Home Blog Page 179

प्रसूता को ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर पंहुचाया सीएचसी

0

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) भीषण बाढ़ में स्वास्थ्य विभाग बाढ़ पीड़ितो को हर सम्भव मदद देनें का ढोल पीट रहा है| लेकिन उनके ढोल की पोल तब खुली जब एक प्रसूता को बाढ़ के ट्रैक्टर पर लिटाकर सीएचसी लाया गया| जहाँ उसने बालिका को जन्म दिया, लेकिन ट्रेक्टर से प्रसूता से लानें पर उसका गर्भाशय फट गया|
दरअसल गंगा में उफान के चलते विकास खंड राजेपुर का ग्राम बरुआ भी बाढ़ की चपेट में हैं| लिहाजा बाढ़ से घिरे गाँव तक जानें का रास्ता भी सुरक्षित नही बचा| 8 सितंबर को 20 वर्षीय नन्ही बिटिया के प्रसब पीड़ा शुरू हुई| जिसके बाद गाँव में नाव उपलब्ध नही मिली| मजबूरन प्रसूता को ट्रैक्टर ट्राली में लादकर बमुश्किल सीएचसी लाया गया| जहाँ उसने बालिका को जन्म दिया| ग्रामीणों नें बताया कि गाँव में आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था थी, जिसे अराजकता तत्वों नें छोड़ दिया और वह गंगा में वह गयी| आशा नें भी सीएचसी में सूचना नही दी| राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. प्रमित राजपूत ने बताया कि गांव में जल्द ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाकर दवा वितरण कराया जाएगा| ट्रैक्टर ट्राली में सीएचसी लानें के मामले की विभागीय जाँच करायी जायेगी|

धान की फसल की सिचाई करने गये ग्रामीण की सर्पदंश से मौत

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) धान की फसल की सिचाई करनें गये ग्रामीण को सर्प नें दंश कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला दलजीत सिंह मौधा निवासी 53 वर्षीय रूपलाल बीती 7 सितंबर की रात लगभग 9 बजे धान की फसल में पानी लगानें के लिए गये थे| वहीं जहरीले सर्प ने काट लिया जिससे प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने धीरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया| मृतक के एक 20 वर्षीय पुत्र आकाश उर्फ विशाल व 17 वर्षीय पुत्री राखी है| मृतक रूपलाल की पत्नी सुहागवती का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक रूपलाल के पुत्र आकाश ने पुलिस को लिखित सूचना दी| नीम करोरी चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष कार्यक्रम का तीन दिवसीय होगा आयोजन

0

फर्रखाबाद:(नगर संवाददाता) श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार, के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष कार्यक्रम का अन्तर्गत प्रथम दिवस दिनांक 12 सितम्बर 2025 को चित्रकला प्रतियोगिता प्रातः 10 बजे से विभिन्न स्कूलों में आयोजित होगी। द्वितीय दिवस 13 सितम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे कवि सम्मलेन एनएकेपी. डिग्री कॉलेज में आयोजित होगा।
कार्यक्रम संयोजक अनुराग अग्रवाल ने बताया कि क्रांतिवीरों की प्रदर्शनी का उद्घाटन शाम 5 बजे, नाट्य मंचन व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज सम्मान सायं 6 बजे द कृष्णा पैलेस गढ़ी कोहना (डीडी. सिनेमा) में होगा में होगा। 14 सितम्बर को संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह प्रातः 10 बजे होगा। संस्था सचिव सुरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक और आजाद नाटक का भी मंचन होगा। कार्यक्रम में फ़िल्म अभिनेता, निर्माता निर्देशक एवं भारतेन्दु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ. रति शंकर त्रिपाठी रहेंगे। संस्था कोषाध्यक्ष आकांक्षा सक्सेना ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से आम जन मानस को काकोरी के क्रांतिकारियों के विषय मे जानकारी पहुचना है। आयोजन प्रमुख डॉ संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन में काकोरी ट्रेन एक्शन एक महत्वपूर्ण घटना है जिससे कि हम सभी को आजादी प्राप्त हुई।

प्रभारी मंत्री ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल, भोजन किया वितरित

