बुआ के लड़के के साथ प्रेम सम्बंध का विरोध करने पर मां को धुना

0
160

फर्रुखाबाद: कभी कभी प्यार का भूत ऐसा चढ़ता है कि न पति याद रहता है और न मां। खून के सभी रिश्ते भुलाकर सिर्फ अपने यार के साथ ही रहना पसंद करते हैं। रिश्ते उसके लिए प्यार के सामने कोई मायने नहीं रखते और आश्चर्य में डालने वाली बात यह है कि जब महिला के शादी शुदा होने के बाद ससुराल न जाना और उसके प्रेम प्रसंग का मायके में उसकी मां के द्वारा विरोध करना बाकई में अभिशाप बन गया और जिसका शिकार युवती ने अपनी मां को ही बना दिया।

[adrotate banner="3"]

बात तकरीबन चार साल पहले की है जब शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खानपुर निवासी गंगा श्री कठेरिया पत्नी शंकट कठेरिया ने अपनी पुत्री मोनिका का विवाह जलालपुर पनवारा निवासी अनिल कठेरिया के साथ किया। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही मोनिका वापस अपने मायके आ गयी और बात बात पर ससुराल न जाने का बहाना बनाकर दिन काटने शुरू कर दिये। मोनिका की मां गंगा श्री ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री उसके नन्दोई के लड़के अरविंद पुत्र कश्मीर के साथ अवैध सम्बंध हैं। अरविंद लाल दरबाजे पर एक दुकान में काम करता है। जिसका उसने विरोध किया तो शाम को उसके ही परिवारीजन किशनू पुत्र रहीश, अमिताब, शिवकुमार पुत्र बटेश्वर, रामजाने पुत्र रहीश ने महिला गंगा श्री कठेरिया को जमकर धुन दिया। जिसमें महिला का सिर फट गया और उल्टा हाथ भी टूट गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली और लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया।

[adrotate banner="2"]