भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, महिला के कपड़े फाड़े

0
107

फर्रुखाबाद: रविवार प्रातः भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में आपसी भिडन्त हो गयी। जिसमें बंदूकें भी तनीं और महिला के कपड़े फाड़कर पिटायी भी कर दी। सूचना पर पुलिस ने दोनो पक्षों की तरफ से जबाबी रिपोर्ट दर्ज कर ली। घायलों का लोहिया मेडिकल परीक्षण कराया।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक थाना नबावगंज क्षेत्र के ग्राम नगला वेग निवासी बेचेलाल पुत्र रामप्रकाश यादव व गांव के ही जंग सिंह यादव के बीच कई वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है। जिसके चलते रविवार प्रातः बेचेलाल के पुत्र गौतम को खेत जोतते समय जंगसिंह यादव व उनके कुछ लोगों ने पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। जिसमें बीच बचाव करने गयी बेचेलाल यादव की पत्नी गुड्डीदेवी ने आरोप लगाया कि जंग सिंह यादव ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके कपड़े फाड़ दिये। दोनो पक्षों में हुई मारपीट के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बेचेलाल की तहरीर पर जंगसिंह यादव, रामलडै़ते, नरसिंह, दामोदर, गंगा सिंह, नन्हकू व जंगसिंह की तहरीर पर बेचेलाल, लोकेश, गौतम आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

[adrotate banner="2"]