एसडीएम का आयल फैक्ट्री पर छापा, 20 ड्रम तेल सीज

0
118

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के मोहल्ला गंगा गली स्थित प्रदीप गुप्ता व राकेश गुप्ता की तेल फैक्ट्री में भारी मात्रा में तेल होने की सूचना पर एसडीएम सदर भगवानदीन वर्मा ने छापा मारा। तेल का सेम्पुल भरवा छापे में मिले 20 ड्रम तेल को सीज कर दिया गया।

[adrotate banner="3"]

कमालगंज के मोहल्ला गंगा गली में सरसों के तेल का धंधा वर्षों  से चल रहा है। जहां पर प्रदीप गुप्ता व राकेश दो लोग पार्टनरशिप में तेल का कारोबार करते हैं।  एसडीएम सदर भगवानदीन वर्मा ने अनियमितताओं की सूचना पर रविवार को तेल फैक्ट्री में छापा मारा। जैसे ही प्रदीप गुप्ता व राकेश गुप्ता ने एसडीएम सदर की गाड़ी देखी तो दुकान का शटर डाल कर भाग खड़े हुए। एसडीएम ने उन्हें खदेड़वाकर पकड़वा लिया व शटर खुलवाकर फैक्ट्री से बीस ड्रम तेल बरामद कर लिया।
तेल व्यापारी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मुझे नहीं मालूम तेल कैसा है। वह कासगंज से तेल को मंगवा कर यहां फुटकर विक्री करता है। एसडीएम ने तत्काल फूड इंस्पेक्टर जे एस वर्मा को मौके पर बुलाकर तेल की सेम्पुलिंग करा दी। एसडीएम ने निर्देश दिये कि सेम्पुल का रिजल्ट आने तक 20 ड्रम तेल सील रहेगा। तेल में गड़बड़ी मिलने पर एफआईआर दर्ज करायी जायेगी।

[adrotate banner="2"]