HC के दखल के बाद UP में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

0
129

Doctorsकानपुर: उत्तर प्रदेश में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। डॉक्टरों की संस्था आईएमए ने ऐलान किया है कि सभी डॉक्टर आज सुबह से अपने काम पर लौट आएंगे। इसके साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी और इमरजेंसी सुविधा सुचारू रूप से चलने लगेगी।

[adrotate banner="3"]

डॉक्टरों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की दखल के बाद हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है। बुधवार को हाईकोर्ट ने पूरे मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए मेडिकल छात्रों की पिटाई के आरोपी पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश दिया था। साथ ही डॉक्टरों से हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने की भी अपील की थी। इस बीच बुधवार को यूपी सरकार ने हड़ताली डॉक्टरों पर एस्मा लगा दिया था।

डॉक्टरों की पिटाई का मामला 6 दिन पुराना है। आरोप है कि कानपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के कहने पर पुलिस ने मेडिकल छात्रों और जूनियर डॉक्टरों की जमकर पिटाई की थी। इससे नाराज राज्य से सभी मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। डॉक्टरों की संस्था आईएमए ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया था। जानकारी के मुताबिक 5 दिन चली इस हड़ताल के चलते करीब 40 मरीजों की मौत हो चुकी है।

[adrotate banner="2"]