राजेपुर में चेन-कुंडल लूट की दो घटनाओं का नही हुआ खुलासा

0
40

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र में महिलाओं से सोने के आभूषण लूटने की दो घटनाओं का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। रामगंगा पुल के पास महिला के कान से कुंडल खींचने की घटना को करीब चार महीने और तुषौर गांव के शिव मंदिर में युवती की चेन झपटने की वारदात को करीब तीन महीने बीत चुके हैं। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपियों का पता नहीं चलने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।भुड्डनपुर गांव निवासी बृजराम 7 अप्रैल 2026 को शाम करीब साढ़े चार बजे पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से ससुराल से घर लौट रहे थे। रामगंगा पुल से आगे जैनापुर चौराहे के बीच पीछे से बाइक पर आए दो अज्ञात बदमाश उनकी पत्नी के कान से कुंडल खींचकर निबिया चौराहे की ओर भाग गए। बृजराम ने पीछा कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।दूसरी घटना तुषौर गांव के शिव मंदिर की है। गांव निवासी कोमल पुत्री भूपाल सिंह के अनुसार, 3 अगस्त को सुबह करीब नौ बजे वह परिवार के साथ मंदिर में जल चढ़ाने गई थीं। पूजा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर कथित तौर पर अज्ञात महिलाओं ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। पीड़िता ने 5 अगस्त को पुलिस को शिकायत देकर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान करने की मांग की थी। मामले की जांच उपनिरीक्षक आशुतोष यादव को सौंपी गई थी।दोनों घटनाओं में अब तक खुलासा नहीं होने से क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने पुलिस से जांच में तेजी लाकर आरोपियों की पहचान करने और लूटे गए आभूषण बरामद करने की मांग की है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]