फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में समस्त ऋणपरक योजनाओं की समीक्षा समस्त जिला समन्वयक विभिन्न बैंकों की मौजूदगी में द्वारा करायी गयी।
बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना,एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना, प्रधान मंत्री खाद्य उद्योग सूक्ष्म उन्नयन योजना, माटी कला योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना की बैंकवार समीक्षा की गयी। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा समस्त लम्बित
प्रकरणों को एक सप्ताह में तथा स्वीकृत प्रकरणों को तीन कार्यदिवस के भीतर वितरित करने को निर्देशित कया गया, बैठक में स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया तथा बैंक ऑफ इण्डिया की प्रगति अत्यन्त खराब होने के कारण जिलाधिकारी द्वारा चेतावनी निर्गत की गई तथा कल स्टेट बैंक के ऋण स्वीकृत अधिकारी को मण्डलायुक्त महोदय के समक्ष उपस्थित होने को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा मोहम्मद आजम, सहायक प्रबन्धक को सहायक आयुक्त उद्योग के पद पर पदोन्नति पर बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
एसबीआई व बीओआई की प्रगति खराब मिलने पर डीएम खफा
मछुआ समुदाय का दुर्घटना बीमा करानें की नसीहत
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)सभापति उत्तर प्रदेश मत्स्यजीवी सहकारी संघ लिमिटेड वीरू साहनी की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक का आयोजन निरीक्षण भवन में किया गया| उन्होंने बैठक में निर्देश दिये कि मछुआ समुदाय का दुर्घटना बीमा करायें|
सभापति से हुसैनपुर नोखड़ा कमालगंज के समिति के प्रतिनिधि ने शिकायत की कि उनके तालाब में पानी कम है, ग्राम सभा बिजोरी कायमगंज के पटटाधारक ने शिकायत की कि वहां पर उसके पटटे पर अवैध कब्जा किया हुआ है| सभापति ने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये| उन्होंने निर्देश दिए कैंप लगाये, लोगों को जागरूक करें| मछुआ समुदाय के लोगों के बीमा कराए एनएफडीपी पोर्टल पर उनका पंजीकरण कराए, केसीसी बनवाने के लिए प्रेरित करें|
जनपद में 11 समितियां है, फर्रुखाबाद में गंगा नदी की लंबाई 105 किलोमीटर है, उन्होंने नवीन समिति बनाने के लिए निर्देश दिये| कंपनी की बनाई हुई नाव की गुणवत्ता खराब निकालने के कारण उन्होंने कहा कि लाभार्थी स्वयं नाव बनाये | सब्सिडी उनके खाते में स्थानांतरित की जायेगी, समिति नियमों के अनुसार ही बनाएं| उन्होंने कहा ग्राम सभा के एक हेक्टेयर के तालाब पर 1,60,000 रुपए का लोन मिलने का
नियम है, एक समिति में 30 लोग हो सकते हैं| एक प्रतिनिधि ने शिकायत की कि उसने आवेदन किया परंतु उसका केसीसी नहीं बना इस पर सभापति ने एलडीएम को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये| माह में न्यूनतम दो बार कैंप लगाने के निर्देश दिये| कायमगंज के तीन तालाब हैं, इनकी नीलामी नहीं हो सकी है| नगला हूसा अमृतपुर के सौरभ मिश्रा ने पटटा किये हुए, तालाब पर अवैध कब्जा कर रखा है, सभापति ने आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये| फर्रुखाबाद सदर क्षेत्र में पटटेदार के तालाब के सही सीमांकन की शिकायत आने पर उन्होंने उचित सीमांकन के निर्देश दिये| उन्होंने कहा कि सब तालाबों की 100 प्रतिशत नीलामी करानें के निर्देश दिये है| समीक्षा बैठक में एसडीएम सदर न्यायिक रविन्द्र कुमार रहे|
खनन के गड्डे में डूबकर दो बालकों की मौत
फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) खनन के गड्डे में डूबकर दो बालकों की दर्दनाक मौत हो गयी| परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव पानी से बाहर निकाले| परिजनों नें पोस्टमार्टम करानें से इंकार कर दिया, पुलिस नें शवों का पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिये|
थाना क्षेत्र के ग्राम चौसपुर निवासी लाल मियां का 13 वर्षीय पुत्र लारेब, आसिफ का 10 वर्षीय पुत्र मुस्तफा गाँव से कुछ दूर भट्टा की मिट्टी के लिए किये गये खनन के गड्डे में नहाने चला गये थे| कपड़े और चप्पल
