तेज रफ्तार इण्डिका ने साइकिल सवार पिता पुत्री को ठोका

0
101

फर्रुखाबाद: नशे की हालत में धुत्त इण्डिका चालक ने बढ़पुर ब्लाक के सामने फर्रुखाबाद की तरफ जा रहे साइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर खन्ती में घुस गयी और साइकिल पर सवार पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गये।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक बढ़पुर निवासी रामनरेश कटियार अपनी पुत्री जैनिश को साइकिल पर बैठाकर नेकपुर से अपने घर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही लाल कलर की इण्डिका संख्या यूपी 76एल 1699 ने साइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उछलकर दोनो पिता पुत्री दूर जा गिरे और इण्डिका बगल में ही खन्ती में घुस गयी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया। नशे की हालत में धुत्त ड्राइवर ने अपना  नाम विवेक यादव निवासी बढ़पुर बताया। गाड़ी आवास विकास निवासी चन्द्रप्रकाश शर्मा की बतायी। ड्राइवर ने बताया कि वह नेकपुर से अपनी दवाई लेकर लौट रहा था तभी साइकिल सवार ने अचानक साइकिल को गाड़ी के सामने मोड़ दिया। जिससे यह घटना घटी। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और दोनो घायल पिता पुत्री को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

[adrotate banner="2"]