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंत्री पर्यटन व संस्कृति विभाग उ0प्र0 शासन व प्रभारी मंत्री फर्रुखाबाद जयवीर सिंह द्वारा तहसील सदर के बाढ़ प्रभावित ग्राम दिलीप की मड़ैया स्टीमर से पहुँचकर निरीक्षण किया व ग्रामवासियों ने पके हुये भोजन का वितरण किया गया।
मंत्री द्वारा ग्राम में रह रहे ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर जाने हेतु आग्रह किया गया, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं उपजिलाधिकारी रजनीकान्त पाण्डेय को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने एवं उनके भोजन पानी इत्यादि की व्यवस्था करने के निर्देश दिये| मंत्री द्वारा उपजिलाधिकारी सदर को ग्रामीणों को राशन की द्वितीय किस्त बंटवाने हेतु निर्देश किया गया।
ग्रामीणों की मांग पर मंत्री द्वारा उपजिलाधिकारी को प्रातः 07 बजे से सांय 07 बजे तक नांव की व्यवस्था करने हेतु निर्देश किया गया। ग्रामीण की माँग पर बाढ का पानी खत्म होने के पश्चात अधिशासी अभियंता सिंचाई को बंधा बनवाने हेतु निर्देश किया गया। अध्यक्ष जिला पंचायत मोनिका यादव, विधायक भोजपुर नागेन्द्र राठौर, विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि ,जिलाध्यक्ष भाजपा फतेहचन्द्र वर्मा, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह रहे।

जिले में अहिल्याबाई व अवन्तीबाई की प्रतिमा लगानें की तैयारी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभागव जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के द्वारा विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की गई ।
मंत्री के द्वारा 05 दिव्यागों को व्हीलचेयर वितरित की गई| कृषि विभाग के 02 लाभर्थियों को टैक्टर की चाभी प्रदान की गई, इसके बाद प्रन्तीय रक्षक दल के 82 लाभर्थियों को खेल सामग्री किट वितरित की गई। सभागार में चिकित्सा विभाग में 09 नव चयनित कनिष्ठ लिपिक, राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान में 06 नव चयनित अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरण किये गये ।
मंत्री द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की एवं पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों की अनुपालन आख्या की समीक्षा की गई । विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि द्वारा अचरा फीडर के 40 ग्रामों की विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की गयी, मंत्री द्वारा अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को युद्धस्तर पर कार्य कर आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए गये। पीडब्लूडी जनपद की टूटी सड़कों के स्टीमेट तैयार कराकर मौसम सही होते ही सड़को का निर्माण कार्य शुरू करायें, एनएचएआई द्वारा बनाई की गयी बेबर से फर्रूखाबाद रोड जो कि टूटने लगी है उसकी गुणवत्ता की जांच कराकर रिपोर्ट कर शासन को भेजें, मुख्य चिकित्साधिकारी को जनपद की चिकित्सा सुविधाए सही कराने के लिए निर्देशित किया ।
मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री डेशबोर्ड पर पंचायती राज विभाग की रैंकिग खराब होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की एंव पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित कि अकर्मण्य कर्मचारियों पर कार्यवाही करें, पर्यटन विभाग की रैंक 54 आने पर मंत्री द्वारा रोष व्यक्त किया गया एवं क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया कि पर्यटन विभाग के समस्त कार्यों का स्वंय निरीक्षण करें, गुणवत्ता एवं समय से सभी कार्य पूर्ण कराये ।
मंत्री द्वारा फैमिली आईडी व उद्योग विभाग की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना व एक जनपद एक उत्पाद योजना में रैंक खराब होने पर नाराजगी व्यक्त की एवं साप्ताहिक समीक्षा करने के लिए निर्देशित किया । उन्होंने आगमी सेवा पखवाड़ा के तहत लगाये जाने वाले कैम्पों की सूचना सभी को समय से उपलब्ध कराने को निर्देशित किया ।
मंत्री द्वारा अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना के लिए एनओसी प्रमाण पत्र की कार्यवाही पूर्ण करने, अवन्तीबाई जी की प्रतिमा के लिए जगह चयन करने के लिए निर्देशित किया| मंत्री द्वारा जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित कि आलू किसानों को जरूरत के हिसाब से उर्वरक उपलब्ध करायें ।
जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिहं राठौर, विद्यायक कायमगंज डा. सुरभि, एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी, जिलाधिकारी अशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड आदि रहे|

