सपा प्रत्याशी ने कहा सलमान मेरे बड़े भाई, मुसलमान भाजपा को रोकने में मदद करे

0
123

Isapur Meeting by Rameshwar Yadavफर्रुखाबाद: कमालगंज के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव ने ताबड़तोड़ जनसम्पर्क कर आधा दर्जन मुस्लिम बाहुल्य गावो में जनसम्पर्क कर वोट मांगे| इस दौरान उन्होंने जरारी, भड़ौसा और ईसापुर की जनसभा में कहा कि सलमान खुर्र्शीद उनके बड़े भाई की तरह है आप (मुस्लिम) वेशक सलमान खुर्शीद को वोट दे अगर वे चुनाव जीतते नजर आये| अन्यथा की स्थिति में वे उन्हें वोट देकर भारी बहुमत से जिताये| उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकना बहुत जरुरी है| सम्प्रदायिक दलो को रोकना जरुरी है| उन्होंने जनसभा में सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई|

[adrotate banner="3"]

rameshwar yadav Jansabhaजनसम्पर्क के दौरान रामेश्वर सिंह यादव ने निनौरा, अलाउद्दीनपुर, ईसापुर, जररी, भड़ौसा में जनसभाएं की| उन्होंने ईसापुर के बारात घर में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में अपने अलीगंज क्षेत्र की जनता को स्वतंत्र कर दिया था कि वे अपनी मर्जी से जिसे चाहे वोट करे| सलमान खुर्शीद से उनके संबंध अच्छे है और वे उनके बड़े भाई की तरह है|

जनसभा को सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी और ब्लाक प्रमुख रशीद जमाल ने भी सम्बोधित करते हुए जनता से भारी मतों से सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की| उनके साथ जनसम्पर्क में दिलशाद प्रधान, हारुन प्रधान, सपा नेता घनश्याम सिंह यादव, जनार्दन यादव, शकील, इरफ़ान अली आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]