Home Blog Page 168

उफनाती गंगा में युवक नें लगायी छलांग, रेस्क्यू जारी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उफनाती गंगा में युवक नें पुल से छलांग लगा दी| सूचना जब परिजनों को मिली तो उन्होंने पुलिस को अवगत कराया| पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है|
थाना कादरी गेट के आवास विकास निवासी 40 वर्षीय अमित कश्यप पुत्र रामबाबू कश्यप के परिवार मे विवाद हुआ था| लिहाजा मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने पक्के घाट पांचाल घाट से गंगा में छलांग लगा दी| लापता अमित कश्यप के भाई सुमित नें पुलिस को तहरीर दी| पुलिस नें नाविकों की मदद से गंगा में उसकी तलाश करायी, लेकिन बुधवार को उसका कोई पता नही चला|
पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा नें बताया कि युवक की तलाश करायी जा रही है| लापता का घर पर कुछ विवाद हुआ था|




अनाज चोरी करते पकड़े गये युवक नें फांसी लगा दी जान

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अनाज चोरी करते पकड़े गये युवक नें फांसी लगाकर जाँच दे दी| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम आरमपुर निवासी 32 वर्षीय बिजेंद्र शाक्य पुत्र राधेश्याम को गेंहू चोरी करते पकड़ा गया था| मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर आयी थी लेकिन बिजेंद्र पुलिस को नही मिला| मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस के जानने के बाद बिजेंद्र नें गाँव के निकट एक शहतूत के पेंड में चारपाई की बान (रस्सी) से लटककर आत्महत्या कर ली। रात में भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और करीब आधी रात को शव को मोर्चरी भेज दिया गया। बजरिया चौकी प्रभारी लछिमन सिंह नें जाँच की|



दुष्कर्म के आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही की तैयारी: गीता शाक्य, देखें वीडियो

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करनें वाले कम्पूटर सेंटर संचालकों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त कार्यवाही करेगा| बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य नें यह घोषणा सार्वजनिक रूप से की| उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस तरह के अपराधियों से निपटने के लिए हर समय तैयार रहती है|

राज्य सभा सांसद व बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य नें विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य के साथ कम्पिल की दुष्कर्म पीड़िता छात्रा व उसके परिजनों से भेट कर हालचाल लिये| पीड़िता छात्रा के भाई नें प्रदेश अध्यक्ष को कठोर कार्यवाही करनें को लेकर प्रार्थना पत्र दिया| गीता शाक्य नें कहा की योगी सरकार में इस तरह के कृत करनें वालो को छोड़ा नही जाता है| उनकी छात्रा से बात हुई तो धर्म परिवर्तन का मामला भी निकला है| उन्होंने कहा इस तरह के लोगों को सपा का संरक्षण मिलता है| अभी सपा सुप्रीमों का वयान आया कि जेल से आजम खां बाहर आये हैं, यदि सपा की सरकार बनी तो उनके सभी मुकदमें वापस होंगे| भाजपा में किसी जाति धर्म की बात नही होती है, उन्होंने जिला प्रशासन और राजस्व से बात की है आरोपियों पर कठोर कार्यवाही होगी| योगी सरकार पूरी तरह से कार्यवाही करनें को तैयार है| 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता का माहौल था| लेकिन जबसे योगी सरकार आयी तक से इन सपा के गुंडों पर शिकंजा कसा गया है| आने वाले समय में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही होगी| जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा आदि रहे|

