गंगा कटान से खतरे में ग्रामीण, एसडीएम ने एक दर्जन घर खाली कराये

0
209

कमालगंज (फर्रुखाबाद): गंगा के जल स्तर में लगातार वृद्वि होने से थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम भोजपुर में लगभग एक दर्जन घर गंगा की चपेट में आ गये है। रविवार को एसडीएम सदर भगवानदीन वर्मा ने भोजपुर पहुंचकर एक दर्जन घरों को खाली करवा दिया।

[adrotate banner="3"]

भोजपुर निवासी रामशरन, राजबीर, होरीलाल, प्रदीप सिंह, रमेश, सेवकराम, जयवीर, छविराम के घर गंगा के किनारे स्थित हैं। बीते दिनों से गंगा के जल स्तर में वृद्वि होने से गंगा तट पर स्थित रामशरन का घर गंगा की तेज धारा में समा चुका है। वहीं एक दर्जन ग्रामीणों के घर गंगा की धारा में समाने के कगार पर हैं। ग्रामीणों में गंगा कटान से भय बना हुआ है।

रविवार को एसडीएम सदर भगवानदीन वर्मा ने भोजपुर ग्राम में पहुंचकर लोगों को तत्काल घर खाली करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ग्रामीण घर खाली कर स्कूल में प्रवास कर लें। जल्द ही उनके लिए कहीं जमीन तलाश कर मकानों की व्यवस्था की जायेगी।

[adrotate banner="2"]