Home Blog Page 156

करवा चौथ: ब्यूटी पार्लर में उमड़ी सुहागिनों की भीड़

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) करवा चौथ त्योहार में आज है। पति पत्नी के बीच प्रेम को मजबूत बनाए रखने के संकल्प से जुड़े इस पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं में भारी उत्साह है। बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ रही, भीड़ से बाजार में हर तरफ चहल-पहल नजर आ रही है। शुक्रवार को ब्यूटी पार्लर में नई नवेली दुल्हन सहित युवतियों की काफी भीड़ नजर आयी। इसके अलावा मेहंदी बाजार में जगह-जगह स्टाल लगाकर मेहंदी साज के पास भी काफी संख्या में महिलाएं नजर आई। दुकानदारों का कहना था कि इस करवाचौथ पर्व बाजार में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। इस बार उन्हें अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।
बाजारों में बीते एक सप्ताह से महिलाओं की खरीदारी के लिए सुबह से शाम तक विशेषकर कपड़ा एवं मनियारी की दुकान पर भीड़ जमी है। करवाचौथ व्रत महिलाओं का मुख्य रूप से अपने पति के लिए सजने संवरने का है। इस विशेष दिन पर महिलाएं सजती और संवरती हैं। इसमें नई चूड़ियां पहने का विशेष महत्व है, जो मुख्य परंपरा है। हालांकि बदलते परिवेश में महिलाएं नया सूट पहनने का शगुन मानने लगी हैं। आर्थिक रूप से संपन्न महिलाओं ने इस पर्व पर जेवर खरीदना शुभ मानती है। इतना ही नहीं, नई नवेली दुल्हन और तय हो चुकी शादी में बनने वाली दुल्हन के अभिभावक एवं ससुराल पक्ष के लोग भी इस पर्व पर उन्हें त्योहार भेज कर खुशी में शामिल होने का अहसास कराते हैं। इसके चलते फलों, मिठाई, ड्राई फ्रूट आदि की दुकानों में भी महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। सामाजिक तौर पर महिलाएं मोहल्लों में निकट संबंधियों को भी व्रत की सामग्री, जिसमें फेनियां, मिठाई, फल, चूड़ियां एवं श्रृंगार का सामान अदान प्रदान भी करती हैं। इसलिए शहर के बाजार में फेनियों, मिठाई, फल, नारियल आदि के स्टाल भी नजर आ रहे हैं। हाथों में मेहंदी लगाने वाले भी जगह-जगह अपने स्टाल लगा कर बैठे रहते हैं। कुल मिलाकर करवाचौथ का पर्व एक बड़े सामाजिक एवं धार्मिक पर्व की तरह मनाया जाता है। इसमें पति पत्नी के प्रेम संबधों को हमेशा बने रहने एवं पति की दीर्घायु के लिए दुआएं की जाती है। इसके लिए महिलाएं पूरा दिन निर्जल व्रत रखती है।

बिना लाइसेंस आतिशबाजी भंडारण करनें में एक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बिना लाइसेंस आतिशबाजी का भंडारण ट्रांसफोर्ट के भीतर करनें में पुलिस ने माल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है|
थाना कादरी गेट पुलिस नें फतेहगढ़ के मोहल्ला दालमंडी निवासी गौरव गुप्ता पुत्र वेद प्रकाश गुप्ता के द्वारा पांचाल घाट रोड़ अम्बेडकर स्कूल के निकट स्थित शुक्ला ट्रांसफोर्ट कमीशन एजेंट की गोदाम में लगभग 28 कार्टून अबैध आतिशबाजी का भंडारन किया गया| पुलिस नें माल सिंह आरोपी गौरव गुप्ता को गिरफ्तार किया गया| पुलिस नें जाँच की तो आरोपी गौरव नें विक्रय करनें का कोई लाइसेंस नही लिया था| आरोपी गौरव नें पुलिस को बताया की उसने आतिशबाजी 4 अक्टूबर को जनपद बरेली से अम्बे स्टोर अमरीश कुमार अग्रवाल फरीदपुर पटाखे वाले रजऊ अड्डा नीलकंठ अस्पताल के सामने फरीदपुर रोड़ से खरीदा था|

रात 8:02 बजे होगा चाँद का दीदार,जाने शुभ मुहूर्त

लखनऊ:सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार करवा चौथ आज 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा|इस दिन सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास करती हैं|रात को चंद्रमा निकलने के बाद पूजा अर्चना करके पत्नियां चांद को अर्घ्य देकर अपने उपवास को संपन्न करती हैं|करवा चौथ का त्योहार हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थ तिथि को मनाया जाता है|इस दिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक दिन भर भूखी प्यासी रहकर व्रत करती है|महिलाएं दिन में एकसाथ इकट्ठा होकर पूजा अर्चना करती है और माता करवा की कथा सुनती है इसके बाद रात को चंद्रमा निकलने पर छलनी से चांद को देखते हुए पति का चेहरा देखते हुए चांद को अर्घ्य देती हैं चाँद की पूजा के बाद पति अपने हाथों से पत्नी को पानी पिलाकर इस उपवास को संपन्न करता है|करवाचौथ पर राजधानी लखनऊ में रात 8:02 बजे चांद निकलेगा, जिसके बाद महिलाएं चांद को अर्घ्य देकर अपने व्रत खोलेगी|
करवा चौथ पर शुभ मुहूर्त:
करवाचौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को होता है इस बार चतुर्थी तिथि की शुरुआत 9 अक्टूबर की रात 10 बजकर 54 मिनट पर शुरू हो चुकी है। वहीं चतुर्थी तिथि का समापन 10 अक्तूबर को शाम 7 बजकर 38 मिनट पर हो रहा है। आज करवा चौथ के पूजन के लिए केवल एक ही शुभ मुहूर्त मिलेगा जो शाम 5 बजकर 57 मिनट से शाम 7 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। 

फायरिंग के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता)पुरानी रंजिश को लेकर पिछले दिनों थाना क्षेत्र के गांव गौसपुर में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले थे। झगड़े के दौरान एक पक्ष ने दहशत फैलाने और जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी, जिसमें सलमान घायल हो गया था। शुक्रवार रात अपराधों की धरपकड़ को पुलिस अभियान चला रही थी।तभी पुलिस गौरसपुर फायरिंग में मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा बरामद करने के लिए आरोपियों को लेकर गौसपुर गांव पहुंची। पुलिस के अनुसार इसी दौरान मुख्य आरोपी मान ने पुलिसकर्मी को धक्का दे दिया, जिसके बाद मान भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने दौड़कर उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी पुलिस पर हमलावर हो गया। और छुपाये गये तमंचे से फायरिंग कर दी, आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की, जिससे गोली मान के पैर में लगी।
घायल आरोपी को उपचार के लिए कमालगंज सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद कर लिए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि घायल मान एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ मुंबई में जानलेवा हमले जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मिट्टी ढहने से दबा किशोर, अस्पताल में हुई मौत

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मण नगला में शुक्रवार को मिट्टी ढहने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।
लक्ष्मण नगला निवासी संदीप का 14 वर्षीय पुत्र अंशुल शुक्रवार को दोपहर में अपने साथियों के साथ गांव के बाहर स्थित सैयद बाबा मजार के पास मिट्टी खोदने गया था। मिट्टी निकालते समय अचानक ऊपर से मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया और अंशुल उसके नीचे दब गया। आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचाकर गांव में सूचना दी।सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद अंशुल को बाहर निकाला। उस समय वह गंभीर रूप से घायल था। परिजनों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।लोहिया अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद अंशुल को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्रामीणों ने बताया कि अंशुल होनहार और हंसमुख स्वभाव का था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों ने पोस्ट मार्टम करने से मना कर दिया।

सीएमओ कार्यालय परिसर में पीएचसी कर्मी नें पेट्रोल डाल किया आत्मदाह का प्रयास

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) स्वास्थ्य विभाग में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की कर्मचारियों से गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन कार्यालय में कर्मचारियों के साथ छोटे-छोटे मुद्दों पर विवाद की स्थिति बन जाती है। बताया गया कि पिछले दिनों भी कई बार उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से अमर्यादित भाषा में बात की थी।
गुरुवार को तो स्थिति उस समय गंभीर हो गई जब एक कर्मचारी ने मानसिक रूप से आहत होकर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कने लिया मौके पर मौजूद साथियों ने उसे किसी तरह शांत कराया और बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर गंभीर चिंता जताई। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) के ना आनें पर कार्यालय में ही ज्ञापन दे दिया| ज्ञापन में कहा गया है कि आपके द्वारा की जा रही गाली-गलौज, अपमानजनक शब्दावली और कर्मचारियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की घटनाएं कार्य वातावरण को दूषित कर रही हैं। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होती है। तो कर्मचारी वर्ग आंदोलन करने को बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे कर्मचारी वर्ग के सम्मान से जुड़ा है। कर्मचारी अब और अपमान सहन नहीं करेंगे। इस दौरान अभिषेक वाजेपयी जिलाध्यक्ष, महामंत्री संजय बाथम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष साबिर हुसैन,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री प्रमोद दीक्षित, एक्स्सरे टेक्नीशियन एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शंकर तिवारी, भगवान सिंह, पंकज शुक्ला, राज आर्यन अग्निहोत्री, राजपाल, अंकित दीक्षित आदि रहे|
सीएमओ अवनींद्र कुमार ने बताया कि कुछ लोग जो काम में लापरवाह हैं। काम को व्यवस्थित ढंग से करने को लेकर जब डांट फटकार की जाती है। तो वह उसे अलग रूप देकर दवाब बनाने का प्रयास करते है। आज की घटना राजनीति से प्रेरित लगती है।

जिले में व्यापार को विस्तार देने में सरकार की अहम पहल, स्वदेशी मेला

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के क्रिश्चयन इंटर कालेज ग्राउंड में 9 से 18 अक्टूबर तक आयोजित स्वदेशी मेले का का भव्य शुभारम्भ किया गया| जिसमे बी बताया गया कि जिले में व्यापार को विस्तार देने में सरकार की अहम पहल स्वदेशी मेला है|
मेले का शुभारंभ सांसद मुकेश राजपूत, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य व जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा 09 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक प्रत्येक जनपद में स्वदेशी मेला आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में स्थानीय हस्त शिल्पियों,कारीगरों, उद्यमियों द्वारा स्थानीय स्तर पर उत्पादित किए जा रहे उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने एवं दीपावली के पर्व पर आम जनमानस को स्वदेशी वस्तुओं की खरीददारी करने को प्रेरित करने के लिए उक्त मेले का आयोजन किया गया है।
स्वदेशी मेले में उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, माटीकला बोर्ड,हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग, रेशम विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, सीएम युवा स्वरोजगार योजना, ओडी ओपी,विश्वकर्मा श्रम सम्मान, पीएमईजीपी के लाभार्थियों,वित्तपोषित इकाइयों, स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टाल लगाए गए, इसके अतिरिक्त सरकार की जनउपयोगी योजनाओं के स्टाल भी लगाए गए है, कार्यक्रम को रोचक बनाने हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष भाजपा फतेह चंद्र राजपूत,पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनींद्र कुमार, डीसीबी अध्यक्ष कुलदीप गंगवार, नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल आदि रहे|

बिना लाइसेंस आतिशबाजी लेकर आये दो गिरफ्तार, दुकानदार पर भी कसेगा शिकंजा

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) दीपावली नजदीक आते ही अबैध आतिशबाजी कारोबारी सक्रिय हो गये हैं| अधिक मुनाफा कमानें का लालच उन्हें गैर कानूनी कार्य करनें की तरफ आकर्षित करता है| इसी तरह के मामले में पुलिस नें बिना लाइसेंस भारी मात्रा में अबैध आतिशबाजी लानें में दो को गिरफतार किया है| लेकिन पुलिस नें उस दुकानदार पर फिलहाल कोई जिसने बिना लाइसेंस भारी मात्रा में आतिशबाजी बिक्री कर दी|
आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार व उनकी टीम नें लकूला तिराहे के कुछ दूर लकूला की तरफ से आती हुई एक बोलेरो पिकअप में भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद कर ली| पकड़े गये आरोपियों नें अपना नाम अभिषेक गुप्ता पुत्र अमरीश गुप्ता निवासी खतराना फर्रुखाबाद, मो. राशिद पुत्र खलील निवासी समधन गुरसहायगंज जनपद कन्नौज बताया| दोनों पास से कुल 620 रूपये की नकदी भी बरामद की है|
पुलिस ने आरोपियों के पास से दीपावली को बिक्री के लिए 19 कार्टून अबैध आतिशबाजी बरामद की है|
थोक दुकानदार पर भी होगी कार्यवाही
पुलिस नें बिना लाइसेंस आतिशबाजी लेकर आये वाहन चालक व व्यापारी को गिरफ्तार किया है| पुलिस नें अभी उस दुकानदार पर कार्यवाही नही की जिस दुकानदार ने आरोपियों को आतिशबाजी की बिक्री की|
क्या बोले जिम्मेदार
सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय नें जेएनआई न्यूज को बताया कि बिना लाइसेंस गिरफ्तार किये गये लोगों को इतनी बड़ी मात्रा में आतिशबाजी बिक्री करनें वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी| पुलिस भंडारण भी चेक कर रही है|

नौ वर्षीय बालक लापता, परिजनों में मचा कोहराम

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोतवाली क्षेत्र के ग्वालटोली टिलिया मोहल्ले से नौ वर्षीय बालक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर फतेहगढ़ पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है|
मिली जानकारी के अनुसार, अमित कुमार पुत्र राजकुमार शर्मा, निवासी राजीव नगर मोहम्मदाबाद, हाल निवासी ग्वालटोली टिलिया, फतेहगढ़ ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह किराए के मकान में 27 सितंबर 2025 से अपने परिवार सहित रह रहा है। 6 अक्टूबर 2025 को दोपहर लगभग 2 बजे उसका नौ वर्षीय बेटा आरम उर्फ पियूष घर के सामने बच्चों के साथ साइकिल से खेल रहा था| अमित कुमार ने बताया कि उसका बेटा दुबला-पतला और सांवले रंग का है। उसने महरून रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की हाफ जींस पैंट पहन रखी थी। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने आसपास के मोहल्ले, रिश्तेदारी और परिचितों के यहां भी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।बच्चे के लापता होने की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। फतेहगढ़ थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि सभी थानों को सूचना भेज दी गई है व बच्चे को जल्द बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

तीन माह बाद लौटी महिला ने दुधमुंहे को छोड़ जहर खा दी जान

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) कोतवाली क्षेत्र के गांव सुभानपुर में गुरुवार सुबह एक महिला ने घरेलू कलह से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
सुभानपुर निवासी शरीफ बंजारा की पत्नी 25 वर्षीय रुबीना ने गुरुवार सुबह जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान रुबीना की मौत हो गई।ग्रामीणों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। करीब तीन माह पहले रुबीना पति से नाराज होकर जयपुर चली गई थी। उस समय पति शरीफ ने पुलिस को इसकी मौखिक जानकारी दी थी। लगभग पंद्रह दिन पहले रुबीना अपने घर लौटी थी। आठ दिन पहले उसने एक बच्चे को जन्म दिया था, जबकि उसके पहले से दो बच्चे हैं। सबसे बड़ा बच्चा सात वर्ष का है।घटना की जानकारी मिलते ही कायमगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और परिजनों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।