फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत लोहिया अस्पताल में कुल 12 चिकित्सकों की तैनाती की गयी है| जिनको जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी नें नियुक्ति पत्रों का वितरण किया|
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में खाली पदों के सापेक्ष डिस्ट्रिक्ट वाक-इन इंटरव्यू के माध्यम से जिलाधिकारी व 05 सदस्यीय चयन समिति द्वारा 102 अभ्यर्थियों में से साक्षात्कार के लिए
उपस्थिति 76 अभ्यर्थियों में से चयनित 23 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। नियुक्त डॉक्टरों में से 07 डॉक्टरों को राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय व 05 को महिला चिकित्सालय में नियुक्त किया गया। सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता व विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष भाजपा फतेहचंद वर्मा व जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी नें सभी को नियुक्ति पत्र सौंपे| मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनींद्र कुमार आदि रहे।
डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी व डॉ. ऋषिकान्त वर्मा सहित यह 23 हुए नियुक्त
डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. ऋषिकान्त वर्मा, डॉ. प्रज्ञा मिश्रा, डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी, डॉ. दीपक तिवारी, डॉ.
सुमित सिंह, डॉ. ज्योति गौतम, डॉ. श्रुति सरन, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. नरेंद्र देव, डॉ. रचिता कटियार, डॉ. फरीम सिद्दीकी, डॉ. एकांश चतुर्वेदी, डॉ.अमित कुमार, डॉ. शिवानी सक्सेना, डॉ. हिमांशु राजपूत, डॉ. देवस्य राजपूत, डॉ. शशि प्रकाश, डॉ. अमृत कैथबार, डॉ. शिवांगी सिंह, डॉ. विश्व दीप शाक्य, डॉ. विनेश माथुर को नियुक्ति पत्र दिये गये|
लोहिया अस्पताल को मिले 12 चिकित्सक, मरीजों को मिलेगी राहत
हाईकोर्ट के आदेश पर अधिकारियों की मौजूदगी में हुई नाला की पैमाइश
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मौसम व्यवसायी के खेत में निकल रहे नाले पर आपत्ति की गयी थी| मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर सीजेएम की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश करायी गयी|
शहर के बघार नाले पर पांचाल घाट निवासी विक्रत सिंह की गाटा संख्या 915/916 में खेत है| जिसमे नाला निकल रहा है| नाला अबैध रूप से निकाला जाने की याचिका विक्रांत सिंह नें हाईकोर्ट में दी थी| हाईकोर्ट के आदेश पर सीजेएम, एसडीएम रजनी कान्त पाण्डेय, तहसीलदार सनी कनौजिया, सीओ सिटी एश्वर्य उपाध्याय आदि पुलिस बल के साथ पंहुचे| जिसके बाद राजस्व टीम नें भूमि की पैमाश की| अधिकारियों का कहना है कि जाँच रिपोर्ट बनाकर हाईकोर्ट में दाखिल की जायेगी|
होमगार्ड व परिजनों से मारपीट में एफआईआर दर्ज
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) होमगार्ड व उसके परिजनों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है| पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है| पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी|
थाना कादरी गेट के मोहल्ला गीता बिहार कालोनी पांचाल घाट निवासी रामकुमार शुक्ला होमगार्ड में नौकरी करते हैं| रामकुमार की पुलिस लाइन में तैंनाती है| रामकुमार ने दर्ज कराये गये मुकदमें में कहा कि 27 अगस्त को पैदल बच्चो को लेकर घर जा रहा था, उसी दौरान आलोक अवस्थी, अवनीश अवस्थी
