बाइक से जा रहे दवा प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला

0
100

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड के पास बाइक से जा रहे बजरिया निवासी दवा प्रतिनिधि को कुछ दबंग लोगों ने घेरकर हाकी से पीट पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया और फरार हो गये। घायल दवा प्रतिनिधि को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक दवा प्रतिनिधि अमित दुबे पुत्र प्रेमचन्द्र दुबे अपनी बाइक से चौक से रेलवे रोड की तरफ जा रहा था। तभी अचानक रेलवे रोड स्थित सीमा बेकरी के पास सिंधी कालोनी निवासी दीपू यादव पुत्र जाहर सिंह यादव, मेमरान निवासी रिंकू सोलंकी व रेलवे रोड निवासी गगन सहाय, सिंधी कालोनी निवासी रामशरन पुत्र परमेश्वर, श्रवण आदि लोग आ गये और अमित दुबे पर हाकियों से जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में दवा प्रतिनिधि अमित दुबे गंभीर रूप से घायल हो गये। हमलावर मारपीट कर फरार हो गये। घायल अमित दुबे ने बताया कि हमलावर गगनसहाय का रेलवे रोड पर हर्ष स्पोर्स्टस के नाम से दुकान है। जहां पर उक्त सभी युवक पहले से ही बैठे थे। बाइक दुकान के सामने आते ही उन लोगों ने हमला बोल दिया और फरार हो गये।

मौके पर पहुंचे अमित दुबे के परिजनों ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को इस बावत सूचना दी।

[adrotate banner="2"]