद्यार्थी एवं अभिभावकों से निवेदन है कि इस अवसर का लाभ लें और बच्चों को भारतीय शास्त्रीय कला से जोड़ें। इस अवसर पर अनिल प्रताप सिंह , कृष्ण सिंह चौहान ,विमल राठौर , जसवीर राठौर ,रश्मि सिंह निखिल कुदेशिया , शाश्वत सोमवंशी आदि रहे|
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, पैर में लगी गोली, चार फरार
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस मुठभेड़ मबदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया| उसके पैर में गोली लगी| मौके से बदमाश के चार साथी चकमा देकर फरार हो गये| पुलिस उनकी तलाश कर रही है|
थाना कम्पिल पुलिस के साथ ही एसओजी व सर्विलांस टीम ग्राम भैंसरी के निकट चेकिंग कर रही थी| उसी दौरान उन्हें बदमाश आते दिखे, जिन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों द्वारा पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी गई| पुलिस के अनुसार जबाबी फायरिंग में रॉकी निवासी ग्राम ममापुर कोतवाली कायमगंज के पैर में गोली लग गयी, जिसे गिरफ्तार किया गया| वहीं चार बदमाश मौके से फरार हो गये| घायल बदमाश के ऊपर लूटपाट, चोरी और मारपीट के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं| घायल बदमाश रॉकी के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर व दो खोका कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह ने बताया कि बदमाश को गिरफ्तार किया गया है| उसके पैर में गोली लगी है| 

विद्युत पोल में लगी आग से केबिल जलीं, मची भगदड़
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) विद्युत पोल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया| जिससे राहगिरों में भगदड़ मच गयी| आपूर्ति बाधित करनें के उपरांत आग को बुझाया गया|
शहर के चौक चौराहे पर रेलवे रोड की मोड़ पर लगे विधुत पोल में लगीं केबिलों में आग लग गयी| आग ने धीरे-धीरे बिकराल रूप ले लिया| आग धूं-धूं कर जलने लगी| स्थानीय लोगों नें चौक स्थित बिजली कार्यालय में सूचना दी| जिसके बाद सप्लाई बंद की गयी| बाद में स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया| आग केबिलों के सहारे आगे बढती तो बड़ी घटना से इंकार नही किया जा सकता था| अवर अभियंता अजय बाबू मौके पर पंहुचे और जांच की| 

अहमदाबाद प्लेन क्रेश व आपरेशन सिंदूर की चूक बताये सरकार:अखिलेश यादव
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के निधन पर उनके परिजनों को सांत्वना देनें पंहुचे सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव नें सरकार को पहलगाम आतंकी हमले के आपरेशन सिंदूर और अहमदाबाद प्लेन क्रेश में हुई चूक सार्वजनिक करनें की मांग की| उन्होंने बताया कि दोनों घटना दुखद है लेकिन सरकार नें अभी तक चूक को सार्वजनिक नही किया है| लोग हवाई यात्रा करनें से डर रहे हैं|
शहर के पल्ला स्थित पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के आवास पर पंहुचे सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव नें उनको श्रद्धांजलि अर्पित की| लगभग 12:29 बजे पूर्व सांसद के आवास पर पंहुचे सपा सुप्रीमों लगभग 1:04 बजे तक पूर्व सांसद के परिजनों के साथ रहे| जिसके बाद घर के बाहर ही मीडिया से रूबरू हुए| जहाँ उन्होंने कहा कि छोटे सिंह यादव के निधन से सपा के लोगों में शोक है| वह सपा के संस्थापक सदस्य थे| मुलायम सिंह यादव के साथ उन्होंने पार्टी को ऊंचाईयों तक पंहुचाया| छोटे सिंह की राजनैतिक विरासत को बढ़ानें का कार्य उनके परिवार के लोग करेंगे| सपा आने वाले समय में उनके परिवार को सम्मान देगी|
सपा सुप्रीमों ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला हो या हाल में ही अहमदाबाद में प्लेन क्रेश मामला| दोनों ही घटना दुखद है| अहमदाबाद प्लेन क्रेश की घटना में तो पायलट क्रू के साथ ही बड़े पैमाने पर डॉक्टर और उनके परिवार के लोगों को खोया, यात्रियों का भी निधन हुआ। जिसके बाद बड़ा सवाल देश के सामने खड़ा है, जनता दोनों मामलों में चूक जानना चाहती है| अब हवाई जहाज की यात्रा करनें में लोगों को डर लग रहा है| उन्होंने कहा कि यूपी में भ्रष्टाचार हो,किसान की समस्या हो, बिजली का न होना व महंगा होना। नौकरी रोजगार न मिल पाना ऐसे तमाम मामले है। जिसको जनता जानना चाहती है| जातिगत जनगणना पर सपा सुप्रीमों ने कहा कि वह उसके पक्ष में हैं।
पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
भीषण गर्मी और धूप में खड़े कार्यकर्ता सपा सुप्रीमों ने मिलने को आतुर नजर आये | जब सपा सुप्रीमों वापस छोटे सिंह यादव के घर से बाहर निकले तो कार्यकर्ताओं की उनसे हाथ मिलने की होड़ लग गयी| पुलिस को कार्यकर्ताओं को काबू करनें में पसीने छूट गये| कार्य कर्ताओं को पुलिस से धक्का-मुक्की करनी पड़ी |
