पत्थर उतार रहे मजदूर की पत्थर गिरने से मौत

0
136

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड पल्ला के पास डीसीएम से पत्थर उतार रहे मजदूर की पत्थर की पर्त खिसककर उसके ऊपर गिरने से उसकी मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम रामपुर ढपरपुर निवासी 35 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र सुरेशचन्द्र वर्मा जोकि कई दिनों से घर से लापता था। जो रेलवे रोड पल्ला मठिया मंदिर के निकट स्थित दुकान पर नीलू रस्तोगी के पत्थर उतार रहा था। तभी अचानक प्रेमपाल के ऊपर कई पत्थर आकर गिर गये। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे रेलवे रोड के ही एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्होंने जबाव दे दिया। जिसके बाद मजदूर को अन्य दूसरी जगह ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजन उसे लेकर नाला मछरट्टा स्थित नर्सिंगहोम में पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की सूचना उसके परिजनों को स्थानीय लोगों ने जाकर दी। मृतक प्रेमपाल की पत्नी की कई वर्षों पहले मौत हो चुकी है। प्रेमपाल के तीन पुत्र 8 वर्षीय राहुल, 6 वर्षीय सूरज, 4 वर्षीय अमन हैं। जिनका भरण पोषण वह मजदूरी से ही करता था।

अक्सर रहता था घर से गायब
मृतक प्रेमपाल के परिजनों ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद प्रेमपाल काफी कटा-कटा सा रहता था और कई-कई दिन तक घर नहीं आता था। न ही वह परिवार से कोई विशेष लगाव रखता था। उसके पिता सुरेशचन्द्र सुबह मजदूरी करने आये थे उसके मरने की सूचना अभी उसके पिता को नहीं हो पायी क्योंकि पिता सुरेशचन्द्र सुबह तकरीबन 7 बजे घर से मजदूरी करने के लिए चले गये। मृतक भी चौक पर मजदूरी करने गया था। जहां से नीलू रस्तोगी नामक व्यक्ति उसे पत्थर उतारने के लिए बुला कर ले गया था। जहां उसकी मौत हो गयी।

[adrotate banner="2"]