गड्डे के किनारे निकाल कर दोनों पानी में उतर गये, गड्डे गहरे होनें के चलते दोनों डूब गये| कुछ देर बाद चरवाहा उधर से गुजरे तो गड्डे के किनारे कपड़े उतरे देखे, उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी| जिसके बाद परिजन मौके पर पंहुचे| परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी| मृतक लारेब की माँ शबाना, मृतक मुस्तफा की माँ शबनम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
उपनिरीक्षक उमेश तिवारी मौके पर पंहुचे, परिजनों नें पोस्टमार्टम करानें से मना कर दिया|
तीन दिवसीय नि:शुल्क दिव्यांग शिविर का होगा आयोजन
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) आगामी 18 से 20 सितंबर तक नि:शुल्क दिव्यांग शिविर क आयोजन किया जा रहा है| जिसमे दिव्यागों को उपकरणों के साथ ही कृतिम पैर भी लगाये जायेंगे|
शहर के लोहाई रोड़ स्थित डॉ. रजनी सरीन के आवास पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया| जहाँ डॉ. रजनी सरीन के पुत्र डॉक्टर अंकित सरीन (कोलोरेक्ट सर्जनऑफ़ अमेरिका) ने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों को रोग से मुक्त कर के खुशी जीवन जीना जो एक अच्छे डॉक्टर का कर्तव्य होता है मैंने
अपनी माता से सेवा कार्य सीखा जो वर्तमान समय में कर रहा हूं| डॉ. रजनी सरीन ने बताया की एसएन साध ट्रस्ट द्वारा 18 सितंबर से 20 सितंबर तक नि:शुल्क दिव्यांग सहायता शिविर सेवा केंद्र एनएकेपी डिग्री कॉलेज के सामने सेवा केंद्र पर आयोजित किया जायेगा, उसमें डॉक्टर सुबोध वर्मा हड्डी रोग विशेषज्ञ ,डॉक्टर शिखर सक्सेना कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे विकलांगों के लिए जयपुर फुट के
सहयोग से दिव्यांगों को कृत्रिम पैर पोलियो ग्रस्त व्यक्तियों को कैलीपर, बैसाखी आदि नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी| उन्होंने बताया की एसएन साध ट्रस्ट द्वारा राकेश भाई एवं चमकेश साध जो कार्य कर रहे हैं वह मानव की सच्ची सेवा है| राकेश साध ने कहा कि शिविर के माध्यम से हम विकलांगों की सहायता कर रहे हैं| उन्होंने बताया कि मरीज को आधार कार्ड लाना आवश्यक है, उदय पाल, सुजीत उर्फ छोटू, रोहित गर्ग, शीश मल्होत्रा आदि रहे|
फेसबुक से पागलपन तक! दीपक के साथ रहने के दबाब में नेहा नें किया था आत्मदाह
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोशल मीडिया आज लोगों की जरूरत का अहम हिस्सा है, लेकिन जितना सोशल मीडिया लोकप्रिय हुआ है उतना ही घातक भी है| सोशल मीडिया कभी-कभी हमारे जीवन में जहर घोलने का काम करती है| ताजा मामला थाना जहानगंज का है, जिसमे बीते चार साल पूर्व फेसबुक के माध्यम से बात और फिर एक तरफा प्यार में मामला बदला और महिला को आखिर दबाब में आकर आत्महत्या करनी पड़ी| पुलिस नें आखिर आरोपी को गिरफ्तार किया है| लेकिन घटना ने जाने-अनजाने में हमे काफी कुछ सिखाया भी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम झिझुकी निवासी शिक्षामित्र बलराम सिंह नें पुलिस को तहरीर दी, बलराम सिंह ने बताया उन्होंने अपनी पुत्री 33 वर्षीय पुत्री निशा सिंह का विवाह 11 जुलाई 2013 को मोहम्मदाबाद के मुरहास के जल्लापुर निवासी अमित चौहान के साथ हुआ था| अमित सिंह दिल्ली में नौकरी करता है| निशा सिंह चौरासी में अपने 11 वर्षीय पुत्र रूद्र व 8 वर्षीय शौर्य सिंह को किराये का मकान लेकर पढ़ा रही है| बलराम सिंह के अनुसार निशा अपने दोनों पुत्रों को घर पर छोड़कर दवा लेन की कहकर 6 सितम्बर को
स्कूटी से घर से अस्पताल आने के लिए निकली थी| लेकिन दवा लेने की जगह वह गंभीर रूप से झुलसी हुई दरियागंज निवासी डॉ. धीरेन्द्र सिंह चौहान के अस्पताल में पंहुची| डॉ. धीरेन्द्र सिंह नें झुलसी निशा के पिता बलराम सिंह को फोन पर सूचना दी| जहाँ से बलराम उसे लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे, लोहिया अस्पताल से हालत गंभीर होनें पर रिफर कर दिया गया| परिजन उसे सैफई लेकर गये जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| इतनी घटना तो आप लोग पूर्व में पढ़ चुके है|
