अभी भी चल रहीं हैं रिश्वत की दुकानें: अरशद जमाल

0
116

कमालगंज (फर्रुखाबाद): कमालगंज स्थित बुलबुल कोल्ड स्टोरेज में सपा कार्यकर्ताओं ने धूम धाम से के काट कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का 74वां जन्म दिवस मनाया। इस दौरान भोजपुर विधायक के पुत्र सपा नेता अरशद जमाल सिद्दीकी ने कहा कि अभी भी बसपा शासन की तरह रिश्वत की दुकानें चल रहीं हैं। जिन्हें अधिकारी तत्काल बंद कर दें अन्यथा अच्छा नहीं होगा।

[adrotate banner="3"]

उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता या जनता का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जायेगा। अरशद जमाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनपद में अधिकारी व कर्मचारी जो पर्दा डालकर रिश्वत की दुकानें बसपा शासन की तरह अभी भी चला रहे हैं वह अधिकारी जनपद छोड़ दें या रिश्वतखोरी बंद कर दें। किसी भी कार्यकर्ता से रिश्वत मांगे जाने पर वह तुरंत फोन पर बात कराये। इस तरह के भ्रष्ट अधिकारियों को टिकने नहीं दिया जायेगा।
इस दौरान नगर अध्यक्ष जयप्रकाश हलवाई, बृृजेश यादव, घनश्याम, पूर्व नगर अध्यक्ष बिल्लू श्रीवास्तव, वीआईपी, प्रमोद यादव, दिलशाद, शिराजुल आफाक मुन्ना, डा0 कमरुद्दीन, सादाव सिद्दीकी, आमिर, अता उल्ला, दिलीप गुप्ता, वारिस हयात, जनार्दन यादव आदि मौजूद रहे। सभी ने केक काटकर एक दूसरे का मुहं मीठा कराया व समाजवादी पार्टी व मुलायम सिंह की नीतियों पर चलने का संकल्प लिया।

[adrotate banner="2"]