दमयंती की मतगणना केन्द्र पर घुसने को लेकर सुरक्षा कर्मियों से झड़प

0
136

फर्रुखाबाद: शनिवार को प्रातः मतगणना केन्द्र के गेट पर मोबाइल साथ ले जाने की जिद पर दमयंती सिंह की महिला सुरक्षा कर्मियों से झड़प हो गयी।

[adrotate banner="3"]

शनिवार को फतेहगढ़ के डी एन कालेज मतगणना केन्द्र पर घुसते समय महिला सुरक्षा कर्मियों ने दमयंती सिंह को रोककर उनके पर्स की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पर्स में मोबाइल देखकर महिला पुलिसकर्मी भड़क गयी। उसने दमयंती सिंह से मोबाइल बाहर छोड़कर जाने को कहा। जिस पर दमयंती सिंह भी भड़क गयी।  उन्होंने कहा कि वह प्रत्याशी हैं वह मोबाइल बाहर छोड़कर नहीं जा सकतीं। विवाद के दौरान कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद किसी प्रकार महिला सुरक्षाकर्मियों ने दमयंती सिंह को भीतर जाने दिया।

[adrotate banner="2"]