धमकाने के मामले में चुन्ने व ललुआ के खिलाफ रिपोर्ट

0
155

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के लाल दरबाजा निवासी प्रताप सिंह चौहान पुत्र अमर सिंह चौहान ने सपा नेताओं के खिलाफ धमकाने के मामले में शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की एनसीआर दर्ज कर ली।

[adrotate banner="3"]

प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि 22 सितम्बर को मोहम्मदाबाद के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार यादव उर्फ ललुआ निवासी रोहिला व मसेनी निवासी दिनेश यादव उर्फ चुन्ने उनके घर पर आये और रिश्तेदार की पैरवी का आरोप लगाकर धमकाने का प्रयास किया। प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि उक्त दोनो सपा नेताओं ने उन्हें पैरवी न करने की हिदायत दी। इस दौरान विवाद बढ़ने पर जान माल की धमकी भी दी गयी। मामले की सूचना प्रताप सिंह चौहान ने शहर कोतवाली में दी। पुलिस ने प्रताप सिंह यादव की तहरीर पर ललुआ यादव व चुन्ने यादव के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली।

[adrotate banner="2"]