Home Blog Page 186

अर्थी निकाल कर फूंका अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)फेडरेशन ऑफ ऑल इन्डिया व्यापार मंडल ने 50 प्रतिशत टेरिफ बढ़ाने के विरोध में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल पुतला दहन कर नारेबाजी की| ट्रंप के फैसले का कड़ा विरोध किया गया| व्यापारियों ने भारत में अमेरिकी वस्तुओं के आयात पर शत-प्रतिशत टैरिफ लगाने या पूरी तरह आयात और अमेरिकी वस्तुओं के भारत में निर्माण पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की।
सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मंडल पदाधिकारी सेन्ट्रल जेल चौराहे पर एकत्रित हुए| इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शव यात्रा निकालकर नारेबाजी की| नारेबाजी करते हुए चौराहे पर पुतला फूंक दिया| जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा नें कहा कि सरकार का किसी भी कीमत पर ट्रंप के टेरिफ से कोई समझौता नही करेगी| जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा नें कहा की व्यापार मंडल ट्रंप टेरिफ का विरोध पूरे जिले में करेगी| सेन्ट्रल जेल महामंत्री डॉ. संजीब त्रिपाठी नें कहा की ट्रंप के टैरिफ का व्यापारी विरोध कर रहा है| हमे स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए| सेन्ट्रल जेल अध्यक्ष योगेश गुप्ता नें कहा भारत पर 50 फीसदी अमेरिकी टैरिफ थोपने से व्यापारी नाखुश है, पूरी तरह आयात और अमेरिकी वस्तुओं के भारत में निर्माण पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की। संरक्षक अजय यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, देवेन्द्र सक्सेना पिंटू, उपाध्यक्ष अर्पित अग्निहोत्री, देवेन्द्र सक्सेना (मांझी), बीजेपी नेता शिवम दुबे, पाल सेना जिलाध्यक्ष पंकज पाल, अनुपम पाण्डेय, डॉ. रवि राजपूत,प्रशांत कटियार, प्रशांत शाक्य मंत्री, लखन सिंह, अवनीश कुमार, राहुल उपाध्याय, सुरेश चन्द्र मिश्रा, सत्यप्रकाश, संजन मिश्रा आदि रहे|




राजेश राय को थानाध्यक्ष जहानगंज का चार्ज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई न्यूरो) खाली चल रहा है थाना जहानगंज के पद पर बीती राज पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने नए थानाध्यक्ष की तैनाती की है l पूर्व थाना अध्यक्ष जितेंद्र पटेल का गैर जनपद तबादला होने के बाद से थानाध्यक्ष जहानगंज का पद रिक्त चल रहा था l बीती रात पुलिस अधीक्षक ने एसओजी के उप निरीक्षक राजेश राय की तैनाती थानाध्यक्ष जहानगंज के पद पर कर दी है l राजेश राय पूर्व में थाना कादरी गेट के थानाध्यक्ष भी रह चुके हैं l

हार्ट सर्जन की हार्ट अटैक से मौत,अस्पताल में ड्यूटी पर तोड़ा दम

डेस्क:चेन्नई में हार्ट का इलाज करने वाले 39 वर्षीय कार्डिएक सर्जन डॉक्टर गार्डलिन रॉय की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अस्पताल में ड्यूटी के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हॉस्पिटल के अन्य डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई।उन्हें बचाने के लिए सीपीआर और एंजियोप्लास्टी समेत कई प्रयास किए गए पर उन्हें बचाया न जा सका।

बिजली पोल टूट कर गिरा, बालक गंभीर

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बिजली विभाग की लापरवाही से एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया, लेकिन फिर भी बालक गंभीर रूप से घायल हो गया|
बीती रात थाना मऊदरवाजा के ग्राम बहादुरगंज निवासी 7 वर्षीय रिजा पुत्र इंतखाब घर के बाहर निकल रहा था, उसी दौरान उसके ऊपर सीमेंट का बिजली पोल गिर गया, जिससे बालक के सिर में गंभीर चोट आयीं| परिजनों नें निजी अस्पताल में बालक का उपचार कराया| बालक के परिजनों नें बिजली विभाग पर लापरवाही और अनदेखी का आरोप लगाया है|

