नगर पंचायत कमालगंज से राजबेटी 1717 वोट से विजयी घोषित

फर्रुखाबाद: नगर पंचायत कमालगंज से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी राजबेटी 1717 मतों से अपने प्रतिद्वन्दी प्रत्याशी सतीश से बढ़त बनाते हुए विजयी घोषित हो गयीं।

कमालगंज से अध्यक्ष पद से विजयी प्रत्याशी राजबेटी को कुल 2913 मत प्राप्त हुए वहीं उनके प्रतिद्धन्दी सतीश को 1200 वोट ही मिल सके। राजबेटी ने अपने प्रतिद्वन्दी से 1717 वोटों से जीत हासिल हासिल कर परचम लहराया। वहीं पूर्व नगर पंचायत सदस्य वीना कमल को मात्र 713 मत ही मिल सके। जिससे उन्हें तीसरे स्थान पर ही संतुष्ट होना पड़ा। उर्मिला को 695 मत, मिथलेश को 617, लक्ष्मीदेवी को 278, दिनेश को 160, स्वतंत्र को मात्र 35 मत ही मिल सके।

पूरी लिस्ट देखें _

नगर पंचायत कमालगंज में कुल मतों का विवरण

क्र0 सं0

प्रत्याशी का नाम

मतों की संख्या

1

राजबेटी

2913

2

सतीश

1200

3

वीना कमल

713

4

उर्मिला

695

5

मिथलेश

617

6

लक्ष्मीदेवी

278

7

दिनेश

160

8

स्वतंत्र

35