उर्फ छोटे भईया व गौरव पुत्र शिव कुमार अवस्थी, शिव कुमार अवस्थी, शिव कुमार की पत्नी शशि, अनुराधा पत्नी आलोक निवासी बानगाँव मिर्जापुर शाहजहाँपुर ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट करनें लगे
और जब उनके परिजनों नें विरोध किया तो आलोक अवस्थी नें रामकुमार शुक्ला पर पर फायर किया जो मिस हो गया, जिसके बाद तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया| मौके पर सुनील कुमार की पत्नी ब्रह्म कुमारी शुक्ला उर्फ रानी पत्नी सुनील कुमार निवासी पराग डेयरी पांचाल घाट ने भी रामकुमार व उनकी पत्नी व बच्चो के साथ डंडो व सरिया से मारपीट की| मामले में एसपी से भी शिकायत की गयी| पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जायेगी|
मामा के घर जा रहे युवकों को चोर समझ कर ग्रामीणों ने पीटा
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) मामा के घर जा रहे युवकों को चोर समझ कर ग्रामीणों ने पीट दिया| जानकारी होनें पुलिस मौके पर पंहुची और उन्हें थानें ले आयी| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|
थाना क्षेत्र के राजेपुर ग्राम हरिहरपुर के निवासी राम मोहन पांडेय पुत्र बांके बिहारी अपने दोस्त अभय प्रताप पुत्र राकेश सिंह, शिवम पुत्र बबलू निवासी नगला हूसा थाना अमृतपुर की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी पर
बैठकर 27 अगस्त 2025 को समय लगभग 11 बजे अपनी ननिहाल गांव नगला विनायक थाना नवाबगंज पर जा रहे थे| रेलवे अंडरग्राउंड को पास करते हुए गांव पिपरगांव की तरफ से लगभग एक दर्जन से अधिक व्यक्तियों ने चोर समझ के घेर लिया और गाली देना शुरू किया मैंने गाली देने से मना किया|
ग्रामीण लोग आक्रोश होकर मारपीट होने पर राम मोहन पांडेय ने अपने मामा धर्मेंद्र दुबे पुत्र वीरेंद्र सिंह दुबे को फोन पर अपनी घटना की जानकारी दी| सूचना पर डायल 112 व मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुची| मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने जांच पड़ताल की| पुलिस पीड़ितों को थाने ले आयी| कोतवाली प्रभारी नें जाँच कर कार्यवाही का भरोसा दिया| 
मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय दुर्गुपुर की डीपीआर तैयार
फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के मासिक कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में बीएसए अनुपम अवस्थी द्वारा बताया गया कि स्कूल चलो अभियान में 2025-26 में अभी तक 25,846 नामांकन हो गये है| पीएम सूर्यघर योजना में 200 के सापेक्ष 70 सोलर सिस्टम लग गये है,
मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय दुर्गुपुर की डीपीआर तैयार हो गयी है| कार्यदायी संस्था को बजट हस्तांतरित कर दिया गया है| सिवारा खास में भूमि चिन्हित हो गई है| मुख़्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का कार्य प्रगति पर है, विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट प्रेषित की जा रही है, सभी पाठ्य पुस्तकों का वितरण हो गया है।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत सभी विद्यालयों में बाउन्ड्रीबाल व किचिन शेड उपलब्ध हो, कंपोजिट ग्रांट खर्च करने के लिये कार्ययोजना तैयार की जाये।
146400 के सापेक्ष 134300 बच्चों के आधार कार्ड बन गये है,219 जर्जर भवनों में से 194 भवनों की मूल्यांकन आख्या प्राप्त हो गई है, जिलाधिकारी द्वारा जल्द से जल्द नीलामी कराने के लिये निर्देशित किया। पीडी डीआरडीए, डीआईओएस, डिप्टी सीएमओ मौजूद रहे।
तीन ओवरलोड ट्रकों पर सीज की कार्यवाही