कैरियर काउंसलिंग शिविर में छात्रों नें सीखे गुर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ पुलिस लाइन सभागार कैरियर काउंसलिंग शिविर में ऐवीएस फाउंडेशन की डायरेक्टर व विश्वनाथ सामजिक सेवा संस्थान की कोषाध्यक्ष आकांक्षा सक्सेना ने छात्रों को कार्रिएर से सम्बंधित कोर्स के विषय में जानकारी दी गयी|
आकांक्षा सक्सेना ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को अपनी रुचि, योग्यता और कौशल को समझना भी बेहद ज़रूरी है। उन्होंने मेडिकल, इंजीनियरिंग, आर्ट्स, कॉमर्स, मैनेजमेंट, डिफेंस, स्किल-डेवलपमेंट और सरकारी नौकरियों से लेकर आधुनिक क्षेत्रों जैसे डिजिटल मार्केटिंग, डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक की जानकारी साझा की। इस शिविर में 100 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया| छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व अपने सवाल पूछे। इस अवसर पर आरआई अविचल पाण्डेय, छोटेलाल, संगीता यादव रहे|

रेलवे प्लेटफार्म पर गूंजी किलकारी, महिला ने जना बालक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रेलवे प्लेटफार्म पर महिला ने बालक को जन्म दिया| प्लेटफार्म पर किलकरी गूंजने से मौके पर भीड़ एकत्रित हुई| आरपीएफ के सहयोग से महिला का प्रसब सकुशल हुआ|
रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद प्लेटफार्म ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह द्वारा 7 सितंबर को पोस्ट कमांडर को सूचना दी गई कि प्लेटफार्म नंबर 4 पर एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हो रही है| उसको मदद की आवश्यकता है| सूचना पर आरपीएफ उपनिरीक्षक रूबी अन्य फोर्स के साथ मौके पर पंहुची और जाँच की तो महिला नें अपना नाम काजल पत्नी टुनटुन ग्राम नवाडीह थाना लखीसराय बताया| महिला लखीसराय से फर्रुखाबाद तक उत्सर्ग ट्रेन में टिकट लेकर यात्रा कर रही थी| महिला के साथ की महिलाओं नें अस्पताल ले जानें से इंकार किया उसके बाद महिला काजल का प्रसब आरपीएफ के सहयोग से उसके साथ ही महिलाओं नें सकुशल करा दिया| महिला नें बालक को जन्म दिया है|
आरपीएफ निरीक्षक ओपी मीणा नें बताया कि आरपीएफ के सहयोग से काजल के परिजनों के साथ आयीं महिलाओं नें उसका सकुशल प्रसब कराया| सब कुछ आनन-फानन में हुआ| अस्पताल भेजने का मौका तक नही मिल सका|


दबंगो ने बेरहमी से युवक से की थी मारपीट, उपचार के दौरान तोड़ा दम

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) बीते लगभग एक महीने पूर्व आधा दर्जन दबंगों नें एक युवक को बेरहमी के साथ मारपीट की थी| मारपीट कुछ इस तरह की किसी की भी देखकर रूह काँप जाये, जिसमेवह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था| उसको सैफई मेडिकल कालेज ले गये| इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी| शव घर आते ही कोहराम मच गया| पुलिस मौत का कारण लिबर की बीमारी बता रही है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दतुनगला निवासी मनोज कुमार के साथ बीते 2 आगस्त को दबंगो ने जमकर मारपीट कर दी थी| उसकी बाद पुलिस नें मनोज के पिता विजय सिंह की तहरीर पर कोतवाली में शमशाबाद के मोहल्ला चौहट्टा निवासी विनेश पुत्र बचान सिंह व अंकुर, फरसोली अलीगंज के अनमोल पुत्र प्रदीप, रेलवे रोड निवासी अमित पुत्र नेत्रपाल, सुभानपुर के अरबाज पुत्र अनवर व लालपुर के हीरालाल शामिल हैं। मां निर्मलादेवी, पत्नी गुड़िया व भाई संजय सिंह का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| कस्बा इंचार्ज नागेंद्र सिंह ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम में मौत का कारण गंभीर लीवर की बीमारी व पेट में सुजन आदि बताया गया है| सीओ कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जायेगी| मारपीट की घटना हुई थी, जिसमे मुकदमा दर्ज किया गया था|

