सलमा का खड़ियाई में तो अहमद का नखास में जोरदार स्वागत

0
207

फर्रुखाबाद: नगार पालिका अध्यक्ष पद चुनाव के लिये सलमा बेगम ने अपनी महिला समर्थकों की टीम के साथ जनसंपर्क तेज कर दिया है। गुरुवार को ब्राह्मण बहुल क्षेत्र खडियाई में जनसंपर्क के दौरान लोगों ने उनका जोर दार स्वागत किया। उधर उनके पति अहमद अंसारी ने नखास व आस पास के क्षेत्रों में जनसंपर्क कर अपनी स्थिति मजबूत की है।

[adrotate banner="3"]

चुनाव प्रचार समाप्त होने में मात्र एक दिन शेष बचा है। एसे में प्रत्याशी व उनके सर्थक आखिरी जारे तक लगा देना चाहते है। इसी क्रम में गुरुवार को सपा व कांग्रेस की संयुक्त प्रत्याशी सलमा बेगम ने ब्राह्मण बहुल क्षेत्र खड़ियाई, हरभगत आदि में जन संपर्क् किया। यहां पर उनका मतदाताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सलमा ने अपनी महिला समर्थक टीम के साथ घर घर जाकर वोट मांगे व नगर पालिका के भ्रष्टाचार का हवाला देकर आम आदमी से जुड़ी पानी की समस्या को पहली प्राथमिकता पर दूर करने का आश्वासन दिया।

अहमद अंसारी ने गुरुवार को मोहल्ला नखास व आसपास के क्षेत्रों में पैदल जनसंपर्क् के दौरान अपनी स्थिति मजबूत की। यहां पर लोगों ने घरों से निकल कर उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों के समर्थन का आलम यह था कि उनकों तंग गलियों में घुसने से पहले अपने समर्थकों को बाहर ही रुकने के लिये कहना पड़ता था।

[adrotate banner="2"]