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) एआरटीओ प्रवर्तन व खनन विभाग की संयुक्त कार्यवाही के दौरान तीन ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया है|
जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप, एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा बघार पर खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में एक ट्रक की खनन
विभाग की रॉयल्टी कम जमा थी तथा ट्रक ओवरलोड भी था। इस ट्रक को मेडिकल कालेज पुलिस चौकी बघार पर सीज कर दिया गया व खनन विभाग द्वारा 27,700 रुपये तथा परिवहन विभाग द्वारा 30,000 का जुर्माना लगाया गया। दो अन्य ओवरलोड ट्रकों को बघार से पकड़कर सीज किया गया व उन पर 77000 का जुर्माना लगाया गया। कार्यवाही में खनन विभाग द्वारा 27,700 रूपये तथा परिवहन विभाग द्वारा 107000 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। 
गंगा का पानी 5 सेमी घटा, खतरे के निशान से अभी भी 20 सेमी. ऊपर
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा का पानी 5 सेमी घट गया है, जिससे गंगा खतरे के निशान से 20 सेमी. ऊपर रह गयीं हैं|
गुरुवार सुबह 8 बजे गंगा का जल स्तर 137.30 मीटर दर्ज किया गया था| शाम 4 बजे भी गंगा का जल स्तर 137.30 सेमी ही रहा| गंगा में 128716 क्यूसेक पानी नरौरा बांध से छोड़ा गया| रामगंगा का जलस्तर 135.35 मीटर पर दर्ज किया गया| 7996 क्यूसेक पानी खो-हरेली बैराज व रामनगर बैराज से छोड़ा गया| 


बाइक मिस्त्री की मार्ग दुर्घटना में मौत, तीन दिन बाद हुई शिनाख्त
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) घर जा रहा बाइक मिस्त्री मार्ग दुर्घटना घायल हो गया था| उसे लोहिया अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था| मौत के तीन दिन बाद उसकी शिनाख्त हुई| जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम कराया|
थाना मऊदरवाजा के हैबतपुर गढिया कालोनी निवासी बसंतलाल का 42 वर्षीय पुत्र दीपक उर्फ सर्वेश पड़ोसी जनपद शाहजहाँपुर के अल्लागंज में एक बाइक एजेंसी में मिस्त्री का कार्य करता था| वह अपनी पत्नी आरती आदि के साथ सेंट्रल जेल चौराहे पर कमरा किराये पर लेकर रह रहा था| बीते 25 अगस्त को
दीपक बाइक से वापस घर आ रहा था, उसी दौरान थाना कादरी गेट के पांचाल घाट पुल के निकट किसी अज्ञात वाहन नें दीपक के जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, पुलिस नें घायल दीपक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| पुलिस को उसके पास एक मोबाइल मिला जो बंद था, शिनाख्त ना होनें पर उसके शव को मोर्चरी में रखा दिया था| बुधवार को पुलिस नें मोबाइल चार्ज किया तो दीपक के छोटे भाई मोनू से बात हुई| जिसके बाद परिजजनों में दीपक की मौत की खबर सुनकर कोहराम मच गया| मृतक की पत्नी आरती का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है|
घर-घर में विराजे विघ्नहर्ता गौरी पुत्र गजानन
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को गणेश उत्सव के प्रथम दिन परंपरा अनुसार भगवान गणेश को घरों में स्थापित किया गया। शुभ मुहूर्त में स्थापना कर पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पहले दिन स्थापना से पूर्व शोभा यात्रा निकाली। रंग-गुलाल उड़ाते लोग गणपति बप्पा मोरया..आया रे आया गनपति आया.. की
गूंज सुनाई दी। शोभा यात्रा विभिन्न मार्गों से निकाली गई। इसके बाद विधान पूर्व स्थापित किया।
