संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर ने पेड़ से लटक कर फांसी लगायी

0
361

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम रामपुर ढपरपुर निवासी 32 वर्षीय रामनरायन पुत्र हरीराम ने आज प्रातः संदिग्ध परिस्थितियों में घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के अनुसार रामलखन का विवाह 12 साल पहले ज्ञान श्री के साथ हुआ था। जिससे उसके एक डेढ़ वर्ष की पुत्री भारती व आठ माह का लड़का गौतम है। रामलखन करीब डेढ़ माह पूर्व दिल्ली से वापस अपने घर रामपुर ढपरपुर आया था। रामलखन दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। घर में आर्थिक संकट व गृह कलेश की भी बातें सामने आयीं हैं।

मृतक रामलखन के साले गोविंद ने बताया कि रामलखन घर से सुबह तकरीबन 8 बजे चाय पीकर चले गये और घर से तकरीबन 400 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से रस्सी द्वारा लटक कर फांसी लगा ली। ग्रामीणों को जानकारी होते ही मौके पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गयी। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गयी।
मौके पर पहुंची ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[adrotate banner="2"]