नगर के विकास के लिए सोनाली गुप्ता को अध्यक्ष बनाना जरूरी

0
130

फर्रुखाबाद: संजीव गुप्ता पप्पी ने शुक्रवार को सलावत खां, कांशीराम कालोनी, घोड़ा नखास आदि क्षेत्रों का दौरा कर जनता को पैसों के बल क्रय विक्रय करने वालों से सावधान रहने को कहा है।

[adrotate banner="3"]

उन्होंने बताया कि हमारे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसी दूसरी पार्टी के व्यक्ति को सदस्य बनाने तक पर प्रतिबंधित कर रखा है तो समर्थन का सवाल ही कहां। पहले तो जनता को यह बताये कि लोकसभा चुनाव में वे किसके साथ रहेंगे। हमारी जिला एवं नगर की कार्यकारिणी को शपथ पत्र ले लेना चाहिए कि हमारे नेता का मिशन 2014 को वे किसी तरह मदद करेंगे। दूसरे प्रत्याशियों के प्रति भी जनता को आगाह किया कि इनके कार्यकाल आप लोग देख चुके हो। उन्हें मत देकर आपका भला नहीं होने वाला है। यदि आपने सोनाली गुप्ता को जिताया तो यह हमारे नेता माननीय मुलायम सिंह की जीत होगी और उनका प्रधानमंत्री बनने का सपना पूरा हो सकेगा।

सोनाली गुप्ता ने वैश्य बहुल क्षेत्रों का दौरा कर अपने समाज की ताकत को जगाया। व्यापक समाज का जनसमर्थन पाकर उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछा कि उनके पास एक पद है तो वे क्या इससे समाज की सेवा नहीं कर सकते।

उन्होंने पार्टी के नेतृत्व को नकारने वालों को भी आगाह करते हुए कहा कि समय रहते वे हमारी मदद करें अन्यथा नेता जी को जबाव देना मुश्किल हो जायेगा। उन्होंने सभी वर्गों से अपील करते हुए कहा कि 24 तारीख को फर्रुखाबाद के विकास के लिए समाजवादी परिवार के प्रत्याशी को जिताने का काम करें। अगर मैं जीती तो फर्रुखाबाद का विकास सुनिश्चित है। महावीरगंज, तलैया फजल इमाम, बूरा वाली गली, नितगंजा, आदि मोहल्लों में सघन जनसम्पर्क किया।

[adrotate banner="2"]