मुलायम के जन्म दिन का सपा में बटवारा

0
122

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का 74वें जन्म दिन पर जनपद के सपाइयों पाला खिंच जाने से दो जगह जन्म दिन मनाया गया। दोनो जगह केक काटकर सपाइयों ने एक दूसरे का मुहं मीठा कराया। इस दौरान लोहिया अस्पताल में फल वितरण व लोहिया प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।

[adrotate banner="3"]

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए। जहां से सभी कार्यकर्ता लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने लोहिया अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता आवास विकास स्थित लोहिया मूर्ति के पास नारेबाजी करते हुए पहुंचे और डा0 राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात पार्टी कार्यालय आकर मुलायम सिंह के 74वें जन्मदिन पर केक काटा गया। इस कार्यक्रम के उपरांत सभी कार्यकर्ता नवभारत सभाभवन में इकट्ठे हुए। जहां मुलायम सिंह यादव की पार्टी नीतियों के साथ साथ उनके जीवन पर भी चर्चा की गयी। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने कहा कि मुलायम सिंह ही मात्र एक ऐसे विकल्प हैं जो देश व समाज को अच्छी दिशा व दशा दे सकते हैं। बैठक में 2014 के मिशन पर भी कार्यकर्ताओं के पेंच कसे गये। लेकिन इस पूरे कार्यक्रम में सपा नगर अध्यक्ष महताब खां व उनके समर्थक नजर नहीं आये।

इस दौरान मंत्री पुत्र सचिन यादव लव, समीर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, सुषमा जाटव, रजत क्रांतिकारी, रंजीत चक, दृगपाल सिंह बाबी, पुष्पेन्द्र यादव, अजय कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर महताब खां व उनके समर्थकों ने शाम को अलग केक काटकर मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन मनाया। इस दौरान उर्मिला राजपूत के पति रामकृष्ण राजपूत भी मौजूद रहे। दो जगह मनाये गये मुलायम सिंह के जन्म दिन कार्यक्रम से शहर में सपाइयों के बीच गुटबाजी साफ नजर आयी। हालाँकि दोनों पक्षों ने ही बटवारे से इनकार किया और कहा कि नगर और जिले के अलग अलग कार्यक्रम किये गए है|

[adrotate banner="2"]