पेट्रोल डालकर महिला को जिंदा फूंक हत्या करनें का आरोप

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) दवा लेनें के लिए घर से निकली महिला को पेट्रोल डालकर जला दिया गया| जिसके बाद उसे परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे जहाँ से सैफई रिफर कर दिया गया| सैफई में ही उसने दम तोड़ दिया| मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस नें आरोपियों एक खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम झिझुकी निवासी बलराम सिंह नें पुलिस को तहरीर दी, बलराम सिंह ने बताया उन्होंने अपनी पुत्री 33 वर्षीय पुत्री निशा सिंह का विवाह 11 जुलाई 2013 को मोहम्मदाबाद के मुरहास के जल्लापुर निवासी अमित चौहान के साथ हुआ था| अमित सिंह दिल्ली में नौकरी करता है| निशा सिंह चौरासी में अपने 11 वर्षीय पुत्र रूद्र व 8 वर्षीय शौर्य सिंह को किराये का मकान लेकर पढ़ा रही है| बलराम सिंह के अनुसार निशा अपने दोनों पुत्रों को घर पर छोड़कर दवा लेन की कहकर 6 सितम्बर को सुबह स्कूटी से निकली| लेकिन दवा लेने की जगह वह गंभीर रूप से झुलसी हुई दरियागंज निवासी डॉ. धीरेन्द्र सिंह चौहान के अस्पताल में पंहुची| डॉ. धीरेन्द्र सिंह नें झुलसी निशा के पिता बलराम सिंह को फोन पर सूचना दी| जहाँ से बलराम उसे लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे, लोहिया अस्पताल से हालत गंभीर होनें पर रिफर कर दिया गया| परिजन उसे सैफई लेकर गये जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| सैफई इटावा में ही शव का पोस्टमार्टम हुआ और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया|
आरोपी फोन करनें का बनाता था दबाब
मृतका निशा के बलराम की माने तो मौत से पूर्व निशा नें उसे बताया कि दीपक सिंह मुन्ना सिंह निवासी नगला जैतपुर (कछियाना नगला) उस पर फोन से बात करनें का दबाब बनाता था| दीपक नें ही अपने 5 साथियों के साथ कुंदन गणेशपुर स्कूल के पीछे बाग के किनारे उसको जिन्दा जलाकर मौत के घाट उतार दिया|
बदन पर मिले मर्दाना कपड़े
मृतका के पिता बलराम सिंह नें बताया कि निशा सिंह जब घर से निकली थी तो सलबार सूट पहनकर निकली थी, लेकिन जब अस्पताल पंहुची तो उसने मर्दाना हाफ लोहर और ऊपर गोल गले की बनियान पहन रखी थी|
निशा को अस्पताल लेकर आया कौन?
घायल अवस्था में निशा को अस्पताल लेकर कौन आया| अब सबाल यह है कि यदि जिसने जलाया तो वह क्यों अस्पताल लेकर आयेगा, वह तो फरार होगा| फिलहाल अस्पताल लानें वाले शख्स की भी पुलिस तलाश कर रही है|
क्या बोले जिम्मेदार
थानाध्यक्ष जहानगंज राजेश राय नें बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है| जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जायेगी|

थानाध्यक्ष शमसाबाद बने रमेश सिंह, एक उपनिरीक्षक लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थानाध्यक्ष शमसाबाद के पद पर नई तैनाती की है| वहीं वर्तमान थानाध्यक्ष को शहर कोतवाली का एसएसआई बनाया गया है|
पुलिस लाइन में तैंनात निरीक्षक मंजेश सिंह को नवाबगंज का अपराध निरीक्षक बनाया गया है| मोहम्मदाबाद के मदनपुर चौकी प्रभारी के पद पर कोतवाली फतेहगढ़ के जसवीर सिंह को जिम्मेदारी मिली है| थाना नवाबगंज के उपनिरीक्षक अभिलाख सिंह को लाइन हाजिर किया गया है| पुलिस लाइन से दारोगा सुरेश कुमार व उमेश कुमार को थाना शमसाबाद भेजा गया है| मदनपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश सिंह को थानाध्यक्ष शमसाबाद व थानाध्यक्ष शमसाबाद तरुण सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक फर्रुखाबाद बनाया गया है|