कम्प्यूटर डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली कर्तव्य निष्ठा की शपथ

0
105

फर्रुखाबाद: बद्री विशाल महाविद्यालय में कम्प्यूटर डीलर्स एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि शैलेन्द्र दुबे ने समस्त पदाधिकारियों को अपने कार्य के प्रति निष्ठाभाव की शपथ दिलायी।

[adrotate banner="3"]

इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग सक्सेना ने कहा कि फर्रुखाबाद के कम्प्यूटर उपभोक्ताओं को अब शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कम्प्यूटर की समस्त सेवाएं यहीं पर प्रदान की जायेगी। यदि किसी कम्प्यूटर उपभोक्ता को अनावश्यक परेशानी होती है तो वह हमारे एसोसिएशन के किसी भी सदस्य से सम्पर्क कर सकता है।

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बृजेश गंगवार, सचिव आलोक सक्सेना, कोषाध्यक्ष विवेक पटेल, सौरभ त्रिवेदी, नितिन गुप्ता, नियाज अहमद, राजेश कुमार, संजीव अग्निहोत्री, योगेश चौहान, राज दुबे ने भी संबोधित किया। समारोह सभा का संचालन गौरव शर्मा ने किया। समारोह के अंत में अध्यक्ष अनुराग सक्सेना ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

[adrotate banner="2"]