आखिर क्यों पिया प्रेमी युगल ने जहर ?

0
131

कायमगंज (फर्रुखाबाद) : कहते हैं कि प्रेम जब परवान चढ़ता है तो वह सारी हदें पार कर देता है। फिर चाहे वह हद मौत को गले लगाने की ही क्यों न हो। एसा ही एक वाकया कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरौरी निवासी पूजा काल्पनिक नाम पुत्री नन्हें व उसके गांव के ही जगन्नाथ उर्फ जागन के साथ हुआ। किसी बात से क्षुब्ध होकर प्रेमी युगल ने मौत को गले लगाने का फैसला कर लिया। आत्महत्या की बजह दोनो के बीच आपसी विवाद बताया जा रहा है।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के अनुसार पूजा व जगन्नाथ में काफी समय से  प्रेम प्रसंग चल रहा है। पूजा अक्सर गांव के ही निवासी अपने प्रेमी जगन्नाथ के घर आया जाया करती थी। जहां पर दोनो की आंखें चार हो गयी। प्रेम परवान चढ़ा तो दोनो ने एक साथ जीने मरने तक की कसमें खा डालीं। इस बात की जानकारी कुछ समय बाद गांव के लोगों को हो गयी। चर्चा पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गयी। बुधवार की रात किशोरी पूजा अपने प्रेमी जगन्नाथ के घर पहुंची। कुछ देर बाद दोनो में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद की बजह क्या थी यह तो सिर्फ प्रेमी युगल ही जानते हैं। विवाद के बाद किशोरी पूजा ने कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। पूजा की हालत बिगड़ते देख जगन्नाथ ने भी मौत को गले लगाने का फैसला कर लिया व उसने भी जहरीला कीटनाशक पी लिया।

दोनो की हालत अचानक बिगड़ने लगी। युवती के परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र कायमगंज में भर्ती कराया। जहां हालत बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। वहीं जगन्नाथ को परिजनों ने  अस्पताल में भर्ती कराया है।

[adrotate banner="2"]