अखिलेश यादव की कार में बैठकर आये चन्द्रपाल यादव व नबल किशोर
सपा सुप्रीमों लखनऊ से सड़क मार्ग से छोटे सिंह यादव के आवास पर पंहुचे| उनके साथ कार में ही सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नबल किशोर शाक्य बैठकर पंहुचे | हालांकि वापस जानें के दौरान दोनों नेताओं को अखिलेश साथ बैठाकर नही ले गये|
जितेन्द्र यादव के आवास के बाहर रुके सपा सुप्रीमों
सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव शहर के आईटीआई ठंडी सड़क निवासी जितेन्द्र यादव (सिरोली) के आवास के बाहर रुके और जितेन्द्र यादव व विवेक यादव आदि से मिले और जिले की व संगठन की राजनीति पर चर्चा की|
इस दौरान जिला महासचिव इलियास मंसूरी, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, जितेन्द्र यादव (सिरोली) डा. अनार सिंह यादव, सर्वेश अम्बेडकर, कांग्रेस नेता कौशलेन्द्र सिंह यादव, मंदीप यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे बीजेपी नेता विश्वास गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी,पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत व विवेक यादव आदि रहे |
गर्मी की तपन से वीरान हुई सड़के,बाजारों में पसरा सन्नाटा
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को भीषण गर्मी एवं गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया। दोपहर में तापमान 39 डिग्री के करीब पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप एवं गर्म हवा की तीव्रता के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हुए।दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर यातायात कम हो गया। बाजारों और आसपास के चट्टी-चौराहों पर सन्नाटा छा गया। लोग आवश्यक कार्यों से गमछा एवं टोपी आदि लेकर ही घरों से बाहर निकले। गर्मी से बचाव के लिए लस्सी, जूस और शीतल पेय की दुकानों पर भीड़ देखी गई।गर्मी के तेवर तल्ख होने के साथ ही इलेक्ट्रानिक दुकानों पर एसी, कूलर, फ्रीज और पंखों की मांग बढ़ गयी है|चिलचिलाती धूप व गर्मी के कारण कूलर, फ्रीज,एसी,पंखा में करीब 10 से 15 फीसदी तक का इजाफा हुआ है|
मिट्टी की सुराही लोगों की पहली पसंद:
गर्मी बढ़ते ही देसी फ्रिज यानी मिट्टी के मटके और सुराही की भी मांग बढ़ गयी है वहीं मटके की कीमत 200 से 500 रुपये तक हो गई है| टोटी लगे मटके लोगों की पहली पसंद है| वहीं लोग प्लास्टिक के बोतल के बजाये मिट्टी के बर्तन का उपयोग कर रहे हैं| मिट्टी के बोतल की कीमत 100 से 400 रुपये तक है| शहर के मिटटी बर्तन के दुकानदार ने बताया कि मिट्टी की सुराही की मांग काफी अधिक हैजबकि लोकल मटके की मांग भी अच्छी खासी है|
आम के पेड़ो की रखवाली कर रहे वृद्ध की सिर कुचलकर निर्मम हत्या
फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) थाना अमृतपुर क्षेत्र गांव गुजरपुर गहलवार में आम के पेड़ो की रखवाली कर रहे वृद्ध की सिर कुचलकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।थाना अमृतपुर क्षेत्र के गुजरपुर गहलवार निवासी 65 वर्षीय कवितान पुत्र झमन रात करीब 9 बजे अपने घर से आम के पेड़ की रखवाली करने के लिए खेत में सोए हुए थे सुबह जब ग्रामीण निकले तो देखा कवितान का शब चारपाई पर पड़ा देखा।सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकार अजय वर्मा,थानाध्यक्ष मोनू शाक्य मौके पर पहुंची और कवितान की पत्नी से जानकारी ली।मृतक की पत्नी ओमवती के आरोप लगाया कि लीलापुर के लोगों पर मेरे पति कवितान ने मुकदमा डाल दिया था उन्हीं लोगों ने मेरे पति की सिर कुचलकर हत्या की है।क्षेत्राधिकार अजय वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
सपा के संस्थापक सदस्य छोटे सिंह यादव का निधन
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद फर्रुखाबाद के समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव जी का आज मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में निधन करीब 90 वर्ष की आयु में हो गया है।उनका निधन समाजवादी पार्टी की अपूरणीय क्षति है। वे जीवनभर समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों की आवाज बने रहे। उनका सरल व्यक्तित्व, संघर्षशील जीवन और पार्टी के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।छोटे सिंह यादव दशकों तक उत्तर प्रदेश को ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रहे। उनके निधन से जनपद में शोक की लहर है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “छोटे सिंह यादव जी समाजवाद के सच्चे सिपाही थे। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनके निधन से हमने एक महान समाजवादी योद्धा को खो दिया है।”



