बाइकर्स लुटेरों ने दिन दहाड़े महिला की झुमकी लूटी

0
124

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास चौकी क्षेत्र में स्थित लोहिया अस्पताल गेट के बाहर काली पल्सर बाइक सवार बेखौफ लुटेरों ने दिन दहाड़े एक महिला की झुमकी लूटकर फरार हो गये। बेबस महिला चीखती चिल्लाती हुई अपने घर लौट गयी।

[adrotate banner="3"]

न्यू आदर्श कालोनी मनोरंजन गृह लोकोरोड निवासी गीता कठेरिया पत्नी देवेन्द्र कठेरिया बुधवार को लोहिया अस्पताल में अपनी बहन रुचि के साथ दवा लेने आयी थी। जैसे ही वह लोहिया गेट पर आयी तो काली पल्सर बाइक पर सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर उसके कानों से झुमकी तोड़ लीं। महिला बुरी तरह चिल्लाने लगी। इतने में वहां पास पड़ोस के दुकानदार इकट्ठे हो गये। तब तक बाइक सवार लुटेरे भाग चुके थे। गीता बिना दवाई लिये ही अस्पताल से लौट गयी। पुलिस को भी सूचना नहीं दी गयी।

देखने वाली बात यह है कि बीते दिन फर्जी लूट की सूचना पर तो पुलिस इतनी सक्रिय थी कि मानो लुटेरों को जमीन खोदकर निकाल लायेगी। लेकिन आज जब दिन दहाड़े एक महिला की सोने की झुमकी लूट ली गयीं और पुलिस को अब तक सूचना तक नहीं लगी। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहा है। पुलिस कागजी खानापूरी में अपने स्टार व फीता बढ़ाने में जुटी है। अपराधी अपनी गैंग को मजबूत करने में जुटे हैं। माफिया अपना रैकिट को ज्यादा से ज्यादा फैलाने में लगे हुए हैं। अब बची जनता सो तो अन्य सरकारों में पिसती आयी है और इस सरकार में भी बचने वाली नहीं है।

[adrotate banner="2"]