टैम्पों चालक की गोली मारकर हत्या, पीछे से मारी तीन गोली

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) टैम्पों चालक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गयी| हत्यारों नें चालक के पीछे से तीन गोली मारी| घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी| रात पुलिस अधीक्षक आरती सिंह नें मौके पर जाकर जाँच की| पुलिस नें मुकदमा दर्ज किया है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर सरईया निवासी 26 वर्षीय पुष्पेन्द्र यादव टैम्पों चलानें का कार्य करता था| मंगलवार शाम को वह टैम्पों लेकर जा रहा था, उसी दौरान थाना नवाबगंज के पहाड़पुर नवादा मार्ग पर उसके पीछे गोली मार दी गयी| गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पंहुचे तो टैम्पों चालक का लहुलुहान शव पड़ा था| ग्रामीणों नें पुलिस को सूचना दी| सूचना पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, सीओ अजय वर्मा, थानाध्यक्ष अबध नारायण पाण्डेय मौके पर पंहुचे तो उसके पास मिले कागजातों से परिजनों से सम्पर्क किया| परिजनों नें मृतक की पहचान पुष्पेन्द्र यादव के रूप में की| मृतक की पत्नी गुड़िया, माँ गुड्डी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक चार भाई में सबसे बड़ा था| मृतक के एक पुत्री 2 वर्षीय मानवी व 6 माह पुत्र है| पुलिस अधीक्षक आरती सिंह नें बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है| आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गयीं हैं| जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा|

किशोरी के दुष्कर्म व छेड़छाड़ में चार पर एफआईआर, एक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) पिता के साथ बरात देखनें गयी किशोरी के साथ छेड़छाड़ व आपत्तिजनक हरकत की गयी, मामले में पिता की तरफ से पुत्री से दुष्कर्म, छेड़छाड़ व धर्मांतरण की तहरीर दी| पुलिस नें चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को तमंचा सहित गिरफ्तार किया है|
कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी ग्रामीण नें पुलिस को बताया कि बीते 21 सितंबर को वह अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ संकिसा बरात देखने गये थे| उसी दौरान गाँव हरकमपुर निवासी मुस्लिम युवक सनी खां, महरोज और दो अज्ञात नें उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ और आपत्ति जनक हरकत की, जब बेटी से जानकारी की तो उसने बताया कि आरोपी सनी खां उससे कई दिनों से बात कर रहा है, सनी से उसने सम्बन्ध भी बनाये हैं| आरोप लगाया किआरोपी उसकी पुत्री से धर्मांतरण कराना चाहता है| आरोपी से जानकारी की तो वह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं| पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर आरोपी सनी खां को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया| प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि आरोपी सनी को पुलिस नें अलावलपुर मोड़ से बाइक व तमंचा सहित गिरफ्तार किया है| बाइक फतेहगढ़ से चोरी की गयी थी|

गाजे-बाजे के बीच निकली राम बारात, हुई पुष्प वर्षा

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मंगलवार देर शाम शहर के सरस्वती भवन से निकाली गयी श्रीराम लीला मंडल की ओर से श्री राम बरात शोभायात्रा में भीड़ उमड़ी| श्रीराम बरात में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गयी|
भगवान श्रीगणेश के प्रथम पूजन के साथ शोभायात्रा शुरू की गयी| शोभायात्रा में महर्षि विश्वामित्र, सरस्वती,तिरुपत काली, भगवान शंकर, राधाकृष्ण, हनुमान जी, राममन्दिर अयोध्या, नरसिंह-प्रहलाद, शिव-नंदी, दुर्गा माता, हनुमान जी, प्रेमानंद महाराज, गुरु वशिष्ठ, कौशल्य के राम, राम-लक्ष्मण-भरत शत्रुघन, बद्री नाथ, शबरी राम मिलन आदि सहित कुल 42 झाकियों को शामिल किया गया था| श्री राम बरात शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ आरती उतार कर स्वागत किया गया| अध्यक्ष लाल जी टंडन, मंत्री दीपक सक्सेना, कोषाध्यक्ष अशोक गर्ग, उपाध्यक्ष रमन सारस्वत, जितेन्द्र सिंह,गौरव अग्रवाल, विवेक मिश्रा, धर्मेन्द्र कनौजिया आदि रहे|

पूर्व मंत्री आजम की जेल से रिहाई, सपाईयों नें बांटी मिठाई

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) समाजवादी पार्टी की अखिलेश सरकार में मंत्री रहे आजम खान को 23 माह बाद जेल से रिहाई मिली, तो सपा नें मिठाई का वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया|
दरअसल उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद आजम खान की उलटी गिनती शुरू हो गई और कानूनी शिकंजा उन पर कसता गया| फरवरी 2020 में पहली बार आजम खान की गिरफ्तारी हुई थी और वहां से उन्हें सुरक्षा कारणों के चलते सीतापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया था| आजम 27 महीने जेल में रहने के बाद मई 2022 में जमानत पर बाहर आए थे, आजम खान 2022 में जेल से बाहर आने के बाद करीब सवा साल ही सलाखों से बाहर रह सके| आजम खान को अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में 18 अक्टूबर 2023 को दोबारा से जेल जाना पड़ा| अब 23 महीने बाद फिर से जमानत पर जेल से बाहर निकल आए|
आजम खां के जेल के बाहर आने पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिरमौर बांगर स्थित समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष साजिद अली खान ने अपने प्रतिष्ठान पर पूर्व मंत्री आजम खान साहब की रिहाई की खुशी में मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। नगर महासचिव फारूक अली, सदर बली मोहम्मद, जिला उपाध्यक्ष डॉ. नवरंग सिंह यादव, फहीम खान, फैजान खान, नासिर खान, रियासुद्दीन, गजराज सिंह, दिनेश सिंह, श्री कृष्णा, वाजिद अली रहे|

ओवर लोड में दो ट्रक सीज, जुर्माना भी ठोंका

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) संयुक्त चेकिंग में दो ओवरलोड ट्रक सीज कर उनके ऊपर जुर्माना भी लगाया गया| जिससे ओवर लोड़ वाहन चालकों में हड़कम्प मच गया|
मंगलवार को सुबह जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप व एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत नें बघार व मोहम्मदाबाद क्षेत्र में खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया| जिसमे खनन सामग्री का परिवहन करने वाले 2 ओवरलोड एवं टैक्स बकाया के ट्रकों को सीज कर दिया गया| खनन विभाग द्वारा रुपए 44200 व परिवहन विभाग द्वारा 50,750 रुपया का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत नें बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा|

जिला जेल व केन्द्रीय कारागार की अधिकारियों नें परखी व्यवस्था

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों नें जिला जेल व सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया| अधिकारीयों नें सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही बंदियों की स्वास्थ्य व्यवस्था को परखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिये|
जिला जज नीरज कुमार, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह नें जिला कारागार और केन्द्रीय कारागार का निरीक्षण किया| अधिकारियों के पंहुचनें से हड़कंप मच गया| अधिकारियों नें दोनों जेलों के चिकित्सालय, पुरुष व महिला बंदियों की बैरक, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई आदि को बारीकी से देखा| अधिकारीयों नें सुरक्षा व्यवस्था से किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना होनें की चेतावनी दी| इसके साथ ही बंदियों को मिलने वाली सुबिधाओं की जानकारी ली| जिला जेल अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव, केन्द्रीय कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक आशीष तिवारी आदि रहे|

हत्या में सजायफ्ता सेंट्रल जेल के बंदी की मौत

0

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सेन्ट्रल जेल के सजायाफ्ता बंदी की हालत बिगड़ने दो दिन पूर्व जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती किया गया था, लोहिया में उपचार के दौरान बंदी नें दम तोड़ दिया|न पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया|
राजधानी लखनऊ के थाना मोहनलालगंज निगोहा निवासी 72 वर्षीय राजू उर्फ चन्द्र प्रकाश को हत्या के मामले में जनपद उन्नाव के न्यायालय नें 03 मई 1986 को आजीवन कारावास की सजा हुई थी| बंदी राजू जिला कारागार उन्नाव से तबादला होकर केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ में 20 जुलाई 2025 को आया था| कारागार चिकित्सक के अनुसार बंदी को ह्रदय सम्ब सम्बन्धी बीमारी थी| जिसकी समस्या होनें पर बंदी को 21/22 सितम्बर की रात लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया गया था| 23 सितम्बर को सुबह 8:40 बजे बंदी राजू की उपचार के दौरान मौत हो गयी| सेन्ट्रल जेल वरिष्ठ अधीक्षक आशीष तिवारी की तरफ से जिला मजिस्ट्रेट को सूचना दी गयी| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|