✍️देखें वीडियो✍️
पुलिस के अनुसार बीते चार साल पूर्व आरोपी दीपक चौहान पुत्र मुन्ना निवासी कछियान नगला जैतपुर व नेहा चौहान की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुए थी| जिसकी बाद दोनों को पता चला कि नेहा का मायका व दीपक का घर 5 किलो मीटर के दायरे में है, तो दोनों की बात मोबाइल व व्हाटसअप पर होनें लगी| दीपक नें ही नेकपुर चौरासी में नेहा को मकान किराये पर दिलवाया था| जिसके बाद कई बार दोनों की मुलाकात हुई| पुलिस के अनुसार आरोपी दीपक नेहा से अपने साथ रहनें का दबाब बना रहा था| लेकिन नेहा आरोपी दीपक के साथ रहनें को तैयार नही थी| 6 सितम्बर को नेहा पर दीपक नें दबाब बनाया तो नेहा दवा लेनें का बहाना बनाकर घर से निकली और सीधा आरोपी के घर पर पंहुच गयी और उसने दीपक से साथ रहने को मना कर दिया| लेकिन दीपक लगातार नेहा साथ रहने का दबाब बना रहा था| नेहा नें झुब्ध होकर दीपक के घर से लगभग 800 मीटर दूर खुद को पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे नेहा बुरी तरह जल गयी, पकड़े भी जल गये| आरोपी दीपक नें अपनें कपड़े नेहा को पहना दिये| वह कपड़े पहनकर नेहा खुद स्कूटी चलाकर दरियाबगंज अस्पताल पंहुची| आरोपी दीपक नें अपने परिजन से कपड़े मंगवाये और मौके से खिसक गया| अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह नें पुलिस लाइन सभागार में बताया कि मामले में आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया गया है
खबर का असर: नाबालिकों से मारपीट में चार फंसे, एफआईआर
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नाबालिकों के साथ मारपीट किये जानें के मामले में जेएनआई न्यूज की खबर को पुलिस अधिकारियों नें गंभीरता से लिया है| मामले में कुल चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है| पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को पकड़ नही पायी है|
पड़ोसी जनपद हरदोई के शहर कोतवाली के ग्राम सुरजीपुर निवासी उमा देवी उर्फ शर्मा देवी पत्नी राकेश नें दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा कि उनका एक नाबालिक रिश्तेदार व पौत्र आदि बीते 6 सितंबर को पांचाल घाट पर गंगा स्नान करनें गये थे, 7 सितंबर को गाँव के कुछ लोगों नें मोबाइल पर कुछ फोटो व वीडियो दिखाया जिसमे सभी को पांचाल घाट पर कुछ लोग मारपीट कर रहे थे| मौके पर आकर पता चला कि मारपीट शाहजहाँपुर के अल्लागंज रघुनाथपुर निवासी विश्व जीत सिंह पुत्र सुखराम सिंह व दो-तीन अज्ञात लोग मारपीट कर रहें हैं| जाँच उपनिरीक्षक मोहित मिश्रा को दी गयी है| पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं| 
सट्टा माफिया की 7 करोड़ 64 लाख की और सम्पति कुर्क
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सट्टा माफिया हसनैन गैंग के सक्रिय सदस्य की 7 करोड़ 64 लाख की सम्पत्ति को और जिला प्रशासन नें ढोल बजाकर कुर्क कर लिया| इसके साथ ही चेतावनी दी की कुर्क सम्पति से कोई छेड़छाड़ ना करे नही तो कार्यवाही होगी|
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला बेबर रोड भोलेपुर पालीवाल गली निवासी सर्वेश पाल पुत्र मलखान सिंह के खिलाफ मंगलवार को फिर कुर्की की कार्यवाही हुई| तहसीलदार सनी कनौजिया व सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यवाही हुई| जिसमे ग्राम विजाधरपुर में आवासीय प्लाट 7, ग्राम धन्सुआ में दो आवासीय प्लाट कुर्क किये गये| सभी कुर्क किये गये प्लाट की कीमत कुल 7 करोड़, 64 लाख, 18,290 रूपये कीमत बतायी गयी है| राजस्व निरीक्षक अजीत द्विवेदी, लेखपाल गौरव त्रिवेदी, थानाध्यक्ष मऊदरवाजा लक्ष्मण सिंह, शहर कोतवाल राजीव पाण्डेय आदि रहे|
माफिया की अब तक 14 करोड़ की सम्पत्ति हो चुकी कुर्क
माफिया सर्वेश पाल का विजाधरपुर पाल नगला में ई-रिक्शा शो-रूम को भी कुर्क किया गया है| कुल मिलाकर अभी तक 14 करोड़,14 लाख 33 हजार,385 कीमत की सम्पत्ति कुर्क की जा चुकी है|
आयुर्वेदिक अस्पताल में दवाओं का आभाव, मरीज परेशान
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आयुर्वेदिक अस्पताल फतेहगढ़ में अधिकतर मरीज दवाओं के आभाव में जूझ रहें हैं| दवाओं की कमी के चलते मरीजों को पर्याप्त उपचार नही मिल पा रहा है| जिससे मरीज भटक रहे हैं| शासन को इस तरफ ध्यान देनें की जरूत है|
दरअसल पोस्टमार्टम हाउस फतेहगढ़ के गेट के पास राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय खुला है| जिसके प्रतिदिन लगभग 200 मरीजों की ओपीडी होती है| अस्पताल में प्रमुख रूप से अधिकतर बीमारियों का उपचार पूरे जनपद में अस्पताल की खेप दो प्रकार से आती है| पहली भारत सरकार के इंडियन मेडिसिन
फार्मास्यूटिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईएमपीसीएल) व आयुष मिशन के तहत| राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में बीते लगभग 10 माह से आईएमपीसीएल से मिलने वाली दवाओं का टोंटा है| जिससे अस्पताल आनें वाले अधिकतर मरीज दवा की उपलब्धता ना होनें से वापस हो जाते हैं| विभाग का कहना है कि आईएमपीसीएल को डिमांड भेजी थी लेकिन दवा की सप्लाई अभी तक नही मिली|
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में इन बीमारियों का इलाज
फतेहगढ़ आयुर्वेदिक चिकित्सालय में जोड़ो में दर्द, स्वांस, बबासीर,बदहजमी,कब्ज,महिलाओं के गुप्त रोग, मासिक धर्म में गड़बड़ी, वीपी, मधुमेह आदि बीमारियों का इलाज किया जाता है|
अस्पताल में कर्मियों की यह है स्थिति
फतेहगढ़ आयुर्वेदिक अस्पताल में अस्पताल प्रभारी डॉ. आदित्य किशोर, चिकित्सक कुमारी नीरज, फार्मासिस्ट का पद रिक्त चल रहा है| विगत 3 अप्रैल को फार्मासिस्ट विजय कुमार सेवानिवृत हो गये थे, तब से फार्मासिस्ट का पद रिक्त है| दो सहायिका है| चार सहायक कर्मियों की तैनाती है|
उपचार के लिए राजधानी से भी आते मरीज
अभिलेखों की बात करें तो फतेहगढ़ का आयुर्वेदिक अस्पताल यूपी भर में 10 वे नंबर पर है| अस्पताल के प्रभारी आदित्य किशोर ने बताया कि अस्पताल में इलाज कराने के लिए लखनऊ व कानपुर भी मरीज आते हैं| यदि दवाओं की उपलब्धता ससमय हो जाये तो अधिक मरीजों को लाभ मिल सके| 
जहरीले सांपो के कब्जे में बिजली घर, 7 दर्जन गांवों में अँधेरा
फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) गंगा में आई बाढ़ से नदी के पानी के साथ सांपों ने भी ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। सीमावर्ती क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों की आबादी में सांपों की लगातार मौजूदगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सांप जहरीले हैं। जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ बिजली घर पर सांपो नें कब्जा कर लिया है, जिससे लगभग 7 दर्जन गाँवों में अँधेरा है|
दरअसल राजेपुर विधुत उपकेंद्र पर बाढ़ का पानी भरा है| चारों तरफ बाढ़ का पानी होनें से सांप सूखे की तलाश में विधुत उपकेंद्र में लगभग एक दर्जन साँपों नें कब्जा जमका लिया| सांप मशीनों पर, जमीन पर रेंगते नजर आ रहे हैं| लिहाजा कोई बिजली कर्मी भीतर जाने की हिमाकत नही कर पा रहा है| नतीजन लगभग 7 दर्जन गाँवों की सप्लाई बाधित है| 
बाढ़ के पानी में डूबने से ग्रामीण की मौत
फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) खेतों में घास लेनें गये ग्रामीण की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गयी| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कमालुद्दीनपुर निवासी ऋषिराम सिंह नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे बताया कि उनका 45 वर्षीय भतीजा गंग किशोर उर्फ गुड्डू पुत्र ननकू सुबह खेत में घास लेंनें गया था, जहाँ उसका पैर फिसल गया और वह बाढ़ के पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गयी| ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया| सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार पुलिस के साथ मृतक के घर पंहुचे| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| 



