पोलैण्ड से आये सैलानियों ने शहर की फोटोग्राफी कर उठाया लुत्फ

0
116

फर्रुखाबाद: देर शाम शहर क्षेत्र के बढ़पुर मंदिर के पास पहुंचे पोलैण्ड से आये तकरीबन आधा दर्जन सैलानियों ने बढ़पुर मंदिर के आस पास फोटोग्राफी कर लुत्फ उठाया। जिनको देखने के लिए मोहल्ले के काफी लोग सड़क पर आ गये।

[adrotate banner="3"]

शाम तकरीबन आठ बजे बढ़पुर के पास अचानक 6 सैलानी गले में कैमरा लटकाकर फोटो खींचते नजर आये तो अचानक लोगों का ध्यान उनकी तरफ आकर्षित हुआ। विदेशी महमानों को देखकर लोग छतों व सड़कों पर आ गये। सैलानियों के साथ आये गाइड प्रहलाद ने बताया कि सैलानी मारिक के साथ कई अन्य लोग भी आये हैं। 32 दिन के टूर पर निकले सैलानी दिल्ली से होते हुए फर्रुखाबाद शहर में आज रात्रि विश्राम करेंगे। कल प्रातः कानपुर के लिए सभी सैलानी कूच कर जायेंगे। तकरीबन दो घंटे तक सैलानियों ने शहर का फोटोग्राफ लेकर लुत्फ उठाया। इस दौरान क्षेत्रीय बच्चों में विदेशियों देखने के लिए काफी उत्साह देखा गया। सैलानी मारिक ने बच्चों से हाथ मिलाकर इंग्लिस में बात की तो बच्चे समझ ही नहीं पाये कि वह क्या बोल रहे हैं। काफी देर नगर भ्रमण करने के बाद सैलानी रात्रि विश्राम के लिए आवास विकास स्थित एक होटल में पहुंचे।

[adrotate banner="2"]