बड़ी खबर: गैस टेंकर व डम्पर की भीषण भिडंत, एक की मौत, दो घायल

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बीती रात इंडेंन गैस टेंकर व डम्पर की आमने-सामने की भीषण भिंडत हो गयी| जिससे गैस टेंकर (कैप्सूल) चालक की मौके पर ही मौत हो गयी| टेंकर चालक लगभग डेढ़ घंटे तक फंसा रहा, डेढ़ घंटे के बाद उसके शव को निकाल कर मोर्चरी भेजा गया| वहीं दो घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| दुर्घटना से हाई-वे पर लम्बा जाम लगा रहा|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटावा-बरेली हाई-वे पर ग्राम बनपोई के निकट तेज रफ्तार गैस टेंकर व डम्पर की आमने-सामने की भीषण भिडंत हो गयी| जिसमे गैस टेंकर के परखच्चे उड़ गये| चालक चेंचिस में फंसकर आगे लटक गया| जिससे टेंकर चालक 45 वर्षीय नरेश पुत्र जसबंत यादव निवासी ग्राम लालजी पूर्व मंगलपुर कानपुर देहात की मौत हो गयी, वहीं डम्पर चालक 32 वर्षीय विश्राम सिंह निवासी दनक्ष सैया आगरा व डम्पर सहायक विजय पुत्र मातादीन निवैस टीकापुर सैया आगरा गंभीर रूप से घायल हो गये|
डेढ़ घंटे के बाद निकला फंसा टेंकर चालक क शव
गैस टेंकर चालक नरेश का शव दुर्घटना के फंस गया| मौके पर भीड़ लग गयी| सूचना मिलने पर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर आ गये| पुलिस नें ग्रामीणों की मदद से चालक के शव को बमुश्किल बाहर निकाला और उसे मोर्चरी व दोनों घायलों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भेजा|

अमेरिका द्वारा 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने से व्यापारी नाखुश

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी| जिसमे व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया और उनके निदान का भरोसा दिया गया|
बैठक में बताया गया कि अमेरिका द्वारा 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने से उद्योग प्रभावित हो रहा है, क्योंकि चीन पर 25 प्रतिशत टैरिफ ही लगा है, उद्योगों में बैंक लोन न मिलने की शिकायत की गयी| मुख्य विकास अधिकारी में सभी बैंक प्रतिनिधियों से अपील की उद्यमियों ने जिला पंचायत की अनियमितता की शिकायत की रेलवे रोड पर व बजरिया रोड पर विद्युत पोल अमानक रूप से लगाने की शिकायत की गई कायमगंज में उपयोग से अधिक विद्युत बिलिंग की शिकायत की गयी| कायमगंज में जाम की समस्या की शिकायत भी सामने आयी| मोटरसाइकिल आदि में डरावनी आवाजों के साथ लगी सायलेंसर की शिकायत की गयी| आवारा पशुओं की समस्या को भी रखा| बैठक में पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के भी पेट्रोल देने की शिकायत की गयी| जनता द्वारा ट्रैफिक लाइट का पालन न करने की शिकायत सामने आयी| सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बताया गया की हत्या से अधिक जनहानि दुर्घटना में होती है|

जनपद में फिर चलेगा ‘‘नो हेल्मेट-नो फ्यूल’’ का अभियान

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमे बताया गया कि जनपद में अब ”नो हेलमेट-नो फ्यूल का अभियान चलेगा|
बैठक में एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि माह जुलाई 2025 में जनपद में 44 सड़क दुर्घटनायें घटित हुई हैं जिनमें 25 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 26 व्यक्ति घायल हुये हैं। माह जुलाई 2025 में जनपद फर्रूखाबाद में दुर्घटनाओं की संख्या में 18.91 प्रतिशत वृद्धि हुई है तथा मृतकों की संख्या में 19.04 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। माह जुलाई 2025 तक दुर्घटनाओं की संख्या में लगभग 19.48 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि मृतकों की संख्या में 29.36 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ‘‘नो हेल्मेट, नो फ्यूल ’’ का विशेष अभियान 01 से 30 सितम्बर 2025 तक चलाया जायेगा| माह जुलाई 2025 तक जनपद फर्रूखाबाद में 276 सड़क दुर्घटनायें घटित हुई हैं जिनमें 162 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 235 व्यक्ति घायल हुये हैं, इनमें से 183 सड़क दुर्घटनाओं में शामिल कम से कम एक वाहन दो पहिया है, जिसमें दो पहिया सवार 105 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 146 व्यक्ति घायल हुये हैं। 183 सड़क दुर्घटनाओं में से 45 सड़क दुर्घटनाओं में शामिल दोनों वाहन दो पहिया थे, जिनमें 22 व्यक्तियों की मृत्यु हुई व 30 व्यक्ति घायल हुये। एआरटीओ-प्रवर्तन ने बताया कि हिट एण्ड रन मोटर दुर्घटना के पीड़ितों के लिये मुआवजा योजना-2022 के अन्तर्गत अज्ञात वाहन से घटित सड़क दुर्घटना में मृत्यु की दशा में रू0 2.00 लाख तथा गम्भीर रूप से घायल होने की दशा में रू0 50 हजार के मुआवजा का प्राविधान है। नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल, जिला विकास अधिकारी श्याम तिवारी, आरसी माथुर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुरलीधर अधिशासी अभियन्ता प्रा0ख0, अशोक कुमार अधिशासी अभियन्ता-निर्माण खंड, नरेंद्र पाल सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक रहे|

हांकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों नें दिखाया दमखम

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हॉकी के विश्व प्रसिद्ध जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिवस पर 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजित किया गया| जिसके तहत 14 वर्षीय बालकों की जनपद स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ मेजर ध्यानचन्द के चित्र पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी,नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसलम आदि नें पुष्पांजली अर्पित कर किया| मेजर ध्यानचन्द व राष्ट्रीय खेल दिवस के बारे में अपने-अपने विचारों को रखा गया व खेलों एवं खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के बारे में चर्चा की गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार के लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रातः 10 बजे बजे फिट इण्डिया शपथ ग्रहण कराकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया| हॉकी प्रतियोगिता में 08 टीमों द्वारा निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कराया गया है। प्रतियोगिता में निर्णायक की भुमिका में सत्यम मिश्रा, शबनम शाक्य, दीपक कुमार, अजय माथुर, रोहित कुमार, सुशील कुमार, वासु पाल, सुशांत गुप्ता मौजूद रहे। सुशांत गुप्ता अं०का० ताइक्वांडो प्रशिक्षक, पूनम शर्मा अं०का० मुक्केबाजी प्रशिक्षक, दुर्गा देवी जिम ट्रेनर आदि रहे| 30 अगस्त को महिला हांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा| जिला क्रीडा अधिकारी कर्मवीर सिंह आदि रहे|
हांकी के जादूगर के जन्मदिन पर नही दिखी उनकी कायदे की तस्वीर
मेजर ध्यानचन्द्र के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता करनें में खेलकूद विभाग कई दिनों से लगा है| मजे की बात है कि जिस हांकी के जादूगर के नाम पर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है उनकी एक कायदे की तस्वीर की व्यवस्था तक विभाग नही कर पाया, जो चर्चा का विषय है| जो छोटी से तस्वीर लगायी गयी वह काफी पुरानी नजर आ रही थी| जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह नें बताया कि तस्वीर बड़ी भी थी उसे हटा कर छोटी तस्वीर लगायी गयी| छोटी वाली भी तस्वीर ठीक थी|

गंगा के डूबने से किशोर की मौत

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) गंगा में डूबने से बालक के परिजनों में कोहराम मच गया| ग्रामीणों नें कड़ी मसक्कत के बाद किशोर का शव बाहर निकाला| पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
थाना क्षेत्र के ग्राम आजाद नगर निवासी नसीम का 14 वर्षीय पुत्र वसीम शुक्रवार को सुबह लगभग 10 बजे अपने दोस्तों के साथ गाँव के निकट ही गंगा में बाढ का पानी देखने गया था| टूटी पुलिया पर पैर फिसल जानें से वसीम गहरे पानी मे डूब गया| दोस्तों ने परिजनों को सूचना दी| परिजन नें ग्रामीणों की मदद से वसीम का शव गंगा में खोजा| मृतक वसीम की माँ गुलशन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया|

चलती ट्रेन में चढ़नें के चक्कर में महिला की गिरकर मौत

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) चलती ट्रेन में चढ़नें के दौरान महिला का पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रेन के नीचे आ गयी, जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी|
पड़ोसी जनपद एटा के राजा का रामपुर मोहल्ला शाक्य निवासी 60 वर्षीय रेशमा देवी पत्नी संतोष शाक्य कायमगंज के एक निजी अस्पताल में बीते दिन इलाज के लिए आयी थी| दवा लेनें के ब्काद वह कायमगंज के शिवरई निवासी श्रीपाल के घर रुक गयी, शुक्रवार को वह सुबह लगभग 7:40 बजे कायमगंज प्लेटफार्म पर एक्सप्रेस ट्रेन पर सबार होनें के लिए आयी| जिस समय ट्रेन चलने लगी तो रेशमा देवी उसमे चढ़नें के लिए बढ़ी, जिससे उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे चली गयी और उसकी मौत हो गयी| मृतका के एक 27 वर्षीय पुत्र शिवम, 24 वर्षीय पुत्री पूनम व 29 वर्षीय पुत्री रेखा है| जीआरपी नें शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा|