Home Blog Page 121

तटबंध निर्माण को डीएम नें जनप्रतिनिधियों व अफसरों के साथ किया मंथन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तटबंध निर्माण को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रस्तावित 29 प्रभावित ग्रामों में कितने मढैया सहित अन्य बस्तियां स्थित हैं, उनकी कुल आबादी कितनी है, इसका विस्तृत विवरण एकत्र किया जाए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने तटबंध की लंबाई 10 किलोमीटर बढ़ाने का सुझाव दिया। वहीं विधायक कायमगंज प्रतिनिधि ने तटबंध को कासगंज और बदायूं जनपद तक विस्तारित करने की बात कही। तटबंध निर्माण हेतु एंड टू एंड सर्वे कराकर उसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने तथा उसके बाद डिटेल सर्वे कराने के निर्देश भी दिए गए, ताकि निर्माण की आवश्यकता और जनहित में उसके लाभ स्पष्ट हो सकें। तटबंध से संभावित नुकसान का आंकलन भी अनिवार्य रूप से करने को कहा गया।

29 व 30 नवम्बर को भी होगा एसआईआर का कार्य, बीएलओ रहेंगे मौजूद

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशाुनसार विधानभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है, यह कार्य 04 नवम्बर, 2025 से 04 दिसम्बर, 2025 तक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों निर्वाचक नमावलियों के विशेष प्रगाढ़़ पुनरीक्षण का कार्य बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर गणना प्रपत्र वितरित कर उनको संग्रह करने तथा बी0एल0ओ0 एप के माध्यम से अपलोड करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी नें बताया कि 29 नवंबर 2025 (शनिवार) एवं 30 नवंबर (रविवार) अवकाश के दिन जनपद के समस्त विद्यालय- कालेज जिसमें मतदेय स्थापित है, खुले रहेंगे। 29 नवंबर शनिवार व 30 नवंबर (रविवार) को बूथ लेवल अधिकारी अपने बूथ एरिया में मौजूद रहेंगे साथ ही सभी नगर निकायों में बार्ड मोहल्ला वार विशेष हेल्प डेस्क- कैम्प आयोजित किये जायेगें, जिसमें बीएलओ के साथ निकाय के कर्मचारी सभासद व चेयरमैन व ब्लाक स्तरीय एवं ग्राम स्तरीय अधिकारी भी रहेंगे। जिन अधिकारियों की ड्युटी लगाई है वे अपने अपने आबंटित क्षेत्र में भ्रमण करते हुए गणना प्रपत्रों का अधिक से अधिक संग्रह कराते हुए डिजिटाइज्ड कराना सुनिश्चित करेंगे।

तटबंध बनाओ समिति की बैठक सम्पन्न, ग्रामीणों की सरकार से गुहार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति की बैठक ग्राम बिलावलपुर में संपन्न हुई, जिसमे गंगा के दोनों तरफ तटबंध बनाने की मांग की गयी| ग्रामीणों नें कहा कि उन्हें सरकारी सुबिधा नही चाहिए उनेह तटबंध बनाकर दिया जाये|
समिति के अध्यक्ष भईयन मिश्रा नें कहा कि इस वर्ष गंगा ने कई गांवों को नक्शे से मिटा दिया है और यदि अगले वर्ष भी स्थिति ऐसी ही रही तो कटरी क्षेत्र में एक भी गांव नहीं बचेगा। उन्होंने बताया कि इस विषय पर जिलाधिकारी से वार्ता की जा चुकी है और मांग की गई है कि एक महीने के भीतर तटबंध निर्माण का कार्य शुरू किया जाए।यदि कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी| राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडे ने कहा कि हर वर्ष सरकार राहत सामग्री बांटती है, लेकिन इससे बाढ़ पीड़ितों को कोई वास्तविक लाभ नहीं मिलता। डॉ. पंकज राठौर, किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, रत्नेश पांडेय आदि ने विचार रखे| इस दौरान सुभाष कोटेदार, महेंद्र यादव, राम अवतार पाल, सौरभ यादव, रामाश्रय पाल, प्रशांत पाठक, राजीव वर्मा, मोहित खन्ना, दयाराम शाक्य, बादशाह सिंह, आदिल खान, बिलाल खान, अतीक खान, सुरेश पाल, अवधेश राजपूत आदि रहे|




फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर मारपीट तोड़फोड़, तीन भाई फंसे

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मिशन अस्पताल के पास फुटपाथ पर गमलों की दुकान लगाने को लेकर शुक्रवार की सुबह हुए विवाद में कुछ दबंगों ने एक महिला और उसके बेटों को मारपीट कर घायल कर दिया। दबंगों ने दुकान में रखे सामान को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़िता के एक बेटे को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। घटना को लेकर थाने में तहरीर दी गई है ।
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला केशव नगर निवासी उमा सैनी मिशन अस्पताल के पास फुटपाथ पर गमलों की दुकान लगाकर परिवार का गुजर–बसर करती हैं। पीड़िता का कहना है कि शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे के करीब करन, पंछू, मंगल एक अन्य अज्ञात व्यक्ति पहुंचा। ये लोग दुकान हटाने को लेकर विवाद करने लगे। बात बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी।उमा सैनी का आरोप है कि हस्तक्षेप करने पर सभी आरोपितों ने उन पर तथा उनके पुत्रों आशीष सैनी और अंशू सैनी पर हमला कर दिया, जिससे तीनों को गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान अंशू सैनी गंभीर घायल हो गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं पीड़िता और दूसरे पुत्र का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें दोबारा दुकान लगाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार कर दिया। घटना के बाद पीड़िता ने थाना कादरीगेट में लिखित शिकायत देकर आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तीन आगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्मार्ट मीटर का होगा विरोध, रेलवे रोड़ निर्माण ना होनें से व्यापार मंडल देगा धरना

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला उद्योग व्यापार मंडल नें बिजली व विभाग द्वारा लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर का विरोध करनें की घोषणा कर दी है| जिससे बिजली विभाग सकते में है|
शुक्रवार को जिलाध्यक्ष सदानदं शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक उनके प्रतिष्ठान में आयोजित हुई| जिसमे व्यापारियों के द्वारा कहा गया कि रेलवे रोड़ बीते 3 सालों से टूटा पड़ा है| जिसका अतिक्रमण हटाया गया और अभी तक चौड़ीकरण नही हो सका| व्यापारियों को माँडल सड़क बनाने का लालीपॉप दिया गया, लेकिन आज तक सड़क नही बनी| जिससे व्यापारियों में आक्रोश है। कई वार सशासन प्रशासन नगर पालिका विद्युत विभाग को व्यापार मण्डल रेलवे रोड़ के निर्माण हेतु लिखित ज्ञापन भी दे चुका है, लेकिन किसी तरीके का कोई भी निर्माण आज तक शुरु‌ नही हुआ है। लिहाजा व्यापार मंडल 30 नवंबर से अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन करेंगा| इसके साथ ही जिलाध्यक्ष सदानन्द शुक्ला नें कहा बिजली विभाग जो स्मार्ट मीटर लगा रहा है, इस कारण व्यापारियों व जनता का दो गुना बिजली बिल आ रहा है| जिसका विरोध किया जायेगा| इस दौरान नरेश पालीवाल, सौरभ अग्रवाल, राजू गौतम, अनुपम रस्तोगी, राम मिश्रा, सीता शुक्ला आदि रहे|

पर्यटन निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ शासन को भेजा जायेगा पत्र

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने उन विभागों पर नाराज़गी जताई जिनकी पिछले माह की रैंकिंग संतोषजनक नहीं रही। उन्होंने संबंधित विभागाध्यक्षों को रैंक में सुधार के लिए त्वरित प्रभाव से आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्थाओं उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं सहकारी संघ लिमिटेड तथा पर्यटन निगम को समय सीमा बढ़ाने और कार्यों में तेजी लाने के आदेश दिए। बैठक में पर्यटन निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी ने उनके विरुद्ध शासन को पत्र भेजने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लक्ष्य समय पर पूरा किया जाना अनिवार्य है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, डीएफओ राजीव कुमार आदि अधिकारी रहे|

आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, आधा दर्जन अफसरों को नोटिस

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आईजीआरएस निस्तारण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता सुधार पर जोर देते हुए कहा कि रिपोर्ट में सभी आवश्यक साक्ष्यों को शामिल किया जाए तथा आवेदक से संपर्क अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि स्थलीय निरीक्षण, आवेदक की उपस्थिति या पड़ोसियों की गवाही को आख्या में दर्ज कर आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड किया जाए। जिलाधिकारी ने आवेदकों से वार्ता न करने वाले अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी दर्ज की और कहा कि यह अनुशासनहीनता और अपराध है। इस दौरान सीडीपीओ राजेपुर, एक्सईएन जल निगम ग्रामीण, एक्सईएन विद्युत, एआर सहकारिता विभाग, सीएचसी बढ़पुर और बीईओ नवाबगंज के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि अधिकारी प्रतिदिन कार्यालय पहुंचकर सर्वप्रथम आईजीआरएस की जांच करें और निस्तारण अपनी निगरानी में सुनिश्चित करें। सभी शिकायतकर्ताओं से स्वयं वार्ता की जाए, और यदि शिकायत संबंधित अधिकारी से संबद्ध न हो, तो उसे उसी दिन या अधिकतम अगले दिन वापस कर दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि डिफाल्टर होने से पांच दिन पूर्व ही स्पष्ट और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण आख्या अपलोड की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण जिले की रैंकिंग प्रभावित होती है, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही एवं शिथिलता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जायेगी| सीडीओ विनोद कुमार गौड़





मूक-बधिर छात्रों को यातायात नियमों की दी विशेष जानकारी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)संकेत राजकीय विद्यालय, फतेहगढ़ में 28 नवंबर को यातायात पुलिस द्वारा मूक-बधिर छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात ऐश्वर्या उपाध्याय एवं प्रभारी यातायात सतेन्द्र कुमार ने छात्रों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के साथ-साथ ट्रैफिक संकेतों का पालन करने की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने

छात्रों को सुरक्षित गति से वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा मोबाइल फोन के उपयोग से बचने की सलाह दी। साथ ही सीआरपी (कार्डियो पल्मोनरी रीससिटेशन) की प्रक्रिया का प्रदर्शन कर आपात स्थिति में जीवन बचाने के तरीकों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से मूक-बधिर बच्चों में जागरूकता बढ़ेगी और वे समाज के जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित होंगे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और यातायात विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यातायात पुलिस फतेहगढ़ ने बताया कि आगे भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

सात चौकी इंचार्ज सहित 11 उप निरीक्षक की नई तैनाती, मेडिकल चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बीती रात 7 चौकी प्रभारियों सहित 11 उप निरीक्षकों की तैनाती में फेर बदल किया है| एसपी ने तिकोना चौकी प्रभारी यतेंद्र सिंह को कोतवाली मोहम्मदाबाद की नीम करोरी चौकी का प्रभारी बनाया है, नीम करोरी चौकी के प्रभारी सूर्य प्रकाश उपाध्याय को मेरापुर की अचरा चौकी का प्रभारी बनाया गया है, पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत दरोगा संजीव कुमार को तिकोना चौकी इंचार्ज का चार्ज दिया गया, पुलिस लाइन में तैनात सोमवीर सिंह को कोतवाली कायमगंज के कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया गया, कोतवाली फतेहगढ़ में तैनात दरोगा अखिलेश कुमार को कमालगंज की चौकी भोजपुरी का इंचार्ज बनाया गया है, पुलिस लाइन से दरोगा बलवीर सिंह को मोहम्मदाबाद की पटना चौकी का इंचार्ज मनाया गया, उपनिरीक्षक रामकेश को थाना मऊदरवाजा की मेडिकल चौकी व मेडिकल चौकी प्रभारी अजय कुमार को लाइन हाजिर किया गया है, पुलिस लाइन से दरोगा भुकेंद्र सिंह को कमालगंज व दरोगा प्रेमचंद को कादरी गेट व अखिलेश कुमार को मोहम्मदाबाद में तैंनाती दी गई है |

दामाद की हत्या के सास-ससुर सहित तीन को आजीवन कारावास, अर्थदंड

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)चार वर्ष पूर्व भाईदूज के दूसरे दिन घर बुलाकर दामाद की हत्या करने के मामले में अदालत ने सास-ससुर समेत तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक पर 60-60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। न्यायालय ने आदेश दिया कि जुर्माने की वसूली होने पर यह राशि मृतक की पत्नी और पिता को बराबर-बराबर दी जाए। फतेहगढ़ के सरह गांव निवासी कन्हैया लाल अवस्थी के पुत्र अंकित अवस्थी ने 2020 में प्रेम विवाह कर कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बिल्हा (वर्तमान में शहर कोतवाली के गांव भगुआ नगला) निवासी धर्मेंद्र चौहान की पुत्री नेहा चौहान से कोर्ट मैरिज की थी। दूसरी जाति में विवाह होने से लड़की के परिजन नाराज चल रहे थे। भाईदूज के दिन 6 नवंबर 2021 को अंकित अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहा था। पांचालघाट चौराहे पर नेहा का भाई मिला और उसे भगुआ नगला स्थित घर ले गया। अगले दिन 7 नवंबर को नोएडा जाने के लिए घर से निकले अंकित को पत्नी के परिजनों के कहने पर उनके घर बुलाया गया। यहां पर पिता धर्मेंद्र चौहान, माता उमा और उनके साथी सच्चिदानंद ने नेहा को कमरे में बंद कर हंसिया और सरिया से हमला कर अंकित की हत्या कर दी। घटना की तहरीर मृतक के पिता कन्हैया लाल अवस्थी ने दी थी। विवेचना अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला ने धर्मेंद्र चौहान, उनकी पत्नी उमा और कन्नौज निवासी सच्चिदानंद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। बुधवार को न्यायाधीश शैलेंद्र सचान ने तीनों को हत्या व सबूत मिटाने के आरोप में दोषी करार देते हुए जेल भेजा था। गुरुवार को सजा पर सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों को आजीवन कारावास और जुर्माने से दंडित किया।