आचार्य डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ल ने बताया कि गणेश महोत्सव 27 अगस्त से छह सितंबर तक चलेगा। मान्यता है कि महर्षि वेदव्यास ने महाभारत की रचना के लिए भगवान गणेश का आह्वान किया था। महर्षि व्यास बोलते गए और गणपति भगवान बिना रुके 10 दिनों तक महाभारत लिखते गए। इन दस दिनों में भगवान गणेश एक ही मुद्रा में बैठे रहे। इस बीच उनके ऊपर धूल मिट्टी की परत जम गई जिसे साफ करने के लिए अनंत चतुर्दशी को गणेश जी ने खुद सरस्वती नदी में स्नान कर खुद को साफ किया। रिद्धि सिद्धि के दाता गणपति को मोदक और लड्डू का भोग लगाना चाहिए और ऊं गं गणपतये नमः मंत्र का उच्चारण करते हुए रोज दूब चढ़ाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि भगवान गणेश को बुद्धि का देवता माना गया है, अच्छी बुद्धि और विद्या की प्राप्ति के लिए गणपति की पूजा-अर्चना का विधान है और इन 12 नामों का जाप करना चाहिए। गणेशजी के वैसे तो अनेक नाम हैं लेकिन ये सुमुख, एकदंत, कपिल, गजकर्णक, लंबोदर, विकट, विघ्न-नाश, विनायक, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचंद्र, गजानन नामों का जाप सुफल प्रदान करता है। शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान गणेश के इन 12 नामों का पाठ करने से विद्या चाहने वाले को विद्या, धन चाहने वाले को धन, पुत्र चाहने वाले को पुत्र और मोक्ष की इच्छा रखने वाले को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
पिता की मौत का बदला लेनें को मो. शमीम की माफिया नें कि थी हत्या, दूसरी बार मिली आजीवन कारावास
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लगभग 30 साल पूर्व समधन निवासी पीडब्लूडी ठेकेदार शमीम ठेकेदार की हत्या दिनदहाड़े गोली मारकर की गई थी। मुकदमा अज्ञात कातिलों के खिलाफ कोतवाली फतेहगढ़ में दर्ज किया गया था| पुलिस नें मुकदमें में जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया तो अनुपम दुबे के साथ तीन अन्य के नाम प्रकाश में आये| पुलिस नें मामले में आरोप पत्र सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया गया था। माफिया अनुपम दुबे नें पिता की मौत का बदला लेनें को ठेकेदार को मौत के घाट उतार दिया था| पूर्व में इंस्पेटर रामनिवास हत्याकाण्ड में अनुपम को आजीवन कारवास की सजा हो चुकी है| हिस्ट्रीशीटर अनुपम दुबे को कानपुर की एडीजे कोर्ट ने 17 दिसंबर 2023 को दोषी करार दिया और आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई थी|
पड़ोसी जनपद कन्नौज के थाना गुरसहायगंज के कस्बा समधन निवासी नसीम 26 जुलाई 1995 में भाई शमीम ठेकेदार के साथ जरूरी काम से फतेहगढ़ आया था। सुबह सवा नौ बजे नसीम कचहरी चला गया गया और शमीम बजरिया अलीगंज निवासी राजेंद्र तिवारी से मिलने गया। तभी शमीम की मोहल्ला बजरिया
अलीगंज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी मिलने पर नसीम मौके पर पहुंचा तो उसके भाई शमीम की लाश पड़ी थी| फतेहगढ़ कोतवाली में नसीम ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना कुछ ही दिन पुलिस नें की उसके बाद शासन के आदेश पर विवेचना सीबीसीआईडी शाखा कानपुर को स्थानांतरित की गयी थी। उसके बाद सीबीसीआईडी के विवेचक ने सीजेएम कोर्ट में डॉ. अनुपम दुबे,चाचा कौशल किशोर, लक्ष्मी नारायन व इटावा के इकदिल के मानिकपुर निवासी शिशु उर्फ बाल किशन के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।
पिता की मौत बदला लेनें में की ठेकेदार की हत्या
विदित है कि कन्नौज के समधन में लगभग साढ़े तीन दशक पूर्व एक बबाल के दौरान अनुपम दुबे के पिता महेश दुबे की मौत हो गयी थी| अनुपम को शक था की पिता की हत्या मे ठेकेदार का हाथ है, लिहाजा अभियोजन पक्ष का भी कहना है कि शमीम की हत्या इसी साजिश के तहत की गयी| 



